हनुमान मंदिर मे झंडा पूजन, गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा रवाना
दौसा. ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी मुख्यालय के खेड़ापति हनुमानजी मन्दिर से पपलाज माता की 15 वीं पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने खेड़ापति हनुमान मंदिर मे झंडा पूजन किया। इसके बाद काली पहाड़ी सरपंच कंचन देवी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।
पदयात्रा मे श्रद्धालु पपलाज माता के जयघोष के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे, वहीं महिलाएं रंग बिरंगी परिधान में नाचते गाते चल रही थी। ग्रामीणों ने जगह-जगह पदयात्रियों का जगह-जगह फल वितरण कर व मीठा पानी पिलाकर स्वागत किया। कई जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। संत सोहनदास, श्रवणलाल, पप्पू मीणा,
खैरातीलाल, कल्याणसहाय, रामकरण, मूलचंद, गंगासहाय जांगिड़, कजोड़मल मीणा ककरोडा, विश्राम मीणा, पूरणमल मीणा, प्रभातीलाल, राजकुमार मीणा, कमलेश मीणा, जगदीश, नमोनारायण आदि मौजूद थे।
कलश यात्रा निकाली
दौसा.निमाली सड़क मार्ग पर स्थित कालोता में खेड़ापति भैंरुजी महाराज एक महीने से अखंड Óयोत जल रही है। इसको लेकर पूरे गांव के गली-मोहल्ले होते हुए कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में मंगल गीत गाती हुई चल रही थी तो पुरुष हाथों में पताका लिए जयघोष लगाते चल रहे थे। रात को जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि 29 अगस्त को भैंरुजी महाराज की स्थापना के अवसर पर भंडारे का आयोजन होगा। भैंरुजी महाराज की फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।
दण्डवत करते श्रद्धालु रवाना
गीजगढ़. ग्राम गढ़ोरा की दर्जनों महिलाएं व पुरुष पपलाज माता की मंदिर के लिए तेज धूप में भी कनक दण्डवत करते हुए जयकारे लगाते रवाना हुए। ग्राम पंचायत गढोरा के हीरामन बाबा मंदिर से पपलाज माता की चौदहवीं दंडवत यात्रा ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई। यात्रा में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु दण्डवत करते व जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह अल्पाहार व जलपान द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया।
source https://www.patrika.com/dausa-news/flag-worship-in-hanuman-temple-padyatra-leaves-with-gaiety-7036158/
Comments
Post a Comment