Posts

Showing posts from July, 2020

घर-घर होगा सत्संग, जलाएंगे दीपक

Image
दौसा. अयोध्या में 5 अगस्त को प्रस्तावित भगवान श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होगा। इस मौके पर जिले में विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर गौरव दिवस मनाया जाएगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में विहिप के धर्म प्रसाद केन्द्रीय सह मंत्री गुलाब सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर सालों से आंदोलन चल रहा था। हजारों कारसेवकों की जान गई। कार सेवा में गए परमानंद शर्मा ने बताया कि करोड़ों हिंदूओं की आस्था का केन्द्र प्रभु श्रीाम के मंदिर के भूमि पूजन का मौका गौरव का विषय है। 5 अगस्त को सुबह 10 से 12.30 बजे तक लोग अपने घरों में रहकर संकीर्तन, हनुमान चालीसा व सुंदरकाण्ड आदि का पाठ कर सत्संग करेंगे। शाम को दीपक जलाकर दीपावली की तरह वातावरण का निर्माण किया जाएगा। कार सेवा में गए बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अभयशंकर शर्मा व सेवा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र गोठड़ा ने वर्ष 1992 के अनुभव बताए। अधूरे आवासों का निर्माण शीघ्र कराएं पूर्ण लवाण. कस्बे स्थित पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को विकास अधिकारी डॉ. हरकेश मीणा ने सचिवों की बैठक ली। इसमें बताया कि इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री और ...

अवैध तरीके से खोदी तलाई में डूबे दो बालक

Image
भाण्डारेज. ग्राम पंचायत रलावता के ग्राम रानीवास में शुक्रवार को एक्सप्रेस हाइवे के निर्माण के चलते बनाई गई अवैध तलाई में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दौसा सहित जयपुर से आई एसडीआरएफ टीम ने चार घण्टे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को लेने से मना कर निर्माण कम्पनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। Two children died due to drowning in frying जानकारी के अनुसार अभिषेक (१२) पुत्र हनुमान गुर्जर व राहुल (१३) पुत्र सीताराम तलाई के पास ही बकरी चराने आए थे। तभी एक बच्चा नहाने के लिए तलाई में कूद गया। जब वह बचाने की पुकार करने लगा तो पास ही खडा दूसरा बच्चा भी कूद गया, लेकिन तलाई करीब 30 फीट गहरी होने व उसमें करीब 15 फीट पानी होने के कारण दोनों ही बच्चे डूब गए। जिसमें अभिषेक के शव को तो करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया, लेकिन राहुल का शव नहीं मिल पाया। इसके चलते जयपुर से आई एसडीआरएफ की टीम ने आधुनिक संसाधनों से करीब दो घण्टे बाद दूसरे बच्चे का शव निकाला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो...

तलाई में डूबने से दो बच्चों की मौत,चार घण्टे की मशक्कत के बाद निकाले शव

Image
भाण्डारेज(दौसा). ग्राम पंचायत रलावता के ग्राम रानीवास में शुक्रवार को एक्सप्रेस हाइवे के निर्माण के चलते बनाई गई अवैध तलाई में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दौसा सहित जयपुर से आई एसडीआरएफ टीम ने चार घण्टे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को लेने से मना कर निर्माण कम्पनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार अभिषेक (12) पुत्र हनुमान गुर्जर व राहुल (13) पुत्र सीताराम तलाई के पास ही बकरी चराने आए थे। तभी एक बच्चा नहाने के लिए तलाई में कूद गया। जब वह बचाने की पुकार करने लगा तो पास ही खड़ा दूसरा बच्चा भी कूद गया, लेकिन तलाई करीब 30 फीट गहरी होने व उसमें करीब 15 फीट पानी होने के कारण दोनों ही बच्चे डूब गए। जिसमें अभिषेक के शव को तो करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया, लेकिन राहुल का शव नहीं मिल पाया। इसके चलते जयपुर से आई एसडीआरएफ की टीम ने आधुनिक संसाधनों से करीब चार घण्टे बाद दूसरे बच्चे का शव निकाला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के परिजनों को ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया...

