Posts

Showing posts from December, 2020

नववर्ष की पूर्व संध्या पर सजाई रंगोली, जलाए दिए

Image
लालसोट (दौसा). नववर्ष की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में रोवर रेंजर द्वारा रंगोली सजाई गई। इस मौके पर दीपक जलाकर कोरोना मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी और भगवान से नूतन वर्ष में कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। स्काउट उप प्रधान ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस कोरोना महामारी को हराना है। स्काउट्स गाइड्स ने सम्पूर्ण लॉक डाउन में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर विशिष्ट सेवाएं दी है। राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) के जिला अध्यक्ष परीक्षित शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की सबसे विशिष्ट गतिविधियों में एक स्काउटिंग है,सभी विद्यालय में अनिवार्य रूप से स्काउटिंग चलाकर कोटामनी समय पर जमा करवानी चाहिए। स्काउट सचिव श्रीकंात शर्मा ने बताया कि सभी स्काउट व रोवर रेंजर ने दीप जलाकर कोरोना मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और प्रार्थना की है कि नूतन वर्ष 2021 में केवल मानवता ही प्रवेश करें, कोरोना नहीं। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा सेडुलाई, वीरेंद्र जैन, रामाव...

बजरी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन गिरफ्तार

Image
लालसोट (दौसा) . क्षेत्र में बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लालसोट थाना पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक कार को जब्त करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार भी किया। लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के आदेशों की पालना के तहत जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के निर्देशों के तहत मंगलवार को लालसोट पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बजरी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली व एक कार जब्त किया गया। मौके पर खनन विभाग की टीम को बुला कर आवश्यक कार्रवाई की गई और वाहनों के चालक फैलीराम मीना, रामराज मीना एवं चेतराम मीना को गिरफ्तार किया। टै्रक्टर पार, किसान काट रहे चक्कर मानपुर. थाना क्षेत्र के हिंगवा गांव के एक किसान अपने टै्रक्टर को पाने के लिए चक्कर काटने को मजबूर है। पीडि़त ने मानपुर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने 10 साल पहले बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था। किस्त नहीं चुकाने पर मार्च 2018 स्वयं को सीजर कर्मचारी बताकर लोकेश कुमार मीणा ने ट्रैक्टर को मानपुर थाने में खड़ा...

दिव्यांग ज्वैलर को चकमा देकर महिलाओं ने पार किए एक लाख के आभूषण

Image
दौसा. पुराने शहर में घास मंडी रोड स्थित एक दिव्यांग ज्वैलर को चकमा देकर तीन महिलाएं करीब एक लाख कीमत के सोने के आभूषण पार कर ले गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को पीडि़त ज्वैलर लाल मोहम्मद निवासी व्यास मोहल्ला वारदात के संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 27 दिसम्बर को एसआर ज्वैलर्स पर तीन महिलाएं आई। सोने व चांदी के आभूषण देखने के बाद एक जोड़ी चांदी की चिटकी खरीदी। इस दौरान दिव्यांग सुनार और उसके भाई को बातों में लगाकर एक डिब्बे में 4 जोड़ी सोने के टॉप्स व 4 सोने की बाली पार कर ली। घटना का पता ज्वैलर को शाम के समय लगा जब वह सामान संभाल रहा था। ज्वैलरी कम होने पर उसे शक हुआ तो दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें महिलाएं माल पार करती नजर आई। वारदात से आसपास के दुकानदारों व ज्वैलर्स में हड़कम्प मच गया। अन्य ज्वैलर्स ने भी दुकान का सामान संभाला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पहले भी हुई वारदात, नहीं मिला कोई सुराग दिव्यांग ज्वैलर के साथ दो साल पहले भी महिलाओं द्वारा...

कथित रूप से वसूली का वीडियो वायरल होने पर परिवहन महकमे में मची खलबली

Image
दौसा. शहर के कलक्ट्रेट चौराहे पर परिवहन दस्ते के एक गार्ड द्वारा ट्रक चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। वीडियो में रात के समय एक गार्ड बेरिकेट्स पर कतार में लगे एक-एक ट्रक को डण्डा दिखाकर रोक रहा है तथा कुछ लेने के बाद जेब में रखकर जाने दे रहा है। वीडियो बनाने वाला बोल भी रहा है कि दौसा कलक्ट्रेट चौराहे पर खुलेआम लूट हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद परिवहन महकमे में खलबली मच गई। विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई। गत दिनों निरीक्षण करने आए संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने परिवहन कार्यालय जाकर गश्ती दल को ईमानदारी से कार्य करने की हिदायत भी दी थी। ऐसे में अब वायरल वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, वीडियो वायरल होने के मामले पर जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज ने बताया कि उडऩदस्ते द्वारा राजस्व वसूली के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रात्रि में 15 चालान कर 56 हजार की रिकवरी की है। वीडियो में स्पष्ट नहीं है कि कोई लेन-देन है। रसीद दिखाने वाली बात है। गार्ड व संबंधित निरीक्षक से पूछताछ की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की...

स्टोन क्रेशर की धूल फांक रहे ग्रामीण

Image
दौसा./मानपुर. अवैध क्रेशर व खनन को लेकर 24 घंटे से धरने पर बैठे ग्रामीण को शनिवार को उपखंड अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा की समझाइश के बाद धरना स्थगित कर दिया। उपखंड अधिकारी ने सरपंच मीरा मीना की मौजूदगी में तीन विभाग के सदस्यों की कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने व जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने सहमति जताई। उसके बाद ही ग्रामीण धरने से उठे हैं। मौके पर पहुंचे मानपुर सीओ ने भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे निर्माण करता कंपनी केसीसी के ओवरलोड तीन डंपर को जब्त किया है। अवैध खनन से पिछले एक सप्ताह में जिले भर में 4 लोगों की जीवन लीला समाप्त होने के बाद भी प्रशासन सबक लेना नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला कालवान गांंव की पहाडिय़ों का है। ग्रामीण प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि कालवान सीकरी के पहाड़ों में लगी क्रेशर के मालिकों ने अवैध रूप से चरागाह व आबादी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी को डाल दिया है। कई मीटर नीचे तक खुदाई करने से खानों में दर्जन मवेशियों गिरकर मौत हो चुकी है। पंचायत क्षेत्र में बनी तीन तलाई पर भी अतिक्रमण कर लिया गया ...

