Posts

Showing posts from September, 2021

केन्द्रीय मंत्री ने देखी मेडिकल कॉलेज की भूमि, लगाए पौधे

Image
भांडारेज. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 स्थित भांडारेज मोड़ के समीप बनने वाली मेडिकल कॉलेज के वर्चुअल शिलान्यास समारोह के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, सांसद जसकौर मीणा, विधायक मुरारीलाल मीणा व जीआर खटाणा ने आवंटित भूमि का मौका मुआयना किया। साथ ही पौधरोपण भी किया गया। Union Minister saw the land of dausa Medical College इस दौरान मंत्री ने परिसर में बनने वाले भवन व उसके लिए आवंटित की गई भूमि के बारे में निर्माण एजेंसी व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। ममता भूपेश ने मेडिकल कॉलेज के बनने वाले परिसर के लिए आम रास्ते का उल्लेख करते हुए आसपास रास्ते के लिए जमीन को अधिग्रहण करने व उसके लिए मुआवजा देने की बात की, ताकि मेडिकल कॉलेज को जाने का रास्ता सुगम हो सके। Union Minister saw the land of dausa Medical College पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करना चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति है। आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सु...

सपने का शिलान्यास: मेडिकल कॉलेज की प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में रखी आधारशिला

Image
दौसा. जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का लोगों का सालों से संजोया सपना अब साकार होने जा रहा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर जिला मुख्यालय के समीप मित्रपुरा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रख दी। वहीं दौसा जिला अस्पताल में आयोजित समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री सहित जिले के नेता इस यादगार पल के साक्षी बने। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान में बनने वाली इन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण एक साथ पूरा होगा। पिछले छह वर्ष में 170 मेडिकल कॉलेज खुल चुके हैं। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की सीटों में भी दो गुना वृद्धि की है। इनके अलावा उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कई मुद्दों पर बात की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि राजस्थान में खुलने वाले मेडिकल कॉलेजों से जिला अस्पतालों को काफी सहायता मिलेगी। राजस्थान में पेट्रोलियम एवं प्लास्टिक क्षेत्र में नए आयामों की भी बात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 1947 में जयपुर में एसएमएस पहला मेडिकल कॉलेज खुला था। शिक्षा...

महंगाई से आमजन को जीना दुश्वार: ममता भूपेश

Image
दौसा. जिला कलक्ट्रेट के बाहर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पेट्रोल-डीजल की दाम वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया गया। Difficult for the common man to live due to inflation: Mamta Bhupesh इस दौरान महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजन को गरीबी के बोझ तले दबा दिया है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर की लगातार कीमतें बढ़ती जा रही है। आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। Difficult for the common man to live due to inflation: Mamta Bhupesh दौसा विधायक मुरारीलाल मीना कहा कि मोदी सरकार ने देश के गरीब तबके को कर्ज के बोझ में दबा दिया है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है ताकि सरकारी नौकरी खत्म हो जाए और युवा निजी कम्पनी में 8-8 हजार रुपए में महीने भर काम करें। किसान महीनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन तानाशाह सरकार सुन नहीं रही। बांदीकुई विधायक जीआर खटाना ने कहा कि झूठे वादे कर मोदी सरकार सत्ता में आई और अब पोल खुल चुकी है। इस अवसर पर कांगे्रस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ जिला प्रमख हीराला...

दौसा को सौगात देंगे पीएम मोदी, मेडिकल कॉलेज का गुरुवार को करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

Image
दौसा. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय दौसा का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार प्रात: 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। प्रदेश में दौसा के अलावा बांसवाड़ा, सिरोही और हनुमानगढ़ के मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी जा रही है। प्रदेश स्तरीय समारोह जयपुर के सीतापुरा में होगा। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा व राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग सहित कई मौजूद रहेंगे। वहीं दौसा में समारोह जिला अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने बताया कि समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भाग लेंगी। इसके अलावा जिले के सांसद, विधायक सहित अधिकारी आदि भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भाण्डारेज मोड़ के समीप मित्रपुरा गांव की सीमा में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटित है। एडीएम आरके मीना ने बताया कि कार्यक्रम जिला अस्पताल में होगा और कॉलेज की आवंटित भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। दिनभर चलती रही तैयारियां भांडारेज. भांडारे...

जिला परिषद की पहली बैठक में ही अव्यवस्था, माइक भी ठीक नहीं होने से हुआ बखेड़ा

Image
दौसा. जिला परिषद सभागार में बुधवार को आयोजित जिला परिषद की पहली साधारण सभा ही अव्यवस्थाओं के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गई। जो सदस्य अपने इलाके के समस्याएं एवं नए कार्यों के प्रस्ताव लेकर आए थे, उनके अरमान धरे ही रह गए। जिला परिषद सभागार में नवीन कार्यकाल की पहली साधारण सभा जिला प्रमुख हीरालाल सैनी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे आयोजित हुई। सीईओ प्रताप सिंह ने जिला प्रमुख से साधारण सभा शुरू करने की अनुमति मांग कर बैठक की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश भी मौजूद थी। कुछ देर में दौसा विधायक मुरारीलाल मीना व बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा भी पहुंच गए। शुरुआत में सदस्यों ने अपना परिचय दिया। बैठक की कार्यवाही शुरू हुई उस दौरान कई जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति प्रधानों को बैठने के लिए जगह ही नहीं मिली। वहीं माइक भी बार-बार बंद हो रहा था। एक महिला सदस्य सभागार के पिछले हिस्से में सीट नहीं मिलने से करीब 10 मिनट तक खड़ी रही तो उस पर दौसा विधायक मुरारीलाल की नजर पड़ गई। इस पर विधायक ने जिला परिषद सीईओ सहित अधिकारियों से कहा कि आपकी व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। इस मिटिंग क...

