Posts

Showing posts from June, 2021

जिला पुलिस की डीएसटी टीम की कार्रवाई: राहुवास गांव में गांजे की खेती पकड़ी

Image
लालसोट(दौसा). जिला पुलिस की डीएसटी टीम व रामगढ़ पचवारा पचवारा थाना पुलिस ने राहुवास में कार्रवाई को अंजाम देते हुए गांजे की खेती करने का मामला पकड़ा है। थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि राहुवास गांव में नारायण पटेल की ढाणी में अवैध रूप से गांजे की खेती करने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर डीएसटी टीम के प्रभारी अजीत सिंह व रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी को तस्दीक किया तो सूचना सही मिली। इसके बाद जिला पुलिस की डीएसटी टीम व थाना पुलिस ने वहां से गांजे से 55 पेड़ को उखाड़ते हुए जब्त करने की कार्रवाई की। इसके अलावा मौके से एक थैली में 650 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद किया है। मौके पर कोई भी मौजूद नहीं मिला और उक्त जमीन के खातेदार की जानकारी के लिए मौके पर राजस्व विभाग की टीम को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सात वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को सात वर्ष से फरार छात्रसंघ चुनावों के दंगों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने ब...

विद्युत निगम के कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Image
दौसा. राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन एटक के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष बनवारीलाल के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में दौसा सर्किल में कार्यरत संविदा कर्मियों के पांच माह से बकाया वेतन भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोरोना काल में लोग घरों से नहीं निकल रहे थे, उस समय संविदाकर्मी जीएसएस पर निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके बावजूद संविदाकर्मियों को विगत 5 महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्हें अपना परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कर्मचारियों की कमी से बिजली निगम जूझ रहा है, ऐसे में जल्द से जल्द भर्ती की जाए। इस दौरान रोशनलाल मीना, संतोष ठाकुर, वेदप्रकाश अवस्थी, अंकित शर्मा, हरिराम महावर, शिवकांत शर्मा, मयंक खण्डेलवाल, दिनेश सैनी, अमरपाल मीना, महेश सैनी, कानाराम बैरवा, सुरेश प्रजापत, जगदीश सैनी सहित अन्य मौजूद थे। एक वर्ष से मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिल रही मजदूरी गुढ़ाकटला . जहां कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में लोगों के रोजगार छिन रहे हैं, वहीं सरकार भी इस कोरोना काल में...

मौसम की बेरुखी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Image
मानपुर (दौसा). मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मानसूनी बारिश के देर से आने को देखते हुए खरीफ सीजन की बुवाई में विलंब होना तय माना जा रहा है। मानसून अपने निर्धारित समय से देरी से चल रहा है। आसमान पर भले ही बादलों की आवाजाही बनी रहती हो पर, लेकिन बरसात के निकलने वाले इन बादलों ने खरीफ की फसल पर संकट के बादल जरूर मंडरा दिए हैं। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं। क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण खेतों में की गई बुवाई भी सूखने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि दो-तीन दिन के भीतर बारिश नहीं हुई तो सैकड़ों किसानों की हजारों हैक्टेयर में बोई गई खरीफ की फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी। इस बार जून माह की शुरूआत में ही बारिश होने से किसानों में उम्मीद जगी थी कि अबकी बार उनकी खरीफ की फसल ठीक होगी। जिस पर किसानों ने खाद बीज का इंतजाम कर खेतों की जुताई व बुवाई भी कर दी थी, लेकिन आगे मानसून कमजोर होने और तापमान में कोई खास कमी न आने से बोई गई फसल भी खराब होने लगी है. किसान रामसिंह का कहना है कि खरीफ फसल की बुवाई में खाद, बीज मिलाकर करीब 40 से 50 हजा...

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Image
मानपुर (दौसा) . राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार चतरसिंह गुर्जर (28) निवासी इटखेड़ा बयाना मोटरसाइकिल पर भीलवाड़ा से अपने गांव आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात संवास के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिकराय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई हरेंद्र ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक भीलवाड़ा विद्युत निगम में कर्मचारी था। ऊकाली घाटी में बस पलटी, तीन सवारी घायल शराब के नशे में बस चला रहा था चालक सिकंदरा (दौसा) . दौसा-लालसर मार्ग पर लांका गांव के समीप ऊकाली घाटी में सवारियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन सवारियों को चोट लगी हैं। लांका चौकी के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बस को सड़क मार्ग से हटवाया। पुलिस ने बताया कि जयपुर से अमावरा जा रही सवारियों से भरी निजी बस ऊकाली घाटी के घुमाव मे...

छीजत ने विद्युत निगम के उड़ाए फ्यूज

Image
बांदीकुई. विद्युत की बढ़ती छीजत ने निगम अधिकारियों को तगड़ा झटका दिया हैं। छीजत के बढ़ते प्रतिशत ने अधिकारियों के दावों के फ्यूज उड़ा दिए हैं। अप्रैल और मई माह में दौसा जिले की छीजत यूनिट लोसेस में 48.35 प्रतिशत रही। लॉकडाउन के दौरान बिजली की छीजत का प्रतिशत पिछले माह के मुकाबले अधिक रहा। वहीं बिजली चोरी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली। महुवा में सर्वाधिक व लालसोट में छीजत कम वैसे तो अप्रैल और मई माह में सम्पूर्ण जिले में छीजत का प्रतिशत अधिक रहा। जिले में करीब 1119 लाख यूनिट सप्लाई की छीजत हुई। इस वर्ष के अप्रैल व मई माह में 2315 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। सर्वाधिक बिजली छीजत महुवा में यूनिट छीजत में 56 प्रतिशत रहा। वहीं लालसोट में सबसे कम 39 प्रतिशत छीजत रही। जिले के दौसा में 48 प्रतिशत, लालसोट में 39 प्रतिशत, बांदीकुई में 50 प्रतिशत, व महुवा में 56 प्रतिशत छीजत आंकी गई। शहरों के बजाय गांवों में छीजत का प्रतिशत अधिक शहरों की बजाए गांवों के छीजत प्रतिशत में भारी अंतर देखने को मिला। जहां अप्रैल व मई के दो महिनों में बिजली छीजत दौसा शहर में 33 प्रतिशत, दौसा ग्रामीण में 61 प्र...

