Posts

Showing posts from August, 2020

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी ने थाने पहुंच अधिकारियों को दी हिदायत

Image
महुवा(दौसा) . राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा अनेक समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को महुवा पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को बेवजह आमजन को परेशान नहीं करने की हिदायत दी। कार्यकर्ताओं की वीसीआर भरे जाने की शिकायत पर राज्यसभा सांसद ने विद्युत निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी द्वेषता पूर्ण भाव से लोगों को नाजायज परेशान कर उनकी मनमानी वीसीआर भर रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका जेईएन से कस्बे में नालों की सफाई व उनकी मरम्मत कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कस्बे में नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण यहां पर बारिश के दौरान घरों में व दुकानों में पानी भर जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि नालों की मरम्मत व सफाई करने का बजट उठा लिया जाता है। सांसद ने गंगा मंदिर की भूमि पर बनाई गई अवैध दुकानों के मामले को लेकर एसडीएम और थाना प्रभारी से दर्ज मामले में कार्यवाही करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि महुवा में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जनता को लूट रहे हैं। वे जल्द अभियान चलाकर जनता को राहत दिलाएंगे। इस मौके पर पूर्...

दौसा: कोरोना संक्रमित युवती पहुंची परीक्षा देने, वीक्षक ने पहनी पीपीई किट

Image
दौसा. कोरोना के साये के बीच सोमवार को जिले में 142 केन्द्रों पर प्री. डीएलएड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान केन्द्रों में सतर्कता बरतते कर्मचारी नजर आए, लेकिन बाहर लापरवाही नजर आई। सड़कों व केन्द्रों के बाहर भीड़ जमा रही। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखी। वहीं केन्द्र में परीक्षार्थियों की स्केनिंग कर मास्क की जांच के बाद प्रवेश किया गया। हाथ भी सेनेटाइज कराए। वहीं रामकरण जोशी परीक्षा केन्द्र में एक कोरोना संक्रमित युवती को भी परीक्षा दिलवाई गई। इससे कार्मिकों में हड़कं म्प मचा रहा। हालांकि सभी अलर्ट रहे। रामकरण जोशी स्कूल परीक्षा केंद्र पर बांदीकुई की रहने वाली कोरोना पॉजिटिव परीक्षार्थी को दौसा जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से 108 एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया। जहां पूर्व में जिला कलक्टर के निर्देश पर एक अलग की कक्ष की व्यवस्था की गई। कक्ष को पूरी तरह सेनेटाइज किया गया था। परीक्षार्थी के लिए वीक्षक को पीपीई किट पहनाई गई। वीक्षक भी कोरोना योद्धा बनकर जांबाजी से अपना फर्ज निभाते नजर आया। परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट देकर सारी औपचारिकताएं भी पूरी की गई। कोर...

लापरवाही: अस्पताल में नहीं मिले चिकित्सक, पेड़ के नीचे परिजनों ने कराया प्रसव

Image
लवाण. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार रात चिकित्सा प्रशासन के लिए शर्मनाक घटना हुई। अस्पताल में चिकित्सक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक किसी के भी नहीं मिलने पर एक गर्भवती महिला तड़पती रही। आखिरकार साथ आई महिलाओं ने ही पेड़ के नीचे फुहारों के बीच प्रसव कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने अस्पताल में प्रसूता व नवजात बालिका की जांच की। भगवान का शुक्र है कि जच्चा व बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। Negligence in goverment hospital for childbirth फाटक्या की ढाणी निवासी पप्पूलाल मीणा ने बताया कि उसकी बहू मौसमी को घर पर प्रसव पीड़ा होने लगी तो वे रविवार शाम करीब छह बजे लवाण अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में कोई भी नहीं मिला तो चिकित्सक के मोबाइल नम्बर लेकर कॉल किया तो चिकित्सक ने आने की बात कही। करीब आधे घंटे तक अस्पताल में कोई नहीं आया। महिला दर्द के मारे करहाती रही। परिजन भी कभी अस्पताल के अंदर तो कभी समीप के चिकित्सक क्वार्टर में चक्कर लगाकर चिकित्सा कार्मिकों को ढूंढते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। इसी बीच फुहारें शुरू हो गई तथा प्रसव पीड़ा ज्यादा होने पर साथ में आई महिलाएं ...

दो न्यायिक कर्मचारी व 1 वनरक्षक सहित 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रतिदिन दहाई के अंक में नए मरीज सामने आने से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 579 हो गई है। रविवार को दो न्यायिक कर्मचारी, एक वनक्षक सहित कुल 11 नए केस मिले। चिकित्सा विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर उपचार शुरू कराया। वहीं संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित कर कोरोना टेस्ट कराया गया। दौसा जिला मुख्यालय पर रहने वाले लालसोट कोर्ट के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। लालसोट के एक न्यायिक अधिकारी के तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आने के बाद इन कर्मचारियों की जांच की गई थी। अब इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गायत्री नगर व दूध डेयरी के सामने करणी नगर निवासी न्यायिक कर्मचारियों में कोरोना संबंधित कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों के कुल सात परिजनों को चिह्नित किया गया। निधिवन नगर निवासी कोरोना पीडि़त जयपुर में वनरक्षक के पद पर कार्यरत है। 26 अगस्त को जांच की गई। वनरक्षक 21 अगस्त से कार्यालय नहीं गया है। सम्पर्क में आए 5 परिजनों को चिह्नित किया गया। वहीं गणेश नगर में भी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। अ...

घर में सो रहे मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, युवक की मौत

Image
बांदीकुई. थानान्तर्गत ढाणी हरिजन आभानेरी में शनिवार रात धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। उसकी मां को भी हमला कर जख्मी कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि घायल महिला को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। Attack on mother-son sleeping at home with ax, death of young man जानकारी के अनुसार मांगीलाल प्रजापत (25) पुत्र बिरदीचंद व उसकी मां राजो देवी (55) दूसरी मंजिल पर एक ही कमरे में सो रहे थे। राजो देवी का छोटा बेटा छत पर खुले में सो रहा था और जेठ का पुत्र रमेश दूसरे कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात व्यक्ति आया और कुल्हाड़ी से मांगीलाल की गर्दन पर वार कर दिया। इससे मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजो देवी के कंधे सहित शरीर पर हमला करने से जख्मी हो गई। शोर-शराबा सुनकर छोटे बेटे लालचंद ने छत से कूदकर पड़ोसियों के घर जाकर जान बचाई। मौके पर काफी खून बिखर गया और गर्दन भी काफी कट गई। मृतक के कपड़े पूरी तरह खून में भी...