शोर-शराबे के बीच विकास के प्रस्ताव पारित

Image
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के राजपुरिया रोड स्थित पंचायत समिति कार्यालय पर मंगलवार को पंचायत समिति की पहली साधारण सभा में शोर-शराबे के बीच विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। प्रधान दिनेश कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई साधारण सभा के शुरू होते ही हंगामे के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों के प्रस्ताव पारित करने के अलावा बिजली, पेयजल, मनरेगा के कार्यों सहित अन्य मुद्दे छाए रहे। Development proposals passed in nangal rajawatan बैठक में भाण्डारेज से पपलाज माता वाया आलूदा, छारेड़ा सडक, एनएच 148 से छारेड़ा वाया उदयपुरिया बागपुरा सड़क, एनएच 11 से लाहडीकावास वाया ठीकरिया, गढ़-आलूदा सड़क, पापडदा से कालेडी वाया हापावास बेडखो सड़क निर्माण के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। साथ ही क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती नहीं करने, बिजली समस्याओं का जल्द सामाधान करने, खराब हैण्डपम्पों को तुरन्त ठीक करने, पेयजल योजना की लाइनों को सिटी से जा़ेडने सहित पपलाज माता मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मरों को निगम द्वारा उतारने पर दुबारा जल्द लगावाने, चूडियावास विद्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर के तार जुड...

साधारण सभा में उठे सड़क, पानी, बिजली के मुद्दे

Image
दौसा. जिला मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में सोमवार को इस कार्यकाल की पहली साधारण सभा नव निर्वाचित पंचायत समिति प्रधान प्रहलाद मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। साधारण सभा में बिजली, सड़क पानी के मुद्दे उठे वहीं कई प्रस्ताव पारित किए गए। पंचायत समिति विकास अधिकारी नाहर सिंह मीना ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित इस साधारण सभा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा पंचायत राज विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत निगम व श्रम विभाग सहित कई विभागों के कार्यों से जुड़े मुद्दे उठे। उप प्रधान आशा देवी गुर्जर, उपजिला प्रमुख मानधाता मीना सहित कई पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच आदि थे। बांदीकुई. पंचायत समिति बांदीकुई की साधारण सभा की बैठक प्रधान सुनीता खूंटला की अध्यक्षता हुई। विधायक गजराज खटाना ने कहा कि पंचायत समिति में विकास कार्यो की कमी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारी- कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आपसी तालमेल से कार्य करें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराएं। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल समस्या, बिजली आदि से संबंधित सम...

रीट परीक्षा... मेहमान नवाजी में नहीं छोड़ी कोई कसर

Image
दौसा. रीट के दौरान प्रदेश सहित आसपास के राज्य से आए अभ्यर्थियों की मेहमान नवाजी में दौसा के समाजसेवियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इससे जहां परीक्षार्थी भी खुश नजर आए, वहीं हालात भी परीक्षा शुरू होने तक पूरी तरह काबू में रहे। ठहरने से लेकर भोजन व नाश्ते तक का जगह-जगह इंतजाम होने से परीक्षर्थियों को भटकना नहीं पड़ा। कई संगठन शाम को भी सेवा कार्य करते नजर आए। जिला मुख्यालय पर सेवा सत्कार की ऐसी सकारात्मक होड़ मची कि जहां देखो वहीं कोई भोजन वितरित करता दिखा तो कोई ठहराने के लिए इंतजाम में लगा रहा। महिला अभ्यर्थियों को भी कोई कमी नहीं आने दी। रविवार तड़के से ही शहर में सब्जी मंडी, फूल मंडी, सैंथल मोड़, इंदिरा कॉलोनी, जीरोता मोड़, बजरंग मैदान सहित कई जगह नाश्ते की स्टॉल लगी रही। लोगों ने शीतल पेय की प्याऊ भी लगाई। कई जगह तो भोजन अधिक बन गया और खाने वाले कम पड़ गए। विधायक ने की मॉनिटरिंग: विधायक मुरारीलाल मीना के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी स्थित कॉम्प्लेक्स पर हजारों अभ्यर्थी ठहरे। लगातार तीन दिन तक यहां भोजन अनवरत बना। हर किसी को पंगत में बैठाकर भोजन कराया, ठहरने का इंतजाम किया। शनिवार रातभर...

रोडवेज बस में हुआ महिला का प्रसव, बच्ची को दिया जन्म

Image
दौसा/सिकंदरा. सरकार ने भले महिलाओं के प्रसव को लेकर जननी सुरक्षा योजना सहित कई योजनाएं संचालित की हुई हो, लेकिन लेकिन अभी भी महिलाओं को प्रसव में मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा सिकंदरा में शनिवार को देखने को मिला। जब कस्बे में एक महिला का रोडवेज बस में प्रसव होने का मामला सामने आया। परिजन महिला को डिलीवरी के लिए बस से हिंडौन से जयपुर अस्पताल में लेकर जा रहे थे। सिकंदरा के समीप बस में प्रसव पीड़ा होने पर चालक ने आनन-फानन में बस से सवारियों को नीचे उतार कर बस को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में लेकर पहुंचा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही महिला का प्रसव हो गया। सूचना पर चिकित्साकर्मियों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर खड़ी बस में प्रसूता को संभाला। इसके बाद महिला को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती किया गया। मंजीता देवी 30 पत्नी शिशुपाल सिंह निवासी हिंडौन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने हिंडौन के निजी अस्पताल में दिखाया था। जहां पर चिकित्सक ने जयपुर ले जाकर उपचार कराने की बात कही। इस पर महिला का पति व सास महिला को रोडवेज बस से जयपुर लेकर जा रहे थे। इ...