बेचते थे गुब्बारे, राहगीरों से छीन ले जाते थे मोबाइल, तीन गिरफ्त मेें, पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा

Image
दौसा . कोतवाली थाना पुलिस एवं साइबर सैल ने मंगलवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल छीन कर फरार होने वाले एक गिरोह के तीन आरोपियों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी राजस्थान सहित कई प्रदेशों में गुब्बारे बेचने का काम करते हैं जो मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिनको तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि 15 दिसम्बर 2020 को रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के सुल्तानपुरा निवासी मनराज मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांधी तिराहे से पीछे बाइक पर आए दो जने उसके हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इसी प्रकार 26 दिसम्बर को सैंथल रोड निवासी शिवाजी नगर निवासी राकेश मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो जनें उसके भतीजे का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। भाण्डारेज के भगलाई निवासी पृथ्वीराज गुर्जर ने भी 5 फरवरी 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पायलट स्टेडियम से उसका मोबाइल चोरी हो गया। 10 फरवरी को सत्कार कॉलोनी निवासी रविकुमार वर्मा ने ...

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी

Image
दौसा. जिले में कोरोना की दूसरी लहर से हुई मौतों की ऑडिट एवं सम्भावित तीसरी लहर से लडऩे के लिए जिला अस्पताल में की गई तैयारियों का शनिवार को चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल मीना ने निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक ने कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत का रेकॉर्ड देखा। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. सीएल मीना ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव 64 जनों की मौत हो चुकी है। उन्होंने संयुक्त निदेशक को बताया कि वैसे जिले में कोरोना लक्षणों वाली बीमारी व एचआरसीटीजांच कराने वाले मरीजोंं की मौत का आंकड़ा तो अधिक है, लेकिन सरकार कोरोना से मौत उनकी ही मान रही है जिनकी आरटीपीसीआर कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव वाले जिले में 64 लोग ऐसे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान डॉ. रविन्द्र चौधरी, डॉ. आरडी मीना, डॉ. संदीप शारदा सहित कई चिकित्सक मौजूद थे। चालू रहेगा वार्ड जिला अस्पताल के पीएमएओ डॉ. सीएल मीना ने बताया कि चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल मीना ने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभी वार्ड को चालू ही रखना है। कोव...

वनकर्मियों को बंधक बनाकर की मारपीट, छीने मोबाइल

Image
लालसोट. उपखण्ड के डिगो गांव के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर वन विभाग के कार्मिकों पर हमला कर दिया। वन क्षेत्र में बकरियों की चराई को रोकने से भडक़े ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बंधक बनाते हुए उन पर हमला कर सिर फोड़ दिए और मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। साथ ही उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए। Forest workers were beaten up by taking hostage, snatched mobile नाका प्रभारी लालसोट द्वितीय राकेशकुमार मीना ने लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि अरावली वन क्षेत्र के खारीवाड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में पौधा लगाने एवं थावले बनाने का कार्य चल रहा है, जिसकी देखभाल के लिए शनिवार को वनरक्षक कृष्ण कुमार शर्मा एवं सुरक्षाकर्मी रमेशचंद शर्मा मौके पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान कुछ लडक़े सुरक्षा दीवार को तोडकऱ बकरियां चराते हुए पौधों को नुकसान पहुंचाने लगे। इस दौरान दोनों वनकर्मियों ने लडक़ों को पास बुलाकर वन क्षेत्र में बकरियां नहीं चराने के लिए कहा गया तो लडक़ों ने आवाज लगाकर करीब 50 महिला-पुरुषों को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने मौके पर आते ही दोनों वनकर्मियों को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर हमला ...

49 श्रमिक मिले गैर हाजिर, तीन मेट ब्लैक लिस्टेड

Image
लालसोट. उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड ने उपखण्ड के भगवतपुरा व देवली मोबतपुरा गांवों में जारी मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भगवतपुरा में तलाई खुदाई कार्य में 55 में से 13 मजदूर और देवली मोबतपुरा गांव तलाई खुदाई में 68 में से 36 श्रमिक अनुपस्थित मिले। इसके अलावा देवली गांव की बालेरा ढाणी में कार्य स्थान का चयन सही नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनियमितता एवं फर्जी उपस्थिति पाए जाने पर देवली ग्राम पंचायत के मेट मोहनलाल मीना,लाडपुरा ग्राम पंचायत के मेट दयाराम मीना व मुकेश मीना को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है और संबधित ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए है कि उक्त मेट को महात्मा गांधी नरेगा कार्य स्थलों पर बतोर मेट भविष्य में नियोजित नहीं किए जाए। इस दौरान मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप तिवाड़ी व अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे। निर्धन लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा-किरोड़ी लालसोट. उपखण्ड के निर्झरना गांव की जगरवाल ढाणी से गुजरने वाले दिल्ली- मुुंबई एक्सप्रेसवे के लिए अवाप्त की भूमि के मुआवजे को लेकर जारी विवाद को लेकर गुरुवार को महिला पुरुषों ...

परचूनी की दुकान के तोड़े ताले, नकदी व सामान चोरी

Image
दौसा. जिला मुख्यालय के लालसोट रोड स्थित जिला अस्पताल के समीप रात को एक दुकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपए नकदी व सामान चुरा लिया। पुलिस ने बताया कि दुकानदार प्रशांत शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि लालसोट रोड के जिला अस्पताल के समीप उनकी दुकान है। सुबह एक दुकानदार ने उनको सूचना दी कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। सूचना के बाद दुकान पर जाकर देखा तो दुकान के गल्ले से करीब 17 हजार रुपए गायब थे। वहीं देशी घी के डिब्बे, काजू, किसमिस व अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। लालसोट. देवली गांव स्थित पपलाज माता मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि को चोर पार कर ले गए। रघुराज ने लालसोट थाने मेंं प्राथमिकी दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर रात को पपलाज माता मंदिर के दान पात्र को तोड़कर राशि चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर लगी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बेकाबू ट्रेलर ने तोड़े डिवाइडर लालसोट . क्षेत्र के डिडवाना रीको एरिया के पास बीती रात एक बेकाबू ट्...

खुश खबर: तीसरे दिन भी नया कोई नहीं आया पॉजिटिव, 6 रिकवर

Image
दौसा. जिले में पिछले तीन दिन से कोरोना पॉजिटिव का एक भी नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। जिले में गुरुवार को 6 मरीज रिकवर हुए हैं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 21 रह गई है। पॉजिटिविटी दर शून्य है तो रिकवरी दर बढ़ कर 99.39 हो गई है। इधर कोविड का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने चेतावनी दी भले ही मरीजों की रिपोर्ट आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आ रही है, लेकिन कोरोना लक्षण वाले मरीज तो अभी भी काफी आ रहे हैं। यानि एचआरसीटी की जांच कराने पर उनका लेवल काफी नीचे आ रहा है। सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस तो नहीं आ रहे हंै, लेकिन कोविड की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जिले में 642 जनों ने कोरोना की जांच के लिए अपने सैम्पल दिए हैं। सैंम्पलों की जांच के बाद भी 413 सैम्पलों की जांच प्रक्रियाधीन है। फिर भी सावधान रहना होगा-डॉ. आरडी जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड के प्रभारी एवं फिजिशियन डॉ. आरडी मीना ने बताया कि नांगलराजावतान इलाके के बैजवाड़ी गांव से एक युवक उनके पास इलाज कराने आया। युवक ने बताया कि वह मात्र तीन दिन से बुखार, बदनदर्द आदि से पी...

एंबुलेंस खराब: छुट्टी के बाद दो घंटे तक बरामदे में लेटी रही प्रसूता

Image
लालसोट. भले ही प्रदेश सरकार जननी सुरक्षा योजना के नाम पर प्रसूता व नवजात को सभी तरह की सुविधाओं के दावे करती हो, लेकिन इन दावों की जमीनी हकीकत लालसोट शहर के मातृृ शिशु कल्याण केंद्र चिकित्सालय पर खुलती नजर आई। यहां शाम को 104 एंबुलेंस खराब होने के चलते एक प्रसूता को दो घंटे तक गर्मी व उमस के बीच चिकित्सालय के बरामदे में एक टेबिल पर लेटे रहना पड़ा। सवाई माधोपुर जिले के बामनवास उपखण्ड के सांचोली गांव निवासी रामदयाल बैरवा की पत्नी अनिता देवी को प्रसव के बाद बुधवार शाम करीब पांच बजे डिस्चार्ज टिकट थमा दिया, जबकि डिस्चार्ज टिकट पर रात्रि नौ बजे का समय लिख दिया। चार घंटे पूर्व का ही अग्रिम डिस्चार्ज टिकट थमाए जाने के बाद प्रसूता व उसके परिजन हॉस्पिटल के बाहर खड़ी 104 एंबूलेंस में जा बैठे, कुछ देर तक एंबूलेंस स्टार्ट नही हुई परिजन व प्रसूता एंबुलेंस से उतर गए और शाम करीब सात बजे तक प्रसूता हॉस्पिटल के बरामदे में लोहे की तपती टेबिल पर लेटी रही और उसके परिजन की पास लेटे रहे। हैरानी की बात यह रही कि चिकित्सालय के सामने इस दौरान तीन एंबुलेंस मौजूद होने व दो घंटे तक गर्मी व उमस के बीच प्रसूता क...

25 हजार की घूस लेते हल्का पटवारी को दबोचा

Image
दौसा . एसीबी दौसा की टीम ने लालसोट में एक परिवादी से घूस लेते हुए पट्टी किशोरपुरा हल्का पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी के अनुसार उक्त पटवारी ने परिवादी से कुल एक लाख तीस हजार रुपए में सौदा तय किया था। जिसमें से 30 हजार रुपए पशु चिकित्सालय व सामुदायिक भवन को दूसरे स्थान पर बनवाने और एक लाख रुपए गैर मुमकिन भूमि को उसके नाम कराने की एवज में मांगे थे। एसीबी टीम की अगुवाई करने वाले इंस्पेक्टर कप्तान सिंह ने बताया कि बिनोरी गांव निवासी परिवादी मनमोहन बैरवा ने गत 18 जून को एसीबी के दौसा कार्यालय में पेश होकर एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बिनोरी गांव में एक गैर मुमकिन जमीन पर उसके परिवार का पिछले 50 वर्षों से कब्जा है। उक्त जमीन पर पटवारी विक्रमसिंह राठौड़ द्वारा सरपंच के लेटर पैड पर पशु चिकित्सालय एवं सामुदायिक भवन बनाने के लिए कहा गया है। प्रार्थना पत्र में परिवादी ने बताया था कि पटवारी पशु चिकित्सालय व सामुदायिक भवन को अन्यत्र करवाने के लिए तीस हजार रुपए और गैर मुमकिन जमीन को परिवादी के नाम कराने की एवज में एक लाख की रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद एसीबी ने उक्त प्रार्थना ...

हत्या के मामले में दो साल से फरार दो महिलाएं गिरफ्तार

Image
दौसा. लालसोट उपखण्ड के गोल गांव में करीब दो वर्ष पूर्व जमीनी विवाद के चलते एक जने की हत्या के मामले में लालसोट थाना पुलिस ने दो साल से फरार आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि दो साल पूर्व 13 अप्रैल 2019 को परिवादी राजू गुर्जर निवासी गोल ने एक मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई धर्म सिंह के साथ जमीनी विवाद को लेकर आरोपितों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व फरसों से हमला कर दिया। जिसके बाद उसके भाई की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी हंसराज गुर्जर व घनश्याम गुर्जर को गिरफ्तार किया, जिन्हे न्यायालय द्वारा सजा भी सुनाई जा चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद दो आरोपी महिलां धोलीदेवी व बीना देवी फरार चल रही थी, जिसे लेकर पुलिस की ओर से स्थाई वारंट भी जारी हो चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से आसूचना संकलन करते हुए महिलाओं की संपूर्ण रिश्तेदारी की सूची तैयार करते हुए उन पर गोपनीय रूप से नजर रखना शुरू कर...

पत्नी के प्रेमी की रूमाल से गला दबाकर की हत्या, फिर बावड़ी में पटक आए थे शव

Image
दौसा. जिले के सैंथल थानान्तर्गत तीतरवाड़ा कस्बे में पिछले दिनों एक बावड़ी में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक दम्पती को गिरफ्तार किया। wife's lover strangled to death in dausa मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार बेनिवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 17 जून को तीतरवाड़ा कस्बा निवासी राजेश महावर (23) का शव कस्बे के समीप एक बावड़ी में पड़ा मिला था। मृतक के पिता जयराम महावर ने सैंथल थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी अनिल सिंह चौहान व सीओ दौसा डॉ. दीपक शर्मा को खुलासा करने के निर्देश दिए। सीओ दौसा, सैंथल थाना प्रभारी सीताराम व जिला स्पेशल टीम एवं सदर थाना प्रभारी अजित सिंह बड़सरा के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की। wife's lover strangled to death in dausa सैंथल थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राजेश व आरोपी की पत्नी अर्चना महावर (20) के बीच प्रेम प्रसंग एवं अवैध सम्बन्ध चल रहा था। इसकी भनक महिला के पति अर्जुन महावर (23) को लग गई। इस पर अर्जुन ने अपनी पत्नी के प्रेमी राजेश को मौत के घाट उतारने की योजना ...

