दौसा: अब दो दिन कफ्र्यू, अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार रहेंगे बंद
दौसा. जिले में शुक्रवार शाम 6 बजे से वीकेंड कफ्र्यू लागू हो गया। शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेंगे। वहीं जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने जिलेवासियों का आह्वान किया है कि अब कोरोना खतरनाक रूप ले चुका है। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य काम, मौज-मस्ती, शादी की दावत में जाना स्वयं और परिवार की जान खतरे में डालने के समान है। ऐसे में वीकेंड कफ्र्यू को पूर्ण सफल बनाने के लिए गाइड लाइन की पालना करें तथा अपने घर पर रहकर अपने काम कराने के प्रयास करें। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कफ्र्यू रहेगा। इस अवधि में अति आवश्यक सेवाएं, अस्पताल आने-जाने, बैंकिंग सेवाएं, टीकाकरण, औद्योगिक व निर्माण संबंधी गतिविधियां, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड से आने-जाने के अलावा अन्य आवागमन बंद रहेगा। कुछ दुकानों को छोड़कर शनिवार और रविवार को बाजार पूर्ण बंद रहेंगे। डेयरी और दूध की दुकान रोजाना की तरह शनिवार और रविवार को भी सुबह 6 से 11 और शाम को 5 से 7 बजे तक खुल सकेंगी। फल एवं सब्जियां, फूल माला आदि को ठेले-साइकिल से बेचने का काम सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। बैंक, बीमा, माइ...