मेहंदीपुर बालाजी. हथियारबंद चार बदमाशों ने किया धर्मशाला संचालक पर हमला

Image
मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे स्थित एक धर्मशाला संचालक ने चार बदमाशों के खिलाफ अवैध वसूली के लिए फायरिंग व हमले का मुकदमा बालाजी थाने में दर्ज कराया है। मेहंदीपुर बालाजी निवासी पवन अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह गत रात को धर्मशाला के काउंटर पर बैठा था। तभी कार में सवार होकर आए चार जने आए। इनमें निरंजन मीणा के हाथ में पिस्टल व हरकेश मीणा निवासी मीना सीमला के हाथ में कट्टा व हरि योगी व एक अन्य व्यक्ति के हाथों में सरिया था। इनमें से निरंजन ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से गोली चलाई, लेकिन निशाना चूक जाने के कारण में बच गया। पिस्टल फायर की आवाज सुनकर धर्मशाला में ठहरे यात्री व स्टाफ मौके पर आ गया। उसके उपरांत इन चारों आरोपियों ने प्रार्थी और स्टाफ के साथ लाठी सरियों से मारपीट की। इसमें स्टाफकर्मी हेमंत कुमार, शैलेंद्र कुमार के चोटे आई। यात्रियों की भीड़ में मौका पाकर चार में से दो जने भाग गए, जबकि दो आरोपी निरंजन व हरिमोहन को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरंजन की तलाशी ली। इसमें उसके पेंट की जेब से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एव हमले के काम में ली गई एक कार बरामद की। उक्त आ...

दौसा में 107 केन्द्रों पर होगी रीट परीक्षा, 26 को दिनभर बंद रहेगा इंटरनेट

Image
दौसा. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) जिले में रविवार को 107 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पारियों में होगी। प्रत्येक पारी में 38 हजार 719 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग अलर्ट है। नकल रोकने के लिए केन्द्रों पर परिसर से लेकर कक्ष तक सभी जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। अधिकारी परीक्षा को लाइव देख सकेंगे। इधर, परीक्षा के चलते रविवार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने बताया कि परीक्षाकाल के दौरान इंटरनेट के माध्यम से फेक न्यूज, दुर्घटनाओं व पेपर लीक की अफवाहों आदि से कानून व्यवस्था व लोकशांति में व्यवधान होने की पूर्ण संभावना है। ऐसे में दौसा जिले में 12 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, बल्क मैसेज व सोशल मीडिया सर्विसेज पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगााया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि रीट परीक्षा के लिए दौसा में कुल 65 केन्द्रों पर 21504, नांगल राजावतान में एक केन्द्र पर 408, लालसोट में 15 केन्द्रों पर 5764, बांदीकुई में 18 केन्द्रों पर 6906 तथ...

कार पलटी, एक की मौत चार घायल

Image
मेहंदीपुर बालाजी. थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर खेड़ी रामला गांव के पास गुरुवार देर रात गोवंश को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर घायल हो गए। हैड कांस्टेबल लखन सैनी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सड़क किनारे चौकड़ी में पड़ी कार में से आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल वर्षा (21) पुत्री ओमप्रकाश कुमावत निवासी जोबनेर जयपुर, कविता (22) पत्नी अशोक यादव निवासी कल्याणपुर थाना अमरसर जयपुर ग्रामीण, आशा (22) पुत्री साधुराम यादव निवासी गिनोई थाना कालाडेरा जिला जयपुर ग्रामीण, पूरन (25) पुत्र सादूराम निवासी गिनोई थाना कालाडेरा जिला जयपुर ग्रामीण व अशोक पुत्र बाबूलाल यादव निवासी कल्याणपुर थाना अमरसर जयपुर को एंबुलेंस की मदद से सिकराय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अशोक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस दुर्घटना के मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मानपु...

दौसा में रीट नकल गिरोह का भंडाफोड़, 5.60 लाख रुपए के साथ चार आरोपी दबोचे, करोड़ों का हिसाब मिला

Image
दौसा. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 में असली परीक्षार्थी की जगह दूसरा व्यक्ति बैठाने की योजना का शुक्रवार को दौसा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चार आरोपियों को दबोचकर 5.60 लाख रुपए बरामद किए हैं। दो लग्जरी कार व मोबाइल भी जब्त किए गए। आरोपियों की मोबाइल चैटिंग में करोड़ों रुपए का हिसाब भी मिला है, जिसको लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी रीट व अन्य परीक्षाओं में परीक्षार्थी की जगह अन्य को बैठाकर परीक्षा पास कराने, पेपर देने व सरकारी नौकरी लगवाने के झांसे देकर बेरोजगार छात्रों से राशि ऐंठते हैं। गत दिवस दौसा शहर में एक कार बार-बार चक्कर काट रही थी। पुलिस ने शक होने पर पीछा कर कार में बैठे युवकों की तलाशी ली तो 5 लाख 60 हजार रुपए की राशि के साथ चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड दौसा जिले के मानपुर थाना इलाके मूंडियाखेड़ा निवासी सुमेर मीना है। इसके साथ ही सिकंदरा थाना इलाके के पावटा निवासी रमेश मीना, नादौती थाना इलाके के चैनपुरा निवासी करणसिंह मीना व सिकंदरा थाना इलाक...

अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छत का हिस्सा गिरा, मिड-डे मील कर्मी चोटिल

Image
दौसा/बांदीकुई. कुटी में स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों की जिंदगी खतरे में हैं। जर्जर भवन में हमेशा हादसे का डर बना रहता हैं। सुबह साढ़े छह बजे कक्ष में छत का एक हिस्सा अचानक आ गिरा जिससे स्कूल में बच्चों का भोजन बनाने वाली महिला कर्मी घायल हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब मिड डे मील संचालिका कक्षा-कक्ष में सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान कमरे की छत का पटाव का एक बडा़ हिस्सा आ गिरा। जिससे महिला मुन्नी देवी चोटिल हो गई। घायल महिला को शिक्षक के द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया। आजादी के समय बना था स्कूल भवन दरअसल इस भवन का निर्माण आजादी के तुरंत बाद 4 अक्टूबर 1947 को हुआ था। ऐसे में यह भवन 75 वर्ष पुराना हो चुका हैं। इस भवन में बने कक्षों में बीआरसीआर की ओर से ट्रेनिंग के लिए उपयोग में लिया जाता था। जून वर्ष 2020 इस भवन में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन शुरू किया गया, लेकिन पूर्णतया जर्जर अवस्था होने की वजह से अब भवन को शिक्षा विभाग की ओर से जमींदोज करने के आदेश तो आए, लेकिन स्कूल का संचालन के लिए वैकल्पिक भवन की व्यवस्था नहीं की गई हैं। इसको लेकर स्कूल शिक...

राज्यपाल ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन, प्रदेश में सुख-शांति व कोरोना से मुक्ति की कामना

Image
मेहन्दीपुर बालाजी/मानपुर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र गुरुवार को परिवार सहित मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। बालाजी दर्शन से पहले श्रीराम धर्मशाला में राज्यपाल को पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल ने परिवार के साथ पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ बालाजी दरबार में पूजा अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज की प्रतिमा एवं छप्पन भोग की प्रसादी भेंट की। बालाजी के दर्शन कर राज्यपाल वापस धर्मशाला में पहुंचे। जहां करीब ढाई घंटे विश्राम के बाद वापस करीब 2.30 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल के दौरे को लेकर मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के करीब 100 मीटर के दायरे में खुली दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया व श्रद्धालुओं का बालाजी दर्शन पर रोक लगा दी गई। गौरतलब है कि राज्यपाल कलराज मिश्र का मेहंदीपुर बालाजी दर्शनों का कार्यक्रम करीब एक माह पूर्व भी बना था, लेकिन क्षेत्र में हो रही अतिवृष्टि की वजह से राज्यपाल ने कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। सिद्धस्थल है बाला...

REET: 26 को दौसा में बंद रहेंगे बाजार

Image
दौसा. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर दौसा जिला मुख्यालय पर 26 सितम्बर को बाजार बंद रहेंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाओं का संचालन जारी रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए होटल-ढाबे व मैरिज गार्डन आदि खुले रहेंगे। REET: Markets to remain closed in Dausa on 26th कोतवाली पुलिस थाने में गुरुवार को उपखण्ड मजिस्ट्रेट संजय गोरा ने रीट परीक्षा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान शहर में कानून व्यवस्थ बनाए रखने के लिए 26 सितम्बर को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय किया गया। एसडीएम ने व्यापार संगठनों से परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन, ठहरने व पानी आदि की व्यवस्थाएं करने की अपील की। इस दौरान पुलिस वृत्ताधिकारी दीपक कुमार, कोतवाल लालसिंह सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के सदस्य व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे। REET: Markets to remain closed in Dausa on 26th सीसीटीसी कैमरों से होगी निगरानी रीट के लिए भले ही 10 संवेदनशील केन्द्र बनाए गए हों, लेकिन सीसीटीवी कैमरों से सभी 107 केन्द्रों पर नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि पूर्व...

विक्षिप्त युवक ने लगाई तीन मंजिला छत से छलांग, हुई मौत

Image
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी कस्बे म रात तीन मंजिला एक गेस्ट हाउस से विक्षिप्त युवक ने छलांग लगा दी । इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हरियाणा के पंचकुला जिले के सूरजपुर गांव निवासी रघुवीर सिंह अपने मानसिक विक्षिप्त पुत्र जितेंद्र सिंह (30) को मेहंदीपुर बालाजी दर्शनों के लिए लेकर आए। जहां वे एक धर्मशाला में कमरा किराए पर लेकर ठहरे हुए थे। इस दौरान रात्रि लगभग 11 बजे जितेंद्र अचानक कमरे से बाहर चला गया तथा समीप तीन मंजिला गेस्ट हाउस की छत पर चढ़ गया। स्थानीय युवकों ने जब उसे तीन मंजिला छत पर देखा तो उसको नीचे उतरने के लिए खूब समझाया तथा उसको नीचे उतारने के लिए सीढिय़ों से कुछ युवक छत पर भी चढ़ रहे थे। तभी उसने तीन मंजिला छत से छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने उस युवक को सिकराय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चाची की हत्या का आरोपी गिरफ्तार महुवा. कमालपुर ग्राम पंचायत के दूल्हापुरा गांव में तीन दिन पूर्व भतीजे द्वारा बंदूक से फायरिंग कर चाची की हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने...

