सख्ती के बावजूद नहीं माने लोग, पुलिस की सख्ती का नहीं असर
दौसा. कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए लागू पूर्ण कफ्र्यू के तीसरे दिन सोमवार को ग्रामीण कस्बों ही नहीं शहरों में भी गाइड लाइन की पालना होती नजर नहीं आई। जिले में कई जगह सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं हो रही थी तो कहीं पर लोग बिना मास्क घूमते दिखे। कफ्र्यू के बावजूद लोग नहीं माने और सुबह के वक्त सड़कों पर घूमते दिखे। पुलिस की रणनीति कारगर साबित नहीं हो रही है। पुलिस टीम के एक साथ कस्बे का दौरा करने से दूसरी तरफ धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन किया जाता है। ऐसे में यदि ढिलाई चलती रही तो हालात फिर से बेकाबू हो सकते हैं। पुलिस की नाक के नीचे ही गड़बड़ी जिला मुख्यालय पर गांधी तिराहे के 20 मीटर की दूरी पर एक जगह फूलों की बिक्री होती रही। वहीं आसपास भी इक्का-दुक्की दुकानें खुली थी। यहां तक की जिले के अधिकारियों के परिजन भी कार लेकर सुबह लालसोट रोड स्थित एक दुकान से सामान खरीदकर ले जाते दिखे। मोबाइल की दुकानों के आगे व्यापारी बैठ कर मोबाइल खरीदने वालों को हाथों का इशारा कर बुला रहे थे। गांधी तिराहे सहित पुलिस के अधिकतर प्वाइंटों के इर्द-गिर्द शराब की दुकानों के शटरों के नीचे से दिनभर ...