Posts

Showing posts from October, 2020

आदेशों को धता, निजी शिक्षण संस्थानों का हो रहा है संचालन

Image
लालसोट (दौसा). सरकार व प्रशासन द्वारा भले की कोरोना संक्रमण के चलते सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कार्य पर पाबंदी लगा रखी हो , लेकिन शहर में कुछ निजी शिक्षण संस्थान इन पाबंदियों के आदेशों को धता बताकर परामर्श की आड़ में नियमित कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। इन निजी शिक्षण संस्थानों में पढने वाले छात्र-छात्राएं दिन भर शहर की सड़कोंं, गलियों, कॉलोनियों व मोहल्लों में पीठ पर अपने अपने संस्थान का बैग भी टांगे नजर आते हैं, लेकिन उसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने इन निजी शिक्षण संस्थानों की और गौर नहीं किया है। इन शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण के खतरें को भी पूरी तरह नजर अंदाज किया जा रहा है। संचालकों द्वारा बड़ी चालाकी के साथ कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। संस्थान के मुख्य प्रवेश पर ताला लटका रहता है और छात्र-छात्राओं को अन्य दरवाजे से प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा इन संस्थानों के बाहर दुपहिया वाहनों का जमावड़ा भी बना रहता है। नियमित कक्षाओं का संचालन करते हुए इन संस्थानों के संचालकों द्वारा अपने निहित स्वार्थ के लिए छात्र-छात्राओ...

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट नहीं खोलने पर विरोध-प्रदर्शन

Image
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी कस्बे स्थित श्रीबालाजी महाराज मंदिर के पट बंद रहने पर श्रद्वालुओ और व्यापारियो में रोष है। कई माह से बालाजी मंदिर बंद हैं। ऐसे में मेहंदीपुर बालाजी के व्यापारियों, गेस्ट हाउस, होटल संचालक, प्रसाद बेचने वाले दुकानदार,रेस्टोरेंट्स, थड़ी, ठेला, फूल माला बेचने वालो के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसको लेकर मेहंदीपुर बालाजी के व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन कर मंदिर के पट खोलने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लागकर सरकार से इसमें हस्तक्षेप करके मंदिर खुलवाने की मांग की। व्यापारियों व श्रद्धालओ का कहना था कि करौली जिले का कैलादेवी मंदिर खोला जा चुका है। ऐसे में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को बंद रखना औचित्य नहीं है। जबकि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर प्रबंधन मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की पूर्ण व्यवस्था करने को तैयार है, लेकिन प्रशासन मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी व्यवस्था संभालने को तैयार नहीं है। प्रहलाद प्रिंस सहित अन्य ने बताया कि जिला प्रशासन को कैलादेवी मंदिर की तर्ज पर व्यवस्थाएं कर बालाजी मंदिर भी खोल देना चाह...

आशा सहयोगिनी महिलाओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Image
लालसोट (दौसा) . क्षेत्र में कार्यरत आशा सहयोगिनी महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों को लेकर दर्जनों आशा सहयोगिनी महिलाए गंगापुर रोड स्थित बाल विकास विकास अधिकारी कार्यालय पर नारे लगाते जुलूस के रूप में पहुंची और प्रदर्शन के बाद ज्ञापन भी दिया। इस दौरान अर्चना साहू, जनता मीना, सावित्री योगी, पिंकी शर्मा, निर्मला शर्मा, राधा शर्मा एवं अनिता सैनी समेत दर्जनों आशा सहयोगिनी महिलाओं ने सरकार पर शोषण किए जाने के आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे दो विभागों का काम काज कराया जा रहा है, जबकि उन्हे नाम मात्र ही मानदेय देते हुए जम कर शोषण किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच अपना दायित्व पूरा किया है, उसके बाद भी सरकार ने उनकी सुध नही ली है। महिलाओं ने बताया कि कई सालों कार्य करने के बाद भी उन्हे स्थायी कर्मचारी का दर्जा नही दिया गया है और वे अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तर पर सरकार को चेतावनी भी दे चुकी है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नही होने के चलते वे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन करने पर...

बलात्कार के आरोपी की श्यालावास केन्द्रीय कारागृह में मौत

Image
दौसा. केन्द्रीय कारागृह श्यालावास में नाबालिग से बलात्कार के मामले में बंद एक आरोपी की बुधवार सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दौसा ने ग्राम न्यायालय न्याधिकारी हिमानी चतुर्वेदी को सौंपी है। विशिष्ट केन्द्रीय कारागृह श्यालावास के अधीक्षक आर. अनंतेश्वरम ने बताया कि सेंट्रल जेल जयपुर से गत 21 मार्च को बंदी जयराल्ड उर्फ जॉनी निवासी कठपुतली नगर, कच्ची बस्ती ज्योति नगर जयपुर को श्यालावास जेल में शिफ्ट किया गया था। यह पोक्सो एक्ट के तहत दस वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित था। बंदी अस्थमा बीमारी से ग्रसित था। बुधवार सुबह बंदी को सांस लेने में परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना से जिला कलक्टर, जेल विभाग के आला अधिकारियों के अलावा मानवाधिकार आयोग, न्यायिक विभाग सहित कई सरकारी विभागों को अवगत कराया गया है। चोरी के मामले में दो आरोप पकड़े दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने अशोक नगर से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह...

दो आरोपी गिरफ्तार, कार में से एक पिस्टल व 7 कारतूस बरामद

Image
दौसा. कोतवाल थाना पुलिस ने कार में से एक पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम रामकरण जोशी स्कूल के सामने लहराती हुई एक कार ने गाय को टक्कर मारकर डिवाइडर भी तोड़ दिया था। मौके से चालक फरार हो गया था। Two accused arrested, one pistol and 7 cartridges recovered from car इस पर एएसआई हेतराम ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कराया था। अब आरोपी वाहन को छुड़वाने आए तो पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक अवैध पिस्टर व सात जिंदा कारतूस मिले। इस पर वाहन मालिक कंचनपुरा महुवा निवासी तेजराम मीना हाल निवासी जैमन कॉलोनी दौसा तथा चालक इंद्रसिंह राजपूत निवासी डेयरी के पीछे काली डूंगरी को गिरफ्तार किया गया। Two accused arrested, one pistol and 7 cartridges recovered from car बलात्कार के आरोपी की श्यालावास केन्द्रीय कारागृह में मौत. अस्थमा से पीडि़त था बंदी दौसा. केन्द्रीय कारागृह श्यालावास में नाबालिग से बलात्कार के मामले में बंद एक आरोपी की बुधवार सुबह मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले क...

