Posts

Showing posts from December, 2022

जयपुर के पूर्व राजघराने के देवराज सिंह ने किए हर्षद माता के दर्शन

Image
बांदीकुई/पत्रिका. पूर्व राजघराने जयपुर के देवराज सिंह लिलीपूल गुरुवार को बांदीकुई के दौरे पर रहे। उन्होंने आभानेरी में विश्व प्रसिद्ध चांद-बावड़ी का भ्रमण कर दीदार किया। देवराज सिंह ने हर्षद माता के दर्शन किए। इसके बाद वे बांदीकुई में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जागीर बांदीकुई में लोकमान्य सिंह के यहां दोपहर का भोजन किया। यह भी पढ़ें : अनोखी पहल: बेटी के जन्म पर घर जाकर बिना नेग दुआएं देती है नैना किन्नर   इस दौरान देवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने दौसा के इतिहास पर अंग्रेज़ी भाषा में एक पुस्तक लिखी है, जिसका 6 जनवरी को विमोचन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि बांदीकुई का महान इतिहास रहा है। राणा सांगा का बसवा में निधन होने से यह जगह इतिहास में अमर हो गई है। यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से हुई सगाई, श्रीनाथजी में करवाया विशेष मनोरथ   देवराज सिंह ने कहा कि राणा सांगा के चबूतरा स्थल को हेरिटेज स्मारक घोषित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बांदीकुई के चर्च का भी अवलोकन किया। इस दौरान भवानीसिंह, सुरेंद्रसिंह, दीपक, र...

गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में पहुंची राजस्थान यूनाइटेड व केरल एफसी

Image
दौसा. मानक्लब में आयोजित दौसा गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें राजस्थान यूनाइटेड और केरल एफसी ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले मैच के मुख्य अतिथि फतेहसिंह डोई, अध्यक्षता सचिव राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन दिलीप सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि आशा मीना, विशंभर बासडा, दीपक खोर्रा, कमलेश जोशी, सियाराम एडवोकेट, जसवंत सिन्हा, दिलीपसिंह चूडावत, जब्बार खान रहे। वहीं दूसरे मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी रेला, महेंद्र जोशी बल्या, पार्षद जितेंद्र बलेसरा व पूरण सैनी रहे। मीडिया प्रभारी संजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को पहला मैच बीएसएफ सिलिगुडी बनाम एफसीआई नोएडा तथा दूसरा मैच पंजाब पुलिस बनाम एसटीएफसी जम्मू कश्मीर के बीच होगा। हैदराबाद आर्मी ने दी कांटे की टक्कर पहले क्वार्टरफाइनल में 19वें मिनट में राजस्थान यूनाइटेड को कॉर्नर मिला, जिस पर 17 नंबर जगदीप ने सीधा गोलपोस्ट में शॉट लगाकर शानदार गोल किया। 64वें मिनट में हैदराबाद आर्मी को पेनल्टी किक मिला, जिस पर 10 नंबर मोहित ने गोल दागकर स्कोर 1-1 ...

राजस्थान में सरेराह गैंगवार: जमकर बरसाए लाठी-डंडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Image
Gangwar in Rajasthan: दौसा जिले में बदमाश इतने बेखौफ होते जा रहे हैं कि अब वे सरेराह गैंगवार करने से भी नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 21 पर स्थित लंगडा बालाजी पर सामने आया। यहां जीप सवार दर्जनभर बदमाशों ने दूसरी जीप में सवार हिस्ट्रीशीटर पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। एक-दूसरे की जीप को टक्कर भी मारी। पत्थर फेंके। आखिरकार हिस्ट्रीशीटर अपनी जान बचाकर भाग छूटा। गैंगवार का यह पूरा घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । वीडियो में करीब 3 मिनट चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस संबंध में पीड़ित निरंजन मीणा हिस्ट्रीशीटर ने बालाजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गुरूवार दोपहर जीप से लोकेश और मनोज सादपुरा के साथ मानपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान महुवा की ओर से 2 जीपों में नरेश खोरीमुल्ला, चेतन निठार, विजय टोपी सांथा, रिकू ओडखेड़ा, पिटू पदमपुरा, झन्डू सहित दर्जनभर बदमाश आए। जिन्होंने अपनी दोनों जीपों को आगे और पीछे लगाकर उसे रुकवा लिया। बदमाश लाठी-डंडे लेकर जीप से उतरे और ताबड़तोड हमले शुरू कर दिए। इसी दौरान बदमाशों ने कट्...

आपके खेत में गड़ा हुआ है पुराना धन... इस तरह बनाते हैं शिकार, सावधान रहें

Image
दौसा। महुवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवात गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो नकली सोने की ईंट व 100 सिक्के बरामद किए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि चूरखेड़ा निवासी अजय कुमार मीना ने सूचना दी कि उसके खेत में 60 लाख रुपए का सोना गड़े होने की एवज में 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। डीएसपी ब्रजेश कुमार के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित कर मौके के लिए रवाना हुए। जहां पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने 4 आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया, जबकि दो जने भाग गए। इनको किया गिरफ्तार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इतला मिलते ही पुलिस टीम गठित की गई, जहां मौके से पुलिस ने सिराजुद्दीन फकीर मुसलमान निवासी पाटा जिला अलवर, मुबारिक फकीर मुसलमान निवासी पड़ासला जिला अलवर ,साहिम फकीर मुसलमान निवासी गाजूका जिला भरतपुर व इकराम कुरैशी मुसलमान निवासी नेवाडा जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो जने सरसों के खेत का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो नकली सोने की ईंट व 100 सिक्के बराम...

