Posts

Showing posts from July, 2022

dausa .... लोक परिवहन बस के शीशे तोड़े, चालक से की मारपीट

Image
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 21 पर स्थित ठीकरिया चौराहे के पास शुक्रवार शाम लोक परिवहन बस चालक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर दी, वही लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने बस के शीशे भी छोड़ दिए। अचानक हुए इस हमले से बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया। बस के शीशे टूटने से बस सवार कई लोगों के चोटें आई। इस दौरान घटनास्थल के पास ही दुकान करने वाले अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते कि कार में सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से मानपुर की तरफ फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में रोष व्याप्त है। बस चालक तेजभान सिंह गुर्जर ने बताया कि बस में सवारियों को लेकर जयपुर जा रहा था। ठिकरिया चौराहे से पहले कुछ लोगों द्वारा बस को रूकवाने के लिए हाथ दिया था, लेकिन बस नहीं रोकी। इस दौरान पीछे से कार में सवार होकर आए करीब 4 से 5 लोगों ने ठिकरिया चौराहे से आगे निकलते ही कार को आगे लगाकर बस को रुकवा लिया तथा कार सवार लोगों ने मुंह पर रुमाल लगाकर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ बस के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया।इस घटना में बस में मौजूद सवारियों के भी कांच के टुकड़े लगने से चोट आई है। चाल...

फर्जी ऑयल पैकिंग के मामले का हुआ भंडाफोड़, 1600 लीटर ऑयल जप्त

Image
महुवा। पुलिस ने थाना इलाके के बालाहेड़ी कस्बे में चल रहे फर्जी ऑयल पैकिंग के मामले का भंडाफोड़ कर ऑयल को जप्त कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचना दी है। थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि बालाहेडी कस्बे के पहाड़ों की तलहटी में स्थित एक मकान में फर्जी ऑयल पैकिंग करने की जानकारी मिली। इस दौरान टीम गठित कर दबिश दी गई, जहां पर बड़ी मात्रा में ऑयल बरामद किया गया। कैस्ट्रोल व हीरो कंपनी के डिब्बे में फर्जी ऑयल पैकिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि फर्जी ऑयल पैकिंग कर एक पिक अप के अंदर भरा जा रहा था जहां पिकअप वाले से पूछताछ के दौरान उसने ऑयल को गंगापुर ले जाना बताया है। फिलहाल पुलिस ने पिकअप चालक सहित चार जनों को हिरासत में लिया है तथा ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचना दे दी गई है। जिनके महुआ थाना पहुंचने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फर्जी ऑयल पैकिंग फैक्ट्री गगवाना निवासी एक जने के मकान में संचालित थी। जहां से पांच ड्रम ऑयल के तथा पिकअप में भरे जा रहे करीब 16 सौ लीटर ऑयल बरामद किया है। उन्होंने बताया ...

राजस्थान के सबसे पहले रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण, 987 करोड़ का बजट निर्धारित

Image
आगरा- बांदीकुई रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य रेलवे जल्द शुरू करेगी। यह कार्य करीब आगामी पांच वर्षों में पूरा होगा। रेलवे ने इस कार्य के लिए करीब 987 करोड़ का बजट निर्धारित किया हैं। 2022- 23 में 30 करोड़ का बजट का आवंटन किया गया हैं। इसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत रेलवे से मिली जानकारी से हुआ हैं। गौरतलब है कि मोदी सरकार रेलवे के सभी ट्रैकों को दोहरीकरण और विद्युतीकरण पर जोर दे रही ह़ै। बांदीकुई - आगरा रेलवे ट्रैक एक महत्वपूर्ण ट्रैकों में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे इस ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य करवाने जा रही हैं। बढ़ेगी रेलवे कनेक्टिविटी बांदीकुई- आगरा रेलमार्ग पर राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कई बड़े शहरों को जोड़ता हैं। इस ट्रैक पर वर्तमान में 30 जोडी़ सवारी गाडियां संचालित की जा रही हैं इसके साथ ही करीब 40 मालगाड़ियां भी इस रेलमार्ग पर रोजाना दौड़ती हैं। भविष्य में इस ट्रैक पर और भी सवारी ओर मालगाड़ियां चलाई जाने की संभावना हैं। इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों के बढ़ते दबावों को देखते हुए दोहरीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही हैं। बांदीकुई से आगरा के करीब 151 किलोमीटर लम्बे र...