तीन छप्परों में लगी आग, सिलेण्डर फटा, दस लाख के जेवरात और नकदी जली

Image
लालसोट. उपखण्ड की रतनपुरा ग्राम पंचायत के गांव बाढ़ उदयपुरिया गांव में मंगलवार को भीषण अग्निहादसे में दस लाख के जेवरात और नकदी जल कर राख हो गए। घटना के दौरान एक गैस सिलेण्डर फटने से आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और तीन छप्परपोश में मौजूद सब कुछ जलकर राख हो गया। सिलेण्डर फटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाका की गूंज दूर तक सुनाई दी। गनीमत यह रही कि मौके पर किसी के मौजूद नहीं रहने से जनहानि टल गई। A fire broke out in three thatch, cylinder burst, jewelery worth one million and cash burnt जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना बाढ़ उदयपुरिया गांव निवासी दिव्यांजन त्रिलोकचंद मीना के यहां हुई। पीडि़त की पत्नी दोपहर करीब दो बजे घर पर बने छप्परपोश में चूल्हे पर खाना पका रही थी और वह पानी लेने के लिए बाहर चली गई। इसी दौरान छप्परपोश तक आग की चिंगारी जा पहुंची और छप्परपोश जलने लगा। कुछ ही देर में आग वहां रखे गैस सिलेण्डर तक भी पहुंचकर गई और तेज धमाके के साथ सिलेण्डर फट गया। इसके बाद आग ने भीषण हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गैस सिलेण्डर फटने का धमाका करीब एक किलोमीटर तक सुना गया और करीब तीन सौ मी...

थोक सब्जी मंडी में लगी आग, धुएं के गुबार से शहर में मचा हडक़म्प

Image
दौसा. कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित थोक सब्जी व फल मंडी में सोमवार दोपहर आग लग गई। धुएं का गुबार इतना जबरदस्त था कि पूरे शहर में नजर आ रहा था। इससे लोगों में हडक़म्प मच गया। हर कोई आग के बारे में पूछताछ करने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। Fire in Bulk Vegetable Market, Smoke Gut created a stir in the city सहायक अग्निशमन अधिकारी दिलखुश गुर्जर ने बताया कि फल व सब्जी मंडी में गिर्राज प्रसाद कमलेश कुमार ए-16 प्रतिष्ठान के समीप खुले स्थान प्लास्टिक के कैरेट का बारदाना रखा था। दुकान मालिक जगदीश प्रसाद मीना के अनुसार करीब 2500 खाली कैरेट थे। दुकानों के पीछे किसी ने कचरा जलाया था। उसकी चिंगारी बारदाने तक आ गई और आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। आग लगने से उठे धुएं के गुबारों ने आसमान छू लिया और शहर में लोगों को नजर आने लगा। लोग एक-दूसरे से आग की घटना के बारे में पूछते रहे। मौके पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सहायक अग्निशमन अधिकारी के साथ फायरमैन कमलेश मीना, हेमराज सोनी, राहुल मल्होत्रा, चालक रामधन मीना आदि ने लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। तीन बकरियों सहित हजारों ...

विवाहिता व युवक ने की जीवनलीला समाप्त

Image
लालसोट (दौसा). मंडावरी कस्बे के शकरपुरिया की ढाणी में एक युवक द्वारा घर पर फंदा लगा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया कि लोकेश (20) पुत्र प्रभूलाल माली ने शनिवार देर शाम अपने घर पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जब युवक ने कमरे का दरवाजा नही खोला को परिजनों ने तोड़कर देखा तो उसका शव फंदे पर झूलता मिला। इस पर परिजनों ने उसे उतारकर मंडावरी सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला मर्ग में दर्ज करते हुुए आत्म हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी ह। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो के सुपुर्द कर दिया। इसी प्रकार उपखण्ड के शिवसिंहपुरा गांव निवासी एक विवाहिता द्वारा फंदे पर झूलकर इहलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। लालसोट थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र के हिंगोटिया गांव निवासी सुवालाल मीना ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री सीमा की शादी करीब ढाई साल पूर्व 22 फरवरी 2018 को शिवसिंहपु...

जाली काटकर फरार हुए दो बाल अपचारी

Image
दौसा. शहर के भांकरी रोड स्थित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास से शनिवार रात दो बाल अपचारी खिडक़ी की जाली तोडकऱ फरार हो गए। रविवार को उन्हें पुलिस ने कालाखो-अम्बाड़ी के समीप से दस्तयाब कर लिया। इसके बाद पुलिस व किशोर गृह प्रशासन ने राहत की सांस ली। Two child miscreants escaped after being forged जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने 20 अक्टूबर को जिला अस्पताल से बाइक चोरी के मामले में 15 वर्षीय दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया। इनमें से एक दौसा के नांगल चापा गांव व एक करौली जिले के रिंदली गांव का निवासी है। दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड ने राजकीय सम्प्रेषण गृह एवं किशोर गृह में रखने से पूर्व भांकरी रोड स्थित राजकीय अम्बेडकर ओबीसी छात्रावास में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा। दोनों बाल अपचारी मौका पाकर क्वारंटीन सेंटर के कमरे की खिडक़ी में जाली को तोडकऱ फरार हो गए। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गार्ड कानाराम मीना ने कमरे का ताला खोलकर अंदर देखा तो दोनों गायब मिले तथा जाली क्षतिग्रस्त मिली। इस पर सम्प्रेषण गृह के अधीक्षक राधेश्याम रैगर व छात्रावास के रोशन शर्मा सहित पुलिस को सू...