किसानों की समस्या: अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन की चेतावनी

Image
लालसोट. भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की बैठक शहर के नेहरू गार्डन व रामगढ़ पचवारा के शंकराया बालाजी मंदिर में आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओंं को लेकर 16 जून को प्रदेश स्तर पर व 16 जुलाई को जिला मुख्यालय पर संाकेतिक धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन अब तक भी सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली है और प्रदेश का किसान समस्याओं से त्रस्त हैं। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी पांच अगस्त को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का निर्णय किया गया। बैठक के बाद भाकिस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लालसोट व रामगढ़ पचवारा उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर पहुंचकर ज्ञापन भी दिया। प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र, प्रांतीय विद्युत प्रमुख रमेश भंडाना, जिला उपाध्यक्ष डॉ. धनपाल मीना, जिला मंत्री धर्मराज मीना, घूमसिंह मीना, रामजीलाल सिर्रा, तहसील अध्यक्ष रामखिलाड़ी, नवल सुंदरपुर, कृपाशंकर शर्मा, घासीलाल माली, जगदीश माली सूरतपुरा, हरिराम बिछ्या आदि मौजूद थे। बांदीकुई. भारतीय किसान संघ की बैठक गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुई। इसमें किसानों की समस्याओं का न...

दौसा जिले में हुई झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे

Image
दौसा. जिले में गुरुवार दोपहर कई स्थानों पर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम सुहावना होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। जिला मुख्यालय पर करीब ढाई बजे छाई घटा आधे घंटे तक जमकर बरसी। मौसम सुहावना होने से बाजारों व छतों पर शाम को रौनक रही। हालांकि अभी लोगों को झमाझम बारिश होने का इंतजार है। जिले के कई बांध अभी सूखे पड़े हैं। बारिश से सूखती फसलों को जीवनदान मिलने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई स्थानों पर नाले-नालियां कचरे व गंदगी से अटी होने के कारण बरसात के बाद पानी सड़कों पर जमा हो गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लवाण. कस्बे में तेज हवा के साथ जमकर बरसात हुई। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में 31 एमएम बरसात दर्ज की गई। सूखती फसलों को जीवनदान मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। लालसोट. खटवा, बिलौणा कलां, बगड़ी, कांकरिया, सूरतपुरा,श्यामपुरा खुर्द, मंडावरी गांवों में गुरुवार शाम करीब 45 मिनट तक बारिश हुई। नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई।...

अपहरण के बाद 13 लाख की फिरौती मांगने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Image
दौसा. लालसोट शहर की कैमला ढाणी निवासी एक जने को अगवा कर 13 लाख की फिरौती मांगे जाने के मामले मेें मंडावरी थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भरतलाल मीना ने बताया कि अपह्रत व्यक्ति की पत्नी ने 27 जुलाई को मामला दर्ज कराया था कि उसके पति को कुछ जनों द्वारा अगवा कर 13 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान के निर्देश पर लालसोट सीओ सतीश यादव के सुपरविजन में टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने अपहृत मोहनलाल माली को सवाई माधोपुर के रवांजना थाना क्षेत्र के जुआड़ गांव मेंं एक फार्म हाउस से दस्तयाब कर लिया और आरोपी राजेन्द्र यादव निवासी बाढ सुंदरपुर, सुरेश मीना निवासी खोड़ा की ढाणी सूरतपुरा, मेघराम मीना, हंसराज कुम्हार, आशाराम प्रजापत निवासी बिलौणा कलां एवं उम्मेदकरण यादव निवासी जुआड़ को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अपहरण में उपयोग किए दो वाहनों को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।(नि.प्र) देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित दो जने गिरफ्तार मण्डावर. थाना पुलिस ने दो अवैध देशी क...

एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडक़म्प

Image
दौसा. जिले में बुधवार को एक दर्जन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हडक़म्प मच गया। जिले के विभिन्न इलाकों में केस सामने आते ही चिकित्सा विभागों की टीमें दौड़ पड़ी। मरीजों को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर केस हिस्ट्री तैयार की गई। सम्पर्क में आए व्यक्तियों के सैम्पल लेकर होम क्वारंटीन किया गया। Hadkamp after getting a dozen Corona positive सीएमएचओ डॉ. पीएम वर्मा ने बताया कि कौलाना, भाण्डेडा, श्यामपुरा लालसोट, नामनेर, करनावर में एक-एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला। वहीं सिकराय में 2, दौसा में 2 तथा रामगढ़ पचवारा में 3 जने पॉजिटिव पाए गए। दौसा में केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मैनेजर पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि उनका निवास स्थान जयपुर में है। गत दिनों बैंक का एक कर्मचारी पॉजिटिव आने पर स्टाफ की जांच की गई थी। अब रिपोर्ट में मैनेजर पॉजिटिव निकले। सम्पर्क के 5 परिजनों को चिह्नित किया गया। वहीं अयोध्या नगर में बालाजी मंदिर के समीप एक 9 वर्षीय बालक भी पॉजिटिव निकला है। गत दिनों एसबीआई बैंक से जुड़ा उसका चाचा पॉजिटिव आया था। बालक के हल्की जुकाम है। इधर, जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में अब 11 मरीज भ...

पेयजल संकट पर कलक्टर गंभीर, पंप हाऊस पहुंच लिया जायजा

Image
दौसा. जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जलदाय विभाग के सिटी पम्प हाउस, कन्ट्रोल रुम, शहर खण्ड कार्यालय, पम्पिंग स्टेशन, छतरी वाली ढाणी स्थित आईपीएस पम्प हाउस आदि का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता रामनिवास मीना, अधिशासी अभियन्ता राम लखन मीना, सहायक अभियन्ता (सिटी) हनुमान प्रसाद मीना ने जिला कलक्टर को बताया कि शहर की प्रतिदिन आवश्यकता 110 लाख लीटर है, लेकिन बीसलपुर से 25 लाख लीटर एवं बाणगंगा-होदायली से 20 लाख लीटर सहित कुल 45 लाख लीटर पानी उपलब्ध है। ऐसे में 48 से 96 घंटे के अन्तराल पर जलापूर्ति की जा रही है। समस्याग्रस्त इलाकों में प्रतिदिन 165 से 170 टैंकर भी भिजवाए जाते हैं। जिला कलक्टर ने कन्ट्रोल रूम पर पंजिका का उचित संधारण एवं जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के नम्बर 01427-220045 को कार्यालय के बाहर लिखवाने के निर्देश दिए। शहरी कार्यालय के बाहर कचरा देख कर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई कराने को कहा। खण्ड कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में ही संचालित ई-मित्र केन्द्र के सामान को ...

बहुचर्चित जीवा हत्याकाण्ड के तीन आरोपी दबोचे, मुख्य आरोपी अभी फरार

Image
दौसा. जिले के बहुचर्चित जीवा हत्याकाण्ड के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। हालांकि मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि जीवाराम मीना उर्फ जीवा की हत्या के मामले में महेश गुर्जर निवासी छाबी वाली ढाणी जटवाड़ा, कपिल मीना निवासी चितोड़ी, बस्सी व चौथमल मीना निवासी बंदड़ी थाना नांगल राजावतान को दबोचा गया है। एसपी ने बताया कि शेष आरोपियों को भी पकडऩे के प्रयास में पुलिस दल लगे हुए हैं। मामले में 12 से Óयादा आरोपियों की निशानदेही की गई है। एसपी ने बताया कि दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद था। इसके चलते हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। वायरल वीडियो, मोबाइल लोकेशन व मुखबिरों की मदद से आरोपियों को दबोच लिया। जन्मदिन की पार्टी के नाम से बुलाया एसपी ने बताया कि 22 जुलाई की मध्यरात्रि मुल्कराज मीना व उसके साथियों ने षडय़ंत्र रचकर जन्मदिन की पार्टी के नाम से छतरी वाली ढाणी निवासी जीवाराम मीना उर्फ जीवा को मीणा छात्रावास के पीछे बुलाय...

मंडावर क्षेत्र में एक घण्टे झमाझम बारिश

Image
मंडावर. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस से राहत मिली व चेहरे खिल उठे। गौरतलब है कि इस वर्ष कस्बे में मानसून रूठा हुआ है। आधे से अधिक सावन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक अच्छी बरसात नहीं हुई। इसके चलते किसानों के भी चेहरे मुरझाए हुए थे, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही कस्बे व आसपास के इलाकों में लगातार करीब एक घण्टे लगातार झमाझम बरसात हुई। कस्बे की कॉलोनियां व मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया। इसके चलते आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कस्बे में पंचायत प्रशासन द्वारा समय- समय पर सफाई नही होने के कारण नालों में कचरा भरा रहने से पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो गया। उमस से रहे परेशान नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद उमस बढऩे से लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। तहसील कार्यालय में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। सभी कार्यालयों में बनेगा वर्षा जल पुनर्भरण ढांचा दौसा . गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने के लिए वर्षा जल पुनर्भरण प्रबंधन का कार्य अब प्रभावी रूप में संचाल...

दौसा व बांदीकुई में व्यापारी तथा लालसोट में आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दौसा व बांदीकुई शहर में एक-एक व्यापारी संक्रमित निकला तो लालसोट क्षेत्र में हथकढ़ शराब के मामले में पकड़ा गया आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खास बात यह है कि दौसा शहर में जो युवा व्यापारी पॉजिटिव निकला है, उसकी दौसा में कराई गई जांच नेगेटिव आई थी। उसी दिन शाम को व्यापारी ने जयपुर में जाकर जांच कराई तो वह पॉजिटिव आ गई। ऐसे में जांच के तरीके पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। Businessman and accused turned out to be Corona positive दौसा शहर के नए कटले में कपड़े की दुकान करने वाले युवा व्यवसायी के 20 जुलाई से खांसी होने के कारण 24 जुलाई को दौसा जिला अस्पताल में जांच कराई गई। 25 को बुखार भी हुई। 27 को कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव रिपोर्ट आई, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराने गए। वहां चिकित्सक ने लक्षण देखते हुए फिर से जांच कराने की सलाह दी। इस पर व्यापारी ने सोमवार शाम निजी लैब पर जांच कराई। मंगलवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में पीडि़त को...

प्रधानमंत्री आवास योजना : दौसा जिले में छह सौ से अधिक आवास अधूरे

Image
दौसा. जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों में करीब छह सौ से अधिक आवासों का निर्माण अधूरा होने से जिला परिषद प्रशासन के लिए गले की फांस बने हुए हैं। प्रशासन की ढिलाई से अधूरे आवासों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। जिला परिषद द्वारा जिले में गरीब परिवारों को आवास की सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए दिए जाते हैं। इससे गरीब परिवार छोटा मकान बनाकर अपना जीवन गुजारा करता है। योजना के तहत जिला परिषद प्रशासन द्वारा स्वीकृत आवासों में पिछले दो साल में करीब छह सौ से अधिक आवास अधूरे हंै। इन अधूरे आवासों को पूरा कराने के लिए पंचायत समिति प्रशासन द्वारा लाभार्थियों को नोटिस देने के बाद पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से लाभार्थियों द्वारा अधूरे आवासों को पूरा नहीं किया जा रहा है। आखिर क्यों है अधूरे आवासयोजना के तहत सरकार द्वारा छोटे मकान बनाने के लिए गरीब परिवारों को करीब डेढ़ लाख रुपए तीन किस्तों पर दिए जाते हैं, लेकिन अधिकतर लाभार्थी छोटे मकान की जगह पर बड़ा...

दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने जारी किया बयान- राम मंदिर बनेगा तो देश से कोरोना भाग जाएगा

Image
दौसा. पूर्व केंद्रीय मंत्री और दौसा से भाजपा सांसद जसकौर मीणा ने सोमवार को राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही राम मंदिर बनेगा, तो देश से कोरोना भाग जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है ऐसे में 5 अगस्त को खुशियां मनाएंगे, दीपक जलाएंगे और मिठाइयां बांटेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महान विभूति बताया। कांग्रेस पर हमला बोला इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सांसद जसकौर मीणा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझ रही है और भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की सोच लेकर आगे बढ़ रही है ऐसे में भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस की मानसिक विकृति है या फिर बुद्धि का दिवालियापन है। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा सामना में दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ी थी और अब इस तरह के बयान बाजी छोटे मुंह बड़ी बातें जैसी प्रतीत होती हैं। दौ...

नहीं है कोरोना संक्रमण का खौफ...

Image
लालसोट. शहर के गौरव पथ पर पिछले करीब डेढ़ माह से संचालित हो रही थोक फल सब्जी मंडी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के खतरे को एक बार फिर आमंत्रित कर रही है। आलम यह है कि थोक फल सब्जी मंडी में कोरोना एडवाइजरी की सरेआम प्रतिदिन धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और मंडी समिति व उपखण्ड प्रशासन ने भी इस पर गौर करना उचित नहीं समझा है। दौसा जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में गत दिनों हुए कोरेाना विस्फोट के बाद भी लालसोट की थोक फल-सब्जी मंडी के हाालात को लेकर कृषि उपज मंडी समिति व उपखण्ड प्रशासन चुप्पी साधे है। गौरतलब है कि लालसोट शहर में पूर्व में थोक फल-सब्जी मंडी का संचालन कृषि उपज मंडी परिसर में होता था। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन व कफ्र्यू के दौरान वहां से मंडी का स्थान बदल कर कृषि उपज मंडी के पीछे गौरव पथ पर कर दिया था। शुरुआत के कुछ दिनों तक तो मंडी के हालात कुछ ठीक नजर आए। इस दौरान किसान, दुकानदार व ग्राहक मुंह पर मास्क या गमछा लगाकर नजर आते थे, लेकिन अब मंडी में सुबह सात से लेकर दस बजे तक प्रतिदिन सैकड़ों खरीदार व किसान बिना मास्क व गमछा लगाए ही पहुंचते हैं। आढ़तियों की दुकानों पर खरीदारों की ...