कोरोना से मृत लोगों की सही सूची बनाएं - परसादीलाल

Image
दौसा. लालसोट पंचायत समिति कार्यालय में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण केे दौरान हुई मौतों के बारे में जानकारी लेने के दौरान लालसोट व रामगढ़ पचवारा उपखण्ड क्षेत्रों में मरने वालों की सूची सही ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि उन्हे जो सूची दी है, उनमे कई ऐसे मृतकों के नाम नहीं है, जबकि उनकी मौत कोरोना से हुई है। कई संक्रमितों ने लालसोट से रैफर किए जाने के बाद जिला चिकित्सालय या जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है, उन मृतकों का नाम भी इस सूची में नहीं है। उन्होंने प्रशासनिक व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि एक-दो संक्रमितों ने तो लालसोट में ही उपचार केे दौरान दम तोड़ा है, उनके भी नाम इस सूची में नहीं है, यह सूची गलत है। उद्योग मंत्री ने लालसोट एसडीएम गोपाल जांगिड एवं रामगढ़ पचवारा एसडीएम सरिता मलहोत्रा को निर्देश दिया कि वे पटवारियों से सर्वे कराते हुए कोरोना से मरने वालों का एक सप्ताह में सही डाटा जुटाते हुए सूची तैयार कराए। उद्योग मंत्री ने कहा...

महुवा विधायक ने गोद लेकर बेटी का कराया विवाह

Image
दौसा. महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने गोद ली हुई बेटी चंद्रकला महावर का विवाह रविवार रात पूरे रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया। विधायक ने अपनी मां और पत्नी के साथ बेटी के हाथ पीले किए और आवश्यकतानुसार सभी घरेलू सामान भी कन्यादान में दिए। कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने निवास पर दूल्हा जितेन्द्र व बारात का स्वागत किया तथा बारातियों को खाना खिलवाकर विदा किया। यह देखकर नवविवाहिता की मां रामदेई के खुशी के आंसू छलक गए। Mahuva MLA got the daughter married by adopting लोगों ने विधायक की पहल की प्रशंसा भी की। गौरतलब है कि कोट गांव निवासी रामदेई की पांच बेटियां हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दो दिन पूर्व महिला ने विधायक के पास आकर पीड़ा सुनाई। इस पर महिला के पुत्र नहीं होने पर विधायक ने सभी बेटियों को गोद लेकर उनकी शादी कराने का जिम्मा लिया। MLA got the daughter married by adopting अनाथ बेटियों को भी लिया गोद विधायक ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण कई बेटियों ने अपने माता- पिता को खोया है। परिवारजनों के सामने उनके हाथ पीले करने की समस्या पैदा हो गई। इसकी भी जिम्मेदारी लेते हुए जयप...

कोरोना महामारी से बचाव तथा पर्यावरण शुद्धि के लिए किया महायज्ञ

Image
दौसा. गंगा दशमी पर जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सेवा भारती, गायत्री परिवार सहित अन्य संगठनों के तत्वावधान में यज्ञ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। प्रचार प्रमुख परमानंद शर्मा ने बताया कि दौसा नगर में 2213 परिवार तथा जिले में 568 गांव में कोरोना महामारी के बचाव तथा पर्यावरण शुद्धि के लिए गंगा दशहरे पर महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। घर-घर यज्ञ के बाद बस्ती के मध्य स्थित मंदिरों में बड़ा अनुष्ठान किया गया। चल यज्ञ वाहन से भी लोगों को यज्ञ अनुष्ठान से जोड़ा गया। अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने का भी संदेश दिया। घरों में 5 दीपक जलाकर महामारी से बचाव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संघचालक डॉ. सोहनलाल, सह विभाग संघचालक प्यारेलाल मीना, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, दौसा जिला संघचालक भगवान सहाय सैनी, कार्यवाह दीनदयाल गुप्ता, गणपतलाल शर्मा, योगेश गोठड़ा सहित अन्य ने योगदान दिया। वहीं गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर गायत्री परिवार की ओर से गृह गृह गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से ऑनलाइन संपन्न कराया ग...

आयुर्वेद व योग का जीवन में बड़ा महत्व

Image
रामगढ़ पचवारा(दौसा). रामगढ़ पचवारा कस्बे में प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने करीब 15 लाख की राजकीय आयुर्वेद औषधालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज भी जीवन में आयुर्वेद व योग का बड़ा महत्व है। कोरोना काल में भी आयुर्वेद पद्धति बड़ी कारगर रही है और सरकार भी आयुर्वेद के प्रचार प्रसार की ओर बड़ा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नीम गिलोय, अश्वगंधा और तुलसी जैसी जड़ी बूटिया आज भी पूरी तरह उपयोगी है और आगामी समय में सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार को जड़ी बूटियों आठ- आठ पौधे वितरण करने जा रही है। इस मौके पर मंत्री ने औषधालय भवन में धीरज फाण्उडेशन द्वारा लगाई गई भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा व वॉटर कूलर का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने आयुर्वेद औषधालय में सहयोग करने वाले भामाशाह धीरज शर्मा फाउंडेशन, लल्लूप्रसाद निरायणवाल, मोहन लाल सोनी, सूरज कटारा, विनोद मीना,ग्यारसी देवी, सरंपच विष्णु कुमार शर्मा, राकेश हल्कारा आदि को सम्मानित किया। औषधालय प्रभारी डॉ. मस्तराम महंत व ग्रामीणों ने स्वागत किया। आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुधाकर शर्मा, उप निदेशक रा...

शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, दो पावर बाइक जब्त

Image
दौसा. प्रदेश की राजधानी जयपुर के साथ दौसा व सवाई माधोपुर जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक शातिर बाइक चोर लालसोट थाना पुलिस थाना पुलिस की स्पेशल टीम के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस के अनुसार इस आरोपी के खिलाफ दोनों जिलों के कई थानों में बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं और पुलिस ने आरोपी के पास से दो पावर बाइक भी जब्त की है। लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि स्पेशल टीम ने गत 10 जून को जगदंबा कॉलोनी से चोरी की गई बाइक को चुराने के मामले में दिलखुश मीना निवासी रामगढ़ मुराडा को मात्र आठ दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद अनुसंधान व पूछताछ में आरोपी द्वारा सवाई माधोपुर शहर के मानटाउन क्षेत्र से चुराई गई एक और बाइक को बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी का साथी रमेश गुर्जर निवासी बाढ बंदड़ा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। उक्त शातिर बाइक चोर के खिलाफ जयपुर दौसा व सवाई माधोपुर जिले के कई थानों में अब तक दस प्रकरण दर्ज हैं। एक हजार बोरी कोयले से भरा ट्रेलर पकड़ा दौसा . ब्यावर से नेपाल के लिए एक हजार बोरी कोयला लेकर जा रहे एक ट्...

वन विभाग ने पकड़ा एक हजार बोरी कोयले से भरा ट्रेलर

Image
दौसा. ब्यावर से नेपाल के लिए एक हजार बोरी कोयला लेकर जा रहे एक ट्रेलर को वन विभाग ने टीपी (ट्रांसपोर्ट परमिशन) के अवधिपार होने की वजह से सीज कर दिया। Forest Department caught a trailer filled with one thousand sacks of coal जिला उप वन संरक्षक (डीएफओ) वी. केतन कुमार ने बताया कि अजमेर के ब्यावर से नेपाल के लिए एक ट्रेलर में एक हजार बोरी कोयला भर कर लाने की सूचना पर दौसा फोरेस्टर रामजीलाल मीना को मय टीम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फोरेस्टर ने ट्रेलर को भाण्डारेज मोड़ के समीप रोक कर दस्तावेजों की जांच की तो इसकी टीपी की समयावधिक खत्म होना पाया गया। इस पर कोयले से भरे ट्रेलर को भांकरी रोड स्थित वन विभाग के कार्यालय में लाकर सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि गत दिनों सिकराय रेंज कार्यालय में भी कोयले के दो ट्रेलर पकड़े थे। कोयले से भरे इन ट्रेलरों में टीपी के अलावा भी कई कमियां थी, जिसके कारण इनको सीज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि अभी फाइल उनके पास नहीं पहुंची है, फाइल देखने के बाद ही बताया जा सकता है कि क्या कार्रवाई की जाएगी। वैसे सिकराय रेंज में कोयले से भरे ट्रेलरों पर जुर्माना किय...

आंदोलन की चेतावनी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Image
दौसा. राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की जिला शाखा ने जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को 7 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान स्वेच्छा से अन्तर जिला स्थानान्तरण करवाने, मनरेगा से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर वेतन भुगतान करने, राजस्व विभाग की भांति आरआरडीएस सेवा में 25 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति का कोटा फिक्स करने आदि की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा, जिला अध्यक्ष ( महासंघ) जगदीश मीना, नन्दलाल मीना, बजरंग गुर्जर, जगदीश प्रसाद सैनी, रामसिंह मीना, रितेश शर्मा, अरुण विजय, दयाशंकर शर्मा, शुभम शर्मा, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे। लालसोट. राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की शाखा ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विकास अधिकारी को सौंपा। जिसमें चेतावनी दी कि 15 दिवस में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं होने पर विभाग के समस्त मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा मनरेगा योजना एवं विभागीय कार्यों के बहिष्कार सहित चरणबद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया कि गृह जिले में स्थानांतरण नियमों को स...

दौसा... कहीं फिर भारी ना पड़ जाए सावे

Image
दौसा. प्रदेश सहित जिले में लॉकडाउन में रियायतें मिलते ही कोरोना को लेकर बरती जा रही सतर्कता गायब हो गई है। बाजारों सहित अन्य जगह कोविड अनुकूल व्यवहार को दरकिनार किया जा रहा है। सरकार ने भले ही 30 जून तक शादी-समारोह का आयोजन नहीं करने की अपील कर रखी हो, लेकिन लोग अब मान नहीं रहे। घर पर ही 11 लोगों की मौजूदगी में विवाह करने की छूट मिली होने के चलते आगामी 20 जुलाई को देवशयन से पूर्व एक माह के भीतर एक दर्जन सावों पर शादियों की भरमार होने की तैयारी चल रही है। चिंता की बात यह है कि 11 लोगों के नियम को ताक पर रखकर सामान्य तरह से शादियां करने की तैयारियां ग्रामीण इलाकों में चल रही है। खेतों व खाली भूखण्डों में शामियाना लगाकर वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। 20 जून को गंगा दशमी के शुभ मुहूर्त पर बड़ी संख्या में शादियां होने जा रही है। ये ही वजह है कि जब से बाजार खुले हैं, तभी से भीड़ का आलम बना हुआ है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर के भयावह होने के पीछे शादियों में नियमों की अवहेलना बड़ा कारण चिकित्सा विशेषज्ञों ने माना था। अब फिर से चिंता खड़ी हो गई है कि कहीं देवशयन से...

आगामी एक माह शादी सीजन : गुपचुप शादियों की तैयारी, सावे पड़ ना जाए भारी

Image
दौसा. प्रदेश सहित जिले में लॉकडाउन में रियायतें मिलती ही कोरोना को लेकर बरती जा रही सतर्कता गायब हो गई है। बाजारों सहित अन्य जगह कोविड अनुकूल व्यवहार को दरकिनार किया जा रहा है। सरकार ने भले ही 30 जून तक शादी-समारोह का आयोजन नहीं करने की अपील कर रखी हो, लेकिन लोग अब मान नहीं रहे। घर पर ही 11 लोगों की मौजूदगी में विवाह करने की छूट मिली होने के चलते आगामी 20 जुलाई को देवशयन से पूर्व एक माह के भीतर एक दर्जन सावों पर शादियों की भरमार होने की तैयारी चल रही है। चिंता की बात यह है कि 11 लोगों के नियम को ताक पर रखकर सामान्य तरह से शादियां करने की तैयारियां ग्रामीण इलाकों में चल रही है। खेतों व खाली भूखण्डों में शामियाना लगाकर वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। 20 जून को गंगा दशहरे के शुभ मुहूर्त पर बड़ी संख्या में शादियां होने जा रही है। ये ही वजह है कि जब से बाजार खुले हैं, तभी से भीड़ का आलम बना हुआ है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर के भयावह होने के पीछे शादियों में नियमों की अवहेलना बड़ा कारण चिकित्सा विशेषज्ञों ने माना था। जून में 20, 22, 23 व 24 व 30 तथा जुलाई में...

निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Image
बांदीकुई (दौसा). उत्तर-पश्चिमी रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर मजदूर संघ की तीनों शाखाओं के रेल कर्मचारियों ने बांदीकुई जंक्शन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते केन्द्र सरकार ने रेलकर्मियों को जनवरी 2020 से बढा़ महंगाई भत्ता व एरियर का भुगतान नहीं किया हैं। गत वर्ष मार्च माह से अब तक रेलकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये वगैर वॉरियर्स की तरह सेवाएं दी है, लेकिन फिर भी उनके परिवार का टीकाकरण नहीं करवाया गया हैं। साथ ही कोरोना काल में जान गंवाने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई। इस मौके पर रामकिशोर मीणा मंडल मंत्री यूपीआरएमएस, अनिल गौड़, राज्यपाल सिंह, सुभाष, हरिवल्लभ गुर्जर, रतिराम मीणा, लोकेश नारद, युधिष्ठिर तिवाड़ी, बनवारी लाल मीणा, फतेहसिंह, डीपी शर्मा, प्रतिक्षा उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे। 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन बांदीकुई. राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के बांदीकुई, बसवा, बैजूपाड़ा पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने विकास अधिकारी...

दौसा जिले में 3 नए पॉजिटिव, 3 हजार 771 के लगी वैक्सीन

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण अब सिमट गया है। पिछले दो दिन से जिले में लगातार तीन-तीन मरीज नए पॉजिटिव आए हैं। वहीं 55 मरीज एक्टिव बचे हैं। हालांकि अब पोस्टकोविड का खतरा बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में 2 मरीज पोस्टकोविड के भर्ती है। शुक्रवार को जिले में 28 केन्द्रों पर 3 हजार 771 लोगों के वैक्सीन की पहली डोज भी लगी। वहीं 22 जनों के दूसरी डोज लगी है। जिला न्यायालय परिसर में भी शिविर लगाकर टीके लगाए गए। 3 new positives in Dausa district, 3 thousand 771 vaccines सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि जिले में 545 टेस्ट (333 आरटीपीसीआर व 212 रेपिड एंटीजन) की रिपोर्ट में से 3 मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब तक 1 लाख 44 हजार 9 जने कोरोना की जांच के लिए सैम्पल दे चुके हैं। इनमें से 13 हजार 572 जने पॉजिटिव आ चुके हैं और 13456 जने रिकवर हो गए हैं। जिले में शुक्रवार को 5 जने स्वस्थ हुए। शुक्रवार की पॉजिटीवीटी दर 0.45 प्रतिशत है। वहीं कुल पॉजिटीवीटी दर 9.45 प्रतिशत है। रिकवरी दर 99.15 प्रतिशत पहुंच गई है। दौसा, बांदीकुई व लालसोट में एक- एक पॉजिटिव सीएमएचओ ने बताया कि जिले के दौसा, ब...

पाक जेल में 17 साल से बंद बांदीकुई का प्रहलाद सिंह, वतन वापसी का इंतजार

Image
विनीत शर्मा/बांदीकुई (दौसा)। क्षेत्र के काठानाड़ी गांव का प्रहलाद सिंह 17 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है। प्रहलाद सिंह वहां अपनी सजा भी पूरी कर चूका है, लेकिन उसे रिहा नहीं किया गया है। परिजनों का कहना है कि पाकिस्तान ने प्रहलाद सिंह को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। इससे वे अपनी राष्ट्रीयता को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते सजा पूरी होने के बाद भी पाकिस्तान की जेल की सलाखों से बाहर नहीं निकल पा सके हैं। प्रहलाद सिंह की पत्नी गोमती देवी ने बताया कि करीब 17 साल पहले मजदूरी करने दिल्ली गए थे, तब से पति के लौटने का इंतजार कर रही हूं। भारत सरकार उनकी जल्द से जल्द रिहाई के प्रयास करें। गृह मंत्रालय ने सत्यापन के लेकर किया प्रयास वर्ष 2015 में गृह मंत्रालय की ओर से सत्यापन के प्रयास किए गए थे, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। अब 7 जून 2021 को गृह मंत्रालय ने फिर से प्रहलाद के सत्यापन को लेकर फोटो की पहचान को लेकर संपर्क साधा। प्रहलाद की पाक से मिली फोटो व पुराने फोटो के आधार पर पहचान कर ली गई। ऐसे में परिजन ने केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, राज्यपाल, जिला अधिकारियों से गुहा...

कोराना काल में कृषि उपज मंडी में घटी जिन्सों की आवक

Image
बांदीकुई (दौसा). कोरोना का असर कृषि उपज मंडी पर भी नजर आया हैं कोरोना की दूसरी लहर के पीक पीरियड में मंडी में कृषि जिन्सों की आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे मंडी के राजस्व में भी भारी कमी आई है। मार्च से मई माह में जहां कृषि जिन्सों की आवक पहले सर्वाधिक होती थी, लेकिन कोरोना के प्रभाव के कारण पिछले दो वर्षों में सीजन के इस पीरियड में भी या तो कामकाज पूरी तरह से ठप रहा या कारोबार पर बडा़ असर का देखने को मिला। घटी आवक तो महज 20 फीसदी रहा राजस्व....... गत वर्ष के कोरोनाकाल से भी इस बार मंडी में जिन्स की आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले वर्ष मई माह में सरसों की आवक 8 हजार सौ क्विंटल रही जबकि इस बार मई माह में 950 क्विंटल सरसों ही मंडी में बिक्री के लिए पहुंची। गेहूं गत वर्ष मई के महीने में 7 हजार 4 सौ 13 क्विंटल बिक्री के लिए आया था, लेकिन इस बार 3 हजार 14 क्विंटल की ही आवक हुई। वहीं चने की बात करे तो गत वर्ष मई महीने में 13 हजार 900 क्विंटल मंडी में ब्रिकी के लिए पहुंचा था। जो इस बार घटकर 1 हजार 36 क्विंटल ही रह गया। जौ की ब्रिकी में भी भारी गिरावट देखने को मिली। जहां गत वर...