दशहरे पर ना शोभायात्रा निकलेगी ना होगी आतिशबाजी

Image
दौसा. कोराना संक्रमण महामारी के चलते दशहरे पर इस बार बार ना तो रामजी की शोभायात्रा निकलेगी और ना ही रावण के टीले पर पुतलों का दहन व आतिशबाजी का आयोजन होगा। नगर परिषद आयुक्त सुरेन्द्र मीना ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कोविड-19 के तहत सरकार की एडवाइजरी की पालना करते हुए इस बार दशानन के पुतले का दहन नहीं करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्र के दौरान बजरंग मैदान में रामलीला का आयोजन नहीं होने से दशहरे पर श्रीराम की शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष नगर परिषद की ओर से पुतलों को तैयार कराकर रावण के टीले पर दहन किया जाता था। घर-घर हुई कुलदेवी की पूजा दौसा. दुर्गाष्टमी पर शनिवार को मंदिरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों ने घरों में कुल देवी की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने कन्याओं का देवी रूप में पूजन कर भोजन कराया तथा उपहार भेंट किए। माता के मंदिरों में आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। कोरोना रूपी रावण क...

राजकॉप एप बना मददगार.... तकनीक के सहारे पकड़ी जा रही चुराई गई बाइकें

Image
दौसा. डिजिटल युग में पुलिस भी अब अपराध को रोकने व खुलासा करने में तकनीक का सहारा ले रही है। जिले में दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीक के क्षेत्र का बखूबी लाभ उठाकर करीब डेढ़ माह में 15 से अधिक चुराई हुई बाइकों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। साथ ही चुराई गई बाइकों को चलाते पकड़े गए युवकों से वाहनों को चुराकर बेचने वाले गिरोह तक पहुंचने में भी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। राजस्थान पुलिस ने राजकॉप एप बना रखा है। इसमें वाहन समन्वय ऑप्शन पर पुलिस को अपने-अपने इलाकों से चोरी होने वाले वाहनों की सूचना अपलोड करनी होती है। प्रदेश में कई थाना पुलिस इस कार्य में पीछे है। स्टाफ या अन्य किसी कमियों के कारण वाहनों की सूचना एप पर नहीं डाली जाती। कोतवाली थाना पुलिस ने हाल ही में एप पर करीब डेढ़ वर्ष में चोरी हुए वाहनों की सूचना अपलोड की। साथ ही एप के सहारे वाहनों की सघन जांच शुरू की और चुराए हुए वाहनों व खरीदारों को पकडऩे में सफलता लगातार मिल रही है। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से बीते दस माह में 109 मोटरसाइकिलें चोरी हुई हैं।इन सभी का रेकॉर्ड भी राजकॉप एप पर अपलोड कर दिया है। नंबर डालते ...

बारातियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत व 22 घायल

Image
दौसा. जिला मुख्यालय पर नेशनल हाइवे 21 बायपास स्थित सिविल लाइन चौराहे के समीप शनिवार सुबह बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में दूल्हे की भाभी की मौत हो गई तथा 22 जने घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीओ पुष्कर मित्तल, कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह व पीएमओ डॉ. सीएल मीना सहित अन्य अधिकारियों ने जायजा लेकर घायलों की कुशलक्षेम जानी। Accident in dausa: Bus busied overturned, 1 killed and 22 injured पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह दौसा से बाडिय़ान मोहल्ला सदर चौक निवासी अब्दुल अलीम के पुत्र अजलान की बारात की बस गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। निकाह के बाद रात को बारातियों से भरी बस दौसा के लिए वापस रवाना हुई। सुबह करीब 7 बजे शहर के अंदर से नहीं आकर कुछ रिश्तेदारों व सामान को उतारने के लिए बस बायपास होकर गई। सिविल लाइन के समीप अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पर चढकऱ पलट गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की पत्नी समा खान (26) पत्नी मोनू आजम निवासी मकबूल नगर खौ नागोरियान, जयपुर की मौत हो गई। मची चीख-पु...

सीकरी में करंट ने छीनी महिला की जिंदगी

Image
दौसा. मानपुर थानांतर्गत सीकरी गांव में शुक्रवार दोपहर बाद एक महिला की खेत में पानी मोड़ते समय विद्युत करंट लग गया। परिजन घायलावस्था में महिला को अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीपलकी सरपंच बत्तूलाल मीणा ने बताया कि हंसों देवी (45) पत्नी हरिराम मीणा खेत में पानी मोड़ रही थी। तभी खेत की मेडबंदी पर लगा तार की करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह अचेत हो गई। परिजन महिला को सिकराय सामुदायिक अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सरपंच ने बताया कि मृतका का पति हरिराम मीणा झगड़े में घायल हो गया था, जो अभी विश्राम पर चल रहा है। अब पत्नी की मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया है, मृतका के एक लड़का व एक लड़की है। जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। विद्युत निगम के सहायक अभियंता कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि सीकरी गांव में विद्युत करंट से महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। लाइनमैन को मौके पर भेजकर जांच करवाई गई है। जिसमें एलटी लाइन का करंट खेत के चारों ओर तार मेड़बंदी में करंट आ गया। जिससे महिला की मौत होना बताया गया है। थाना प्रभारी मांगीलाल मीणा न...