अलवर क्षेत्र में बॉर्डर होमगार्ड की टै्रक्टर से कुचलने पर मौत

Image
दौसा. अलवर जिला क्षेत्र की बलदेवगढ़ वन चौकी क्षेत्र में रविवार को पेट्रोलिंग कर रहे बॉर्डर होमगार्ड के जवान को पत्थर से भरी टै्रक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। इससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। दौसा मुख्यालय नजदीक होने के लोग घायल जवान को जिला अस्पताल दौसा ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम तक शव परिजनों के आने के इंतजार में मोर्चरी में रखा रहा। मामला अवैध खनन से जुड़ा होना बताया जा रहा है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल मिश्रा ने बताया कि मृतक होमगार्ड जवान केवलसिंह (43) पुत्र मेजरसिंह निवासी ढाबा, पीलीबंगा जिला श्रीगंगानगर का निवासी है। अलवर जिले की बलदेवगढ़ वन चौकी पर वह तैनात था। जवान को लेकर दौसा अस्पताल पहुंचे साथी राजवेंद्र सिंह ने बताया कि वे दोनों सुबह पेट्रोलिंग के लिए गए थे। इसी दौरान गोलाकाबास के समीप अवैध रूप से खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर मिले। बॉर्डर होमगार्ड के जवानों को देखकर दो ट्रैक्टर चालक तो फरार हो गए। तीसरे ट्रैक्टर चालक को केवल सिंह ने डंडा लगाकर रोकने की कोशिश की तो जवान पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राघवेंद्र ने ग्रामीण भवानीसिं...

ट्रक में ठूंस ठूंस कर भर रखा था गोवंश, 28 गोवंश को कराया मुक्त, तीन की मौत

Image
दौसा. दुब्बी . सिकंदरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। इस दौरान करीब 28 गोवंश को मुक्त कराकर दौसा गोशाला भिजवाया। मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुब्बी चौकी व सिकंदरा पुलिस के जवान शनिवार को देर रात नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रक को दौसा की ओर से आता हुआ देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक को स्पीड में भगाकर ले गया। इस दौरान एएसआई सोवरन सिंह, दुब्बी चौकी के कांस्टेबल बनवारीलाल गुर्जर व कमलेश शर्मा ने मोटरसाइकिल से पीछा कर केलाई के समीप ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक व खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने जब ट्रक को देखा तो उसमें ठूंस-ठूंस कर गोवंश भरे हुए थे। बाद में ट्रक को दौसा गोशाला लेकर गए। सभी गोवंश को ग्रामीणों की मदद से उतरवाया गया। जिसमें से दो-तीन पशुओं की दम घुटने की वजह से मौत हो चुकी थी, वहीं कुछ घायल भी हो चुके थे। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गोवंश का इलाज करवाया। source https://www.patrika.com/dausa-news/cows-were-filled-in-the-truck-with-the-help-of-the-cow-28-were-freed-629797...

कालोता में चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत

Image
कुण्डल(दौसा). ग्राम पंचायत कालोता में शिव मन्दिर के पीछे तलाई में चल रहे मनरेगा कार्य करने के दौरान रविवार को उमस व गर्मी के चलते चार श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई। इससे अन्य श्रमिकों में भी हड़कम्प मच गया। मनरेगा के तलाई खुदाई कार्य में 72 श्रमिकों कार्य कर रहे हैं। इस दौरान चार महिला श्रमिकों की अचानक तबीयत खराब हो गई। मेट रामबल गुर्जर व राजेश ने उन्हें छांव में बिठाकर टेबलेट भी दी, लेकिन सुधार नहीं होने पर ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, विकास अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद चारों महिला श्रमिकों को घर भेज दिया गया। सीमा देवी, तीजा देवी, बीनादेवी, रामेश्वरी देवी की कार्य के दौरान मिट्टी निकालते समय तबीयत खराब हो गई। श्रमिकों ने बताया कि शनिवार को तीन, शुक्रवार को भी दो श्रमिकों की तबीयत खराब हो गई थी। श्रमिकों ने बताया पूर्व में मनरेगा का समय सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक था, लेकिन 2 जुलाई से मनरेगा का समय बदलकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का कर दिया। बदले गए समय के दौरान तेज धूप व उमस भरी गर्मी होने से श्रमिकों का कार्य करना मुश्किल हो गया। धूप म...