बातों में उलझाकर दो महिलाओं के मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स किए पार

Image
दौसा शहर में दिनदहाड़े दो महिलाओं को बातों में उलझाकर बुधवार दोपहर दो आरोपी उनके मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स उतरवाकर पार कर लिए। सूचना पर पुलिस ने युवकों की तलाश की। बाजारों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। घटना से बाजार में हड़कम्प मच गया तथा मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार पिंकी बैरवा पत्नी राकेश निवासी राजपूत कॉलोनी दौसा एक अन्य महिला के साथ बाजार आई थी। खरीदारी कर लौट रही थी तो पहले एक युवक ने कुछ पूछने के बहाने बातों में लगा दिया। इतने में दूसरा युवक भी आ गया तथा रेलवे स्टेशन रोड पर आबकारी कार्यालय के समीप बातों में उलझाकर दोनों महिलाओं के मंगलसूत्र तथा कानों के टॉप्स खुलवा लिया। दोनों महिलाओं का करीब डेढ़-डेढ़ तौला सोने के जेवर पार हुए हैं। सूचना पर हैड कांस्टेबल केशव यादव मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। फोन छीन ले गए वहीं मंगलवार रात रेलवे पुलिया के नीचे विमल महावर निवासी पातालवास का फोन हाथ से तीन बाइक सवार युवक छीन ले गए। पीडि़त ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। source https://www.patrika.com/dausa-news/chain-and-ear-rings...

चाय के नाम पर 45 लाख की विदेशी सिगेरट के कट्टों से भरा ट्रक पकड़ा

Image
दौसा जिला स्पेशल पुलिस टीम ने बुधवार को नेशनल हाइवे 21 पर भांडारेज इंटरचेंज के समीप चाय के नाम पर ट्रक में विदेश सिगरेट के कट्टों से भरा ट्रक पकड़ा। मौके पर जीएसटी विभाग की टीम को बुलाकर ट्रक को सुपुर्द कर दिया। अब जीएसटी विभाग जांच करेगा कि सिगरेट प्रतिबंधित वस्तु है या टैक्स बचाने के लिए चोरी-छिपे ले जाया जा रहा है। इस जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार इस सिगरेट के एक पैकेट की कीमत करीब 300 रुपए है तथा कुल माल करीब 45 लाख का है। जानकारी के अनुसार डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आसाम के गुवाहाटी से झुंझूनूं जा रहे ट्रक में अवैध रूप से मादक पदार्थ भरे हैं। इस पर डीएसटी टीम जिला सीमा से ही ट्रक के पीछे लग गई। भांडारेज इंटरचेंज पर डीएसटी ने ट्रक को रुकवा लिया। चालक व परिचालक ने ट्रक में चाय होने की बात कही तथा बिल्टी भी दिखाई। फिर भी डीएसटी टीम हैड कांस्टेबल लोकेश शर्मा के नेतृत्व में जांच करने के लिए ट्रक में चढ़ गई। ट्रक में चारों तरफ चाय के पैकेट थे, लेकिन बीच में 30 कट्टों में विदेश सिगरेट भरी थी। सिगरेट की बिल्टी नहीं होने पर डीएसटी ने जीएसटी विभा...

राजस्थान में यहां हुई सीजन की सबसे तेज बारिश, भारी बारिश से दुकानों और मकानों में भरा पानी

Image
दौसा में लंबे इंतजार के बाद आखिर मानसून मेहरबान हुआ। बुधवार शाम करीब सात बजे शहर में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब पौन घंटे तक चला। सीजन की सबसे तेज बारिश से इससे शहर की सड़कें दरिया बन गई और कई जगह दुकानों व मकानों में पानी भर गया। लोग पानी निकालने में जुट गए। बारिश से सड़कों पर यातायात थम गया। देर रात तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। जिला मुख्यालय पर करीब तीन सप्ताह से बारिश का इंतजार हो रहा था। उमसभरी गर्मी के मारे लोग बेहाल थे। बुधवार सुबह से ही शहर में बादल छाए रहे। शाम को आसमान में काले बादलों की घटा छा गई और आसपास के इलाकों में छह बजे बाद से बारिश का दौर शुरू हो गया। दौसा शहर में करीब सात बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इससे शहर में चारों तरफ पानी नजर आने लगा। गांधी तिराहा, मंडी रोड, सुंदरदास मार्ग, ओवरब्रिज के नीचे, नया कटला, मानगंज, पुराना शहर सहित विभिन्न इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम बदहाल होने से जलभराव की स्थिति हो गई। देवगिरी पर झरना बह निकला। किलासागर की मोरी से तेज बहाव से पानी निकला। सफाई की खुली पोल तेज बारिश से शहर में मानसून पूर्व सफाई व्यवस्...