हजारों यात्रियों को ट्रेनों के चलने का इंतजार

Image
बांदीकुई. कोरोना के कारण पिछले सात महीने से नियमित ट्रेनों के संचालन नहीं होने के कारण रोजगार में भी ब्रेक लग गया हैं। बांदीकुई में लॉकडाउन से पहले नियमित करीब 70 ट्रेन चलती थी। इनमें बांदीकुई जंक्शन से करीब दस हजार लोग जयपुर, अलवर, भरतपुर की ओर अपडाउन किया करते थे, लेकिन नियमित ट्रेन नहीं चलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Thousands of passengers waiting for trains to run वहीं रोजगार को लेकर दिहाड़ी मजदूरों पर तो आॢथक संकट भी मंडराने लगा हैं। यात्रा के लिए तो आम और खास हर कोई ट्रेनों के नियमित संचालन की बाट जोहता नजर आता है। हांलाकि रेल प्रशासन ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कुछ ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी देते हुए कुछ राहत दी है, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा बराबर साबित हो रही। संचालित ट्रेनों में केवल रिजर्वेशन करवाकर ही लोग यात्रा कर सकते हैं। त्योहार सीजन में चलने वाली ट्रेनों में 30 नवंबर तक ही यात्रा कर सकेंगे। मात्र तीन ट्रेनों का संचालन ही रोजाना अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुए कई माह अब निकल गए हैं, लेकिन अब तक महज तीन जोडी़ ट्रेन ही नियमित शुरू हो सक...

आप भी इस तरह पा सकते हैं 51000 रुपए का नकद इनाम

Image
दौसा। जिले में मिलावट की सूचना सही निकली तो सूचना देने वाले को 51000 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। दौसा जिले में 26 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने कलक्ट्रेट के अटल सेवा केन्द्र में वीसी के दौरान कहा कि त्योहारों का सीजन आ रहा है। ऐसे में मिलावट और नापतौल में गड़बड़ी की आशंका को देखते यह व्यवस्था की जा रही है। अभियान के लिए जिला स्तरीय प्रबंधन समिति एवं जांच दल का गठन कर दिया गया है। कार्रवाई में सभी विभाग एक दूसरे से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे। कार्रवाई सभी स्तरों जिला, उपखंड, तहसील आदि पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान से आमजन में जागरूकता बढ़ेगी और लोगों को त्योहार पर शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकेंगे। ये होंगे समिति में जिला कलक्टर अध्यक्ष होंगे, जबकि अतिरिक्त जिला कलक्टर समिति संयोजक होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य (समन्वयक) और जिला पुलिस अधीक्षक, जिला रसद अधिकारी, प्रबंध निदेशक जिला डेयरी और उप विधि परामर्शी को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इसी प्रकार जांच दल में संबंधित उपखंड अ...

कोरोना एडवाइजरी की पालना पर दिया जोर

Image
दौसा. लालसोट पुलिस थाना परिसर में गुरुवार सुबह प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों और व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों व दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने दीपावली के मौके पर बाजारों में कोरोना एडवाइजरी की पालना के लिए सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील की। एसडीएम गोपाल जांगिड़ ने कहा कि सभी दुकानदार निर्धारित समय सायं छह बजे बाद अपनी दुकानें नहीं खोलें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाइ की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले माह दिवाली है, इसके चलते बाजारों में भीड़ आना भी शुरू हो गई, ऐसे में सभी दुकानदार अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए कोरोना एडवाइजरी का पालन करें। बिना मास्क पहने ग्राहकों को दुकान में प्रवेश नहीं दें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। जिसके बाद बैठक में व्यापार महासंघ महासचिव अतुल बैनाड़ा ने कहा कि सभी दुकानदार नियत समय पर ही अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं और कोरोना एडवाइजरी की भी पालना कर रहे हंै, लेकिन बाजारों में अवैध रूप से जमा अतिक्रमण शहर की सबसे बड़ी समस्या है, इन अतिक्रमणों द्वारा ही बाजारों में अव्यवस्था फैलाई जा रही है, बाजारों में जमा ठेले व अन्य अतिक्रमण ...

उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर क्षुब्ध वृद्ध ने किया आत्मदाह का प्रयास

Image
बांदीकुई (दौसा). प्रशासन एवं सरकार से न्याय नहीं मिलने से व्यथित वृद्ध ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर स्वयं पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों ने बुजुर्ग से बोतल लेकर समझाइश के बाद आत्मदाह करने से रोका। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली व पीडि़त से वार्ता की। ग्राम पंडितपुरा निवासी कैलाश जांगिड़ ने बताया कि उसकी पंडितपुरा ग्राम पंचायत में काश्त की भूमि स्थित है। इस पर प्रभाव शाली व्यक्ति द्वारा उसकी भूमि को हड़पने के लिए मौके पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार बसवा, जिला कलक्टर को पूर्व में प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद कोई हल नहीं निकला। वहीं उसने तीन दिन पूर्व उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन देकर न्याय की मांग की थी। न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। बांदीकुई थानाधिकारी र...

ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Image
सिकंदरा (दौसा). खानपुर गांव स्थित बड़ा नीम की ढाणी में मंगलवार रात को थ्री फेज ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफर में हुए धमाके के बाद आग लगने से ढाणी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर निगम तकनीकी कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीण रामकेश सैनी, विश्राम सैनी ने बताया कि रात करीब 10 बजे मुख्य ढाणी के बीच में लगे थ्री फेज ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर के आसपास के इलाके में झाड़ी व लकडिय़ां जलकर राख हो गई। ढाणी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना निहालपुरा 33 केवी जीएसएस निगम कर्मियों को दी। इसके बाद निगम कर्मियों ने आपूर्ति बंद की। घटना के दूसरे दिन भी निगम कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ढाणी की आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। 52 हजार की नकदी व हजारों रुपए का सामान जला लालसोट. सवांसा गांव मेें घाटी उपर वाली ढाणी मेंं दो छप्परपोश में अज्ञात कारणोंं से आग लगने से 52 हजार की नकदी व हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गए...