बारिश से तैयार फसल चौपट होने से किसान मायूस

Image
सिकंदरा. दौसा. क्षेत्र में पिछले 4-5 दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें पड़ गई है। खरीफ की फसल कटाई का समय होने के कारण बाजरे व तिल की फसल बारिश से चौपट होने लगी है। बाजरे व तिल की फसल अधिकांश जगह पर कट चुकी है, लेकिन कटी हुई फसलें खेतों में पड़ी हुई है। लगातार बारिश का दौर होने के चलते किसान फसलों को सुखाकर कटर मशीन से निकलवा नहीं पा रहे। बाजरे की बालियां खेतों में पानी के बीच पड़ी पड़ी अंकुरित होने लगी है। ऐसे में पकी पकाई फसल किसानों के सामने खराब हो रही है। किसान की यह पीड़ा बहुत ही चिंताजनक है। महंगे दामों पर खाद बीज व मेहनत का पसीना बहाने के बावजूद भी उन्हें तैयार फसल नहीं मिल पा रही है। अगर एक सप्ताह बारिश बंद रहे तथा धूप खिले तो किसान अपनी पकी फसल को समेट सकते हैं, लेकिन पिछले 4-5 दिन से हो रही बारिश से किसानों की 60 प्रतिशत से अधिक फसलें खराब हो चुकी है। ऐसे में मायूस किसान अब ईश्वर से बारिश रोकने की गुहार लगा रहे हैं। यहां भी है नुकसान बारिश से पूरे जिले के किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं सिकंदरा क्षेत्र के आसपास निहालपुरा, भंडारी, छो...

ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, अस्पताल में दिया बेटे को जन्म

Image
बांदीकुई. अहमदाबाद-आगरफोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री के सफर के दौरान प्रसव पीडा़ शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार महिला यात्री नीतू सिंह अपने 12 वर्षीय भाई के साथ अपने घर पापरी नगर आगरा की ओर अहमदाबाद - आगराफोर्ट एक्सप्रेस के एस - 8 डिब्बे में बर्थ संख्या 10 व 12 पर सफर कर रही थी। इस दौरान करीब साढ़े चार बजे बांदीकुई से गुजर रही ट्रेन में प्रसव पीडा़ होने पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन को रुकवाकर महिला को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव करवाया। नॉन स्टोप ट्रेन को 10 मिनट रोका बांदीकुई जक्शन पर नॉन स्टॉप गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन में बांदीकुई जक्शन पर मौजूद रेलकर्मियों को ट्रेन के टी.टी.ई. के द्वारा महिला के प्रसव पीड़ा की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर द्वारा अहमदाबाद-आगरफोर्ट ट्रेन को रुकवाया गया। साथ ही सामाजिक दायित्व निभाते हुए कअकेली 12 वर्षीय भाई के साथ सफर कर रही महिला को एम्बुलेंस की मदद से बांदीकुई सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान रेलवे अस्पताल से सूचना पर चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे और महिला की जांच की। महिला ने सीएचसी में मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया। इससे पूर्व भी बांदीक...

दौसा नगर परिषद में हाई वोल्टेज ड्रामा: आमने-सामने हुए आंदोलनकारी व पार्षद, नारेबाजी से माहौल गर्माया

Image
दौसा. सफाई को लेकर चल रहे धरने के चलते मंगलवार को नगर परिषद में जमकर शोर-शराबा हुआ। पुतले फूंके जाने से आहत पार्षदों ने नगर परिषद के गेट पर आंदोलनकारियों द्वारा लगाए ताले को तोड़ दिया तथा गेट पर लगे बैनर भी फाड़कर फेंक दिए। हालांकि ताला तोड़ते वक्त आंदोलनकारियों ने पार्षदों पर फूल बरसाए, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी से माहौल गरमा गया। मौके पर सीओ दीपक शर्मा व कोतवाली प्रभारी लालसिंह के नेतृत्व में भारी जाप्ता तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और वार्ता शुरू कराई। वार्ता में सहमति बन गई, लेकिन एक ठेकेदार के चेक का विवाद शाम तक नहीं सुलझने से वापस पेच फंस गया। वार्ता के दौरान पार्षद प्रदीप जौण, मोहनलाल प्रजापत, लेखराज गुर्जर, कमलेश मीना, आशा खण्डेलवाल, माया देवी, पूरण सैनी, दिनेश मीना सहित नरेन्द्र जैमन, आसिफ खान, राजेश सैनी, सनवर खान, हंसराज गुर्जर, महेन्द्र आनंद, विनेश चौधरी, आरिफ, परमवीरसिंह सहित कई मौजूद थे। पुतले फूंकने के विरोध में पक्ष-विपक्ष हुआ एक नगर परिषद के बाहर दौसा की रसोई संस्था के बैनर तले चल रहे धरने के दौरान सोम...