दो वाहनों में टक्कर, हाईवे पर बिखरे प्याज

Image
दौसा । कलक्ट्रेट चौराहे के समीप दो वाहनों में टक्कर से एक वाहन में भरे प्याज नेशनल हाइवे पर बिखर गए। काफी देर में प्याज को वापस वाहन में भरकर यातायात सुचारू किया जा सका। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार विनीत सिंह निवासी मैनपुरी यूपी ने मामला दर्ज कराया कि वह गांधीधाम से टैंकर में पैराफिन भरकर झारखण्ड जा रहा था। कलक्ट्रेट चौराहे के समीप परिवहन विभाग के दल ने कागजात मांगे तो वह वाहन को साइड में खड़ा कर दल के पास गया। अचानक पीछे से आए केंटर वाहन के चालक ने तेजी से चलाते हुए टैंकर को टक्कर मार दी। इससे टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं केंटर पलटने से उसमें भरे प्याज सड़क पर बिखर गए। एक अन्य मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर ट्रक यूनियन के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा उसकी मां, पत्नी व बेटा घायल हो गया। सदर थाने के एएसआई विजयपाल सिंह ने बताया कि लीलाराम बैरवा ने मामला दर्ज कराया कि उसका दामाद हरकेश (35) पुत्र रामखिलाड़ी बैरवा निवासी उदयपुरा थाना मेहंदीपुर बालाजी बाइक पर जयपुर से गांव जा रहा था। ट्रक यूनियन के समीप जयपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाह...

गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए मामा के यहां आई हुई थी लड़की, युवक के साथ रेल पटरी पर मिला शव, मचा कोहराम

Image
महुवा थाना इलाके में 3 दिन पहले दर्ज हुए नाबालिग के अपहरण के मामले के बाद गुरुवार को नाबालिग लड़की और एक युवक ने अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला नजर आ रहा है। गौरतलब है कि पीडि़ता के पिता ने दो जनों के खिलाफ नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए महुवा अपने मामा के यहां आई हुई थी। सोमवार शाम को वह अपनी मामी के साथ बाजार में दूध लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए लोकेश सैन निवासी ईशवाना तथा एक अन्य ने उसकी मामी को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी नाबालिक पुत्री को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए। पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई थी, लेकिन गुरुवार को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की और एक युवक का शव रेल की पटरी पर कटा हुआ मिला है। बाद में शिनाख्त के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की व युवक लोकेश सेन के शव हैं। समाचार लिखे जाने तक महुवा पुलिस राजगढ़ में डेरा डाले हुए थी। source https...

दो दोस्त दिनदहाड़े लड़की को उठा ले गए, एक वीडियो बनाता और दूसरा रेप करता, 10 घंटे में कई बार गैंगरेप के बाद हाईवे पर छोड़ा

Image
सरकारी विद्यालय में कक्षा 12 में अध्ययनरत एक छात्रा को विद्यालय के दरवाजे से अगवा कर दो युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने को लेकर महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह विद्यालय में जाने से पहले एक दुकान पर फोटोस्टेट कराने गई थी। दुकान बंद होने के कारण वापिस जब विद्यालय की ओर आई तो मोटरसाइकिल पर सवार लोकेश व सतीश ने जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा गले की स्टोल से मुंह को भींच दिया। इसके बाद मोटरसाइकिल को लेकर दोनों युवक मुंबई एक्सप्रेस हाईवे की ओर ले गए और मुंह सहित आंखों पर कपड़ा बांध दिया। इसी बीच जबरदस्ती कोल्डड्रिंक पिला दी और एक कमरे में ले जाकर लोकेश ने गलत काम किया और सतीश ने सामने बैठकर फोटो वीडियो बनाया। इसके बाद दोनों ने बलात्कार किया। 10 घंटे बाद मिली परिजनों को : नाबालिग पीड़िता के पिता ने बताया कि बच्ची के घर पर नहीं आने की सूचना मिलने के साथ ही पहले तो आसपास तलाश की, लेकिन शाम करीब 6:00 बजे बच्ची का फोन आया कि वह जीरोता के समीप चाय की दुकान पर है। इसके बाद मौके प...