लालसोट में खुलेगा पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन कार्यालय

Image
लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने विधायक कोष से स्वीकृत 66 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने शहर के गंगापुर रोड स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में सभी विकास कार्यों की लोकार्पण पट्टिकाओं का अनावरण किया। उन्होंने लालसोट में शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन ऑफिस खुलवाने की भी घोषणा की। एक्शन ऑफिस नहीं होने से यहां के अधिकारियों व संवेदकों को दौसा आना-जाना पड़ता है, जिसके चलते अब लालसोट में ही विभाग का एक्सईएन ऑफिस खोला जाएगा और शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिल कर इसकी स्वीकृति भी कराई जाएगी। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने उपखंड के गोल्या गांव से बास रामपुरा तक सड़क निर्माण कार्य की भी घोषणा की। विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। ग्रामीणों की राय के अनुसार आगे भी इसी तरह विकास कार्य कराए जाते रहेंगे। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने पांच लाख रुपए की लागत सुंदरपुर गांव में नाली निर्माण में सीसी रोड, छह लाख की लागत से लखनपुर गांव के महावर मोहल्ले में नाली निर्माण, चार लाख की लागत से सुखचैनपुरा गांव में सामुदायिक केंद...

जलझूलनी एकादशी ... हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की....

Image
दौसा. जलझूलनी एकादशी पर्व को लेकर शनिवार को जिले भर में कई आयोजन किए गए। कई स्थानों पर ठाकुरजी की डोळयात्राएं निकालकर जलविहार कराया गया। झांकियां सजाकर हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की.. आदि भजन गूंजते रहे। महुवा. महुवा लियो क्लब के तत्वावधान में जलझूलनी एकादशी पर्व को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर गायों को हरा चारा खिलाया गया। क्लब सचिव सौरभ सिंघल ने बताया कि क्लब के द्वारा गोशाला परिसर में पौधे लगाए गए तथा गायों को हरा चारा खिलाया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष डॉ. तन्मय खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष अमित खंडेलवाल, ऋषभ गोयल, मोहित अग्रवाल, धीरज जांगिड़ आदि मौजूद थे। लवाण . कस्बे में जलझूलनी एकादशमी पर मन्दिरों मेंं सजावट हुई। महिलाओं ने हवन के साथ मंगल गीत गाए। राधा-कृष्णजी की सजीव झांकी सजाई गई। ग्रामीणों ने एकादशी पर उपवास रखा। कई महिलाओं ने कस्बे के समीप खाटूश्याम मन्दिर पैदल पहुंचकर परिक्रमा लगाई। सैंथल . कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में जलझूलनी ग्यारस का लोगों ने उपवास रखकर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। देर शाम को ठाकुर जी महाराज को पालकी में विराजमान कर गांव के पास सरोवर में ...

बारिश से कच्चा घर व विद्यालय का कमरा ढहा

Image
दौसा. गीजगढ़ कस्बे सहित आसपास गांवों में शुक्रवार को हुई तेज बारिश से जलदाय विभाग कार्यालय के समीप किशोर लाल सैनी का कच्चा घर ढह गया। सीमेन्ट की चद्दर टूट जाने व अन्य सामान नीचे दब जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया। हल्का पटवारी पवन गुर्जर ने मौके पर जाकर पीडि़त को सांत्वना देकर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घूमणा में मरम्मत के अभाव में कई वर्षो से जर्जर अवस्था में पड़ा कक्षा-कक्ष की दीवारे ढह गई। इस बारे में प्रधानाचार्य अमरसिंह मीणा ने शिक्षा विभाग अधिकारीयों को भी अवगत करवा दिया। बुजोट गंाव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का चबूतरा ढह गया। अध्यापक शिवलाल मीणा ने यह जानकारी दी। तलघर खुदाई के दौरान मकान की दीवार धराशायी बांदीकुई. नगरपालिका प्रशासन की मिलीभगत के चलते इन दिनों शहर में अवैध तलघर निर्माण कार्य जोरों पर हैं। इससे पालिका प्रशासन को प्रतिमाह लाखों रुपए की राजस्व हानि हो रही है। माधोगंज मण्डी के दूसरे दरवाजे पर शुक्रवार रात को तलघर निर्माण करते समय एक दीवार धराशायी हो गई। इससे लाखों रुपए का सामान दीवार के नीचे दबकर खराब हो गया। जानकार...

कोरोना संक्रमित बैंक मैनेजर व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत

Image
दौसा. जिले में कोरोना अब कहर बरपाने लगा है। मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही अब मौत होने के मामले भी लगातार आने लगे हैं। वहीं मरीजों में भी घातक लक्षण नजर आने लगे हैं। ऐसे में चिकित्सा विभाग सहित आमजन में चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमित दौसा शहर के एक बैंक शाखा के युवा मैनेजर तथा एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं 13 नए केस भी जिले में सामने आए। corona Death in dausa जानकारी के अनुसार इंडियन बैंक के मैनेजर की चार-पांच दिन से जुकाम-खांसी, बुखार आदि बीमारी हो रही थी। दौसा में मैनेजर ने जांच कराई। इसके बाद जयपुर उपचार के लिए चले गए। वहां भी जांच की गई तथा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बैंक मैनेजर परिवार सहित गुप्तेश्वर रोड पर हाउसिंग बोर्ड में रहते थे तथा मूल रूप से पड़ासोली ग्राम पंचायत के किशनपुरा गांव के रहने वाले थे। सूचना पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया सहित चिकित्सा टीम ने पहुंचकर मैनेजर की पत्नी व बच्चे सहित अन्य व्यक्तियों का टेस्ट करवाकर जयपुर रवाना किया। वहीं आगरा रोड स्थित बैंक शाखा बंद रही। वहीं सुभाष कॉलोनी निवासी 58 वर्ष...

