रक्षाबंधन 22 को, एक दिन पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

दौसा. भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले में रविवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों के राखी बांधकर रक्षा का वचन लेंगी। साथ ही परम्परानुसार मिठाई खिलाकर उपहार भी प्राप्त करेंगी।

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। शनिवार को दिनभर बाजारों में भीड़ रही। जगह-जगह अस्थाई व स्थाई राखियों की दुकानें सजी रही। इन पर खरीदारी के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। वहीं मिष्ठान भंडार संचालकों ने भी दिवाली की तरह काउंटर लगाकर मिठाई सजा ली। राखी के साथ मुंह मीठा कराने की परम्परा के चलते मिठाइयों की भी जमकर बिक्री हो रही है।


बच्चों में कार्टून कलाकारों की राखियों की चलन है तो महिलाओं के लिए आकर्षक चूड़ा राखियों खरीदी गई। इसके अलावा गिफ्ट, कपड़े, नारियल, चॉकलेट्स, किराना सहित अन्य सामग्रियों की भी खूब बिक्री हुई। कोरोनाकाल के बाद बाजारों में अब भीड़ उमडऩे से दुकानदारों में भी खुशी देखी गई।

रोडवेज व वाहनों में भीड़
रक्षाबंधन पर कोई परिवार सहित अपने गांव तो महिलाएं पीहर जा रही हैं। ऐसे में वाहनों में खासी भीड़ है। वहीं निजी वाहनों की भी सड़कों पर रेलमपेल लगी रही। पार्किंग के इंतजाम नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय की सड़कों पर वाहनों का जमावड़ा होने से कई बार जाम की स्थिति भी बनी।

महिलाओं के लिए रोडवेज में यात्रा नि:शुल्क
राज्य सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। दौसा आगार प्रबंधक विंतेश मीना ने बताया कि रात बारह बजे से ही महिलाओं व बालिकाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा शुरू हो गई है।

रक्षाबंधन 22 को, एक दिन पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

source https://www.patrika.com/dausa-news/on-rakshabandhan-22-a-day-before-the-crowd-gathered-in-the-markets-7021937/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं