सर्दी में राजस्थान के इस शहर की बारिश जैसी ये तस्वीर आपको चौंका देगी
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/दौसा। शहर के नई मंडी रोड पर पीएनबी व दुर्गा मंदिर चौराहे के मध्य इन दिनों पानी जमा है। नजारा देखकर हर कोई शहरवासी एकबारगी यह सोचता है कि जैसे बारिश आई हो, फिर पता लगता है कि यह तो बदइंतजामी का आलम है तो जिम्मेदारों को कोसने लगता है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र कृषि उपज मंडी को जाने वाली इस रोड पर करीब एक सप्ताह से गंदा पानी जमा है। हाल यह है कि पैदल जाना भी संभव नहीं है। बाइक चालकों को कपड़े छींटे लगने से मैले हो जाते हैं। इस रोड के इर्द-गिर्द एक दर्जन कॉलोनियों सहित कई विद्यालय व शहर के प्रमुख मंदिर भी हैं। ऐसे में हजारों लोग प्रतिदिन यहां आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद नगर परिषद आंख मूंद कर बैठी है। यहां नाला कचरे से अटा होने के कारण पूरा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ रहा है। परिषद के अनुसार आगे नाले का काम चलने के कारण बहाव को रोक रखा है, लेकिन नाले को देखकर लगता है कि सफाई हुए कई माह बीत गए हैं। सबसे बड़ी परेशानी यहां दो साल पहले बनाई गई सड़क से पैदा हो गई है। सड़क के निर्माण के समय अभियंताओं की लापरवाही से ढलान बीच में हो गई है। ऐसे में पानी निकास नहीं...