महुवा में 3 इंच बारिश, मुख्य बाजार में घुटनों तक भरा पानी, खुली पोल

Image
महुवा. उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान उपखण्ड में 70 एमएम करीबन 3 इंच पानी बरसा। इधर तेज बरसात ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी। जहां नाला अवरुद्ध होने से मुख्य बाजार में दुकान एवं घरों के अंदर तक पानी भर गया। सड़कों पर गाडिय़ां आधी डूब गई। व्यापारी व आमजन बाल्टियों से पानी बाहर निकालते दिखाई दिए। लोग पालिका प्रशासन को कोसते दिखाई दिए। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। पानी भराव से दुकानदारों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद हुई करीब एक घंटे बरसात से कस्बे के मुख्य बाजार में पानी भर गया। नालियां अवरुद्ध होने के कारण काफी देर तक पानी भरा रहा। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पालिका प्रशासन के पास पानी निकास के लिए कोई संसाधन नहीं है और पालिका भी मूकदर्शक बनी हुई है। वही बरसात के बाद मम्मू कॉलोनी,जवाहर कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में भी पानी भर गया। गीजगढ़. कस्बे सहित आसपास गांवों मेंं करीब दो घंटे हुईं झमाझम बरसात से सड़क मार्ग व खेतो में पानी भर गया। रास्तों में बारिश...

शिक्षकों व व्यापारियों सहित 14 कोरोना पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कुल 14 नए संक्रमित सामने आए। इनमें अध्यापकों, व्यापारियों सहित पूर्व में आए संक्रमितों के सम्पर्क वाले व्यक्ति शामिल हैं। सूचना पर पहुंची चिकित्सा टीमों ने मरीजों का उपचार शुरू कराया व सम्पर्क में आए लोगों को चिह्नित कर कोरोना टेस्ट किया गया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर सुभाष कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव निकला है। व्यवसायी की दो-तीन दिन से तबीयत खराब होने पर जांच कराने में कोरोना होना सामने आया। इसी कॉलोनी निवासी एक महिला भी संक्रमित मिली है। वह जयपुर के एक निजी बैंक में कार्यरत है। बुखार, खांसी-जुकाम होने पर 26 को जांच कराने पर पॉजिटिव निकली है। वर्तमान में जयपुर में रह रही है। चिकित्सा टीम ने करीब एक दर्जन परिजनों को चिह्नित किया है। वहीं नया कटला निवासी एक व्यवसायी भी कोरोना संक्रमित पाया गया। तीन दिन पहले उसके चाचा के कोरोना होने पर जांच कराई थी। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसी तरह नागौरी पुलिया क्षेत्र में भी एक 75 वर्षीय वृद्ध को सां...

बदहाली पर आंसू बहाता राजमार्ग सुविधा केन्द्र

Image
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी आस्थाधाम के समीप गुर्जर सीमला गांव में जयपुर आगरा राजमार्ग पर बना राजमार्ग सुविधा केंद्र दो दशक से बदहाली के आंसू बहा रहा है। जिन उद्देश्यों के लिए इस सुविधा केंद्र को विकसित किया था। वह योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद करोड़ों की लागत से बने इस बेशकीमती सुविधा केंद्र की कीमती वस्तुओं को भी लोग पार कर ले गए, लेकिन प्रशासन इस बेशकीमती सुविधा केंद्र का सदुपयोग करने में नाकाम हैं। तत्कालीन समय में राजमार्ग फोरलेन में तब्दील नहीं हुआ था। इसके चलते राजमार्ग पर चलने वाले सरकारी व निजी वाहनों के लिए राजमार्ग सुविधा केंद्र सिकराय उपखण्ड के गुर्जर सीमला गांव में विकसित किया। इसमें यात्रियों व वाहन चालक दल को खाने-पीने से लेकर आराम करने तक की सुविधाएं थी। इसमें सरकार का करोड़ों रुपए का बजट खप गया, लेकिन मौजूदा हालात में यह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। इसके निर्माण के बाद इस बेशकीमती योजना के क्रियान्वयन का जिम्म्म्मा पर्यटन विभाग को दिया था। इसमें यात्रियों की आवाजाही भी होती थी, लेकिन बाद में इसे पंचायत राज विभाग के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद इस सुविधा केंद्र की किसी...

एक दर्जन और कोरोना पॉजिटिव, एक व्यापारी की मौत

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिले में गुरुवार को 12 और मरीज पॉजिटिव मिले हैं। वहीं गुढ़ाकटला निवासी एक व्यापारी की कोरोना से जयपुर में मौत हो गई। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 540 पहुंच गया। हालांकि इनमें से 441 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं जिले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक्टिव केस 92 हैं। चिकित्सा विभागीय सूत्रों के अनुसार पापड़दा में तीन, भाण्डारेज में एक, सिकराय में तीन, महवा में एक एवं लालसोट में दो मरीज पॉजिटिव मिले हैं। विभाग की ओर से गुरुवार को 230 जनों के सैम्पल लिए गए हैं। संक्रमितों का जिला अस्पताल एवं अन्य जगहों पर उपचार चल रहा है। लवाण. कस्बे में साढे ़तीन माह बाद कोरोना पॉजिटिव के केस आए हैं। इसके अलावा बीस दिन पहले आई कोरोना पॉजिटिव महिला की भी कस्बे में मौत हो गई। पंचायत समिति के पास जायसवाल मोहल्ले एक जने की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लिए। मौत से मचा हड़कंप: गुढ़ाकटला. कस्बे के एक कपड़ा व्यापारी की गुरुवार सवेरे कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना से मौत की ख...

11 हजार की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय के जूनियर अकाउंटेंट को दबोचा

Image
दौसा. लालसोट शहर के तहसील कार्यालय में बुधवार देर शाम जयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जूनियर अकाउंटेंट को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी के एडिशन एसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रहलादपुरा निवासी परिवादी से लालसोट तहसील कार्यालय में कार्यरत जूनियर अकाउंटेंट दिनेशकुमार शर्मा ने कृषि भूमि के बेचान पंजीयन पर दायर की गई आपत्ति को विड्रॉ करने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद परिवादी ने मामले को लेकर एसीबी को शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर बुधवार शाम को एसीबी की टीम ने जूनियर अकाउंटेंट को 11 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हत्या का प्रकरण दर्ज, जांच शुरू महुवा. थाना इलाके के ग्राम टीकरी मोड़ के समीप बाजरे के खेत में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी करणसिंह ने बताया कि मृतक पिता रज्जू निवासी नगला इमली थाना जगनेर ने मामला दर्ज कराया कि उसका पुत्र बंटू जाटव पिछले चार वर्ष से रामवीर गुर्जर भहराना थाना कोट के पास पत्थर का कार...