राजस्थान में अनोखा प्रदर्शन, जिला कलक्ट्रेट के सामने बन गए मुर्गा

Image
दौसा । प्रदेश स्तरीय आह्वान पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम दौसा जिले के राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कलक्ट्रेट के सामने मुर्गा बनकर सरकार के प्रति रोष प्रकट कर जगाने का अनोखा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष दिनेश मीणा ने कहा कि विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक विगत लम्बे समय से स्थायीकरण को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सभी सरकारों ने संविदाकर्मियों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायकों को स्थाई करने का वादा किया था, लेकिन अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। शीघ्र स्थाई नहीं किया गया तो 1 अगस्त से प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कालूराम अगावली, अमरसिंह कसौटिया, सीमा मीना, सुगना मीणा, प्रभु मीणा, रमेश लवाण, महेश शर्मा, मोतीलाल बिलोनिया, रमेश लालसोट, रतिराम नांगल, बाबूलाल खेड़ा, राजूलाल महावर, राकेश शेखपुरा, बीना मीणा, प्रेमप्रकाश मीना, छुट्टनलाल मीणा, सम्पत्तलाल जोगी, वीरू गुर्जर, राजूलाल महावर, महेंद्र सिंह मीना, रामसिंह महावर, राजेश कुमार शर्मा, महेश कुमार सैन...

चौंकाने वाला मामला: महिला ने अपने ही घर में करवा दी 25 लाख की चोरी

Image
राजस्थान में एक महिला ने अपने ही घर में चोरी करवा दी। दौसा पुलिस ने मामले में पत्नी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पति से मनमुटाव के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस वृत्ताधिकारी कालूराम मीना ने बताया कि 9 जुलाई की रात शहर के गिरिराजधरण मंदिर के समीप प्रगति विहार कॉलोनी स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई। इस संबंध में पीडि़त विमलेश कुमार शर्मा निवासी कालाखो ब्राह्मणों का बास ने मामला दर्ज कराया था कि वह परिवार के साथ जिस कमरे में सो रहा था, चोर उसी कमरे में पलंग के ऊपर बनी आलमारी से 17.50 लाख रुपए नकद ले गए। वहीं समीप के दूसरे कमरे से चोर सोने की चार चूड़ी, नथ टीका, कान के टॉप्स, गले का हार, दो चेन व दो-दो अंगूठी सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। वहीं मकान के पीछे बना जाली वाला लकड़ी का गेट चटकनी के पास टूटा मिला था। पीडि़त ने बताया था कि नकदी बहन मधु शर्मा के वैवाहिक तलाक होने के रूप में न्यायालय द्वारा दिलाई गई थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने पीडि़त की पत्नी आरती शर्मा तथा उसके पीहर के दो युवक रामकेश मीना व ऋषिकेश मीना निवासी पदमपुरा थाना टोडाभीम जिला करौली को गिरफ्तार किय...

स्कूल में महिला के दाह संस्कार मामले में कमेटी गठित, सरपंच ने चाची की करा दी थी स्कूल में अंत्येष्टि

Image
दौसा जिले की मंडावर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट के सरपंच जसवंत मीणा ने अपनी मर्जी से चाची का दाह संस्कार गिरधारीलाल बौहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कर दिया। मामले में जिला कलक्टर ने एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। इतना ही नहीं इस कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल की छुट्टी भी करीब 10 बजे ही कर दी। आनन फानन में विद्यालय प्रधानाचार्य आशा मीना ने सीबीईओ महुवा व डीईओ दौसा को मामले की जानकारी दी। दाह संस्कार में गांव सहित आसपास के दर्जनों लोग शामिल हुए थे। यह था मामला मंडावर तहसील क्षेत्र की कोट पंचायत के सरपंच जसवंत मीना की चाची ब्रजबाई के 11 जुलाई को निधन होने पर उनका दाह संस्कार कोट गांव में स्थित राजकीय गिरधारी लाल बौहरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जहां सरपंच की दबंगई के कारण विद्यालय प्रबंधन मूकदर्शक होकर सब कुछ देखता रहा। वही विद्यालय में उस दिन छात्रों को बैग वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। जिसके बाद करीब 10 बजे ही विद्यालय की छुट्टी कर विद्यालय प्रबंधन ने दाह संस्कार में अपना योगदान दिया। जो कि नियम विरुद्ध है। परिवार ने करीब 22 ...

बाइक सवारों ने प्रधानाध्यापक पर लोहे के सरिए से किया हमला, पुलिस चौकी में घुसकर बचाई जान

Image
सिकंदरा थाना इलाके के राणोली चौकी के समीप दौसा-लालसर सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर दो बाइक सवारों ने स्कूल से घर लौट रहे प्रधानाध्यापक पर हमला कर दिया। घटना राणोली चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है। हमले के बाद प्रधानाध्यापक ने चौकी में घुस कर अपनी अपनी जान बचाई। चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को प्रधानाध्यापक ने अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ हमला करने का मामला सिकंदरा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित नारायणलाल सोनी झांपड़ावास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है, जो कि बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद गढ़ गांव होते हुए बाइक से अपने घर राणोली गांव लौट रहा था। गढ़ गांव से आगे पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों पर चार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर प्रधानाध्यापक ने बाइक को तेज दौड़ाई तो युवकों ने राणोली चौकी से महज 100 मीटर पहले चलती बाइक पर लोहे के सरिए से प्रधानाध्यापक के सिर पर वार कर दिया। इससे प्रधानाध्यापक को गंभीर चोट आई। अफरा-तफरी के माहौल में प्रधानाध्यापक ने समीप स्थित...

