Posts

Showing posts from August, 2023

Road Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस को ट्रोले ने मारी टक्कर, मच गई चीख-पुकार

Image
राजस्थान में दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना इलाके में ट्रोले ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। जिसमें 16 स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इस टक्कर में दो सगी बहनें गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे-21 पर स्थित ठिकरिया के पास की है। सूचना पर मौके पर बालाजी थाना पुलिस पहुंची। बच्चों को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो सगी बहनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी बच्चे 14 से 16 वर्ष उम्र के बीच के हैं। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रोला लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर का पीछा कर अपनी हिरासत में ले लिया। मौजूदा लोगों ने बताया कि स्कूल बस जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी की थी। यह बच्चों को लेकर वापस मानपुर जा रही थी। हादसे के बाद इलाके में मची चीख-पुकार हादसे के बाद आस-पास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास रहने वाले लोगों ने भागकर बस से घायल बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पहुंचे बालाजी थाने के एएसआई शीशराम आर्य ने स्थानीय लोगों की मदद से छात्रों को मानपुर अस्पताल में ...

दौसाः दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष के 12 से ज्यादा लोग घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Image
दौसा। दौसा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक पक्ष के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। मामला गीजगढ़ में फरीदा ढाणी का है। वहीं सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। माहौल अभी तनावपूर्ण बताया जा रहा है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Monsoon Update: आखिर कब होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट जारी वहीं इससे पहले दौसा-कोथून नेशनल हाइवे पर गांव भोजपुरा के समीप दो मोटसाइकिलों की टक्कर होने से एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। एएसआई मोहनलाल ने बताया कि पूनीराम मीना (55) पुत्र नाथूलाल मीना निवासी लाडलीकावास मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने बगीची पर जा रहा था। वहीं विनोद शर्मा पुत्र गंगासहाय शर्मा निवासी बामनवास मोटरसाइकिल से बांकी माताजी के जा रहा था। रास्ते में दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों को एम्बुलेंस 108 से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया...

जांबाज जवान के परिवार की सहायता के लिए आगे आया पुलिस महकमा, 24 घंटे में ऐसे जुटाए लाखों रुपए

Image
दौसा. Constable Prahlad Singh: पुलिस के जांबाज जवान प्रहलादसिंह सिनसिनवार उर्फ बबलू सिंह के परिवार की सहायता के लिए पुलिस महकमा आगे आया है। पुलिसकर्मियों ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर प्रहलाद सिंह सहायता मिशन चलाया, जिसमें 24 घंटे में 431 से अधिक पुलिस अधिकारियों व जवानों ने सहयोग राशि प्रदान की है। ग्रुप संचालकों के अनुसार राशि का कुल योग अभी नहीं किया गया है, लेकिन अनुमानित 5 लाख से अधिक पैसा जमा किया जा चुका है। हालांकि इस मिशन में पुलिस महकमे के अलावा अन्य लोगों ने भी सहयोग किया है। यह भी पढ़ें : मासूम बेटी को गोद में लिए जांबाज सिपाही की ये मुस्कान अब कभी नहीं दिखेगी. बिटिया को पता ही नहीं अब पिता नहीं रहे... सम्मान में मौन हुए खुद सीएम गौरतलब है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव के समीप 23 अगस्त को सुबह बदमाशों को पकडऩे गई जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) पर फायरिंग की घटना में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एसएमएस अस्पताल जयपुर में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह प्रहलाद सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस कांस्टेबल दशरथसिंह ने बताया कि ...

दौसा. सिकंदरा पुलिस ने लग्जरी कार चोरी के 4 आरोपियों को दबोचा

Image
दौसा. फर्राशपुरा में डेढ़ महीने पूर्व 30 लाख कीमत की कार चोरी करने वाले चार आरोपियों को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में काम में ली गई दो कार को भी जब्त कर लिया है। सिकंदरा थाना प्रभारी मनोहर लाल मीणा ने बताया कि पूरण मीना निवासी फरार्शपुरा ने मामला दर्ज कराया था कि 29 - 30 जून की रात को उसके घर के आगे खड़ी कार को अज्ञात लोग चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि फरार्शपुरा में रामहेत मीना निवासी डोरोली, थाना राजगढ, जिला अलवर आश्रम बनाकर रहता था। कार रामहेत मीणा की थी जिसे पूरण मीना उपयोग में लेता था। छुट्टनलाल मीना भी रामहेत मीना के आश्रम पर आता जाता था। जो रामहेत मीना का खास था। छुट्टनलाल मीना के द्वारा परिवादी पूरण मीना के घर से कार चुराने की योजना बनाई और कार की दूसरी चाबी रामहेत मीना से लेकर आ गया। इसके बाद अपने मिलने वाले महेन्द्र मीना निवासी रामयावाला, थाना जमवारामगढ जयपुर जो वर्तमान श्यालावास दौसा जेल में बंद है। जिससे मोबाइल से सम्पर्क कर लग्जरी कार को चुराने के लिए योजना बनाई। इस दौरान लग्जरी कार को चुराने के ल...