सांसद जसकौर मीना ने की घोषणा .. लालसोट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Image
लालसोट (दौसा). सांसद जसकौर मीना व प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झांपदा से एनएच 23 वाया दौलतपुरा और एनएच 23 से किराड़ी वाया देवली श्रीरामपुरा सड़कों के सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास किया। झांपदा ग्राम पंचायत मुख्यालय व लालसोट शहर के देवली मोड़ पर सांसद व उद्योग मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद शिलान्यायस पट्टिकाओं का अनावरण भी किया। सांसद मीना ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा राजनीति से परे हटकर उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना के साथ मिल कर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उन्हे जनवरी माह में लालसोट में जमीन उपलब्ध करा दी जाए, इसी सत्र में यहां केंद्रीय विद्यालय खोल दिया जााएगा, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति भी आएगी और गरीब प्रतिभावान बालक- बालिकाओं को भी उच्च स्तर के शिक्षण का लाभ मिलेगा। सांसद की घोषणा के बाद समारोह में मौजूद उद्योग मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के शीघ्र ही जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे पूर्व झांपदा व देवली मोड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनो ही जनप्रतिनिधियों का स्...

अब विद्यार्थियों को मिलेंगे दाल, तेल व मसाले

Image
दौसा/ बांदीकुई. राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को अब दाल, तेल व मसाले वितरित किए जाएंगे। गौरतलब है कि कोरोनाकाल में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का अवकाश रहा। ऐसे में विद्यालयों के विद्यार्थियों को कुकिंग कन्वर्जन मद के तहत दाल, तेल व मसालों के कोम्बो पैकेट वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर मिड डे मील आयुक्त व अतिरिक्त आयुक्त (वित्त) ने सभी जिला कलक्टर को आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार खाद्य पदार्थों के कोम्बो पैकेट राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ से क्रय कर विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत बालकों को चना दाल 2 किलो, 1 लीटर तेल तथा धनिया-मिर्च-हल्दी के 200-200 ग्राम, नमक 1 किलो व 100 ग्राम जीरा तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को चना दाल 5 किलो, 1 लीटर तेल, धनिया-मिर्च-हल्दी के 200-200 ग्राम, नमक 1 किलो व 100 ग्राम जीरे के पैकेट मिलेंगे। जिला निष्पादन समिति के सदस्य अभय सक्सेना ने बताया कि गत 9 माह से कोरोना के चलते विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद हैं। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं को पोषाहार सामग्री नहीं मिल पा रही थी। राज्य सरकार ने पहल कर पहले गेहूं-चावल वित...

पत्थर की खान ढहने से हुआ हादसा: मां-बेटी की मौत

Image
लालसोट(दौसा). प्रशासन के लाख दावों के बाद भी अवैध खनन से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उपखण्ड की इंदावा ग्राम पंचायत के शिवनंदा गांव में बुधवार अपराह्न तीन बजे अवैध खनन ने एक परिवार की मां- बेटी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार शिवनंदा गांव से सटे पहाड़ी क्षेत्र में शाम को गणेशी (50) पत्नी हसंराज बैरवा और उसकी दो बेटियां पहाड़ की एक खान से रोड़ी पत्थर निकाल रही थी। इसी दौरान खान का एक हिस्सा ढह गया और गणेशी व उसकी एक बेटी प्रियंका (15) खान के मलबे में दब गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई। लालसोट एसडीएम गोपाल जांगिड1, सीओ सतीश यादव, थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी से मलबे को हटाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दो घंटे बाद निकाला बाहर घटना के दो घंटे बाद शाम पांच बजे जेसीबी द्वारा करीब एक घंटे की खुदाई के बाद प्रियंका को निकाला गया और उसके करीब 15 मिनट बाद ही उसकी मां गणेशी को भी अचेत हालत में मलबे से बाहर निकाल लिया। मौके पर लालसोट सीएचसी से डॉ. अभिजीत आसिका की अगु...

दौसा: अवैध खनन ने ली मां-बेटी जान, पत्थर की खान ढहने से हुआ हादसा

Image
लालसोट(दौसा)। उपखण्ड की इंदावा ग्राम पंचायत के शिवनंदा गांव में बुधवार अपराह्न तीन बजे अवैध खनन ने एक परिवार की मां- बेटी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार शिवनंदा गांव से सटे पहाड़ी क्षेत्र में शाम को गणेशी (50) पत्नी हसंराज बैरवा और उसकी दो बेटियां पहाड़ की एक खान से रोड़ी पत्थर निकाल रही थी। इसी दौरान खान का एक हिस्सा ढह गया और गणेशी व उसकी एक बेटी प्रियंका (15) खान के मलबे में दब गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई। लालसोट एसडीएम गोपाल जांगिड1, सीओ सतीश यादव, थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी से मलबे को हटाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दो घंटे बाद निकाला बाहर घटना के दो घंटे बाद शाम पांच बजे जेसीबी द्वारा करीब एक घंटे की खुदाई के बाद प्रियंका को निकाला गया और उसके करीब 15 मिनट बाद ही उसकी मां गणेशी को भी अचेत हालत में मलबे से बाहर निकाल लिया। मौके पर लालसोट सीएचसी से डॉ. अभिजीत आसिका की अगुवाई में मेडीकल टीम भी पहुंच गई। इस दौरान एक बारगी तो प्रथम दृष्टया दोनों को ही मृत भी समझा गया, लेकि...