राजस्थान में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एमएस बिट्टा

Image
दौसा जिले के महुवा के पास ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए । बिट्टा मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 से महुवा होते हुए भरतपुर की ओर जा रहे थे । इस दौरान ठेकड़ा बायपास से उनका काफिला गुजरने के दौरान एक स्कूटी सवार अचानक आगे आ गया । जिसे बचाने के प्रयास में दिल्ली पुलिस के कमांडो की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए । इसके पीछे चल रही जैमर की कार आगे चल रही कमांडो की कार से भिड़ गई , इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । अचानक हुए इस हादसे के बाद बिट्टा के काफिले में शामिल पुलिस-प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि जैमर की कार से पीछे चल रही बिट्टा ही गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ । जहां कुछ देर के लिए Z प्लस सुरक्षा के काफिले को कुछ देर के लिए सड़क किनारे रोक दिया गया । बिट्टा ने सुरक्षा में तैनात कमांडो की कुशलक्षेम पूछी, इसके बाद काफिला आगे के लिए रवाना हुआ । केंद्र ने दी हुई है जेड प्लस सुरक्षा जानकारी के अनुसार एमएस बिट्टा मंगलवार शाम को मेहंद...

दौसा. प्रदेश सरकार हर हालत में ईआरसीपी को पूरा करेंगी - परसादीलाल

Image
लालसोट. प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीना ने ईआरसीपी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री पर हमला बोला। शहर की कृषि उपज मंडी में ढाई करोड़ की लागत से निर्मित डोम के उद्घाटन एवं दो करोड़ की लागत से मंडी परिसर में सडक़ निर्माण व लेबर शैड निर्माण कार्य के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री ने कहा कि ईआरसीपी आने वाली पीढी के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता से 2018 में किया अपना चुनावी वादा पूरा नही किया है, जबकि इस योजना का प्रस्ताव भाजपा सरकार के दौरान ही बना कर केंद्र को भेजा गया था, अब जब सरकार ने ईआरसीपी का काम शुरू कर दिया है, केंद्र सरकार इस कार्य को रुकवाने का आर्डर दे रही है। प्रदेश की सरकार हर हालत में ईआरसीपी को पूरा करके रहेगी। सीएम ने संकल्प लिया है कि न तो ईआरसीपी का काम बंद होगा। वे हर हालत में 13 जिलों तक पानी पहुंचाकर रहेंगे। चिकित्सा मंत्री ने पूजा अर्चना के साथ डोम का उद्घाटन और मंडी परिसर में सडक़ निर्माण व लेबर शैड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया एवं पट्टिकाओं का अनावरण भी किया।...

साधारण परिवार में जन्मी राजस्थान की बेटी बीना मीणा बनी नासा में वैज्ञानिक

Image
दौसा के सिकराय उपखंड के कोरड़ा कलां की बेटी डॉ.बीना मीणा का अमरीका के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। बीना मीणा के नासा में वैज्ञानिक के रूप में चयन होने पर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. बीना मीना गुमानपुरा पंचायत में कोरड़ा कंला गांव के नारायण लाल मीणा की बेटी है। डॉ बीना मीणा ने अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी एटलांटा से 2018-22 में डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी में पीएचडी पूर्ण की। इनका रिसर्च फील्ड अनुसंधान क्षेत्र में सक्रिय आकाश गंगाओं के सुपरमैसिव ब्लैक होल, बहिर्वाह और घूर्णी गतिज विज्ञान शामिल था। साथ ही डाक्टर बीना ने हबल स्पेस टेलीस्कॉप पर अपाचे पॉइंट ऑब्जर्वेटरी और स्पेस टेलीस्कॉप इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ (एसटीआईएस) में दोहरी इमेजिंग स्पेक्ट्रोग्राफ (डीआईएस) से स्पेक्ट्रोस्कोपिक अवलोकन पर भी कार्य किया। डा. बीना अब सितंबर से नासा में साइंटिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. बीना का बचपन से ही सुनीता विलियम्स व कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष मे सफर का ख्वाब देखना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। दौसा जि...