ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
बांदीकुई/अरनिया. कोलवा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि परिवादी पवन कुमार ने 18 नवंबर 2021 को कोलवा थाने में पेश होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि खान भांकरी सहकार भवन के सामने स्थित ज्वैलरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर दुकान से 5 जोड़ी पायल, 1 किलो 600 चांदी, मंगलसूत्र, चांदी के 6 गिलास सहित लाखों के जेवरात सहित नकदी पार कर ले गए थे। इस पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने अनुसंधान के जरिए आरोपी मनीष कुमार निवासी डाबला, राजेन्द्र मीना निवासी नयाबास टहला शशिकांत सिंधे निवासी नीमसोर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया। चोरी की कई वारदातों का किया खुलासा इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातों का खुलासा किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष व राजेंद्र मीना ने सिण्डौली व कोलवा, सैंथल कस्बे में सोनी की दुकान, बासडी़ बायपास इलाका थाना सैंथल, गोला का बास सहित अन्य जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया हैं। पुलिस टीम में एसआई प्यारसिंह , तुड़ीराम, धारासिंह, राजेंद्रप्रसाद, लल्...