टोल प्लाजा पर भयानक हादसा, टक्‍कर के बाद कार को घसीट ले गया ट्रक, देखें वीडियो

Image
दौसा। Dausa Toll Plaza Acident: राजस्‍थान में मंगलवार को टोल प्लाजा पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हादसा दौसा जिले के मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर स्थित टीटोली टोल प्लाजा पर हुआ। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। दरअसल एक परिवार कार में सवार होकर सवाई माधोपुर से जयपुर जा रहा था। कार टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के लिए खड़ी हुई थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए एक मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान जिसने हादसे को देखा उसका दिल दहल गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कार में सवार तीन लोगों की जान बच गई। कार में सवार तीनों लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सवाई माधोपुर से जयपुर जा रहे कार सवार गोपाल लाल शर्मा, पूजा शर्मा, नेहा शर्मा निवासी जगतपुरा जयपुर घायल हो गए। घायलों को आसपास के ग्रामीणों ने कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। तीन घा...

ससुराल में पेड़ पर लटका मिला एक जने का शव

Image
दौसा. लालसोट उपखण्ड के डिडवाना गांव की धाकडय़ा ढाणी में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लालसोट- तूंगा रोड के पास खेत में बबूल के पेड़ पर एक जने का शव फंदे पर झूलता मिला। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पेड़ से शव को उतारने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए मामले की खुलासे की मांग को लेकर हंगामा भी किया और शव को लालसोट- तूंगा रोड पर भी लाने का प्रयास किया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे तक लालसोट- तूंगा रोड पर यातायात भी अवरुद्ध कर दिया। मामले को ले कर पजिरनों ने अज्ञात जनों के खिलाफ हत्या का मामला भी लालसोट थाने में दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि रामगढ पचवारा थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव का निवासी राजेन्द्र प्रसाद सैनी (40) पुत्र हरसहाय सैनी का उपखण्ड के डिडवाना गांव की धाकडय़ा ढाणी में ससुराल है। जहां वह सोमवार रात्रि को रुका था। मंगलवार सुबह ससुराल में घर के पास एक खेत में उसका शव बबूल के पेड़ पर झूलता मिला तो इस बारे में ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर ...

सावधान! आगे जानलेवा मोड़ पर जिंदगी को खतरा

Image
दौसा. सावधान! अगर आप लालसोट बायपास पुलिया से जाने वाले हैं तो बहुत सतर्कता से वाहन चलाना। पुलिया पर खतरनाक घुमाव अब जानलेवा बन गया है। आए दिन घुमाव पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। बीते कुछ माह में चार लोग जान गंवा चुके हैं तो दो दर्जन लोग घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे और दिन-प्रतिदिन हादसे होते जा रहे हैं। सोमवार रात भी अमरूदों से भरा एक लोडिंग वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालसोट बायपास पुलिया के ऊपर घुमाव पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार तीन जनों के चोट लगी। वहीं वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर से यूपी के सहारनपुर जा रहा अमरूदों से भरा वाहन घुमाव पर पलट गया। इसमें संजोली हरियाणा निवासी दीपक शर्मा, पानीपत निवासी संदीप कश्यप तथा सामली निवासी इंतजार घायल हो गया। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिया पर वाहन पलट गया, जिसे क्रेन की मदद से सीधा किया गया। वाहन में करीब 127 कैरेट अमरूद थे, जिनमें से करीब 30 कैरेट अमरूद लोग उठा ले गए। वाहन चालकों ने बताया कि पुलिया पर घुमाव खतरनाक है। ऐसे में वा...

....फिर भी नहीं सुधरे हालात, चिकित्सकों के इंतजार में बैठे रहे मरीज

Image
दौसा. संभागीय आयुक्त की कार्रवाई के बाद भी जिला अस्पताल में ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा। अस्पताल की ओपीडी में मरीज इंतजार करते रहते हैं, लेकिन चिकित्सक सीट पर नजर नहीं आते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पत्रिका टीम जिला अस्पताल के आउटडोर में पहुंची तो वहां मात्र एक चिकित्सक सीट पर बैठे मिले। अन्य कक्षों में चिकित्सकों की सीट खाली थी। मरीज बाहर गलियारे में भटकते हुए चिकित्सकों का इंतजार करने को मजबूर दिखे। कुछ लोगों ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल का यही हाल है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आउटडोर का समय है, लेकिन अधिकतर 12 बजे तक सन्नाटा हो जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक तो आते ही नहीं है। दूसरी जगह ड्यूटी लगवाकर या मनमर्जी से सीट पर नहीं बैठकर अन्यत्र जगह मरीज देखते हैं। वहीं कुछ कक्ष में बैठने की जगह इधर-उधर चले जाते हैं। इस बारे में पीएमओ डॉ. सीएल मीना को अवगत कराया तो उन्होंने हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर जांच की तथा कक्ष में मौजूद नर्सिंग इंचार्ज महावीर प्रसाद को आउडडोर दिखवाने भेजा। पत्रिका टीम फिर से नर्सिंग इंचार्ज के साथ गई तो वही हाल मिला। एक ही चिकित्सक सीट पर बैठे ...