देर रात पुलिस वाले ने घर में घुसकर किया रेप, फिर आसपास के लोगों ने सिखाया ऐसा सबक

Image
दौसा जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया। बसवा थाना क्षेत्र में लोगों ने बलात्कार के आरोपी कांस्टेबल को मौके पर पकडकऱ चारपाई से बांधकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस को बुलाकर आरोपी को सुपुर्द भी कर दिया, इसके बावजूद गंभीर लापरवाही के चलते आरोपी फरार है। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग छूटा या भगा दिया गया, यह जांच का विषय है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में गुरुवार को मामला सामने आने के बाद बसवा थाना प्रभारी रामनिवास मीना को निलम्बित किया गया। साथ ही सीओ ईश्वरसिंह ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल महेश गुर्जर की भी सरगर्मी से तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है, जो जगह-जगह दबिश दे रही है। साथ ही थाने के अन्य पुलिसकर्मियों की भी भूमिका की जांच की जा रही है। पीडि़ता की प्राथमिकी के अनुसार 15 अगस्त को उसका पति व सास एक कार्यक्रम में गए हुए थे। वह घर पर अकेली सो रही थी। देर रात करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति उसकी चारपाई के पास आया। नींद खुलने पर जब वह चिल्लाने लगी तो उसने मुंह बंद कर दिया और कहा कि वह राजस्थान पुलिस में काम करता है, शोर-शराबा किया तो गोली मार देगा। धमकी देकर आरोपी ...

दूसरी क्लास के बच्चे को रूम में बंद कर चला गया स्टाफ, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Image
दौसा/नांगल राजावतान/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। उपखण्ड के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय रामसिंहपुरा में बुधवार को छुट्टी के बाद स्कूल में एक बालक को कक्षा कक्ष में बंद कर ताला लगाकर स्टाफ निकल गया। बालक द्वारा कमरे की खिड़की खोलकर बताने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीईईओ व थाना पुलिस की मौजूदगी में करीब सवा घंटे बाद विद्यालय से बाहर निकाला गया। इस दौरान बालक उमस के चलते प्यास से तड़पता रहा। विद्यालय की इस लापरवाही पर परिजनों ने रोष जताया। यह भी पढ़ें : सीएम बताएं, लाल डायरी में क्या राज छिपे: चतुर्वेदी जानकारी के अनुसार कक्षा दो में पढ़ने वाला बालक क्रिश कुमार मीना पुत्र मुथरेश कुमार मीना विद्यालय की छुट्टी होने के बाद कक्षा कक्ष में रह गया। वहीं विद्यालय के ताला लगाकर प्रधानाचार्य सहित स्टाफ निकल गया। काफी देर तक बालक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खोलने पर बालक ने करीब आधे घंटे बाद कक्षा कक्ष की खिडकी खोलकर कमरे में बंद होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पीईईओ, थानाधिकारी, सीबीईओ सहित उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पलिस...

नर्सिंग की पढ़ाई कर की थी लव मैरिज, फिर पति को छोड़ा और बन गई लुटेरी दुल्हन

Image
दौसा। राजस्थान की दौसा पुलिस के हत्थे एक लुटेरी दुल्हन लगी है। निशा उर्फ सोनिया नाम की ये लुटेरी दुल्हन पहले लोगों को फंसाकर शादी करती और फिर घर से रुपए और गहने लेकर फरार हो जाती। ये शातिर दुल्हन अब तक तीन शादियां कर चुकी है और तीनों ही जगह से गहने-जेवरात लूट फरार हो चुकी है। हालांकि अब पुलिस ने इस शातिर दुल्हन सहित दो अन्य दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा मानूसन, बस थोड़ी ही देर में यहां होने वाली है झमाझम बारिश पुलिस अधीक्षक दौसा वंदिता राणा ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी विष्णुकुमार पुत्र सावरमल ने शिकायत दर्ज कराई कि पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके परिजन एक दलाल के संपर्क में आए थे। इसके बाद हरियाणा जाकर बालाजी मंदिर में निशा नाम की लडक़ी से मेरा विवाह कर दिया। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मायके जाने के लिए दबाव डालत रही। ऐसे में उसके परिजन उसे यमुनानगर छोड़ आए। पति का आरोप है कि मायके जाते ही पत्नी ने पैसों की डिमांड की और बात नहीं मानने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: ...

