Posts

Showing posts from May, 2022

नौसिखिए ने दौड़ाई ट्रेन ! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, 36 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Image
बांदीकुई। आश्रम एक्सप्रेस के रियर केबिन में अनाधिकृत बैठना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को लेकर सुखराम लांगड़ी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। चीफ क्रू इंस्पेक्टर ने इसको लेकर आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बांदीकुई से दिल्ली की ओर जा रही आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के रियर केबिन में सुखराम लांगड़ी बैठ गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चीफ क्रू इंस्पेक्टर ने बताया कि यह रेलवे सुरक्षा नियम के विपरीत हैं। ऐसे में आरपीएफ ने मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सुखराम लांगड़ी की तलाश शुरू कर दी हैं। मुकदमा दर्ज होने में ही लगे 36 घंटे आश्रम एक्सप्रेस के क्रू इंजन में अनाधिकृत बैठने के मामले ने भले ही तूल पकड़ लिया हो, लेकिन इसको लेकर रेलवे के कुछ अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। आरोपी सुखराम लांगड़ी के खिलाफ आरपीएफ थाने में मामला दर्ज होने में करीब 36 घंटे का वक्त लग गया। सोमवार सुबह बांदीकुई से दिल्ली की ओर जा रही आश्रम एक्सप्रेस के रियर केबिन में सुखराम लांगड़ी अनाधिकृत रूप से बैठ गया था। उसने सोशल मीडिया पर इं...

चारा लेने गई महिला का शव खेत में मिलने से मचा हड़कम्प, एक दिन पहले हुई थी लापता

Image
एक दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव सोमवार को खेत में पड़ा मिलने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। एएसआई हेमराज सिंह ने बताया कि मृतका नयनी देवी रविवार को खेत पर चारा लेने गई थी। जहां से घर नहीं लौटने पर उसकी तलाशी के लिए थाने पर सूचना मिली। सोमवार सुबह जब बकरी चराने वाले खेतों की ओर गए तो महिला पेड़ के नीचे पड़ी हुई थी तथा उसके शरीर पर चीटियां चढ़ रही थी। शव के पास में लोहे की परात और की कुछ पातड़ी भी मिली सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। शव के पास में एक लोहे की परात व बबूल की कुछ पातड़ी भी मिली है। मृतका के बेटे कालूराम ने बताया कि उसकी माता एक दिन पहले ही लापता हुई थी। थाना प्रभारी हरदयाल मीणा ने बताया प्रथम दृष्टया तेज गर्मी में भूख-प्यास की वजह से मौत होना लग रहा है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह भी पढ़ें : अब गांवों में खोले जाएंगे पर्यटन के द्वार, राजस्थान सरकार पर्यटन के लिए चयन कर रही गांव एक घंटे तक शव खेत पर धूप में ही पड़ा रहा सावे होने से कस्बे में मृतका को लाने के लिए वाहन नहीं मिला। इसके चलते एक घंटे तक शव खेत पर धूप में ही पड़ा...