....फिर भी नहीं सुधरे हालात, चिकित्सकों के इंतजार में बैठे रहे मरीज

Image
दौसा. संभागीय आयुक्त की कार्रवाई के बाद भी जिला अस्पताल में ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा। अस्पताल की ओपीडी में मरीज इंतजार करते रहते हैं, लेकिन चिकित्सक सीट पर नजर नहीं आते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पत्रिका टीम जिला अस्पताल के आउटडोर में पहुंची तो वहां मात्र एक चिकित्सक सीट पर बैठे मिले। अन्य कक्षों में चिकित्सकों की सीट खाली थी। मरीज बाहर गलियारे में भटकते हुए चिकित्सकों का इंतजार करने को मजबूर दिखे। कुछ लोगों ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल का यही हाल है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आउटडोर का समय है, लेकिन अधिकतर 12 बजे तक सन्नाटा हो जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ चिकित्सक तो आते ही नहीं है। दूसरी जगह ड्यूटी लगवाकर या मनमर्जी से सीट पर नहीं बैठकर अन्यत्र जगह मरीज देखते हैं। वहीं कुछ कक्ष में बैठने की जगह इधर-उधर चले जाते हैं। इस बारे में पीएमओ डॉ. सीएल मीना को अवगत कराया तो उन्होंने हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर जांच की तथा कक्ष में मौजूद नर्सिंग इंचार्ज महावीर प्रसाद को आउडडोर दिखवाने भेजा। पत्रिका टीम फिर से नर्सिंग इंचार्ज के साथ गई तो वही हाल मिला। एक ही चिकित्सक सीट पर बैठे ...

नकदी समेत लाखों रुपए का घरेलू सामान जला

Image
दौसा. लालसोट उपखण्ड के मिर्जापुरा गांव की दूध वाला ढाणी मेेंं सोमवार को आग लगने की एक घटना में नकदी समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मीना ने बताया कि अज्ञात कारणों रामनिवास मीना के दो छप्परपोश में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे दस हजार की नकदी, जेवरात, घरेलू सामान, बर्तन, घी, अनाज व चारा आदि जल गए। आग पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरकस प्रयास भी किया, लेकिन विकराल रुप धारण करने से आग ने दोनो छप्परपोश को जलाकर खाक कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट से पालिका की दमकल भी रवाना हुई, लेकिन दमकल द्वारा गलत रास्ते से आने के कारण बालू रेत में दमकल वाहन भी फंस गया। जिसे जेसीबी की मदद से रेत से बाहर निकाला गया। ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी सैंथल. बापी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। थानाधिकारी सीताराम सैनी ने बताया कि बापी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई इससे आसपास की फैक्ट्री में काम करने वा...

अवैध बजरी खनन से फिर हादसा, ढाह ढहने से दो लोगों की मौत

Image
बांदीकुई(दौसा). बांदीकुई के ढिगारिया भीम में अवैध खनन के दौरान सोमवार सुबह 5 बजे बजरी की ढाह ढह गई, जिसके नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और दबे हुए हरिकेश प्रजापत और बाबूलाल मीणा को निकालने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग बाबूलाल मीणा के शव को निकाल अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों की सहायता से बांदीकुई राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, वहीं बजरी में दबे दूसरे व्यक्ति को लोगों की मदद से बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम न कराने व हरिकेश प्रजापत की हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात पर अड़ गए। बाद में पुलिस प्रशासन की समझाइश पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए और बांदीकुई अस्पताल की मोर्चरी मे पहुंचे और दोनों शवों के पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक हरिकेश प्रजापत की पत्नी सुनीता देवी ने दूसरे पक्ष के खिलाफ साजिश कर ह...

दौसा: तीनों निकायों पर कांग्रेस काबिज, भाजपा का सूपड़ा साफ

Image
दौसा . जिले की तीन नगर निकायों में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बम्पर सफलता हासिल हुई। वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। दौसा नगर परिषद के सभापति पद पर ममता चौधरी, नगर पालिका बांदीकुई अध्यक्ष के पद पर इंद्रा बैरवा व लालसोट में रक्षा मिश्रा विजयी हुई। इस बार लालसोट व दौसा नगर निकाय भाजपा के हाथ से छिटक गए। वहीं बांदीकुई में कांग्रेस फिर से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। पहली बार जिले में तीन नगर निकाय के प्रमुख पद पर महिला जनप्रतिनिधि आसीन हुई है। कांग्रेस की जीत के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी व एक-दूसरे को बधाई दी गई। दौसा: ममता को मिले 41 मत, भाजपा खेमे में पड़ी फूट दौसा नगर परिषद सभापति पद विजयी उम्मीदवार कांग्रेस की ममता चौधरी को कुल 55 में से 41 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की अल्का शर्मा को मात्र 13 ही वोट मिले। 1 वोट रद्द भी हुआ। खास बात यह है कि भाजपा के 15 पार्षद जीतकर आए थे। इसके बावजूद प्रत्याशी को दो वोट कम मिले। जबकि एक-दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन भी बताया जा रहा था। अगर रद्द हुआ मत भी भाजपा ...

दौसा: तीनों निकायों पर कांग्रेस काबिज, भाजपा का सूपड़ा साफ

Image
दौसा . जिले की तीन नगर निकायों में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बम्पर सफलता हासिल हुई। वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। दौसा नगर परिषद के सभापति पद पर ममता चौधरी, नगर पालिका बांदीकुई अध्यक्ष के पद पर इंद्रा बैरवा व लालसोट में रक्षा मिश्रा विजयी हुई। इस बार लालसोट व दौसा नगर निकाय भाजपा के हाथ से छिटक गए। वहीं बांदीकुई में कांग्रेस फिर से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। पहली बार जिले में तीन नगर निकाय के प्रमुख पद पर महिला जनप्रतिनिधि आसीन हुई है। कांग्रेस की जीत के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी व एक-दूसरे को बधाई दी गई। दौसा: ममता को मिले 41 मत, भाजपा खेमे में पड़ी फूट दौसा नगर परिषद सभापति पद विजयी उम्मीदवार कांग्रेस की ममता चौधरी को कुल 55 में से 41 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की अल्का शर्मा को मात्र 13 ही वोट मिले। 1 वोट रद्द भी हुआ। खास बात यह है कि भाजपा के 15 पार्षद जीतकर आए थे। इसके बावजूद प्रत्याशी को दो वोट कम मिले। जबकि एक-दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन भी बताया जा रहा था। अगर रद्द हुआ मत भी भाजपा ...