रंजिश के चलते तीन दुपहिया वाहनों को आग लगाई

Image
दौसा. सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में घर में रखी दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को अज्ञात लोग मंगलवार देर रात आग लगाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर पीडि़तों से मामले की जानकारी ली। सदर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल महादेव गुर्जर ने बताया कि बरखेड़ा गांव में बाबूलाल व रामनाथ गुर्जर के मकान के परिसर में रखी दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी में देर रात करीब तीन बजे अज्ञात जने आग लगा गए। वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। देर शाम तक पीडि़तों ने इस संबंध में मामला दर्ज नहीं कराया। - फंदे से लटका मिला युवक का मामला, हत्या का प्रकरण दर्ज महुवा. थाना इलाके के ग्राम टीकरी मोड़ के समीप बाजरे के खेत में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी करणसिंह राठौर ने बताया कि मृतक पिता रज्जू निवासी नगला इमली थाना जगनेर ने मामला दर्ज कराया कि उसका पुत्र बंटू जाटव पिछले चार वर्ष से रामवीर गुर्जर भहराना थाना कोट के पास पत्थर का कार्य करता था तथा वहीं पर वह जयशिव क...

शिक्षक दम्पती के सूने मकान से लाखों के जेवर व नकदी पार

Image
दौसा. शहर में आपराधिक वारदातें दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। दिनदहाड़े चोर अब घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे व गश्त आदि से अपराधों को रोकने के पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बुधवार को शहर के वासुदेव नगर चौराहे स्थित शिक्षक दम्पती के सूने मकान से दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवर व नकदी आदि सामान पार हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मीना व डीओ रतनसिंह ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की। Lakhs of houses and cash crossed from teacher's house सहायक परियोजना समन्वयक समसा अनिल शर्मा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी पत्नी सुलेखा शर्मा राउमावि मानपुरिया में शिक्षिका है तथा सुबह सात बजे घर से स्कूल चली गई। सुबह 9.45 बजे वे भी कार्यालय चले गए तथा बच्चे ननिहाल में थे। दोपहर करीब सवा बजे पत्नी स्कूल से लौटी तो ताला टूटा हुआ व सामान बिखरा मिलने पर वारदात का पता लगा। मौका स्थिति देखकर लग रहा है कि संभवत: चोरों ने पड़ोस के मकान से घर में प्रवेश किया और माल पार कर ले गए। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताया तथा ...

कृषि उपज मण्डियों में हड़ताल शुरू, लाखों के राजस्व का नुकसान

Image
दौसा. राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर केन्द्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में मंगलवार से 28 अगस्त तक कृषि उपज मण्डियों में हड़ताल शुरू हो गई। इससे मंगलवार को मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि अध्यादेश के अनुसार समितियों के बाहर केवर पेन होल्डर ही कार्य कर सकता है। उसे किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं लेना होगा और ना ही मंडी सेस चुकाना होगा। जबकि मंडी व्यापारियों को सेस भी देना पड़ता है और लाइसेंस भी लेना होता है। ऐसे में अध्यादेश वापस लेने की मांग की गई है। आगामी निर्णय तक मंडी सेस तथा कृषक कल्याण फीस भी अदा नहीं करने का निर्णय भी किया है। लालसोट. केंद्र सरकार द्वारा मंडी व्यापारियों के खिलाफ लिए गए अध्यादेश के विरोध में मंगलवार को लालसोट एवं मंडावरी मंडी पूर्णतया बंद रही। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल झालानी ने बताया कि मंडियां 28 अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगी। source https://www.patrika.com/dausa-news/strike-started-in-agricultural-produce-markets-loss-of-revenue-of-lak-6361658...

फिर हुआ कोरोना विस्फोट, 22 पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में प्रशासनिक ढिलाई से अब कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फिर एक बार बड़ी तादाद में कोरोना मरीज मिले। जिले के हर हिस्से में कोरोना ने पांव पसार लिया है। इसी का नतीजा है कि कुल मरीजों की संख्या अब 502 हो गई है। सुबह 22 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चिकित्सा महकमे व प्रशासन में हडक़म्प मच गया। मरीजों की सूचना जुटाकर मौके पर चिकित्सा टीम पहुंची। किसी को कोविड वार्ड में तो किसी को होम क्वारंटीन कर उपचार शुरू कराया। वहीं संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच कर होम आइसोलेशन के लिए पाबंद किया गया। जानकारी के अनुसार 3 महुवा, 1 लालसोट, 4 दौसा, 11 बांदीकुई, 1 भांडारेज व 2 मरीज बालाजी मोड़ पर पॉजिटिव पाए गए। दौसा शहर में नेहरू पार्क के पीछे वाली गली में एक ही परिवार के दो जने कोरोना संक्रमित मिले हैं। Corona explosion occurred again, 22 positives found परिवार होटल व खादी-बीज के व्यवसाय से जुड़ा है। 67 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार, खांसी-जुकाम व सांस लेने में तकलीफ होने पर 23 अगस्त को कोरोना जांच कराई। इसमें वे पॉजिटिव पाए गए। वर्तमान में जयपुर के अस्पताल ...

धरना-प्रदर्शन में महिलाएं हुई शामिल

Image
लालसोट. प्रस्तावित दिल्ली- मुबंई एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए की भूमि अवाप्ति प्रक्रिया से प्रभावित किसानों को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार मुआवजा देने की मांग को लेकर क्षेत्र में पांच जगहों पर किसानों का धरना प्रदर्शन 20 वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान अब कई गंावों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी आंदोलन में शिरकत करते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपने हक की आवाज को बुलंद कर रही है। सोमवार को मूण्डिया, देवली रामपुरा व बड़कापाड़ा गांवों में जारी धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शामिल होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बीडोली व डूंगरपुर गांवों के दर्जनों किसानों ने दिन भर जमकर नारे लगाए। किसानों का कहना था कि हाइवे निर्माण केे लिए भूमि अवाप्ति प्रक्रिया में अधिकारियों की मिलीभगत से जम कर अनियमितातएं बरती गई है। इस दौरान भारत भूमि बचाओ संघर्ष कमेटी के दोसा जिला अध्यक्ष हनुमान सिंह राजपूत बडकापाडा, उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा अरनिया कला, लालसोट तहसील अध्यक्ष पप्पू मीना अजबपुरा, रामगढ़ पचवारा तहसील अध्यक्ष कैलाश मीना, सावित्री देवी खटाना, अनीतादेवी खटाना, राकेश म...