दौसा. 107 केन्द्रों पर 49 हजार 687 भावी शिक्षक देंगे रीट परीक्षा, आवभगत के लिए सामाजिक संगठनों ने की पहल

Image
दौसा. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) जिले में 26 सितम्बर को 107 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पारियों में होगी। प्रत्येक पारी में 38 हजार 719 परीक्षार्थी भाग लेंगे। दोनों पारियों को मिलाकर 77 हजार 438 परीक्षार्थी रीट देंगे, लेकिन कई परीक्षार्थी लेवल 1 व लेवल 2 दोनों परीक्षा भी दे रहे हैं। इसके चलते कुल अभ्यर्थी 49 हजार 687 हैं। इधर, बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन रहने-खाने की व्यवस्था की पहल करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि महिला अभ्यर्थियों को गृह जिला आवंटित किया गया है, लेकिन पुरुष अभ्यर्थियों को गृह जिले से बाहर परीक्षा देने जाना होगा। रीट के प्रभारी जिला समन्वयक महेशचंद मीना व डॉ. विपुल कुमार परेवा ने बताया कि जिले के दौसा, लालसोट, महुवा व बांदीकुई में कुल 107 केन्द्रों पर दोनों पारियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पारी में 38 हजार 719 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से दौसा के 11 हजार 718 परीक्षार्थी होंगे तथा शेष प्रदेश के अन्य जिलों से आएंगे। लेवल द्वितीय (कक्षा 6 ...

नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Image
दौसा. नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को मंडावरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक माह पुराने प्रकरण में उत्तर प्रदेश राज्य से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मंडावरी थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने बताया कि रामसिंह पुत्र बलराम सिंह कंडेरा निवासी मालवीय नगर कस्बा माधोगढ़ जिला जालौन उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर ठगी की राशि भी बरामद की है। जबकि इस मामले में 21 अगस्त को ही आरोपी संजयकुमार, दीपक कुमार निवासी जगम्मनपुर थाना रामपुरा जिला जालौन उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि खेड़लाखुर्द निवासी कुमारी प्रभा पुत्री मनोहरलाल शर्मा ने 26 जुलाई 20 को मामला दर्ज कराया था। इसमें उसने बताया कि ऑनलाइन आईडी पर मैसेज आया कि एयर इंडिया में नौकरी दी जाएगी तथा 28 हजार रुपए की तनख्वाह होगी। सर्वप्रथम ठगों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 सौ रुपए की राशि मांगी। जो उनके खाते में जमा करा दी। इसके पश्चात 21 जून 20 को 8850 रुपए ,1 जुलाई को 65 हजार, 6 जुलाई को 77हजार, 10 जुलाई को 42हजार, 12 जुलाई को 3 लाख 70हजार...

कार व ट्रक में भिड़ंत, चार गंभीर घायल

Image
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र अन्तर्गत बालाजी मोड़ के पास रविवार को कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इससे कार में सवार चार जने घायल हो गए। मेहंदीपुर बालाजी थाने के एएसआई मुकेश गुर्जर ने बताया कि एक कार जयपुर से धौलपुर की तरफ जा रही थी कि पाटोली बायपास पर गैस टैंकर पलट जाने के कारण पुलिस ने यातायात एकतरफा कर रखा था जिसमें एक ट्रक महुवा की तरफ से जयपुर जा रहा था। बालाजी मोड़ पर ट्रक और कार में जोरदार आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा कार में सवार चार जने शाहरुख, गोलू जाटव, श्रीकांत धोबी निवासी धौलपुर व इरशाद निवासी आगरा गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल सिकराय भर्ती कराया। जहां पर चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दौसा रैफर कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया तथा यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। खुले नाले में फंसी कार, बाल-बाल बचे यात्री सिकंदरा. कस्बे के खटीक मोहल्ले में खुला नाला राहगीर ...

दौसा कलक्ट्रेट में शहीद स्मारक का शिलान्यास

Image
दौसा. प्रदेश सरकार की पहल पर बजट घोषणा में प्रत्येक जिले में स्वीकृत शहीद स्थल निर्माण की क्रियान्विति के तहत कलक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह शहीद स्मारक का शिलान्यास विधायक मुरारीलाल मीना ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देवानन्द गुर्जर, जिलाध्यक्ष विजेन्द्र बासड़ा, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, एडीएम आरके मीना, नगर परिषद सभापति ममता चौधरी सहित कई पार्षद व पूर्व सैनिक शामिल हुए। Laying of foundation stone of Martyrs Memorial at Dausa Collectorate समारोह में विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि प्रत्येक जिले में 20 लाख की लागत से शहीद स्मारक बनाना शहीदों व सैनिकों के सम्मान के लिए बड़ा कदम है। सरकार और वे स्वयं शहीद और पूर्व सैनिकों के मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर हैं। हम लोग अपने घरों में आराम से इसलिए रहते हैं क्योंकि देश की सीमाओं पर सैनिक रक्षा करते हैं। नगर परिषद सभापति ने सात लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व सैनिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद फिर से रोजगार उपलब्ध करावाने के लिए नियम व कानून सम्मानज...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर LPG गैस से भरा टैंकर पलटा, मचा हड़कम्प, देखिए वीडियो

Image
महुवा (दौसा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर पाटोली गांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। आबादी क्षेत्र के बीच गैस टैंकर पलटने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस व महुवा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टैंकर की जांच करने पर किसी तरह का रिसाव नहीं पाया गया। इस पर सभी ने राहत की सांस ली। बालाहेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी हरिराम मीणा ने बताया टैंकर गुजरात के मुंद्रा से उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। पाटोली में बालाजी बायपास के कट पर अचानक एक कार के सामने से क्रॉसिंग करने के कारण तेज गति में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने पाटोली गांव से मेहंदीपुर बालाजी मोड़ तक यातायात डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। इस दौरान केवल एक ही लेन चालू रखी गई। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने टैंकर को चारों तरफ से अपने कब्जे में लिया। जहां पर किसी को भी आने-जाने नहीं दिया गया। हादसे में चालक-परिचालक को चोट नहीं आई। गैस कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराया। कंपनी से टीम आने के बाद टैंकर को सीधा करने का कार्य चालू किया गया। आसपास ...