दौसा: तीनों निकायों पर कांग्रेस काबिज, भाजपा का सूपड़ा साफ

Image
दौसा . जिले की तीन नगर निकायों में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बम्पर सफलता हासिल हुई। वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। दौसा नगर परिषद के सभापति पद पर ममता चौधरी, नगर पालिका बांदीकुई अध्यक्ष के पद पर इंद्रा बैरवा व लालसोट में रक्षा मिश्रा विजयी हुई। इस बार लालसोट व दौसा नगर निकाय भाजपा के हाथ से छिटक गए। वहीं बांदीकुई में कांग्रेस फिर से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। पहली बार जिले में तीन नगर निकाय के प्रमुख पद पर महिला जनप्रतिनिधि आसीन हुई है। कांग्रेस की जीत के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी व एक-दूसरे को बधाई दी गई। दौसा: ममता को मिले 41 मत, भाजपा खेमे में पड़ी फूट दौसा नगर परिषद सभापति पद विजयी उम्मीदवार कांग्रेस की ममता चौधरी को कुल 55 में से 41 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की अल्का शर्मा को मात्र 13 ही वोट मिले। 1 वोट रद्द भी हुआ। खास बात यह है कि भाजपा के 15 पार्षद जीतकर आए थे। इसके बावजूद प्रत्याशी को दो वोट कम मिले। जबकि एक-दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन भी बताया जा रहा था। अगर रद्द हुआ मत भी भाजपा ...

दौसा: तीनों निकायों पर कांग्रेस काबिज, भाजपा का सूपड़ा साफ

Image
दौसा . जिले की तीन नगर निकायों में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बम्पर सफलता हासिल हुई। वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। दौसा नगर परिषद के सभापति पद पर ममता चौधरी, नगर पालिका बांदीकुई अध्यक्ष के पद पर इंद्रा बैरवा व लालसोट में रक्षा मिश्रा विजयी हुई। इस बार लालसोट व दौसा नगर निकाय भाजपा के हाथ से छिटक गए। वहीं बांदीकुई में कांग्रेस फिर से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। पहली बार जिले में तीन नगर निकाय के प्रमुख पद पर महिला जनप्रतिनिधि आसीन हुई है। कांग्रेस की जीत के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी व एक-दूसरे को बधाई दी गई। दौसा: ममता को मिले 41 मत, भाजपा खेमे में पड़ी फूट दौसा नगर परिषद सभापति पद विजयी उम्मीदवार कांग्रेस की ममता चौधरी को कुल 55 में से 41 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की अल्का शर्मा को मात्र 13 ही वोट मिले। 1 वोट रद्द भी हुआ। खास बात यह है कि भाजपा के 15 पार्षद जीतकर आए थे। इसके बावजूद प्रत्याशी को दो वोट कम मिले। जबकि एक-दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन भी बताया जा रहा था। अगर रद्द हुआ मत भी भाजपा ...

दौसा: तीनों निकायों पर कांग्रेस काबिज, भाजपा का सूपड़ा साफ

Image
दौसा . जिले की तीन नगर निकायों में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बम्पर सफलता हासिल हुई। वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। दौसा नगर परिषद के सभापति पद पर ममता चौधरी, नगर पालिका बांदीकुई अध्यक्ष के पद पर इंद्रा बैरवा व लालसोट में रक्षा मिश्रा विजयी हुई। इस बार लालसोट व दौसा नगर निकाय भाजपा के हाथ से छिटक गए। वहीं बांदीकुई में कांग्रेस फिर से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। पहली बार जिले में तीन नगर निकाय के प्रमुख पद पर महिला जनप्रतिनिधि आसीन हुई है। कांग्रेस की जीत के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी व एक-दूसरे को बधाई दी गई। दौसा: ममता को मिले 41 मत, भाजपा खेमे में पड़ी फूट दौसा नगर परिषद सभापति पद विजयी उम्मीदवार कांग्रेस की ममता चौधरी को कुल 55 में से 41 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की अल्का शर्मा को मात्र 13 ही वोट मिले। 1 वोट रद्द भी हुआ। खास बात यह है कि भाजपा के 15 पार्षद जीतकर आए थे। इसके बावजूद प्रत्याशी को दो वोट कम मिले। जबकि एक-दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन भी बताया जा रहा था। अगर रद्द हुआ मत भी भाजपा ...