स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी

Image
दौसा. रोटरी क्लब दौसा, भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग एवं चिकित्सा शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम आयोजक भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शिवरतन नायला ने बताया कि मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति ममता चौधरी व मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी व योग प्रशिक्षक सुरेश कुमार शर्मा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। योग शिविर में प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार व सूक्ष्म व्यायाम आदि का अभ्यास कराते हुए योग के जरिए निरोग रहने के गुर बताए। रोटरी अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि योग व आयुर्वेद से ही स्वस्थ जीवन संभव है। शिवशंकर सोनी ने कहा कि पर्यावरण रक्षा के लिए नियमित पौधारोपण करना चाहिए। नियमित योगाभ्यास का संकल्प व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। आखिर में गिलोय का काढ़ा पिलाया गया व हितेंद्र गुर्जर ने ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच की। इस दौरान अंकित जैन, जुगल गुप्ता, मनीष गोठड़ा, रमेश विजय, रामजीलाल झंगीनिया, घनश्याम रावत, सत्यनारायण डंगायच, अरुण महेश्वरा, रामराय शर्मा, दिलीप बनियाना, गोविन्द अग्रवाल, ओपी ग...

सिमटता जा रहा कोरोना का असर, 4 नए पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होता जा रहा है। जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी 4 ही नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन एवं आमजन में कोरोना का भय खत्म होता जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि जिले में बुधवार को 322 आरटीपीसीआर जांच में 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं जिले में 6 मरीज रिकवर भी हुए। अब जिले में कोरोना के 60 ही मरीज एक्टिव रहे हैं। The effect of corona is shrinking, 4 new positives found dausa हालांकि कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या कम आ रही है, लेकिन कोरोना जैसी बीमारी वाले मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को जिले में 542 जनों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए सैम्पल दिए हैं। इससे लग रहा है कि अभी तक कोरोना का खतरा टला नहीं है। इधर, कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. आरडी मीना ने बताया कि लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव कम भले ही आ रही है, लेकिन अभी तक कोरोना मुक्त नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि यदि लोग इसी प्रकार लापरवाही बरतते रहे तो एक बार फिर कोरोना अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। ऐसे में लोगों को गाइड लाइन की पालना क...

नकली बीज बेचने की शिकायतों पर लिए सैंपल, बिक्री पर रोक

Image
दौसा. जिले में कई जगह बीज का टोटा है। इस बीच कई जगह नकली बीज बेचकर किसानों को ठगा जा रहा है। कृषि अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के बांदीकुई व महुवा उपखण्डों में एक कम्पनी के बाजरे के बीज में शिकायतों की जांच के लिए कृषि विभाग के निरीक्षकों आदेश जारी किए गए हैं। कृषि उपनिदेशक शंकरलाल मीणा ने बताया कि पायोनियर बीज निर्माण कम्पनी के प्रतिनिधि ने शिकायत की थी कि उनकी कम्पनी का नकली बीज बिक रहा है। इस पर कृषि विभाग के अधिकारी ने बालाजी मोड़ व गुढ़ाकटला में एक-एक दुकान पर बाजरा बीज बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं इन दुकानों से बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए बीज का नमूने ले लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महुवा. थाना इलाके में बालाहेड़ी मोड़ पर मंगलवार को उस समय बखेड़ा खड़ा गया, जब एक बीज विक्रेता द्वारा गगवाना के किसानों को पायनियर कंपनी का घटिया बीज दे दिया। जहां पहुंचे किसानों ने बीज विक्रेता को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने बताया कि जब तक बीज विक्रेता द्वारा किसानों से लिया गया पैसा नहीं लौटाया तो आंदोलन करेंगे। किसान हरकेश मीणा, सोनेस कुमार, गोपाल मीणा, सुवाला...

मारपीट कर मोबाइल व राशि छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Image
दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने एक जने से मारपीट कर रुपए, मोबाइल आदि छीनने के आरोप में एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि शहर की श्याम कॉलोनी निवासी गिरीश शर्मा ने 18 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को शाम करीब 8 बजे मंगल विहार कॉलोनी में चार जने मुंह पर कपड़ा बांध कर आए और उसके साथ मारपीट कर उसका व गोपाल शर्मा का मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस व 5 हजार रुपए नकद छीन कर ले गए। पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपियों को पता लगाया तो बाबाजी की छावनी निवासी सुभाष गुर्जर, राजकुमार उर्फ राजा व कुलदीप उर्फ करण को गिरफ्तार कर लिया था। अब शुभम गहलोत जाति कण्डेरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई महावीर प्रसाद, कांस्टेबल महेश मधुकर एवं भागसिंह शामिल थे। विद्यालय से गैस सिलेण्डर व पोषाहार के गेहूं-चावल चोरी लालसोट. पृथ्वीसिंहपुरा गांव में चोर शनिवार रात्रि को राउप्रावि के सभी कमरों के त...

जलदाय विभाग की राइजिंग लाइन टूटी, एक लाख लीटर पानी बहा व्यर्थ

Image
दौसा. शहर के आगरा रोड स्थित पीजी कॉलेज के सामने सुबह जलदाय विभाग की वितरण वाली राइजिंग पाइप लाइन टूटने से करीब एक लाख लीटर पानी व्यर्थ बह गया। इससे शहर की कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों नगरपरिषद ने शहर में नालों की सफाई कराई थी, उस वक्त जेसीबी से पीजी कॉलेज की टंकी से सामने वाली कॉलोनियों में जा रही जलदाय विभाग की राइजिंग पाइप लाइन टूट गई। पाइप लाइन टूटते ही पानी फव्वारे के रूप में कई फीट ऊंचाई तक जा रहा था। देखते ही देखते सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। वहीं जिन कॉलोनियों में नलों का पानी जा रहा था, वहां पर पानी नहीं पहुंचा। इससे कई लोग पानी भरने से वंचित रह गए। पाइप लाइन टूटने से बहे पानी के लिए लोगों में आक्रोश है। शहरवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग की लापरवाही से शहर में एक लाख लीटर पानी व्यर्थ बह गया। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हनुमान मीना एवं कनिष्ठ अभियंता फूलसिंह मीना ने बताया कि पिछले दिनों को नालों की सफाई के दौरान पाइप लाइन टूट गई थी। रविवार को पानी की सप्लाई की उस वक्त पानी निकलने के बाद विभाग को जानका...