बिजली के बिलों में बढ़ोतरी : भाजपा ने किया प्रदर्शन

Image
दौसा. बिजली के बिलों में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने बताया कि जयपुर विद्युत वितरण निगम में हर महीने बिजली का बिल दिया जाता है, जबकि अजमेर और जोधपुर निगम में बिल 2 माह में आता है। एक माह में बिल देने से सभी प्रकार का शुल्क जो दो माह में लगता था, वह एक माह में लगता है और दुगना हो जाता है। भाजपा ने बिल को दो माह में ही देने, बिजली की दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने, वीसीआर के नाम पर आतंक बंद करने, बिलों के साथ स्वच्छता, पानी आदि के खर्चों को नहीं जोडऩे, कोरोना लॉकडाउन के बिजली के बिलों को माफ करने की मांग की। इस दौरान नगर अध्यक्ष विपिन जैन, जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल, दीपक शर्मा, मनीष वेद, रेणुका शर्मा, मुरारीलाल आभानेरी, कैलाश नांगल गोविंद, धर्मेंद्र शर्मा, महावीर डोई, हनुमान गुप्ता, गौतम डोरिया, मुकेश आलूदा आदि उपस्थित रहे। मंत्रालियक कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन रामगढ़ पचवारा(लालसोट). रामगढ़ प...

दौसा: बार-बार बरसते रहे बादल, झमाझम बारिश का इंतजार

Image
दौसा. जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को भी रिमझिम बारिश का दौर बना रहा। हालांकि फुहारों से मौसम सुहाना रहा, लेकिन जिले के लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है ताकि बांध-तालाबों में पानी लबालब हो सके। जिला मुख्यालय पर शनिवार से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सोमवार को तो धूप व बारिश के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हर घंटे में कभी बारिश तो कभी धूप निकलती रही। तीन दिन से इस तरह के रिमझिम बारिश के मौसम से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोगों का कहना है कि रिमझिम से सड़कों पर कीचड़ हो रहा है। गड्ढ़ों में पानी भर गया है। बाजारों में जाना-आना मुश्किल हो रहा। वहीं घरों में कपड़े तक नहीं सूख पा रहे हैं। आमजन को झमाझम बारिश का इंतजार है, जिससे जलस्त्रोतों में पानी आ सके। जल संसाधन विभाग के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में सर्वाधिक दौसा में 15 एमएम, महुवा में 14, नांगल राजावतान में 12 तथा रामगढ़ पचवारा व राहुवास में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में अब तक कुल औसत बारिश 384.76 एमएम हुई है, जो मानूसन सीजन में होने वाली औसत बारिश का 62.86 प्रतिशत है। जिले में सामान...

जरुरतमंदों के लिए वरदान बनी युवा रक्तदाताओं की टीम

Image
दौसा. यदि किसी दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो जाए या किसी महिला को प्रसव के दौरान रक्त की जरुरत होने के बाद भी ब्लड डोनर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो ऐसे लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है जनसहयोग सेवा समिति के युवा रक्तदाताओं की टीम। किसी अनजान शख्स का जीवन बचाने के लिए भी टीम के सदस्य रक्त देने के लिए तत्पर रहते हैं। कई सदस्य तो एक से अधिक बार रक्तदान कर चुके है। कोरोनाकाल में समिति ने अन्य संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित आयोजित कराए हैं। The team of young donors became a boon for the needy टीम के भरत शास्त्री धरणवास बताते हैं कि करीब चार वर्ष पहले एक दुर्घटना में घायल होने पर रक्त के महत्व का पता चला। उसके बाद शुरू हुई रक्तदान की मुहिम अनवरत जारी है। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 1 दिसम्बर 2018 को जनसहयोग सेवा समिति नाम से एक व्हाट्सएप गु्रप बनाया गया। किसी जरुरतमंद को ब्लड की जरुरत होने के मैसेज पर सक्रिय होकर व्यवस्था करने की कोशिश करते हंै। ब्लड बैंक में कोई ब्लड गु्रप उपलब्ध नहीं होने पर उसी ब्लड ग्रुप का सदस्य रक्तदान करता है। इसके लिए सदस्यों के ब्लड ग...

विकास कार्यों में नहीं होगा भेदभाव - भूपेश

Image
दौसा. भांडारेज उप तहसील मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में रविवार को प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलवाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा। जनसमस्याओं का निस्तारण पहली प्राथमिकता है। राजमार्ग पर सूरजपुरा के ग्रामीणों ने स्वागत कर गांव को जाने वाली आम सड़क के क्षतिग्रस्त होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस पर मंत्री ने जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्राम अट्टा बिजोरी के समीप ग्रामीणों ने विद्यालय क्रमोन्नत करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए। इसके बाद उप तहसील मुख्यालय भांडारेज में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत कर हाल ही में स्वीकृत कराई गई पेयजल योजना के लिए आभार जताया। साथ ही अघोषित बिजली कटौती को लेकर शिकायत की और बताया कि निगम कर्मचारियों द्वारा मनमानी तरीके से बीसीआर भरी जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह निगम के अधिकारी के साथ वार्ता कर समस्...

श्रेष्ठ परिणाम देने वाले संस्था प्रधान व विद्यार्थी सम्मानित

Image
दौसा. गुप्तेश्वर रोड स्थित मैरिज लॉन में रविवार को विधायक मुरारीलाल मीणा की पहल पर गुरु-शिष्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दौसा विधानसभा क्षेत्र में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले 19 संस्था प्रधानों व सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मुरारीलाल ने कहा कि विकास का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है। इसलिए पूरा फोकस शिक्षा पर रखा। नए उच्च शिक्षण संस्थान खुलवाने के लिए प्रयासरत हैं। डेढ़ वर्ष में ही राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 67 लाख से अधिक की राशि आवंटित की है। सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को विकास के लिए राशि दी तथा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों को हवाई यात्रा भी कराई जाएगी। छात्राओं के साथ एक अभिभावक का टिकट भी दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि आगामी वर्षों में विषय अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम में नीचे से पांचवें स्थान तक के संस्था प्रधानों को इस बार छोड़ा जाता है, लेकिन अगले वर्ष सम्मान से पहले स्थानान्तरण का कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने कहा कि शिक्षा से व्य...

