समझौते के अनुसार पुलिस ने नहीं छोड़ा तो शव को श्मशान में रखकर दिया धरना

नांगल राजावतान (दौसा). उपखण्ड के गांव चूडिय़ावास में उदयपुरिया रोड पर डम्पर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में ग्रामीणों व प्रशासन में सहमति बनने के बाद भी पुलिस द्वारा धरना देने वाले गिरफ्तार लोगों को सोमवार को नहीं छोडऩे पर गांव श्यालावास में ग्रामीणों ने श्मशान में शव को रखकर धरना दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों को रिहा करने के बाद ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया।

श्यालावास सरपंच राजेन्द्रप्रसाद मीना ने बताया कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे निर्माण कम्पनी के डम्पर से हुई युवक की मौत के बाद प्रशासन व ग्रामीणों में हुए समझौते के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार लोगों को रिहा नहीं करने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने शव को श्मशान घाट पर रखकर करीब दो घंटे धरना दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची नांगल राजावतान व सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण समझौते अनुसार गिरफ्तार लोगों को रिहा कर अंतिम संस्कार में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों के नहीं मानने पर पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को रिहा कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

यह था मामला

उपखण्ड के गांव चूडिय़ावास में उदयपुरिया रोड पर दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे निर्माण कम्पनी के डम्पर की टक्कर से श्यालावास निवासी हेमन्तकुमार राणा (24) पुत्र मोहनलाल निवासी की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर धरना प्रदर्शन कर मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग की। प्रशासन व ग्रामीणों में सहमति नहीं बनने पर ग्रामीणों ने कम्पनी के वाहनों से तोडफ़ोड़ कर दी।

इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल से सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर आरके मीना व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने नांगल राजावतान थाने पहुंचकर ग्रामीण फैलीराम मीना कानपुरा, कैलाश मीना श्यालावास, प्रहलाद राणा, गोपीचंद जांगिड, मुकेश ठिकरिया, जगदीश श्यालावास, रंगलाल मीना आलूदा आदि से चर्चा की व मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा कम्पनी से दिलवाने, धरना देने वाले लोगों पर मुकदमा नहीं चलाने सहित गिरफ्तार लोगों को रिहा करने के समझौते पर सहमति बनी।

मृतक के परिजनों को दिया छह लाख का मुआवजा

श्यालावास सरपंच ने बताया कि समझौते अनुसार निर्माण कम्पनी द्वारा मृतक युवक के परिजन के खाते में छह लाख की मुआवजा राशि डाल दी गई। इसके आलवा प्रशासन द्वारा परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।

सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डम्पर से युवक की मौत के मामले में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान नांगल राजावतान पुलिस ने सात जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी बनवारीलाल ने बताया कि मामले में हीरालाल मीना निवासी श्यालावास, गगोपीलाल मीना निवासी उदयपुरिया, नंदलाल मीना निवासी उदयपुरिया, हरकेश मीना निवासी श्यालावास, जयफूल मीना निवासी श्यालावास, सीताराम मीना निवासी चूडिय़ावास व विजयपाल मीना ढाणी आमलीवाली कोठी चूडिय़ावास को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

समझौते के अनुसार पुलिस ने नहीं छोड़ा तो शव को श्मशान में रखकर दिया धरना

source https://www.patrika.com/dausa-news/according-to-the-agreement-if-the-police-did-not-leave-then-put-the-7025250/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी