लाठी-सरियों के साथ परिवार पर हमला, वृद्धा की मौत, चार-पांच कारों में भरकर आए थे हमलावर
दौसा। शहर के लालसोट रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने गुरुवार रात लाठी-सरियों से लैस आरोपियों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। घटना में वृद्धा की मौत हो गई तथा चार जने घायल हो गए। मौके पर खड़ी कारों में भी तोडफ़ोड़ की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू की। शुक्रवार शाम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार नरेश मेहरा कीर ने मामला दर्ज कराया कि रात करीब 1.15 बजे हिमांशु शर्मा निवासी चौधरी कॉलोनी, आकाश शर्मा उर्फ इल्लू निवासी बसंत विहार कॉलोनी तथा राजेन्द्रकुमार सैनी निवासी लालसोट रोड चार-पांच गाडिय़ों में भरकर 20-25 लोगों के साथ जमीन व दुकानों पर आए। लाठी, सरियों व अन्य हथियारों से लैस होकर गेट-दीवार तोड़कर मकान में घुस गए और पथराव कर दिया। वहां मौजूद बड़ी मां लड्डो देवी (70) पत्नी मूलचंद, छोटी मां अनोखी देवी, पिता मूलचंद, चचेरी बहन गुड्डी, जीजा बाबूलाल के साथ लात-घूंसे, डण्डे, सरिया आदि से मारपीट की। इससे मौके पर ही लड्डो देवी की मौत हो गई। अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस को वारदात के सीसीटीवी मिले हैं, लेकिन रात का अंधेरा होने के क...