बस ने खड़े ट्रेलर के मारी टक्कर, 15 यात्री घायल

Image
दौसा . राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर संवास पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को पीछे से लोक परिवहन बस ने टक्कर मार दी। इससे बस चालक सहित एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची मानपुर पुलिस ने घायलों को सिकराय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संंवास पेट्रोल पंंप के समीप सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ा हुआ था। तभी महुवा की ओर से आ रही लोक परिवहन बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और अनियंत्रित होकर खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इससे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर सवारियों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों व राहगीरों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिकराय समुदाय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन लोगों की गंभीरावस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यह हुए घायल : दुर्घटना में बस चालक महेश शर्मा, यात्री विजय अग्रवाल, गुड्डी देवी, सोनू बैरवा, महेश शर्मा, अजयप्रताप सिंह सहित 15 सवारी घायल हो गई। जिसमें सोनू बैरवा, महेश शर्मा व अजयप्रताप सिंह की गंभीरावस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने ...

गुलाब देवी को न्याय दिलाने के लिए धरना, किरोड़ी ने भी पहुंचकर सुनी बात

Image
दौसा. जिला कलक्ट्रेट के बाहर कोलवा थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति का संशोधित मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने एवं अन्य मांगों के लिए दूसरे दिन भी युवाओं के साथ धरने पर बैठी रही। शनिवार सुबह राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना धरनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से महिला को न्याय दिलाने की बात की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि महिला को शीघ्र ही न्याय नहीं मिला तो जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आंदोलन करेंगे। Justice to Gulab Devi, Kirodi lal meena also listened demand जानकारी के अनुसार कोलवा थाना इलाके की भांवता निवासी महिला गुलाब देवी का पति जयराम पुत्र तेजराम मीना करीब ग्यारह वर्ष पहले एक ठेकेदार के साथ विशाखापट्टनम में मजदूरी करने गया। वहां पर उसके पति की एक कम्पनी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस वक्त मृत्यु प्रमाण पत्र जयराम पुत्र तेजराम की जगह जयराम पुत्र बलराम के नाम से बना दिया गया। महिला का आरोप है कि ठेकेदार की मिलीभगत से मृत्यु प्रमाण पत्र में गड़बड़ी की गई है। महिला ने 27 मार्च 2019 को कोलवा थाने में मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर...

दौसा जिले में ठाकुरजी को कराया जलविहार

Image
दौसा. जिले में शुक्रवार को जलझूलनी एकादशी पर डोल यात्राएं निकालकर ठाकुरजी को जलविहार कराया गया। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर श्याम मंदिर से फूल डोल यात्रा शाम करीब चार बजे निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते में बैण्ड-बाजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर जयकारे लगाए। रास्ते में लोगों ने ठाकुरजी के दर्शन किए। इसी तरह शहर के अन्य मंदिरों से भी डोलयात्राएं निकाली गई। गेटोलाव सरोवर में ठाकुरजी को जलविहार कराया गया। लोग अपने घरों से भी ठाकुरजी को लेकर पहुंचे। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा व विशेष पूजा-अर्चना की। वहीं शहर के आगरा रोड स्थित गिरिराजधरण मंदिर व गोविंददेवजी मंदिर से भी डोल यात्रा निकालकर ठाकुरजी को जलविहार कराया गया। चावण्डेडा में भी डोलयात्रा निकाली गई। बांदीकुई. जलझूलनी एकादशी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के आराध्य श्री राधावल्लभ जी महाराज व श्री चौथ माता की फूल डोल यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीसरयू...

बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रशासन के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

Image
दौसा. शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू करने व सफाईकर्मियों का बकाया भुगतान देने की मांग को लेकर दौसा की रसोई संस्था के साथ आमजन व सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी नगर परिषद के बाहर धरना जारी रखा। इस दौरान सुबह जिला प्रशासन के रवैये के विरोध में नगर परिषद से आक्रोश रैली निकाली गई। गांधी तिराहे पर ठहरकर कुछ देर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संस्थापक मनोज राघव ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की जायज मांग को नहीं सुन रहा। ऐसे में अधिकारियों की हठधर्मिता के खिलाफ रैली निकालकर आक्रोश जताया गया। वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। रैली में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी झाडू व हाथों में तख्ती लेकर शामिल हुए। मानगंज, सुंदरदास मार्ग, पंचायत समिति रोड सहित अन्य जगह नारे लगाते हुए धरनार्थी गुजरे। कोतवाली थाना प्रभारी ने पहुंचकर लोगों की मांगें सुनी। इधर, धरनास्थल पर दौसा की रसोई संस्था ने भट्टी लगाकर भोजन तैयार करना भी शुरू कर दिया। धरने में शामिल लोगों ने सड़क किनारे पंगत लगाकर भोजन किया। तीन दिन का अल्टीमेटम: धरनार्थियों ने तीन दिन में मांगें पूरी नहीं करने पर विधानसभा घेराव ...