पुलिस की मौजूदगी में व्यापारियों ने कराई कोरोना जांच, अब खुलेंगे बाजार

Image
बांदीकुई. शहर के भाण्डेड़ा रोड स्थित परशुराम जनोपयोगी भवन में कोरोना सैम्पल संग्रहण केन्द्र पर जांच कराने के लिए रविवार को हलवाई, मिष्ठान एवं किराना व्यापारी पहुंचे। शनिवार को हुई अव्यवस्था देख प्रशासन की ओर से पुलिस एवं पालिका कर्मचारी तैनात किए गए। जहां करीब 200 व्यापारियों को अंदर प्रवेश दिया गया। कतार में लगकर पहले व्यापारियों ने पंजीयन कराया। इसके बाद सैम्पल देकर प्रमाण पत्र लेकर जाते दिखाई दिए। इस दौरान सामाजिक दूरी व सरकार की एडवाइजरी की पूरी तरह पालना की गई। सोमवार को शहर में शेष बचे व्यापारियों की सैम्पलिंग होगी। हालांकि अभी काफी संख्या में व्यापारी सैम्पल देने से वंचित हंै। Traders conducted corona investigation in presence of police, markets will open from today खास बात यह है कि प्रशासन की ओर से यदि रोडवार सैम्पलिंग कराई जाती तो व्यापारियों को भी परेशानी नहीं होने के साथ ही प्रशासन को भी सुविधा होती। शहर में गुढ़ारोड, बडियाल रोड, बसवा रोड, सिकंदरा रोड, राज बाजार एवं अस्पताल रोड प्रमुख मार्ग हैं तथा एक हजार से अधिक प्रतिष्ठान हैं। जबकि दो दिन में मात्र साढ़े तीन सौ व्याप...

कोरोना की लड़ाई में आस्थाधाम का गड़बड़ाया बजट

Image
दौसा. पूर्वी राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी पर कोरोना महामारी का विपरीत असर पड़ा है। महामारी शुरू होने के बाद से ही प्रशासन के निर्देशों की पालना में बालाजी मंदिर के पट बंद हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर का पुनर्निमाण जोर शोर से चल रहा है। जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। आने वाले समय में भक्तों को मंदिर का स्वरूप अलग ही नजर आएगा। कोरोना काल में चाहे मंदिर के पट बंद हो, लेकिन बालाजी मंदिर व सीताराम मंदिर में मूर्तियों की सेवा पूजा व भोग नियमित रूप से लगाए जा रहे है। देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले आस्था धाम में अब श्रद्धालुओं का टोटा है। इससे मंदिर पर दर्शनार्थियों के लिए लगने वाली कतारों की जगह सूनी देखकर स्थानीय लोग भी व्याकुल हो जाते हैं। आस्था धाम के रोजगार पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ा है। बालाजी मंदिर के पट बंद होने से यहां की अधिकतर दुकानें बंद पड़ी हैं, वहीं सैकड़ों धर्मशाला, गेस्ट हाउस सूने पड़े हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई लोगों को बैंकों के ऋण चुकाने के लिए नोटिस आ रहे हैं, लेकिन रोजगार के अभाव में ऋण की किस्त समय पर नहीं चुक...

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, 10 नए केस मिले

Image
- जिले में बढ़ता संक्रमण दौसा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई तथा दस नए केस भी सामने आए। मौके पर पहुंची चिकित्सा टीमों ने मरीजों का उपचार शुरू करवाकर सम्पर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित किया। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 465 हो गया है। 409 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। Corona-infected elderly woman dies, 10 new cases found चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर की विवेकानंद कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला के 11 अगस्त को सांस लेने में परेशानी व हृदयघात हुआ था। दौसा जिला अस्पताल में दिखाने के बाद परिजन जयपुर ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। इस बीच महिला कोरोना संक्रमित भी पाई गई। ऐसे में शनिवार को मौत होने पर जयपुर में ही नगर निगम के माध्यम से अंतिम संस्कार हो गया। सम्पर्क में आए परिजनों की भी जांच की गई है। इसके अलावा दौसा के झालरा का बास में बांदीकुई के एक निजी कॉलेज का प्राचार्य कोरोना संक्रमित पाए गए। 5 दिन से उन्हें बुखार व खांसी होने पर उपचार चल रहा था। 21 अगस्त को कोरोना जांच कराई गई, ...

दौसा में मिला पीले रंग का दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

Image
दौसा। शहर के सैंथल रोड स्थित बजरंग नगर में शुक्रवार सुबह पीले रंग का दुर्लभ कछुआ मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुए को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। जानकारी के अनुसार बजरंग नगर कॉलोनी का पानी एक खाली जगह पर एकत्र होता है। इस गंदे पानी में कछुआ तैरता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही कॉलोनी के लोगों ने कछुआ देखा तो उसे लेने के लिए आपस में नोक-झोंक होने लगी। तभी किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कछुए को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। कछुए के ऊपर लगे कीचड़ को धोया तो वह पीले रंग का निकला। वन अधिकारियों ने बताया कि पीले रंग का कछुआ आमतौर पर दिखाई नहीं देता है। भारत में बहुत ही कम जगह ऐसा कछुआ पाया गया है। इस मामले में उप वन संरक्षक वी. केतन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस तरह का कछुआ पहली बार देखा है। यह दुर्लभ प्रजाति का है। कछुए को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक को दिखाया गया। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिधम तोमर से चर्चा के बाद कछुए को दौसा जिले के ही वन क्षेत्र में रखा जा रहा है। पूर्व में चिडिय़ाघर में भेजने की योजना थी, लेकिन कछुए को खुला वातावरण ...

ट्रेलर ने ट्रेलर के मारी टक्कर, चालक-खलासी घायल

Image
मानपुर . राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर गुरुवार देर रात को पीपलकी पेट्रोल पंप के सामने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे चल रहे दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। ट्रेलर की केबिन में फंसे ट्रेलर चालक व खलासी को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस डीओ रणवीरसिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरतपुर की ओर से दो ट्रेलर आगे-पीछे चल रहे थे। पीपलकी पेट्रोल पंप के सामने अचानक पीछे चल रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर को टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई चालक व खलासी बुरी तरह फस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर के केबिन में फंसे ट्रेलर चालक युनूस खान निवासी खानवा थाना रूपवास भरतपुर व खलासी जिल्लो खान पावटा गढ़ी थाना वजीरपुर सवाईमाधोपुर को क्रेन की सहायता से एक घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाद में एनएचआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाकर भर्ती कराया गया। फंदे से झूली विवाहिता, दहेज हत्या का मामला दर्ज लालसोट . मंडावरी थाना क्षेत्र के टोडाठेकला गांव में गुरुवार रात्रि को एक...

