Posts

Showing posts from December, 2021

अब पशुपालन के लिए भी मिलेगी केसीसी की सुविधा, पशुपालकों को कम ब्याज पर मिल सकेगी पूंजी

Image
दौसा. पशुपालन एवं मतस्यपालन के लिए पशुपालकों को भी किसान के्रडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा मुहैया हो सकेगी। इससे इन्हें कम ब्याज दर पर ऋण मिलने से कार्यशील पूंजी की कमी महसूस नहीं होगी। इसके लिए पुशपालन विभाग की ओर से सभी संस्थानों को पात्र पशुपालकों से आवेदन कराने के निर्देश दिए गए है। जानकारी के अनुसार किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से डेयरी, मतस्य एवं पोल्ट्री कार्य आदि के लिए किसान के्रडिट कार्ड जारी कर कम ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराने के लिए एक कैपेन का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए 26 नवबर 2021 को अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट कोर्डिनेशन कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई है। इसमें बैंक, पशुपालन विभाग एवं मतस्य विभाग के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस पर पशुपालन विभाग की ओर से विभाग के संस्था प्रभारियों को पात्र पशुपालकों से केसीसी आवेदन भरवाकर जिला कार्यालय जमा कराने के निर्देश जारी किए है। इससे समय पर कैप आयोजित कर पशुपालक लाभान्वित हो सकेंगे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पशुपालकों को एक लाख 60 हजार रुपए तक के ऋण के लिए बैंक को किसी ...