Weather News: मानसून फिर सक्रिय, अब इन 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Image
Weather News Latest Rajasthan : राजस्थान में बीते कुछ दिनों से गर्मी से आमजन परेशान हो रहे थे, लेकिन IMD के अनुसार अब मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है, जिसमें अगले 3 घंटे में जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर और धौलपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण न लेवें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। अब 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर अचानक जोरदार बारिश हुई, मिली राहत मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून कमजोर रहेगा। 16 अगस्त को भरतपुर जिले और 17 अगस्त को कोटा जिले के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग 10 दिन मानसून पर ब्रेक रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तहल...

बाइक से गांव जा रहे थे पति-पत्नी, तेज रफ्तार ट्रे​लर ने मारी टक्कर, मौके पर ही महिला की मौत

Image
दौसा/सिकंदरा। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के व्यस्ततम सिकंदरा चौराहा पर एक बार फिर ट्रेलर ने बाइक सवार लोगों को कुचल दिया। बाइक सवार दोनों पति-पत्नी थे। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई तथा पति गंभीर घायल हो गया। सिकंदरा चौराहे पर आए दिन बढ़ते जा रहे हादसों से लोगों में रोष व्याप्त है। इसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम नहीं कर पा रही है। पुलिस ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी थाने के उदयपुरा निवासी केदार प्रसाद जागा व उसकी पत्नी सुमन देवी (45) दोनों 7 वर्षीय बालिका के साथ बाइक से दौसा से गांव जा रहे थे। इसी बीच मुख्य सिकंदरा चौराहे पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे में पत्नी सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई तथा केदार घायल हो गया। जिसे पुलिस ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण सड़क हादसा- कार के उड़े परखच्चे, 7 लोगों की मौत, देखें हादसे की PICS दुर्घटना में बाइक पर सवार ...

आजादी से लेकर अब तक दौसा में बुना जा रहा है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का कपड़ा

Image
दौसा. देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में आजादी से लेकर अब तक दौसा का नाम जुड़ा होना जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। दौसा खादी समिति से प्रतिवर्ष करीब 10 हजार मीटर कपड़ा बुनकर राष्ट्रीय ध्वज निर्माण के लिए मुम्बई भेजा जाता है। गौरतलब है कि 76 वर्ष पहले 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था, तब लाल किले पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जिस तिरंगे को फहराया था उसका कपड़ा दौसा जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित आलूदा गांव में बुना गया था। वर्तमान में दौसा के समीप बनेठा-जसोता में बुनकर झण्डे का कपड़ा तैयार करते हैं। खादी समिति इस कपड़े को प्रोसेसिंग के लिए मुंबई भेजती है, जहां तिरंगा तैयार किया जाता है। समिति के अनुसार करीब 10 हजार मीटर कपड़े में 5 से 6 हजार ध्वज तैयार होते हैं। पानी के अभाव में प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लग सकी वर्तमान में दौसा जिले के अलावा बाराबंकी, हुगली मराठवाड़ा, ग्वालियर में भी तिरंगे का कपड़ा तैयार किया जाता है। वहां तिरंगे की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हैं जहां कपड़े को तिरंगे का रूप दिया जाता है। दौसा में खादी समिति ने कई ब...

दौसा. दुर्घटना में बाइक सवार दो जनों की मौत, तीन अन्य घायल

Image
दौसा. राष्ट्रीय राजमार्ग के कैलाई बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर कार व ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो जनों की मौत व कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। तीन वाहनों की भिड़ंत की सूचना मिलने पर दुब्बी पुलिस चौकी प्रभारी रामकरण मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को टोल व 108 आठ एंबुलेंस की सहायता से गंभीर अवस्था में घायल दो बाइक सवारों को दौसा व कार सवारों को सिकंदरा अस्पताल में भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दो बाइक सवार गौरव (24) पुत्र राजेन्द्र निवासी रेनवाल फागी व सवाईङ्क्षसह भाटी (40) पुत्र प्रेमङ्क्षसह भाटी उम्र वर्ष निवासी प्रताप नगर जयपुर मृत घोषित कर दिया। कार सवार जितेश कुमार पुत्र शंकर लाल शर्मा, पत्नी संगीता शर्मा व पुत्री शरमीन निवासी अजीतगढ सीकर घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल सिकंदरा में भर्ती कराया लेकिन हल्की चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एयरबैग खुलने से परिवार सुरक्षित बचा जानकारी के अनुसार सिकंदरा से दौसा की ओर जा रहे हैं ट्रेलर व कार से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो ग...