कोरोना जांच का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगी दुकान खोलने की अनुमति

Image
बांदीकुई. शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद लागू जीरो मोबिलिटी से शहर में शुक्रवार को भी बाजार बंद रहने से सन्नाटा पसारा रहा। वहीं शहर में पुलिस थाने के पीछे एक जना कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा ट्रैवलिंग हिस्ट्री तैयार की। गौरतलब है कि शहर में कोरोना का ग्राफ बढऩे पर पूर्णयता जीरो मोबिलिटी लागू कर दी गई थी। शहर में दुकानें बंद रहने से लोगों को सब्जी सहित आवश्यक साम्रगी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। Permission to open shop will be given certificate of Corona Test वहीं शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें उपखंड अधिकारी पिंकी मीनाा ने कहा कि सभी व्यापारी अपनी कोरोना की जांच कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दुकानदार को कोरोना जांच का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही दुकान खोलने की अनुमति दी जाऐगी। निरीक्षण के दौरान जिस व्यापारी का कोरोना प्रमाण पत्र नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर पालिका ईओ डॉ. बनवारीलाल मीना ने कहा कि 22 अगस्त को स्ट्रीट वेंडर, फल, सब्जी विक्रेता, 23 को समस्त हलव...

पूर्व जिला प्रमुख व महुवा विधायक में हुई कहासुनी

Image
दौसा. महुवा में मंडावर रोड स्थित नाला निर्माण के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका अधिकारियो पर मनमानी के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पालिका के अधिकारी नाली निर्माण का उद्घाटन गुरुवार को करना चाहते थे। इसमें कार्यकर्ताओं की अनदेखी किया जाना तय था। इससे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुवा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पहले से मौजूद क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला और पूर्व जिला प्रमुख अजीतसिंह के बीच उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कहासुनी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उधर पूर्व जिला प्रमुख ने उपखंड अधिकारी से शिकायत कर बताया कि चेयरमैन नर्मदा देवी गुर्जर कोरोना से पीडि़त है और उनका उपचार जयपुर के अस्पताल में चल रहा है। जब तक चेयरमैन ठीक होकर महुवा नहीं आ जाती, तब तक नगर पालिका क्षेत्र में किसी भी प्रकार के उद्घाटन नहीं किए जाएं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिकारी राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर इंदिरा रसोई योजना के शुभारंभ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। जो उचित नहीं है। हालांकि ...

किसी पद की लालसा नहीं है, लेकिन जनता से किए गए वादे धरातल पर पूरे हों: रमेश मीना

Image
दौसा। पूर्व मंत्री व सपोटरा विधायक रमेश मीना ने कहा कि किसी पद की लालसा नहीं है, लेकिन जनता से किए गए वादे धरातल पर पूरे हो। पूर्वी राजस्थान में भी पश्चिमी राजस्थान की तरह समान विकास होना चाहिए। यह बात उन्होंने अपने क्षेत्र करौली जाने के दौरान कलक्टरेट सर्किल पर कही। पहले बतौर मंत्री आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पद की लालसा नहीं है। पूर्व में भी जब विपक्ष में थे, हमारे 21 विधायक थे एवं सचिन पायलट पीसीसी चीफ थे। उस दौरान सड़क से लेकर विधानसभा तक जनता की आवाज को उठाया था। आज भी हमें पद की लालसा नहीं है। जनता से किए वादे धरातल पर पूरे हो। हमारा जो संघर्ष था, हमने आलाकमान तक हमारी सैद्धांतिक बातें पहुंचाई है। उन्होंने काम होने व सम्मान का आश्वासन दिया है। शीघ्र ही कमेटी का गठन होगा। आलाकमान व सरकार के मुखिया से चाहते हैं कि पश्चिमी राजस्थान व अन्य जिलों की तरह पूर्वी राजस्थान में भी विकास हो। पिछड़े जिलों में भी विकास होना चाहिए। इस दौरान कलक्टरेट सर्किल पर उनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मक्खनसिंह डोई, युवा नेता सियाराम सत्तावन, राधेश्याम आलूदा, मानसिंह, गि...

मनरेगा श्रमिकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Image
महुवा. उपखंड क्षेत्र के बालाहेड़ी ग्राम पंचायत के श्रमिकों ने मनरेगा कार्य में मनमर्जी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया। मनरेगा श्रमिक राधा देवी, संतरा देवी, अमीना, अनीता देवी, अनोखी देवी, विमला, रामप्यारी, गुड्डी, सुनीता ,फूलबाई, राधा देवी ने बताया कि कथित अधिकारी रुपए लेकर उन्हें मनरेगा रोजगार कार्य में उनका नाम जोड़ता है। पूर्व में उनके द्वारा एक बार पैसे दिए गए थे। जिसके बाद केवल एक बार ही उनका नाम मनरेगा में जोड़ा गया था जिसके बाद दोबारा कभी भी उनका नाम मनरेगा कार्य में नहीं आया। इस पर श्रमिकों ने सरपंच के घर पर आकर प्रदर्शन कर विरोध जताया है। साथ ही जिला कलक्टर को संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी भेजी। सरपंच पूरण खींची ने बताया कि उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद अधिकारियों द्वारा ही पंचायत के कार्य कराए जा रहे हैं। चरागाह पर अतिक्रमण का जताया विरोध बसवा. कस्बे के पास चांदबावड़ी की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने करा लोगों ने विरोध किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। लोगो ने तहसीलदार को चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताय...

एक घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न

Image
बांदीकुई. शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में बुधवार को करीब एक घण्टे से अधिक जोरदार बारिश हुई। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी भराव हो गया। इसके चलते आवागमन अवरुद्ध हो गया। नगरपालिका प्रशासन की पानी निकास को लेकर की गई व्यवस्था की पोल खुल गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार 33 एमएम बारिश दर्ज की गई। The Bandikui city became submerged due to one hour of rain जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे बारिश का दौरान शुरू हुआ। करीब एक घण्टे तक झमाझम बारिश हुई। इसके चलते सिकंदरा रोड, बसवा रोड, बडिय़ाल रोड मुख्य मार्ग एवं कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भराव हो गया। बसवा रोड पर तो स्थिति ये हो गई कि कई दुपहिया वाहन पानी भर जाने से बंद हो गए तो कई लोग फिसलकर गिरकर चोटिल हो गए। ऐसे में लोग पालिका प्रशासन को कोसते दिखाई दिए। खास बात यह है कि शहर का विकास कराने वाली नगरपालिका परिसर, एसडीएम कार्यालय, पंचायत समिति परिसर में तक पानी भराव हो गया। कई जगह दुकान व मकानों में पानी भराव होने से लोग बाल्टियों से पानी बाहर निकालते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि शहर में पानी निकास की समस्या लोगों के लिए नासूर बनी हुई ह...

