Posts

Showing posts from April, 2022

डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरणः बेटी का पत्र वायरल, 'मम्मा आप पूरी दुनिया की बेस्ट हो, मैं रोई तो...'

Image
दौसा. मृतका डॉ. अर्चना शर्मा की बेटी का अंग्रेजी में लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनकी छह वर्षीय बेटी का लिखा बताया जा रहा है। जिसमें वह उसकी मां को पूरी दुनिया की बेस्ट मम्मा बताते हुए कुछ ऐसा मार्मिक लिखती है... मम्मा आप सबसे अच्छी हो। यदि हम संपूर्ण दुनिया की औरतों की गिनती करें तो आपकी जैसी महिला कोई नहीं है..। क्योंकि हमेशा से आपको बेस्ट मम्मा का अवार्ड मिला है...। लेकिन आप जानती हो यदि मैं नहीं रोती हूं तो सब लोग कहेंगे कि मुझे मम्मा की याद नहीं आती, लेकिन आप जानते हैं कि मैं क्यों नहीं रोती हूं..। क्यों कि मैं यदि रोती हूं तो सभी लोग रोना शुरू कर देंगे। लेकिन मैने मम्मा के प्यारे नाम बना रखे हैं और आप जानती हैं कि इस साल मैने मम्मा के पांच नाम बनाए हैं जैसे बड़ा चिक्की, गुच्ची, बंटा, बबला, बैंगबैंग और बूबाई इसलिए बाय बाय.... परिजनों ने कलक्टर व एसपी को बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी पूछती है कि मम्मा कहां है, अब वे उनको क्या बताए मम्मा कहां है। वे उनको बार-बार यही कहते हैं कि मम्मा यहीं है, कहीं नही गई। उल्लेखनीय है कि डॉ. अर्चना के 12 वर्षीय बेटा और 6 वर्ष की ब...