पाले से सब्जी की फसलें चौपट, फलदार पौधों में भी नुकसान

Image
दौसा. नांगल राजावतान उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास के गांव में दो दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से सब्जी की फसलें चौपट होने के साथ ही फलदार पौधों में भी नुकसान हो रहा है । किसान सोमप्रकाश स्वामी, रतनलाल मीणा आदि ने बताया कि दो दिन से पड़ रही तेज सर्दी के कारण टमाटर, बैंगन आदि की फसलें पाले से चौपट हो गई। फलदार पौधों में आंवला, पपीता , बेर में नुकसान होने से किसानों को चिंता बढ़ गई हैं। किसानों ने फसलों को पाले से बचाने के लिए शाम के समय खेत की मेड़ पर अलाव जलाकर धुंआ भी की, लेकिन सर्द हवा के साथ पाला अधिक पडऩे से फसलें नहीं बची। कुण्डल. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी फसलों पर पाला जमने से बैंगन व हजारे की खेती में खासा नुकसान हुआ। शनिवार सुबह भी खुले मैदानों, सोलर प्लांट, पेड़-पौधों के पत्तों, खेतों में खड़ी फसल पर सवेरे बर्फ की परत जमीं हुई देखी गई। कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए लोग देर तक घरों में गर्म कपड़ों में दुबके रहे। किसान भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि उसने मंहगें भाव का बीज लाकर हजारे के फूलों की खेती की थी, लेकिन पाले की मार ने पूरी फसल को तबाह करके ...

बस की टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगी आग, चालक की जलकर मौत

Image
दौसा. राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर सिविल लाइंस के समीप एक सवारी बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक की जलकर मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि हादसे को लेकर मृतक मथुरेश पुत्र रामस्वरूप मीना निवासी डोबल्या पापड़दा के चचेरे भाई छगनलाल ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि मथुरेश टै्रक्टर-ट्रॉली से कलक्ट्रेट चौराहे से सैंथल मोड़ की तरफ जा रहा था। पीछे से लापरवाही व तेजगति से चलाकर स्लीपर कोच बस ने टक्कर मार दी। इससे टै्रक्टर पलट गया तथा मथुरेश नीचे दब गया। अचानक टै्रक्टर में आग लग गई और चालक की जलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सदर और कोतवाली थाना पुलिस तथा दमकल मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जेसीबी को बुलाया। करीब 1 घंटे बाद पहुंची जेसीबी ने ट्रैक्टर के नीचे फंसे व्यक्ति के जले शव को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादस...

राजमार्ग पर एक साथ भिड़े तीन वाहन, तीन जनों की मौत

Image
सिकंदरा.(दौसा). सिकंदरा के समीप कैलाई गांव में जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात को हुई दुर्घटना में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इससे तीन जनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक व खलासी का शव केबिन में फंस गया। जिसे पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर वाहनों को एक ही लेन से निकाला गया। पुलिस के अनुसार देर रात को हाइवे पर दौसा से सिकंदरा की ओर जा रहे तेल के टैंकर ने पिकअप को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा ट्रेलर टैंकर से जा भिड़ा। हादसे में पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर से भिडऩे के बाद ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर की केबिन में चालक व खलासी फंस गए। इस दौरान ट्रेलर चालक रामराज (21) पुत्र नारायण गुर्जर निवासी सूरजपुरा, थाना भिनाय, अजमेर व खलासी लालाराम (40) पुत्र गंगाराम गुर्जर धातोल, थाना भिनाय, अजमेर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिकअप चालक फरीद खान (55) पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी कच्ची बस्ती, शास्त्री नगर, जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जि...

निजी हॉस्पिटल में नवजात की मौत, परिजनों ने जताया रोष

Image
लालसोट (दौसा). शहर के कोथून रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में गत दिनों हुए एक प्रसव में जन्मे नवजात की मौत को लेकर गुरुवार को प्रसूता के परिजनों ने हॉस्पिटल पहुंच कर रोष जताया और प्रसव के बाद लापरवाही करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार शहर की मोडल्या कॉलोनी निवासी एक परिवार के सदस्य व कुछ जने निजी हॉस्पिटल पर जा पहुंचे। इस दौरान ललित शर्मा का कहना था कि उनके भाई की पत्नी को प्रसव के लिए 15 दिसम्बर को सुबह भर्ती कराने पर उसी दिन शाम को डिलेवरी भी हो गई थी। इसके बाद नवजात के फिडिंग नही करने पर उन्होंने बताया तो नर्स को भेजा, नर्स ने मुंह में ऊंगली देकर बताया कि बच्चा फिडिंग कर लेगा और प्रसूता व नवजात को अगले ही दिन डिस्चार्ज भी कर दिया। ललित का कहना था कि नवजात को किसी शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाए बिना ही चौबीस घंटे में ही डिस्चार्ज कर दिया। अगले दिन नवजात को खून की उल्टी होने पर जयपुर जेके लॉन हॉस्पिटल ले कर पहुंचे, लेकिन उपचार से पूर्व ही नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जेके लॉन हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने बताया कि नवजात व उसकी मां का ब्लड गु्रप भी अलग अलग है, ऐसे में विशेष...

अस्पताल की अव्यवस्थाओं को देख जताई नाराजगी, लगाई फटकार

Image
सिकंदरा (दौसा) . संभागीय आयुक्त समित शर्मा ने सिकंदरा में आधा दर्जन राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में अव्यवस्थाएं देखने को मिली, वहीं चिकित्सा कर्मियों के रात के समय मुख्यालय पर नहीं रुकने की शिकायतें मिलने पर चिकित्सा अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताकर व्यवस्थाएं सुधारने के दिशा-निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त समित शर्मा दोपहर 12 बजे सिकंदरा गांव स्थित राजकीय ट्रोमा अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक तो मिले, लेकिन यहां कम संख्या में मरीजों का उपचार देखने को मिला। ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में घायलों को ट्रोमा की जगह राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जाता है। जिसमें भी अधिकतर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया जाता है। इसके बाद संभागीय आयुक्त ने ग्राम पंचायत के आईटी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर ग्राम विकास अधिकारी व अन्य कर्मियों को साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को पहचान पत्र साथ में रखने के दिशा निर्देश दिए। उन्ह...