दर्दनाक हादसाः चलती कार डिवाइडर से टकराई, दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर की मौत

Image
दुब्बी (दौसा)। दौसा जिले से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार से चल रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इसमें दिल्ली जल बोर्ड में इंजीनियर राजेश अग्निहोत्री की मौत हो गई। वे अपनी बेटी का सीए में एडमिशन कराने जयपुर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के चैनेज नंबर 170 रेस्ट एरिया धनावड़ के पास सोमवार को दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई । जिसमें सवार राजेश अग्निहोत्री (45) पुत्र ओमप्रकाश निवासी राणा पार्क दिल्ली व उसकी बेटी पलक (20) व चालक सहित दो अन्य लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस वे पर धनावड़ के समीप रेस्ट एरिया के पास स्टेयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क के पास बनी लोहे की सुरक्षा रेलिंग में पूरी तरह फंस गई। हादसे में राजेश व बेटी पलक गंभीर रूप से घायल हो गई व चालक सहित दो लोगों को हल्की चोट आई। यह भी पढ़ें : दो गुटों में फायरिंग, एक युवक की मौत, घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ सूचना पर रेस्ट एरिया की एंबुलेंस ...

दौसा व बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्रियों के लिए सुविधाएं

Image
दौसा. बांदीकुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दौसा व बांदीकुई स्टेशन को बड़ी सौगात देंगे। वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बांदीकुई और दौसा स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। बांदीकुई जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर टैंट लगाया गया है। जिसमें करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं। कार्यक्रम को लेकर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। जिसके जरिए पूरे कार्यक्रम को दिखाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी सुनाया जाएगा। करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वी.सी. के जरिए जुड़ने का कार्यक्रम है। प्लेटफार्म नंबर एक पर करीब दो घंटे ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद ...बांदीकुई जंक्शन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर बडा़ टैंट लगाया गया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने करीब दो घंटे ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर एक से नहीं करने का निर्णय लिया हैं। करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्लेटफार्म नंबर एक पर कोई भी ट्रेन नहीं गुजरेगी। सभी ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से निकाला ज...

दौसा. झांपदा थाने का हैड कांस्टेबल को रिश्वत लेते दबोचा, एक सप्ताह बाद ही लगा खाकी पर दूसरा दाग

Image
लालसोट. दौसा एसीबी ने गुरुवार शाम को झांपदा थाने में कार्यरत एक हैड कांस्टेबल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की दौसा इकाई को एक परिवादी ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पुत्र के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में मुलजिम नहीं बनाने की एवज में झापंदा थाने का हैड कांस्टेबल रामप्रसाद बैरवा चार हजार की रिश्वत मांग कर रहा है। इस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक कालूराम रावत के निर्देशन में दौसा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जा कर गुरुवार शाम को पुलिस निरीक्षक नवल किशोर ने अपनी टीम के साथ ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए हैड कांस्टेबल रामप्रसाद बैरवा पुत्र सोहनलाल बैरवा निवासी कालोता चार हजार रिश्वत की राशि रंगे हाथों लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दौलतपुरा मोड़ के पास गाड़ी र...

Video: लग्जरी कार में आए, एक्सप्रेस-वे से पेड़ चुराए, मामला दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

Image
दौसा. दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे Delhi Mumbai Expressway पर लगे पेड़-पौधे लग्जरी कार सवार एक महिला-पुरुष को इतने पसंद आए कि चोरी कर ले गए। अब उन्हें यह करतूत भारी पड़ेगी, क्योंकि पूरी घटना एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरों में कैद हो गई है। नेशनल हाइवे प्राधिकरण ने पेड़ चोरी की घटना की रिपोर्ट बांदीकुई थाने में दी है। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई शाम 5.36 बजे आभानेरी सर्किल के समीप ऊनबड़ागांव से गुजर रहे एक्सप्रेस वे पर एक लग्जरी कार से एक महिला व पुरुष उतरे और सडक़ किनारे लगे पेड़-पौधे को उखाडकऱ कार में डालकर ले गए। यह कारनामा एक्सप्रेस वे में पग-पग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। एक्सप्रेस वे पर 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाती है। इस मामले का वीडियो उच्च स्तर पर भी अधिकारियों के पास पहुंचा। रीजनल अधिकारी हरीश शर्मा ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एनएचआई के परियोजना निदेशक सहीराम ने बताया कि सरकार हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सघन पौधरोपण कर रही है, जबकि कुछ लोग पेड़ चोरी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उक्त कार सवारों के खिलाफ बांदीकुई...