दौसा. परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा के लिए संतों को दिया न्योता

Image
दौसा. विप्र फाउण्डेशन की ओर से देशभर में निकाली जा रही परशुराम कुण्ड आमंत्रण यात्रा के लालसोट विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर आयोजित संत समागम के लिए कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ पचवारा कस्बे के नले वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचकर षड्दर्शन संत समाज के अध्यक्ष स्वामी रामदास को न्योता दिया। इस अवसर पर संत ने पोस्टर का भी विमोचन किया। यात्रा संयोजक सियाराम शर्मा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में लोहित नदी पर पांचवें धाम के रूप में विकसित होने जा रहे परशुराम कुण्ड पर स्थापित की जा रही अष्टधातु की 51 फीट ऊंची प्रतिमा के स्थापना समारोह में आमजन को आमंत्रित करने के लिए यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 24 दिसम्बर को नांगल राजावतान से लालसोट की सीमा में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत के बाद वाहनों के काफिले के साथ डिडवाना पहुंचेगी, जहां मेला चौक पर सर्वसमाज महाआरती व भजन संध्या करेगा। 25 दिसम्बर को सुबह डिडवाना से वाहन रैली के साथ लालसोट में यात्रा पहुंचेगी। परशुराम मन्दिर से कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा, संत समागम व धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बा...

दौसा. आखिर शुरू हुआ जिले की 855 होनहार छात्राओं को स्कूटी वितरण, चाबी पाकर छाई खुशी

Image
दौसा. करीब दो साल से फाइलों में घूम रही स्कूटी योजना का लाभ आखिर अब जिले की होनहार छात्राओं को मिलने लगा है। राजस्थान पत्रिका ने गत 16 नवम्बर को Óधीमी रफ्तार: दो साल से जिले की 855 होनहार छात्राओं को स्कूटी का इंतजारÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर ढिलाई उजागर की थी। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए तथा स्कूटी वितरण की प्रक्रिया तेज हुई। राजकीय कन्या कॉलेज सिकंदरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना एवं देवनारायण योजना के तहत स्कूटी वितरण की शुरुआत की। साथ ही छात्रसंघ कार्यालय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री ने समारोह में कहा कि उन्होंने भी अपनी राजनीति की शुरुआत महारानी कॉलेज में छात्रसंघ से की थी। जज्बे व हौंसले से इंसान अपने मुकाम तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार सिकराय विधानसभा से विधायक बनी, तब यहां एक भी कॉलेज नहीं थी। अब सिकराय व सिकंदरा में कॉलेज हो गए हैं। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, सियाराम दुब्बी, पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी, कॉलेज ङ्क्षप्रसिपल अखयराज मीना, छात्रसंघ अध्यक्ष...

77 प्रतिशत हुए शामिल, आधा घंटे पूर्व प्रवेश बंद करने से वंचित रह गए कई अभ्यर्थी

Image
दौसा. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा बुधवार से जिला मुख्यालय के 38 केन्द्रों पर शुरू हुई। पहले दिन दोनों पारियों में कुल 26 हजार 544 अभ्यर्थियों में से 20 हजार 556 अभ्यर्थी (77.44 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 5 हजार 948 नहीं आए। गौरतलब है कि 27 दिसम्बर तक चलने वाली परीक्षा में कुल 75 हजार 354 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दौसा जिले में पूर्व की परीक्षाओं में सामने आई गड़बडिय़ों को देखते हुए कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को केन्द्र में प्रवेश दिया गया। इस बार ड्रेस कोड को लेकर थोड़ी राहत दी गई। इसमें ऊनी वस्त्र व जूते पहनकर अंदर जाने दिया गया। वहीं गहने, पिन, गले में डोरे, दुपट्टे पहनकर आई अभ्यर्थियों को यह सब खोलने पड़े, जिन्हें सुरक्षित रखने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। कार्मिकों ने मेटल डिटेक्टर से जांच कर केन्द्र के अंदर जाने दिया। वहीं केन्द्रों पर नियमानुसार आधा घंटे पूर्व गेट बंद कर दिया गया तो दर्जनों अभ्यर्थी अंदर प्रवेश से वंचित रह गए। जिन्होंने काफी मिन्नतें की, लेकिन नियमों का हवाला देकर उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। बायपास स...