दौसा: संभागीय आयुक्त के निरीक्षण में खुली पोल, लगाई फटकार

Image
दौसा. संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने बुधवार को दौसा जिले में अस्पताल, नगर परिषद, परिवहन विभाग, राजकीय विद्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अव्यवस्थाएं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाकर सुधार करने की हिदायत दी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे संभागीय आयुक्त जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां मरीजों के पास मिली पर्चियों के आधार पर निजी लैब संचालकों व चिकित्साकर्मियों की मिलीभगत उजागर हुई। संभागीय आयुक्त ने एक बुजुर्ग से पूछा तो उसने बताया कि बाहर सात नंबर की दुकान से ही जांच कराने भेजा गया। दवाएं भी बाहर दुकान से लाया। इस पर नाराजगी जताते हुए संभागीय आयुक्त ने कार्यवाहक पीएमओ डॉ. बत्तीलाल मीना, मातृ शिशु कल्याण केन्द्र प्रभारी डॉ. सी.एल. सिंघल व डॉ. राजेश गुर्जर की जमकर खिंचाई की। डॉ. शर्मा ने चिकित्सकों से साफ कहा कि जनता की सेवा करने के लिए अपने को तनख्वाह मिलती है। गरीबों से पैसे मत लो। अगर पैसा ही कमाना है तो प्राइवेट अस्पताल ही खोल लो। उन्होंने कहा कि जब सरकार की योजनाओं के तहत सबकुछ अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध है तो मरीजों तक लाभ क्यों नहीं पहुंचाया जा रहा। संभागीय आयुक्त...

लालसोट पालिका चेयरमैन पद के टिकट को लेकर फूटा असंतोष

Image
लालसोट. नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस व भाजपा को बराबर की सीटें मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष पद के लिए चुनावों में मंगलवार को एक नया पेंच फंस गया है। कांग्रेस में चेयरमैन पद के लिए टिकट वितरण को लेकर असंतोष फूट पड़ा और कांग्रेस की एक महिला पार्षद ने बाड़ेबंदी को तोड़कर दो निर्दलीय पार्षदों के साथ लालसोट नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचकर मंगलवार दोपहर नामांकन दाखिल कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वार्ड 8 से निर्वाचित पार्षद पिंकी चतुर्वेदी दर्जनों समर्थकों व दो निर्दलीय पार्षद विष्णु साहू और हंसराज सैनी के साथ नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंची। समर्थकों की नारेबाजी के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इसके बाद वह पति सोनू बिनोरी दोनों निर्दलीय पार्षदों के साथ कार्यालय से रवाना हो गए। गौरतलब है कि लालसोट नगर पालिका चुनावों में इस बार कांग्रेस व भाजपा को 13-13 सीटें मिली हैं। इसके अलावा 9 पार्षद निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। रविवार को मतगणना के बाद से ही कांग्रेस व भाजपा के बीच निर्दलीय पार्षदों को अपने अपने खेमों में शामिल करने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति जोर...

लालसोट नगर पालिका मेें चुनकर पहुंची नौ महिला पार्षद करोड़पति

Image
लालसोट (दौसा). नगर पालिका चुनाव परिणामों में इस बार करीब आधे वार्डों में महिला पार्षदों की जीत के साथ ही सम्पत्ति के मामले में भी नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का ही दबादबा है। पालिका चुनावों में इस बार 35 में से 17 वार्डों में महिला प्रत्याशी विजयी हुई है। नामांकन के दौरान पेश की जानकारियों के अनुसार इस बार कुल 14 करोड़पति पार्षद चुनकर पालिका में पहुंचे है। इन करोड़पति पार्षदों में नौ महिला पार्षद हैं। सर्वाधिक संपति वार्ड 35 से निर्वाचित भाजपा पार्षद एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी की पत्नी पुष्पा शर्मा के पास 14 करोड़ 63 लाख रुपए है। जबकि उनसे कम वार्ड 28 से निर्वाचित भाजपा पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल बैनाड़ा की पत्नी मीना जैन के पास 12 करोड़ की संपति है। इसके अलावा वार्ड पांच जीती निर्दलीय पार्षद विमला शर्मा के पास दो करोड़ 96 लाख, वार्ड सात से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद के पास तीन करोड़ 58 लाख, वार्ड 10 से पार्षद रक्षा मिश्रा के पास पांच करोड़ 70 लाख, वार्ड 16 से निर्वाचित भाजपा पार्षद धनेशदेवी जैन 6 करोड़ 46 लाख, वार्ड 23 से भाजपा पार्षद नुपुर शर्मा के पास 2 करोड...

पालिका चुनाव.... परिणामों के बाद कहीं खुशी, कहीं गम

Image
लालसोट (दौसा) . नगर पालिका चुनाव परिणाम की घोषणा होने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकोंं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना शुरू होने के साथ ही लोगों का जमावड़ा कोथून रोड व अशोक शर्मा राउमावि के इर्द गिर्द जमा होने लगा था, जैसे ही कोई विजयी प्रत्याशी या उनके एजेंट जीत की खुशी में बाहर निकलते तो समर्थक भी खुशी से झूम उठते। इस दौरान लोगों ने जमकर गुलाल उड़ार्ई और पटाखे छोड़े। बाद में अधिकांश प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्ड में विजयी जुलूस भी निकाल कर मतदाताओं का आभार प्रकट किया। मतगणना को लेकर पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। अशोक शर्मा राउमावि व ज्योतिबा फुले सर्किल पर दर्जनों की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रवीण लखेरा, पुलिस सीओ सतीश यादव, लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़, मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना, रामगढ पचवारा उपखण्ड अधिकारी सरिता मलहोत्रा, सहायक कलक्टर मिथलेश मीना, तहसीलदार गणराज बडग़ौती, नायब तहसीलदार सीमा घुणावत, भरोसलाल जाटव समेत कई अधिकारी भी कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे। लालसोट. नगर पालिका चुनाव परिणाम में कांग्रेस...