हमले के विरोध में बिजली कर्मचारी लामबंद, 20 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Image
दौसा. सिकंदरा थाना क्षेत्र में टोरड़ा फीडर प्रभारी सीताराम गुर्जर के साथ दो दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले के विरोध में बिजली कर्मचारी लामबंद हुए हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 20 सितम्बर से कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। Electricity workers rallied in protest against the attack, 20 warned of boycott राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से जिला कलक्टर व एएसपी को ज्ञापन देकर बताया कि बकाया नहीं चुकाने पर कनेक्शन काटने से नाराज होकर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया। घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सिकंदरा थाने में आरोपी मुकेश गुर्जर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। Electricity workers rallied in protest against the attack, 20 warned of boycott इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, प्रदेश संगठन मंत्री जितेन्द्रसिंह गुर्जर, संभाग महामंत्री मनीष सारिया, जिलाध्यक्ष सूरजमल मीना, गजेन्द्रसिंह राजावत, लोकेश जांगि...

पंचायत समिति क्षेत्र में विकास के नए आयाम होंगे स्थापित

Image
दौसा. लालसोट पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान नाथूलाल मीना ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि लालसोट व रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होने से क्षेत्र मेें विकास के नए आयाम स्थापित होंगें। सरकार के स्तर पर कोई कोर कसर नहीं रहेगी। आगामी ढाई साल में ग्रामीण विकास की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणोंं को मिले, इसका हमेशा प्रयास रहेगा। प्रधान नाथूलाल मीना ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि गांवों में मनरेगा के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण को रोजगार मिले। उन्होंने विकास अधिकारी से कहा कि वे सरकारी वाहन का उपयोग नही करेंगे और प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहुंचकर क्षेत्र की जनता से सीधे रुबरू हो कर उनकी समस्याओंं का निराकरण भी करेंगे। इससे पूर्व समारोह की शुरुआत में प्रधान नाथूलाल मीना, उप प्रधान कैलाश दुसाद समेत सभी पंचायत समिति सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, रामबिलाश खेमवास, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, पालिका अध्...

जिला प्रमुख हीरालाल सैनी ने किया पदभार ग्रहण: समारोह में छाया रहा क्रॉसवोटिंग का मुद्दा

Image
दौसा. जिला परिषद कार्यालय में गुरुवार को जिला प्रमुख हीरालाल सैनी व उप जिला प्रमुख मानधाता मीना ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व सुबह पं. द्वारकेश वशिष्ठ ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बादजिले के चार विधायकों ने जिला प्रमुख को कुर्सी पर बैठाकर शुभकामनाएं दी। वहीं पदभार ग्रहण समारोह के मंच पर जिला प्रमुख चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग का मुद्दा छाया रहा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि हीरालाल सैनी उनके विधानसभा क्षेत्र के हैं, कांग्रेस के अच्छे कार्यकर्ता हैं। दौसा की जनता ने उनकी झोली भर दी। कइयों ने उनकी झोली में छेद करने का काम किया, लेकिन भगवान ने उनकी सुन ली और हीरालाल को जिला प्रमुख बना दिया। उन्होंने कहा कि किन सदस्यों ने क्रॉसवोटिंग की यह उन्हें पता है। दौसा विधायक से कहा कि वे संदेह के घेरे से बाहर हैं। भूपेश ने कहा कि क्रॉसवोटिंग करने वालों को घर बुला कर बात करेंगी। बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा ने कहा कि जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के कैम्प में से जिन जिला परिषद सदस्यों ने दगा किया, वह सही नहीं किया। उन लोगों ने स्वयं के साथ भी धोखा किया। महुव...

दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड राजमार्ग का गडकरी ने किया हवाई निरीक्षण, कहा- दिल्ली से जयपुर इलेक्ट्रिक हाइवे ड्रीम प्रोजेक्ट

Image
दौसा . दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करने गुरुवार सुबह केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दौसा के समीप धनावड़ पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में गडकरी ने कहा कि दिल्ली से जयपुर इलेक्ट्रिक हाइवे उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए विदेश कंपनी से बात चल रही है। टेक्नोलॉजी फाइनल की जा रही है। इसमें ट्रेनों की तरह इलेक्ट्रिक से गाडिय़ां चलेंगी। इससे कम लागत में प्रदूषण रहित सफर होगा। गडकरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दरों व प्रदूषण से बचाने के लिए इथेनॉल से दुपहिया वाहन चलाने का कानून लाने की तैयारी कर रहे हंै। ग्रीन हाइड्रोजन व इलेक्ट्रिक पर भी काम किया जा रहा है। वन क्षेत्रों से हाइवे गुजरने के मामले पर गडकरी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से वाइल्ड लाइफ प्रभावित नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखते हुए अधिक राशि खर्च कर ओवरपास बनाए गए हैं। साथ ही वाहनों के हॉर्न सिस्टम को बदलकर अब भारतीय वाद्य यंत्र जैसे बांसुरी, तबला, हारमोनियम, बिगुल आदि धुन हॉर्न लागू करने की तैयारी भी की जा रही है। साथ ही मंत्री ने बताया कि कुछ समय बाद टोल प्लाजा ही नहीं रहे...