राजस्थान में यूपी रोडवेज की बस खाई में गिरी, बस में सवार थे 31 यात्री

Image
राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय उपखण्ड क्षेत्र के कलीकोठी-बहरावण्डा सड़क मार्ग पर माधोसागर बांध के समीप गढोली में उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकराकर रुक गई। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से बड़ा हादसा होते होते टल गया। बाद में ग्रामीणों व चालक, परिचालक ने बस में बैठे 31 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाल दूसरे वाहन से यथा स्थान भेजा। यह भी पढ़ें : जयपुर में बिना कारण रहने वालों को किया जा रहा पाबंद, 3500 लोगों की तस्दीक में से 150 संदिग्ध मिले बस परिचालक गौरवकुमार ने बताया कि सिकंदरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते एनएच 21 को बन्द करने से हाइवे से गुजरने वाले सभी वाहन दौसा से भांडारेज वाया बहरावण्डा -सिकराय सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। जिससे दोपहर एक बजे जयपुर से भरतपुर के लिए आ रही अलीगढ़ डिपो की यूपी रोडवेज बस के ब्रेकों में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। यह भी पढ़ें : किसी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई दुल्हन, इंतजार करता रहा गया दूल्हा इससे बस घूमणा माधोसागर बांध के नीचे खाई में चली गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस एक ...

राहुल गांधी ने एक परिवार की तीन पीढिय़ों से एक साथ की मुलाकात, बच्चे को खिलाई चॉकलेट

Image
दौसा. पीजी कॉलेज के सामने से भारत जोड़ो यात्रा के गुजरने के दौरान राहुल गांधी ने एक परिवार की तीन पीढिय़ों के साथ एक साथ मुलाकात की। स्वागत के लिए पिंकी सरदार, उनके पुत्र प्रीतिपाल व रमनपाल सिंह तथा पौत्र जसअनहदपाल सिंह को खड़े देखकर सचिन पायलट ने तीनों को सुरक्षा घेरे के अंदर बुला लिया। साथ ही राहुल से परिचय कराते हुए बताया कि यह परिवार उनके पिता राजेश पायलट के समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। बच्चे जसअनहदपाल को राहुल ने गोद में उठा लिए। इस दौरान बच्चे को जूते खुलकर नीचे गिर गए तो राहुल ने ही उठाकर बच्चे को पहना दिए। साथ ही चॉकलेट देकर दुलार किया। सभापति से भी मिले नेहरू गार्डन में राहुल गांधी से नगर परिषद सभापति ममता चौधरी व सविता मीना ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बातचीत में चौधरी ने सीवर लाइन की मांग की। इस पर सीएम ने मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए और कहा कि आगामी बजट में इसे शामिल किया जाएगा। इस दौरान आयुक्त विश्वामित्र मीना व राकेश चौधरी आदि थे। वहीं राहुल ने यात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। सचिन पायलट के पक्ष ...

दौसा. कविताओं के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक

Image
दौसा. भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता के संदेश को अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाने के लिए राजकीय महाविद्यालय सिकराय में जिले के साहित्यकार व कवि पहुंचे। कॉलेज सभागार में आयोजित युवा शिक्षार्थी मतदाता सम्मेलन में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात कवियों ने रचनाओं की छटा बिखेरी तो सैकड़ों श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में कवि कृष्ण कुमार सैनी, धर्मेन्द्र कुमार सैनी, नवलकिशोर सैहणा, डॉ निर्मला शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला समन्वयक महेश आचार्य ने प्रस्तुति दी। महाविद्यालय सिकराय के प्राचार्य ने युवाओं को नाम जुड़वाने तथा मतदान कार्य की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में जिला समन्वयक महेश आचार्य ने समझाया। लोक कलाकार दिलीप शर्मा ने मतदाताओं को प्रोत्साहित किया। मतदाता जागरुकता का संकल्प भी कराया गया। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने की मांग लालसोट. क्षेत्र के खुर्रा गांव निवासी समाजसेविका राजेश्वरी मीना ने भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचकर राहुल गांधी को ईआरसीएपी के मुद्दे की मांग उठा...

राजीव गांधी 37 साल पहले पहुंचे थे दौसा, राजेश पायलट के समर्थन में रात को 12 बजे की थी चुनावी सभा

Image
महेश कुमार जैन/मनीष शर्मा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब गांधी परिवार से जुड़ी दौसा की दशकों पुरानी यादें ताजा होने लगी हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वर्ष 1971 में लोकसभा चुनाव में दौसा आई थी। इस दौरान उन्होंने पं. नवलकिशोर शर्मा के समर्थन में पीजी कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित किया था।   इसके बाद उनके पुत्र तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी वर्ष 1985 में राजेश पायलट के समर्थन में दौसा के पीजी कॉलेज व बांदीकुई के कौलाना बीड में सभा को संबोधित किया था। खास बात यह थी कि राजीव गांधी रात को 12 बजे दौसा पहुंचे थे और सभा की थी। बाद में दोनों ही लोकसभा चुनाव में विजेता भी रहे थे। खास बात यह है कि राजेश पायलट का दौसा से सांसद के रूप में पहली बार जुड़ाव हुआ और फिर पायलट परिवार ने सात पर दौसा से चुनाव जीता। यह भी पढ़ें : राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर मंडरा रहे ‘कलह’ के बादल, अब झालावाड़ से आई चौंकाने वाली खबर उल्लेखनीय है कि दौसा जिले में 14 दिसंबर को व बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में 18 दिसम्बर को यात्रा का आना प्रस्तावित है। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ...