Posts

Showing posts from July, 2023

खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, दो की मौत, चार घायल

Image
दुब्बी/दौसा/पत्रिका. राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाखोह के समीप शनिवार देर रात इटावा से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की कार चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई । हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात करीब दो बजे के लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर सदर थाना क्षेत्र के कालाखो गांव के पास हुआ। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल भगवती (60) पत्नी ओमप्रकाश, राधा (18) पुत्री ओम प्रकाश, काव्या पुत्री वैभव अग्रवाल, वैभव पुत्र संजय अग्रवाल, वृसनी पत्नी विजय निवासी ईटावा उत्तर प्रदेश, यश पुत्र विजय कोली निवासी भिंड मुरैना मध्य प्रदेश को एंबुलेंस की सहायता से भेजकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने भगवती व राधा निवासी इटावा को मृत घोषित कर दिया, वहीं काव्या व यश की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया। यह भी पढ़ें: आईएसआईएस आतंकी ने किया खुलासा, ड्रोन रेकी कर बम से उड़ाने वाले थे जयपुर सदर थाना के एएसआई जगदीश प्रसाद ने ...

ट्रेन की चपेट में आए, 200 से अधिक लोगों ने एक दशक में गंवाई जान

Image
दौसा. ट्रेन में यात्रा के दौरान व रेलवे ट्रेक के आसपास थोड़ी सी भी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। इसके लिए समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसके बावजूद ट्रेन की चपेट में आने से असमय मौतों के मामले थम नहीं रहे हैं। एक दशक में जीआरपी बांदीकुई थाने के अधीन क्षेत्र में ही करीब 200 मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार राजकीय रेलवे पुलिस के पास अपराधों की रोकथाम के साथ यात्रियों की सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से घायल या मौत होने पर घटना स्थल पर पहुंचने एवं शवों की शिनाख्त के लिए भी जीआरपी को मशक्कत करनी पड़ती है। जीआरपी ने वर्ष 2011 में 10, वर्ष 2012 में 6, वर्ष 2013 में 8, वर्ष 2014 में 6, वर्ष 2015 में 8 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान 100 से अधिक लोगों की शिनाख्त होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं वर्ष 2017 से अभी तक करीब 150 शव सुपुर्द किए एवं 26 शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। इसमें कई बार बीमारी एवं अन्य कारणों से मौत होने पर भी शव मिल जाते हैं। -यह है जीआरपी के अधीन क्षेत्र जीआरपी थाना बांदीकुई ...

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, संवेदक की हो रही बल्ले-बल्ले

Image
careless ... दौसा. गुढ़ाकटला क्षेत्र में करीब 50 करोड़ की लागत से बन रहा दौसा- घोषराणा स्टेट हाइवे अभी पूरा बनकर तैयार भी नहीं हुआ कि सड़क मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा है। बांदीकुई से भांवता करीब 15 किलोमीटर सड़क मार्ग दर्जनभर से अधिक जगह से उखड़ गया। सड़क के दोनों किनारों पर चौड़ाईकरण कर बनाई सड़क कई स्थानों से धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई है। जो कि निर्माण के मापदंडों की पोल खोल रही है, वहीं सड़क मार्ग नांगवास, काटरवाडा, गुढ़ाकटला, मुकरपुरा सहित कई स्थानों पर बीच में टूटकर धंस गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। इससेे संवेदक भी गुणवत्ता को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लौटा दल बांदीकुई . उपखंड के ग्राम पंचायत कीरतपुरा में उपखंड अधिकारी के आदेश के तहत करीब 9 बीघा 5 बिस्वा भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने गया पुलिस प्रशासन दस्ता बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लौट गया। इससे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी। सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी ने बताय...

राष्ट्रपति ने राजस्थान निवासी IAS रवि प्रकाश को भूमि सम्मान पुरस्कार से नवाजा, PM मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित

Image
दौसा/महुवा/पत्रिका। यहां भूमि अभिलेखों के पूर्ण डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएएस रवि प्रकाश मीना को 'भूमि सम्मान पुरस्कार' से सम्मानित किया। सम्मान के रूप में प्लैटिनम ग्रेडिंग सर्टिफिकेट दिया गया। पिता रतन सिंह मीना वरिष्ठ अध्यापक और माता गीता देवी गृहणी रवि प्रकाश शिव कॉलोनी महुवा के रहने वाले हैं। उनके पिता रतन सिंह मीना वरिष्ठ अध्यापक और माता गीता देवी गृहणी हैं। रवि प्रकाश 2017 बैच के आईएएस ऑफिसर है और अभी वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। रवि प्रकाश कविता लेखन भी करते हैं। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें : पीएम मोदी 27 को राजस्थान के सीकर में, इस खास योजना की करेंगे शुरुआत, जान लीजिए आपको क्या फायदा मिलेगा source https://www.patrika.com/dausa-news/after-pm-modi-honour-president-also-awarded-ias-ravi-prakash-meena-with-bhoomi-samman-award-8381722/

दौसा. 24 घंटे के बाद भी शव का पोस्टर्माटम नहीं, डॉ किरोडी को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ परिजन

Image
सिकराय। मानपुर थाना क्षेत्र के नामनेर गांव के संत बाबा की कुटिया के पास खेत में सोमवार देर शाम युवक का शव मिलने के मामले में मृतक युवक के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने व राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीना को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। इसके चलते लगभग 24 घंटे के बाद भी शव का पोस्टर्माटम नहीं हो पाया है। मृतक के भाई ने संतोष, गोलू शर्मा व मलखान के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी राकेश मीणा, तहसीलदार दिनेश मीणा, मानपुर सीओ दीपक कुमार मीना सहित अन्य अधिकारियों ने समझाइश की, लेकिन परिजन व ग्रामीण नही माने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने व शव को लेने से इनकार कर दिया। धरने पर बैठे परिजनो व ग्रामीणों की मांग है मौके पर सांसद किरोडीलाल मीना आए व पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करे। तब ही शव लिया जाएगा। ऐसे मौके पर गहमागहमी बनी हुई है। अस्पताल के सामने धरने पर बैठे लोगों के कारण रास्ता जाम होने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। अस्...

लाखों उपभोक्ताओं को अब निकट ही मिलेगा राशन, आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई

Image
बांदीकुई में राशन वितरण व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पांच दर्जन रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए प्राधिकार पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इससे बुजुर्ग, महिलाओं समेत लाखों उपभोक्ताओं को समीप जगह पर ही राशन सामग्री मिलने से राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्टर (रसद) द्वारा जिले में उचित मूल्य की दुकानों के प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें जिले में नवसृजित 9 एवं रिक्त 52 दुकानें शामिल हैं। इसके लिए जिला रसद कार्यालय से आवदेन पत्र प्राप्त कर 27 जुलाई 2023 शाम 6 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन ही जमा होंगे। इस संबंध में विभागीय एवं जिले की वेबसाइट पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों में दौसा में 2, लवाण में 1, नांगलराजावतान में 1, रामगढ पचवारा में 1, लालसोट मे 2 एवं बांदीकुई में 2 दुकान शामिल हैं। वहीं विभिन्न कारणों से रिक्त दुकानों में दौसा में 5, दौसा शहर में 2...

मरे हुए लोगों के खातों में आई लाखों की सरकारी पेंशन, फर्जी वाउचरों से निकाल लिए रुपए

Image
दौसा/नांगल राजावतान। उपखण्ड के गांव छारेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत कैशियर ने मृत लोगों के खातों में आई लाखों की सरकारी पेंशन राशि का फर्जी वाउचरों से गबन किया था। शाखा प्रबन्धक मदनलाल मीना ने बताया कि बैंक शाखा के कर्मचारी कैशियर राजेश कुमार मीना ने करीब एक दर्जन मृत लोगों के खातों से करीब साढे चार लाख की पेंशन राशि का गबन किया था। कर्मचारी ने सितम्बर 2021 से फरवरी 2023 तक बैंक शाखा में कार्यरत रहने के दौरान फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार भगवान मीना निवासी मोहनपुरा की मौत 10 अक्टूबर 2018 को हो गई थी। इसके खाते में मौत होने के बाद आई पेंशन की राशि करीब 50 हजार को फर्जी विड्रोल भरकर 28 फरवरी 2023 को निकाली गई। इसी प्रकार श्रीकिशन मीना निवासी मोहनपुरा की मौत 14 फरवरी 2020 में हुई, खातेे में आई पेंशन की राशि 67 हजार को 16 फरवरी 2022 को निकाला। फैलीराम मीना निवासी बैजवाडी की मौत 10 जनवरी 2023 को हो गई, खाते से 39 हजार रुपए 21 फरवरी को निकाल लिए। यह भी पढ़ें : PM मोदी ने Rajasthan की जनता को दी सौगात, कहा- राजस्थान ने तो डबल सेंचुरी मार दी, पापड़-नमकीन को ले...

Weather Alert: मसम वभग क बड चतवन इन-इन जल क लए अभ एक सथ जर हए द अलरट

Image
Weather Alert Today : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश का दौर सुबह से ही शुरू हो गया, जिसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चे और कार्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ना। बारिश से जयपुर के जगतपुरा समेत कई इलाकों में पानी भर गया जिससे लोग घंटे जाम में फंसे रहे। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले तीन घंटे के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। इसमें जयपुर, सीकर, टोंक, झुंझुनूं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगह एक या दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। इसके अलावा अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, जालोर, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बूंदी, भरतपुर, चूरू, और दौसा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। यह भी पढ़ें : एक तरफ चंबल, दूजी ओर बनास...फिर भी नहीं बुझ पा रही प्यास चार महीने के सीजन की औसत बरसात का 50 फीसदी आंकड़ा मानसून ने 9 जुलाई तक पूरा कर लिया है। र...

Monsoon Update: मसम वभग क लटसट अलरट कछ दर म इन 30 जल म हग झमझम बरश!

Image
Monsoon Update Rajasthan: मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शुक्रवार को राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, जैसलमेर, बूंदी, बारां और बाड़मेर समेत कई जिलों में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई। कोटा में शाम चार बजे बाद मौसम बदला और महावीर नगर समेत नया कोटा के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि अन्य जगहों पर बूंदाबांदी होकर रह गई। कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड में शाम पांच बजकर बीस मिनट जोरदार बरसात हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। बूंदी जिले में पिछले चार-पांच दिनों से हो रही उमस को शुक्रवार को हुई बारिश ने धो दिया। बूंदी शहर में सुबह से बादल छाए रहे। शाम करीब चार बजे शहर में हल्की बारिश हुई। कापरेन, बरूंधन, खटकड़, नोताड़ा, रामगंजबालाजी, करवर में भी बारिश हुई। केशवरायपाटन में आधा घंटा तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारां जिले में बादल छाए रहे। उमस ने परेशान किया। अंता में करीब आधा घंटे बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। प्रतापगढ़ जिले में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक बारिश दलोट में 21 एमएम दर्ज की गई। जयपु...