दौसा. आखिर बरसे मेघ, फसलों को मिला जीवनदान
दौसा . जिले में एक महीना सूखा निकलने के बाद मंगलवार दोपहर ही बारिश का दौर शुरू होते ही खरीफ की सूखती फसलों में जान आ गई। बारिश से किसानों की उम्मीद को पंख लग गए। जल संसाधन विभाग के अनुसार मंगलवार शाम तक महुवा में 30 एमएम व दौसा में 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला मुख्यालय सहित कई जगह रात तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इससे गर्मी में भी लोगों को राहत मिली। जिले में 1 व 2 अगस्त को बारिश होने के बाद बारिश का दौर थम गया था। इसके बाद खरीफ की बाजरा, मूंगफली, ग्वार, ज्वार, सब्जी व अन्य फसलें सूखने लग गई थी। इतने दिनों से बारिश नहीं होने से कई जगह तो फसल सूख कर मुरझाने लगी थी। किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया था। अब बारिश होने से राहत मिली है। वहीं मंगलवार शाम बारिश के दौरान कई जगह बिजली भी गुल रही। मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे सहित आसपास के गांवों में मंगलवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर देर शाम तक चला। बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु तेज हवा के साथ आई बारिस से बचाव के लिए दुकानों की टीनशेड के नीचे शरण लेते नजर आए। आस्था धाम में झमाझम ब...