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर 5.64 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Image
मानपुर (दौसा). फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने व मुकदमा रफा-दफा करने का झांसा देकर 5.64 लाख रुपए ऐंठने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर एक कार, एक बाइक, तीन पुलिस वर्दी, दो पुलिस बेल्ट एक वॉकी टॉकी फोन, तीन मोबाइल, एक नेम प्लेट बरामद की है। पुलिस तीन दिन से आरोपी को ट्रैकिंग कर रही थी। थाना प्रभारी मांगीलाल मीना ने बताया कि फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर अपने आप को करौली जिले में सब इंस्पेक्टर बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने का काम करता है। पीडि़त मदन बैरवा ने मानपुर थाने में हरिशंकर जांगिड़ निवासी सत्कार कॉलोनी दौसा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 8 जून को वह नादौती जाते समय पीडि़त की बुआ कमली देवी के संपर्क में आया था और नौकरी दिलाने की बात करने लगा था। आरोपी परिवार से घुल मिल गया। आरोपी ने पीडि़त मदन बैरवा निवासी जगसहायपुरा से पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दिलाने व मुकदमा रफा-दफा कराने के लिए 3.24 लाख रुपए ऐंठे हैं। आरोपी ने बुआ के लड़के पिंटू बैरव...

दोहरी चुनौती: कोरोना के साथ मौसमी बीमारियां बनी आफत

Image
दौसा. जिले में कोरोना के साथ अब मौसमी बीमारियां भी पैर पसारने लगी है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। जिला अस्पताल के आउटडोर में इन दिनों 1 हजार 300 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें जुकाम, खांसी व बुखार के मरीज अधिक हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। ऐसे में चिकित्सा विभाग के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। एक तरफ कोरोना का प्रसार लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसमी बीमारियां भी फैलने लगी हैं। dausa hospital, weather disease जिला अस्पताल के आउटडोर में एक पखवाड़े से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जुलाई माह में प्रतिदिन आउटडोर जहां एक हजार से कम रहा। वहीं अब प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जहां करीब 1300 मरीज आए। वहीं सोमवार को 1309 मरीज अस्पताल पहुंचे। 10 अगस्त को 1169, 11 को 959, 12 को 645, 13 को 1101, 14 को 654 व 15 को 629 मरीज अस्पताल पहुंचे। गौरतलब है कि अवकाश के दिन अस्पताल का समय आधा रह जाता है। अवकाश पर भी मरीजों की संख्या 600 से अधिक रही। इन दिनों जिला अस्पताल समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का तां...

जेसीबी लगाकर रातभर चला अवैध खनन, पहाड़ हो रहे खोखले

Image
दौसा. महुवा. उपखंड क्षेत्र में वन विभाग की अनदेखी के चलते जेसीबी लगाकर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम खौचपुरी, सायपुर, खोहरी सहित गाजीपुर नाका क्षेत्र के ग्राम गोहंडी, ओंड़ सहित अनेक स्थानों पर वन क्षेत्र के पहाड़ों पर खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी लगाकर धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। सोमवार देर रात्रि भी खौचपुरी के समीप खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी लगाकर रात भर अवैध खनन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा वन अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना दी, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते खनन माफिया अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाते रहे। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के चलते पहाड़ों की हरियाली गायब हो रही है। साथ ही पहाड़ खोखले नजर आ रहे हैं। लेकिन वन विभाग के अधिकारी अवैध खनन के मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। शिकायत के बावजूद लापरवाही अवैध खनन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बावजूद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्थानीय अधिकारियों से अवैध खनन को लेकर श...

आधी रात को कलक्टर-एसपी पहुंचे, आश्वासन के बाद हटे आंदोलनकारी

Image
लालसोट. मूक बधिर नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर से भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में जारी आंदोलन आधी रात को समाप्त हुआ। पुलिस थाने के बाहर घेराव व धरना-प्रदर्शन करीब नौ घंटे जारी रहने के बाद रात्रि करीब बारह बजे जिला कलक्टर पीयुष सामरिया व एसपी मनीष अग्रवाल लालसोट थाने पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश मंत्री सहित अन्य जनों से वार्ता में दिए आश्वासन के चलते रात्रि साढ़े बारह बजे घेराव व धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई। Collector-SP arrived at midnight, agitators withdrew after assurance जानकारी के अनुसार पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल व समर्थकों द्वारा मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने की मांग अडऩे के बाद रात्रि करीब दस बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना व एएसपी अनिल सिंह चौहान लालसोट थाने पर पहुंच गए और उन्होंने समझाइश का प्रयास किया। बाद में जिला कलक्टर व एसपी लालसोट थाने पर पहुंचे और वार्ता के बाद सहमति बनी। इस दौरान पूर्व ससंदीय सचिव एवं भाजपा नेता शिवशंकर जोशी ...

मंत्री ममता भूपेश की मौजूदगी में नियम की उड़ीं धज्जियां, फिर भी प्रशासन को शिकायत मिलने का इंतजार

Image
दौसा. गीजगढ़. राज्यभर में फैले कोरोना संक्रमण की वजह से विधानसभा सत्र तक में राज्य सरकार सामुदायिक दूरी और बचाव के लिए निर्धारित गाइड लाइन की पालना कर रही है। इसके उलट गीजगढ़ क्षेत्र के बांकली बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार को राज्यमंत्री ममता भूपेश की मौजूदगी में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई गईं। खास बात यह है कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ब्लॉक कांग्रेस सिकराय व भाण्डारेज के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन । जिला कलक्टर तक को यह बात पता है। इसके बावजूद सीधे कार्रवाई की बजाय उन्हें किसी के शिकायत करने का इंतजार है। इससे पहले रविवार को दौसा विधायक मुरारीलाल मीना भी ऐसे ही एक बैठक कर चुके हैं। कोरोना काल में नियमानुसार कोई सामूहिक सम्मेलन या सभा आयोजित नहीं की जा सकती। यदि जरूरी है तो जिला प्रशासन की पूर्वानुमति अनिवार्य है। जिला प्रशासन के अनुसार सम्मेलन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। सम्मेलन में कोरोना गाइड लाइन की भी धज्जियां उड़ीं। इसमें सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया। अधिकांश लोग भी बिना मास्क के लिए नजर आए। नहीं ली अनुमति मंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन की हमें ना तो क...