दौसा शहर में सुबह 8 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाएं

Image
दौसा. जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने दौसा शहर में सुबह 8 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के नियम को प्रभावी तरीके से अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभा भवन में आयोजित जिला स्तरीय यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में कलक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए परिवहन, पुलिस व नगर निकाय आपसी तालमेल से कार्य करें। भारी वाहनों की नो-एन्ट्री की पूर्ण रूप से पालना कराना सुनिश्चित करें तथा लालसोट रोड, सैथल मोड़, सोमनाथ सर्किल आदि स्थानों पर नाके लगा कर वाहनों को डायवर्ट करें। हेलमैट लगाने के लिए आमजन में चेतना जागृत करने के लिये सभी अधिकारी सक्रिय रह दायित्वों का पालन करें। सिकन्दरा व लालसोट कस्बे में यातायात व्यवस्था को प्रभावी तरीके से संचालित कराया जाए, ताकि राहगीरों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने परिवहन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध वाहनों, थड़ी व ठेले वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रास्ते को सुचारू रखने के प्रयास करें। Effectively ban entry of heavy vehicles in Dausa city from 8 am to 11 pm अ...

पेयजल समस्या को लेकर फूटा आक्रोश

Image
बडिय़ाल कलां. उप तहसील मुख्यालय पर कई दिनों से चली आ रही पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। जहां पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीण महिला-पुरुषों का मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के पंप हाउस के बाहर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। Outrage over drinking water problem in dausa कस्बे में पानी की सुविधा के लिए नल योजना स्वीकृत है, लेकिन काफी समय से पानी की समस्या चली आ रही है। करीब एक सप्ताह से तो पानी की सप्लाई ठप है। छह दिन के बाद सोमवार को आपूर्ति हुई तो वह भी मात्र पांच मिनट। मंगलवार को भी यही हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में पानी की समस्या सभी वार्डों में हैै। ग्रामीण कैलाश चंद जैन ने बताया कि कस्बे में पानी की सप्लाई आए दिन बाधित रहती है। कोई सुनने वाला नहीं है। ऊंचाई पर बसे जैन, मिश्र सहित अन्य मोहल्लो के कई घरों में काफी समय से पानी की बूंद तक नहीं पहुंच रही है। भंवरसिंह चौहान ने बताया कि कस्बे में पानी की समस्या नासूर बनी हुई है। कई बार विभागीय अधिक ारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। विभागीय अधिकारियों...

स्टेट हाइवे पर एक घंटे लगाया जाम, किया प्रदर्शन

Image
लवाण . स्टेट हाइवे 2 की क्षतिग्रस्त सड़क पर भारी वाहनों के गुजरने से उड़ती धूल से परेशान लोगों ने मंगलवार को करीब एक घंटे तक बाड्या की ढाणी के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे दो किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। इसमें कुछ वाहन चालक तो खानपुरा होकर निकल गए। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि भूड़ला से लवाण सीएचसी तक सड़क बिलकुल क्षतिग्रस्त हो गई। डामर का नामोनिशान मिट गया। भारी वाहनों के गुजरने पर धूल के उठते गुबार से उसके पीछे निकलना मुश्किल हो गया है। धूल के गुबार से कई जने दमा के शिकार भी हो गए हैं। स्टेट हाइवे के पास की ढाणियों के मकानों में धूल की परत जम जाती है, वहीं फसल भी धूल से सफेद हो गई है। कई बार अवगत कराने के बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग ने न तो सड़क बनाई और ना ही कभी पानी का छिड़काव किया। मुख्यमंत्री के आदेशों की भी नहीं हो रही पालना कांग्रेस की जिला महामंत्री भावना सैनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन ध्यान नहीं दे...

दौसा जिले में कमजोर रहा मानूसन, सूखे रह गए बांध-तालाब

Image
दौसा. जिले में इस बार मानसून कमजोर रहने से बांध, तालाब व एनिकट आदि खाली रह गए। जिले की औसत वर्षा में ही इस 25 फीसदी की बड़ी गिरावट हुई है। इससे सर्दी के मौसम के बाद आमजन को जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। साथ ही रबी की फसलों की बुवाई के समय सिंचाई के लिए पानी का संकट भी खड़ा हो सकता है। जल संसाधन विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सीजन में दौसा जिले में औसत वर्षा 612.10 मिलीमीटर बारिश की जगह 455.76 एमएम पानी ही बरसा है। यह औसत वर्षा का 74.46 प्रतिशत है। जबकि गत वर्ष 663.35 एमएम बारिश हुई थी जो कुल 108.37 प्रतिशत था। गत वर्ष की तुलना में इस बार इन्द्रदेव की मेहरबानी 33.91 प्रतिशत कम रही है। वहीं जिले के मात्र पांच बाधों में ही पानी शेष रहा है। इनमें मोरेल डेम में 17.4 फीट, सैंथल सागर 10.4, सिनोली 2.8, माधोसागर 4.6 व चांदराना में 2.9 फीट ही पानी भराव है। जल संसाधन विभाग के 13 तथा पंचायत राज विभाग के अधीन 21 बांध खाली पड़े हैं। जिले के बांधों में भराव क्षमता का मात्र 18.78 प्रतिशत पानी मानसून के पूरा होने पर उपलब्ध हो पाया है। जबकि 2019 में मानसून के पूरा होने के बाद 10 बांधों में पानी भरा हु...

निर्माण कार्यों पर 1 प्रतिशत कर वसलूने के निर्देश

Image
दौसा. जिला कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एव शहरी निकाय के अधिकारी जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख की लागत से अधिक राशि से बनाए गए भवन मालिकों से निर्माण में लागत राशि का आकलन कर 1 प्रतिशत सेस कर लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भी सेस वसूली की मॉनिटरिंग की जाए, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप सेस वसूली की जा सके। Instructions for 1 percent tax on construction works इसके अलावा जिला कलक्टर ने राजस्व से संबंधित बकाया प्रकरणों व विभागों के भूमि आवंटन से संबंधित बकाया प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करने तथा राजकीय, सिवायचक एवं चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी राजस्व अधिकारी के स्तर पर 30 दिवस से अधिक समय के प्रकरण बकाया नहीं रहने चाहिए। Instru...

कर्नल किरोड़ी बैंसला सहित अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने पर रोष

Image
दौसा. गुर्जर समाज व आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर गुर्जर महापंचायत में शामिल रहे कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला सहित अन्य नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने पर रोष जताया है। ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने कोविड-19 की महामारी में सरकारी गाइडलाइन की पालना ना करते हुए दर्जनों बैठक की है। ऐसे में सबके खिलाफ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कर्नल बैंसला सहित सैकड़ों गुर्जरों के खिलाफ कोविड-19 सोशल डिस्टेंसिंग की पालना न करने का मुकदमा दर्ज करने से देशभर के गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि मांग नहीं मानने पर राजस्थान सरकार व प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष महावीर रलावता, डॉक्टर घासीलाल, कजोड़ दायमा, उम्मेद कुटुकी, चरण सिंह बैंसला, जय सिंह मानोता, विशंभर बासडा, हनुमान वकील, संजय बैंसला आदि मौजूद थे। source https://www.patrika.com/dausa-news/fury-over-suing-other-leaders-including-colonel-kirori-b...

बजट घोषणा की पालना व दर्ज प्रकरणों पर शीघ्र करें काम

Image
दौसा. जिला कलक्टर पीयुष समारिया नेे कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी बजट घोषणा की पालना के लिए आगे आकर कार्य करें तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 पर दर्ज एवं बकाया प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। सोमवार को कलक्टे्रट सभा भवन में आयोजित आवश्यक सेवाओं की बैठक को संबोधित करते हुए कलक्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग नवीन पेयजल योजनाओं को गति प्रदान करें। विद्युत निगम शिकायतों का निराकरण समय पर कर जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्रता से बदलने का काम करें। परिवहन विभाग, पुलिस व खनिज विभाग के अधिकारी को जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अन्य विभागीय अधिकारियों से भी योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल के बालोत, एडीएम लोकेश कुमार मीना, एसडीओ दौसा पुष्कर...

ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी, 45 ट्रॉली कड़बी राख

Image
दौसा. ग्राम पंचायत चौबड़ीवाला के दुड़की गांव में रविवार दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर से उठी आग की चिंगारी से करीब 45 ट्रॉली कडबी जलकर राख हो गई। दुड़की गांव में ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने से उसके नीचे उगी खतपतवार में आग लग गई। तेज हवा के चलने से आग खरपतवार से करीब 60 मीटर दूर लगे कड़बी के ढेरों तक जा पहुंची। देखते-देखते ही आंखों के सामने करीब 45 ट्रॉली कडबी जलकर राख हो गई। आग लगने के तुरन्त बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम को देकर सप्लाई बंद करवाई तथा बांदीकुई कन्ट्रॉल रूम को सूचना दी गई। करीब 18 मिनट में मौके पर पहुंची दमकल ने लगी आग पर काबू पाने का प्र्रयास किया। दमकल में हुआ पानी खत्म ग्रामीण सुशील गुर्जर व जगदीश प्रसाद मीना ने बताया कि आगजनी की सूचना देने पर बांदीकुई की दमकल महज 18 मिनट में मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी दिलीप शर्मा, रामस्वरूप, राधेश्याम ड्राइवर ने आग पर काबू पाने के लिए बडे नोजल फे्रन्च को लगाकर प्रयास किया, लेकिन दमकल में पानी खत्म हो जाने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद दमकल समीप ही स्थित कुएं पर पानी भरने के लिए चली गई। आग को काबू से बाहर होते...

नलों में नौ दिन में आया पानी, वह भी निकला खारा

Image
बांदीकुई. शहर में पानी की समस्या नासूर बनती जा रही है। स्थिति यह है कि नौ दिन लंबा इंतजार करने के बाद जलदाय विभाग की ओर से सप्लाई होती है, वो भी मात्र एक घंटा। ऐसे में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। रविवार को पंचायत समिति के पीछे स्थित कॉलोनी में सप्लाई दी गई, लेकिन मीठे के स्थान पर खारेा पानी आ गया। इससे आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग के पंप हाउस पर पहुंचकर रोष जताया। काफी समय से शहर के अधिकांश कॉलोनियों में खारे पानी की सप्लाई हो रही थी। जहां क्षेत्रीय विधायक तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों के प्रयास से मीठे पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन विभाग की ओर से नौ दिन के अंतराल में पानी की सप्लाई खोली जा रही है। ऐसे में लोगों को एक बार में मिले पानी को नौ दिन तक चलाना मुश्किल हो रहा है। Water came in the drains in nine days, that too turned out to be salty रविवार को विभाग की ओर से पंचायत समिति के पीछे स्थित कॉलोनी में प्रात: सप्लाई खोली गई, लेकिन खारा पानी आ गया तथा बिजली भी गुल हो गई। इससे लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने पंचायत समिति परिसर स्थित पंप हाउस पहुंचकर कर र...

मुआवजा नहीं मिलने तक दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे काम बंद रहेगा

Image
लालसोट. उपखण्ड के कर्णपुरा गांव में शनिवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के चलते दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब उनकी जमीनों पर निर्माण कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसान भी अपनी मांगों को लेकर कानून के दायरे में रहते आंदोलन करें। उन्होंने मौके से ही जिला कलक्टर व एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता करते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए। सांसद ने जिला कलक्टर को समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद केंद्र भी खोले जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी जरुरतमंदों को दिया जाएगा। इसमे कोई कोताही बरती तो वे ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम संयोजक हरकेश मटलाना ने कहा कि किसानों को बिना मुआवजा दिए ही प्रशासनिक अधिकारी व निर्माण कंपनी के अधिकारी जबरन निर्माण कार्य कर रहे है, जिससे कि...

