राजस्थान चुनाव: टिकटों में देरी प्रत्याशियों की बढ़ाएगी चुनौती, प्रचार के लिए मिलेंगे कम दिन
Rajasthan Assembly Election 2023 : दौसा जिले में भाजपा सहित अन्य दलों की ओर से टिकट वितरण में हो रही देरी प्रत्याशियों की चुनौती भी बढ़ा रही है। आगामी 25 नवम्बर को प्रदेश की 200 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में अब प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए मात्र तीन सप्ताह शेष रहे हैं। ऐसे में यदि अब भाजपा सहित अन्य दलों की सूचियों में देरी होती है तो प्रत्याशियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हर मतदाता तक सम्पर्क बनाने की होगी। जिले की ज्यादातर विधानसभाओं में सवा दो से ढाई लाख तक मतदाता हैं। यदि अब भी टिकट मिलता है तो हर मतदाता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रतिदिन 10-12 हजार से अधिक मतदाताओं से संपर्क करना होगा। खास बात यह है कि कांग्रेस ने पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं भाजपा ने लालसोट व बांदीकुई में ही टिकट घोषित किया है। सिकराय, महुवा व दौसा में भाजपा की ओर से चेहरे घोषित किया जाना अभी शेष है। वहीं आप, बसपा सहित अन्य दलों के भी प्रत्याशी जिले की कुछ सीटों पर घोषित होने हैं। पहली-दूसरी सूची में टिकट हासिल करने वाले प्रत्याशियों की ओर से अब तक प्रमुख ग्राम पंचायतों में कार्यक्र...