व्याख्याता के शरीर से चिपके चम्मच, पिन व सिक्के

Image
दौसा. लालसोट शहर की न्यू कॉलोनी निवासी व अशोक शर्मा राउमावि में कार्यरत एक व्याख्याता के शरीर से स्टील व लोहे से बने सामान चिपकने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मामले को लेकर स्वयं व्याख्याता ने एक वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। मोहन उपाध्याय ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद शरीर से स्टील व लोहे के सामान चिपकने की खबरे सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जब उन्होंने भी शरीर पर कुछ लोहे एवं स्टील के वस्तुएं जब चिपकाई तो ये सभी वस्तुएं उनके शरीर पर चिपकी जा रही थी। सबसे पहले पिन, उसके बाद सिक्के व बाद में स्टील की चम्मच चिपकाई तो वह भी चिपक गई। व्याख्याता ने बताया कि उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवाए एक माह से अधिक समय पूरा हो चुका है और यह सब देख कर मुझे बड़ा भी आश्चर्य हुआ और वे पूरी तरह स्वस्थ्य है। शरीर में यह परिवर्तन किन कारणों से हो रहे हैं इसका कोई पता नहीं है। दूसरी ओर मामले को लेकर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि यह वैैक्सीन का प्रभाव नहीं है। शरीर पर स्टील व लोहे के सामान चिपकना रिसर्च का विषय है। उच्च चिकित्सा संस्थान पर जाकर इस ...

दौसा. सड़कें सूनी, बाजारों में छाया रहा सन्नाटा

Image
दौसा. जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू में लाने के लिए वीकेंड कफ्र्यू के दौरान जिला मुख्यालय पर बाजार बंद रहे। हालांकि सुबह चोरी-छिपे कई जगह व्यावसायिक गतिविधियां हुई, लेकिन दोपहर के वक्त बाजारों में सन्नाटा छाया रहा तो सड़कें सुनसान नजर आई। जिला मुख्यालय पर इमरजेंसी से जुड़ी दुकानें खुली रही। गांधी तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, सोमनाथ चौराहा व सैंथल मोड़ पर बने प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शहर में वीकेंड कफ्र्यू के दौरान बिना काम घूम रहे लोगों के वाहनों के चालान बनाए। कई लोगों को समझाया कि कफ्र्यू के दौरान शहर में नहीं आए और घरों पर ही रहे। हालांकि सुबह व शाम कफ्र्यू का असर कम रहा। इधर, कस्बों में हालात खराब रहे। सुबह 11 बजे तक दुकानें खुली रही, दोपहर को बंद कर दी गई । हालांकि पुलिस प्रशासन ने अपने -अपने इलाके में गश्त की। दुकानों को सील करने की भी कार्रवाई की। रोडवेज के अलावा सभी सवारी वाहन बंद जिले में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। सड़कों पर रोडवेज बसों का संचालन तो हुआ, लेकिन शहर से ग्रामीण इलाकों के लिए सवारियां ले जाने वाले निजी बस एवं जीपों का संचालन नहीं हो प...

शिक्षक से ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर निकाले तीस हजार

Image
दौसा. बांदीकुई कस्बे में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। बसवा रोड स्थित केनरा बैंक के बाहर लगे एटीएम में एक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर तीस हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया हैं। बनापुरा निवासी फिलहाल वार्ड 35 पटेल नगर निवासी शिक्षक नरेशकुमार रुपए निकालने वाले के लिए केनरा बैंक के एटीएम पर गया और एटीएम से दस हजार रुपए निकालने के बाद जब और रुपए निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी दो युवक वहां आए और शिक्षक की मदद करने को कहा। उन्होंने शिक्षक को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इस दौरान जब शिक्षक से सर्वर डाउन होने की बात कही तो पीडि़त शिक्षक वहां से लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद में एटीएम कार्ड से 30 हजार रुपए निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया तो शिक्षक को ठगी की वारदात का पता चला। उसने इसकी सूचना बैंककर्मी को दी। साथ ही बांदीकुई थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई। पीडि़त शिक्षक दिल्ली में कार्यरत हैं। एक साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक साल से फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गिर्रा...

11 नए पॉजिटिव मिले, अब जिले में कुल 100 से भी कम मरीज

Image
दौसा. जिले में शनिवार को एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या दहाई के अंक को पार कर गई। ऐसे में कहा जा सकता है कि अभी तक कोरोना वायरस पूरी तरह थमा नहीं है। 11 जून की रिपोर्ट में जहां पॉजिटिविटी दर .45 प्रतिशत थी, वहीं अब फिर बढ़ कर 1.58 प्रतिशत हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में शनिवार को 48 मरीज रिकवर हुए हैं। ऐसे में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा करीब दो माह बाद 100 से नीचे आकर 97 रह गया है। 11 new Corona positives, now less than 100 patients in the Dausa सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि जिले में शनिवार को 426 आरटीपीसीआर व 272 रेपिड एंटीजन टेस्ट सहित कुल 698 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई है, इसमें से 11 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 3 अप्रेल 2020 से लेकर 12 जून 2021 तक 1 लाख 40 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1 लाख 40 हजार 312 जनों की रिपोर्ट आ चुकी है। 13 हजार 538 जने कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमें से 13 हजार 380 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 664 जनों की रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है। अस्पताल से भीड़ गायब जिला अस्पताल में अप्रेल व मई महीने में जिला...

प्रसूता की मौत जिला अस्पताल में हंगामा, मुख्यद्वार पर शव रख प्रदर्शन

Image
दौसा. जिला अस्पताल में एक प्रसूता की प्रसव के दूसरे दिन शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तबीयत बिगडऩे से मौत होने के बाद परिजनों ने चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर अस्पताल के मुख्यद्वार पर कार में शव रख कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के सामने ही महिला के जेठ ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। कोतवाली थाना पुलिस परिजनों को समझाकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में ले गई और पेट्रोल उड़ेलने वाले सहित चार-पांच जनों को कोतवाली थाने में ले गई। बाद में इनको पाबंद कर छोड़ दिया। दौसा की पुरानी सब्जी मण्डी निवासी प्रसूता के पति रितिक साहू ने बताया कि उसकी पत्नी मालती (हेमा) को 10 जून रात 11 बजे पहले प्रसव के लिए जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्रसूता ने 11 जून सुबह 9.26 बजे पुत्र को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा स्वस्थ था। शनिवार सुबह 10 बजे अचानक मालती को खून को उल्टी हुई। वे तुरंत चिकित्सक एवं कार्मिकों के पास दौड़े कि उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन वहां किसी ने नहीं सुनी। करीब डेढ़ घंटे तक वे चिकित्साकर्मिय...