बोरवेल में बालक गिरा, सवा घंटे रेस्क्यू के बाद निकाला, लेकिन थम गई सांसें

Image
कुण्डल. गुढाकटला.(दौसा). बांदीकुई उपखण्ड की ग्राम पंचायत भांवता-भांवती के ढाणी बेड़ाली में सात वर्षीय बालक शनिवार दोपहर बोरवेल में गिर गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से बालक को निकालने का रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू कार्य में बोरवेल से करीब 10 फिट की दूरी से जेसीबी की मदद से खुदाई करके सवा घण्टे की मशक्कत के बाद बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस से बालक को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आवाज सुनी तो दौड़े मदद को भांवती के बेड़ाली ढाणी में शुक्रवार रात्रि को ही एक बोरवेल कराया गया था। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे सात वर्षीय बालक अमित पुत्र फैलीराम मीना खेलते-खेलते उधर जा पहुंचा। पैर फिसल जाने से वह बोरवेल में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मदद को दौड़े तो आवाज बोरवेल से आई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सरपंच रत्तीराम मीना सहित अन्य ग्रामीणों को दी। जानकारी के अनुसार बालक विक्षिप्त बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी हरिमोहन मीना ने जेसीबी मंगाकर बच्चे को निकालने के लिए अपने स्तर पर रेस्क्यू शु...

कोरोना विस्फोट: जिले में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 44 मरीज मिले

Image
दौसा. जिले में शनिवार को कोरोना विस्फोट हुआ। अब तक एक दिन में सर्वाधिक 44 मरीज मिले हैं। इससे चिकित्सा महकमे में हडक़म्प मच गया। संक्रमितों का उपचार शुरू कर सम्पर्क में आए व्यक्तियों की जांच की गई। अब कुल मरीजों की संख्या जिले में 1348 हो गई है। इनमें से 1 हजार 162 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। बांदीकुई ब्लॉक में सर्वाधिक 21 कोरोना केस मिले हैं। सीएचसी मंडावरी 3, सिकंदरा में 1, पीएचसी अरनिया में 1 तथा लालसोट नगर पालिका व पंचायत समिति में 1-1 महुवा नगरपालिका में भी 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट अब फिर कम हो गई है। शनिवार को 86.20 प्रतिशत रिकवरी रे रही। वहीं मृत्यु दर 0.74 प्रतिशत है। पॉजिवटिटी दर 3.71 प्रतिशत है। जिले में वर्तमान में कोरोना के 146 एक्टीव केस हैं। Corona explosion: the district has found the highest number of 44 patients in a single day so far चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर में मोड़ा पट्टी में एक, बींदरवाड़ा, श्यामसिंहपुरा, भोजपुरा, गदला सिंकदरा, बांदीकुई में शिक्षक कॉलोनी, वार्ड नंबर 21, 23, 27, 18, 20, 29, 8, ग्रीन पार्क कॉलोनी, ...

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी-अलका

Image
दौसा. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद बांदीकुई से विधायक रही डॉ. अलका सिंह गुर्जर पहली बार दौसा जिले में पहुंची। इस दौरान जिले में दौसा से बांदीकुई तक उनका भव्य स्वागत किया। दौसा में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अलका सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के बीच विश्वास खो चुकी है। इसका परिणाम है कि पंचायत चुनाव में भाजपा से जुड़े लोग ज्यादा जीते हैं और निकाय चुनाव में भी पार्टी की जीत होगी। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मामले में अलका सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एमबीसी के बैकलॉग भरने व 4 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन वे भी घोषणा को पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी कमीशन बना रखा है। ऐसे में जब ओबीसी कमीशन में यह मुद्दा पहुंचेगा तो निश्चित रूप से इसे नौवीं अनुसूची में डलवाने में मदद की जाएगी। वहीं डॉ. अलका सिंह का दौसा शहर मे भव्य स्वागत किया गया। मीडिया प्...

नए कृषि विधेयक से किसान वर्ग आर्थिक रूप से होगा समृद्ध -तिवाड़ी

Image
लालसोट. शहर के सवाई माधोपुर रोड स्थित एक गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान जा$गृति एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संयोजक रामबिलाश मीना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए लाए गए कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है, कांग्रेस किसानों को बरगलाने से बाज आए। उन्होंने कहा कि पहली बार किसानों को इस देश में हक मिला है कि वे अपनी फसल को जहां भी उचित दाम मिले, वहां बेच सकेगा। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने कहा कि नए कृषि विधेयक से पूरे देश का किसान वर्ग आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरकेश मटलाना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भूल कर पंचायत समिति व नगर पालिका चुनावों की तैयारियों में जुटे। कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने दूरभाष पर अपना संदेश देते हुए किसानों को कृषि विधयकों के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया। समारोह में नव निर्वाचित सूरतपुरा सरपंच कांजी मीना, चांदसेन सरपंच कौशल्या मीना,झांपदा सरपंच प्रीतम सिंह सिंह, डूंगरपुर सरपंच दीनदयाल मीन...

खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Image
सिकंदरा(दौसा). कस्बे के समीप झींझण गांव में गुरुवार सुबह घर के समीप एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में लाकर पोस्टमार्टम कराया। सहायक उप निरीक्षक मानसिंह गुर्जर ने बताया कि अभय कमांड से सूचना मिली थी कि झींझण गांव में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तो पहलापाड़ा ढाणी में मुकेश (35) पुत्र रामस्वरूप गुर्जर के पेड़ से पगड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने युवक के शव को पुलिस के पहुंचने से पहले ही पेड़ से उतार लिया था। पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच पड़ताल कर ग्रामीणों के बयान लिए तथा शव को कब्जे में लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में ले आई। जहां पर परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा के सैंपल लिए गए। मृतक के चचेरे भाई अमर सिंह गुर्जर ने मुकेश की पेड़ से पगड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में परिजनों ने युवक की मौत संदिग्धावस्था में बताया जाकर ...