सिकंदरा चौराहे पर जेबकतरा गिरोह सक्रिय

Image
सिकंदरा (दौसा) . अगर आप सिकंदरा चौराहे पर जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि सिकंदरा चौराहे पर बस में चढ़ते व बाजार में घूमते हुए आपकी जेब भी कट सकती है। यह हम नहीं कह रहे हैं ? बल्कि पिछले एक माह में सिकंदरा चौराहे पर जेब कटने की हुई घटनाएं बता रही है कि सिकंदरा चौराहे पर आमजन की जेब पर किस तरह जेबकतरा गिरोह हाथ साफ कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मौन साधे हुए है। पुलिस अभी तक किसी भी गिरोह के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पिछले एक-दो माह से सिकंदरा चौराहे पर जयपुर रोड बस स्टैंड, बांदीकुई रोड, महुवा रोड बस स्टैंड पर यात्रियों के बसों में चढ़ते समय जेब कटने की घटनाएं अधिक हो रही है। 1 नवंबर को सीआरपीएफ के जवान सुनील राजपूत का बस में चढ़ते समय किसी ने नोटो से भरा पर्स पार कर लिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपए, सेना का पहचान पत्र व दस्तावेज थे। इसके कुछ दिन बाद ही जयपुर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने जा रही छात्रा का 5000 रुपए से भरा पर्स पार कर लिया। छात्रा को गिरधरपुरा टोल पर बस पहुंचने पर टिकट के लिए रुपए निकालने के समय पर्स चोरी होने का पता लगा। इसके बाद एक मह...

सड़क दुर्घटना में मृतक जवान की देह पंचतत्व में विलीन

Image
मंडावर (दौसा). गत दिवस सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ में तैनात एक जवान की मौत होने के बाद शनिवार को उसकी देह पंचतत्व में विलीन हो गई। अन्तिम संस्कार में राज्यसभा संासद डॉ. किरोड़ीलाल मीना व पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को देर शाम अलवर- करौली मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार सोडा का बास हिंगोटा निवासी व सीआरपीएफ उड़मपुर (कटरा) में कांस्टेबल के पद पर तैनात लोकेश मीणा (24) पुत्र रामकिशन मीना व उसका साथी पिंटू घायल हो गए थे। ये दोनों विवाह समारोह में जा रहे थे। हादस में लोकेश की मृत्यु हो गई थी तथा गंभीर रूप से घायल पिंटू का अभी जयपुर में उपचार जारी है। शनिवार को जवान की अन्त्येष्टि गमगीन माहौल में की गई। मुखाग्रि मृतक के बड़े भाई सुरेश ने दी। मृतक दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा भाई था। इस दौरान ग्रामीणों ने फौजी लोकेश का एक शहीद स्मारक बनवाने की मांग की। इस पर राज्यसभा सांसद ने रक्षा मंत्री से मिलकर इस सम्बंध में बात कर मांग को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इधर मृतक के बड़े भाई सुरेश ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से व...

एक लाख की नकदी समेत घरेलू सामान जला

Image
दौसा. लालसोट उपखण्ड की सवांसा ग्राम पंचायत के गांव थूणियाधिराजपुरा की मालदेघा की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लगने की एक घटना मे आधा दर्जन छप्परपोश व टीनशैड जलकर खाक हो गए। आग में एक लाख की नकदी, जेवरात, अनाज व लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। सरपंच ममता मीना व समाजसेवी हंसराज मीना ने बताया कि बिरदीचंद मीना पुत्र श्रीनारायण मीना के कच्चे छप्परपोश में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पर ग्रामीणों ने काबू पाने का भरकस प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके । इसके चलते आग में एक लाख की नकदी, जेवरात, एक बाइक, आठ बोरी चना, आठ बोरी गेहंू, दो बोरी तिल, दो बोरी तारामीरा, एक बोरी आटा, आधा दर्जन चारपाई, दस फंव्वारा सेट, पाइप, केबल व स्टार्टर जलकर राख हो गए। इसके अलावा लाखों के घरेलू सामान भी जल गया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची लालसोट पालिका की दमकल ने आग पर काबू पाया। कुएं में गिरे नंदी को निकाला बाहर गीजगढ़. बहरावण्डा-कालाखों अम्बाड़ी सडक़ मार्ग पर गढ़ोरा पंचायत में खुले कुएं में एक नंदी गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। ग्राम प...

प्रसूता की मौत से आक्रोश, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Image
दौसा . रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के गांव निचूनियां निवासी एक प्रसूता की मौत होने के बाद दौसा के एक निजी अस्पताल के सामने दौसा-लालसोट मार्ग पर हंगामा खड़ा हो गया। प्रसूता की जयपुर में मौत होने के बाद परिजनों ने शव को निजी अस्पताल के बाहर लाकर रख दिया। कुछ देर बार एनएच 11 ए दौसा-लालसोट मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। इस मामले में परिजनों ने जिला अस्पताल दौसा के एक चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि मृतका सविता मीना (25) पत्नी नाथूलाल मीना निवासी निचूनियां के जेठ लक्ष्मीनारायण ने मामला दर्ज कराया कि प्रसव के लिए 3 दिसम्बर को डॉ. राजेश गुर्जर के पास सरकारी अस्पताल में लेकर गए। सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं होने की बात कहकर गुर्जर ने जिला अस्पताल के सामने स्थित उनके निजी अस्पताल में भेज दिया। 5 दिसम्बर को प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने पर बच्चेदानी फट गई। इस पर निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में लाकर 10 मिनट में ही निजी नर्स के साथ जयपुर रैफर कर दिया। ना तो प्र...