पानी के टैंकर को दुग्ध के टैंकर ने मारी टक्कर
दौसा. नेशनल हाइवे 21 पर राजकीय कॉलेज जीरोता के सामने जयपुर की और से आ रहे दुग्ध के टैंकर ने उसके आगे चल रहे पानी के टैंकर के टक्कर मार दी। इससे पानी का टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया, वहीं दूसरी और दूध टैंकर का ड्राइवर भी केबिन में फंस गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि पानी का टैंकर हाइवे के बीच लगे पेड़ों में पानी देने का कार्य कर रहा था। जिसका ड्राइवर मोती लाल सैनी निवासी भंडाना गम्भीर रूप से घायल हो गया।
दोनों ही गंभीर घायल चालकों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सदर थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का हटाकर यातायात सुचारू कराया। इस दैरान कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
महुवा. थाना इलाके के कमालपुर गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी ऑफिसर ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि सुमन (26) पत्नी हरिओम मीणा निवासी कमालपुर ने पाटोरपोश घर में लगे पंखे के पाइप पर ओढऩी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
खेड़ला. महुवा हिण्डौन मार्ग स्थित रतनपुरा गांव के समीप एक बाइक ने भैंस को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पृथ्वी सिंह(30) पुत्र बने सिंह निवासी रतनपुरा सलेमपुर से गांव लौट रहा था। इस दौरान बाइक ने भैंस को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस की भी मौत हो गई।
source https://www.patrika.com/dausa-news/milk-tanker-hit-water-tanker-7019318/
Comments
Post a Comment