मिलावट पर रोकथाम के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू... टीम ने लिए नमूने

Image
दौसा. बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की गई है। मंगलवार को मानगंज बाजार में विभाग की टीम ने दो दुकानों से पैकिंग नमक के सैम्पल लिए। इस दौरान आस-पास के दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय सूत्रों के अनुसार बाजार में हल्की क्वालिटी के नमक की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में मानगंज बाजार में एक किराना स्टोर एवं एक अन्य फर्म से दो अलग-अलग ब्राण्ड के नमक के सैम्पल लिए गए हैं। इन सैम्पलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। इसके अलावा सिकराय क्षेत्र में भी एक पनीर उद्योग से दूध एवं घी का सैम्पल लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र चतुर्वेदी एवं जयसिंह यादव ने बताया कि अभियान 16 नवम्बर तक जारी रहेगा। त्योहारी सीजन में रहती है मिलावट की आशंका नवरात्र स्थापना होने के साथ ही 17 सितम्बर से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी। नवरात्र के बाद दशहरा एवं उसके बाद दीपोत्सव तक कई त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में दूध, दूध से बनी मिठाइयां एवं अन्य खाद्य सामग्री की जमकर ...

पालिका चुनाव...लॉटरी के बाद कई नेताओं के बिगड़े समीकरण

Image
बांदीकुई. शहर के नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए लॉटरी के बाद कई नेताओं और मौजूदा नेताओं के समीकरण बिगड़ गए तो कई के चेहरे खिल उठे। लॉटरी निकलने के साथ ही राजनीतिक समीकरण बैठाने शुरू कर दिए। कई पार्षदों को अब दूसरे वार्डों में अपनी राजनीति की जगह तलाशनी होगीं। क्योंकि उनके वार्ड अब दूसरे वर्ग के लिए आरक्षित हो गए। सोशल मीडिया पर चला चुनावी वार लॉटरी के बाद राजनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आए और आरक्षण के बाद में अपने अपने वार्डों से दावेदारी ठोकते नजर आए। कई राजनेताओं को दूसरे वार्ड में राजनीतिक जमीन तलाशने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट्स भी किए। (ए.स/ग्रामीण) लालसोट. नगर पालिका के 35 वार्ड के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया होने के बाद अब शहर में पालिका चुनाव की सरगर्मियां भी शुरू हो गई है। मंगलवार को आरक्षण लॉटरी को लेकर सुबह से दावेदार टकटकी लगाए बैठे रहे। दोपहर में जानकारी मिलने के बाद दावेदारों ने ताल ठोक दी। गौरतलब है कि इस बार लालसोट नगर पालिका का अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इसके चलते पार्षद की सीढ़ी के जरिए पालिका अध्यक्ष की कुर्सी का ख्वाब संजोए बैठे दावेदा...

चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, तीन कांस्टेबल लाइन हाजिर

Image
लालसोट(दौसा). उपखण्ड के विजयपुरा गांव में सोमवार सुबह बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मृतक छात्र का चौबीस घंटे बाद मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार देर रात प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, भाजपा नेताओं व ग्रामीणों के बीच मांगों को लेकर सहमति के बाद धरना समाप्त कर शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमति बनी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लालसोट मोर्चरी पहुंचाया। मंगलवार सुबह मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले को लेकर मृतक के चाचा ने बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। कार्यवाहक एसएचओ महावीर प्रसाद ने बताया कि मृतक के चाचा ने रिपोर्ट दी है कि उसका भतीजा संजय सोमवार सुबह अपने पिता को बाइक से शिवसिंहपुरा छोड़ कर गांव रुंगटी लौट रहा था। विजयपुरा गांव के पास वह रोड पर बाइक रोककर खड़ा था। इसी दौरान सामने से आ रही बजरी से भरी टै्रक्टर-ट्रॉली ने जान-बूझकर संजय को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, ग्रामीणों के हंगामे व मा...

लॉटरी निकालने के साथ ही शुरू हुई सुगबुगाहट

Image
दौसा. पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही अब जिले में नगर निकायों के चुनावों को लेकर राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मंगलवार को दौसा नगर परिषद तथा बांदीकुई व लालसोट नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण लॉटरी जिला कलक्ट्रेट सभागार में स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिला कलक्टर पीयुष समारिया की अध्यक्षता में निकाली गई। लॉटरी के बाद वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई तथा दावेदारों ने हलचल भी शुरू कर दी। लॉटरी में शहरी क्षेत्र के जिन नेताओं के मनमाफिक आरक्षण हुआ, उनके चेहरे पर खुशी छा गई। वहीं जिनके वार्ड आरक्षित हो गए, उनको मायूसी हाथ लगी। The scent started with the withdrawal of Civic bodies lottery गौरतलब है जिले में इस बार वार्डों का पुनर्सीमांकन हुआ है। साथ ही वार्डों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में नए सिरे से लॉटरी निकाली गई। वर्ष 2011 की जनसंख्या के हिसाब से एससी व एसटी के वार्ड आरक्षित किए गए। साथ ही महिला सीट के लिए लॉटरी निकाली गई। नगर निकायों में अभी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत ही आरक्षण है। वहीं शेष रही सामान्य सीटों से ओबीसी वर्ग के लिए सीटों का आरक्षण ...

मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, चुने पंच-सरपंच

Image
दौसा. पंचायतराज चुनाव के आखिरी चरण में भी कोरोना का खौफ मतदाताओं को उत्साह को नहीं रोक सका। ग्रामीणों ने गांव की सरकार चुनने के लिए जमकर रुचि दिखाई तथा वोट डालकर लोकतंत्र का फर्ज निभाया। शनिवार को 58 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिग के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखी। हालांकि मास्क या रुमाल लगाकर मतदाता वोट डालने पहुंचे। मतदान केन्द्रों के अंदर दिनभर कतारें लगी रही। वहीं केन्द्र के बाहर सुबह से रात तक मेला लगा रहा। कई जगह नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरा गांव ही मतदान केन्द्र के बाहर जमा है। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ। देर रात तक परिणामों को लेकर उत्सुकता बनी रही। परिणाम की घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा समर्थकों ने जयकारे लगाकर जश्न मनाया। वहीं पराजित प्रत्याशियों के खेमे में मायूसी छा गई। रविवार को उपसरपंच का चुनाव होगा। Voters showed enthusiasm, elected panch-sarpanch in rajasthan दौसा की 32 व बांदीकुई पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सुबह 7.30 बजे से मत...