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी दबोचे, 8 मोटरसाइकिल बरामद

Image
दौसा. कोतवाली थाना पुलिस को वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में रविवार को सफलता मिली। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल बरामद की। गौरतलब है कि दुपहिया वाहन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही थी। अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने से लगाम लगने की उम्मीद है। Vehicle thief gang busted, 3 accused arrested, 8 motorcycles recovered पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज एस. सेंगथिर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी मनीष अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मीना के नेतृत्व में वाहन चोरों को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। एएसपी अनिलसिंह चौहान व सीओ नरेन्द्र इनखिया ने सुपरविजन किया। स्पेशल टीम कई दिनों से मुखबिरों से सूचना लेकर वाहन चोरी करने वाले संदिग्ध लोगों पर निगरानी रख रही थी। 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली की तीन जने बिना नंबर की बाइक से घूम रहे हैं तथा वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर दौसा में आरोपी नाहरखोर्रा निवासी बाबूलाल मीना व महेन्द्र मीना तथा रामराज मीना निवासी कानेटी टोडाभीम को दबोच कर एक बाइक जब्त की। पूछताछ क...

105 कनेक्शनों पर पकड़ी बिजली चोरी,15 लाख का जुर्माना

Image
दौसा. महुवा उपखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दौसा अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में गठित की गई सतर्कता दल की टीम ने शनिवार को घरेलू, कृषि व व्यावसायिक कनेक्शनों पर 15 लाख रुपए का जुर्माना किया है। सहायक अभियंता माखन मीणा ने बताया कि महुवा, मंडावर व खोहरा मुल्ला सब डिवीजन में टीम ने 105 घरेलू, कृषि व कॉमर्शियल कनेक्शनों पर विद्युत चोरी के मामले में 15 लाख रुपए का जुर्माना किया है। कार्रवाई के दौरान महुवा, मंडावर व खोहरा मुल्ला सबडिवीजन के सभी अधिकारी सहित दौसा जिले से गठित सतर्कता दल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि महुवा उपखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी बहुतायत रूप में की जाती है, लेकिन निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण ये लोग सतर्कता दल की टीम पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। हाल ही में महुवा के गंगवाना व बाड़ा बुजुर्ग गांव में टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला कर दिया गया था जिसमें कई कर्मचारियों के चोट आई थी तथा उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। अतिक्रमण पर चली जेसीबी मानपुर. मरियाड़ा गांव की पोसवाल ढाणी में गैर मुमकिन रास्ते पर...

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जीवा के हत्यारों को पकडऩे की मांग

Image
दौसा. छतरी वाली ढाणी निवासी युवक जीवराज उर्फ जीवा मीना की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को छतरी वाली ढाणी के लोगों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। Demonstration on collectorate, demands to apprehend Jeeva's killers जिला कलक्टर व एसपी के नाम ज्ञापन देकर छतरी वाली ढाणी के लोगों ने बताया कि 23 जुलाई को सुनियोजित तरीके से षडय़ंत्र कर जीवा मीना को दौसा की एक होटल से अगवा कर बनियाना के पास हत्या कर दी गई। इस मामले में लवाण थाने में नामजद आरोपी मुल्कराज मीना, लेखराज, नरेनद्र चैनपुरा, कमलेश पाडावाला, गंगाधर पाटन, सुरेश, पायलेट, बिट्टू, बच्चू, पीलू, महेश पोस्वाल, लालाराम, चिन्नू छारेड़ा, चिन्नू पायलेट, रूपा मीना गैंग जगतपुरा व अन्य 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, लेकिन अभी तक कोई भी नहीं पकड़ा गया। पुलिस हत्या को गैंगस्टर व गिरोह का नाम देकर बदनाम कर रही है। इससे युवाओं में आक्रोश है। ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को मुआवजा, पत्नी को स...

सिकराय उपखंड अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, कर्मचारियों में खलबली

Image
दौसा. सिकराय. जिले में शनिवार को सिकराय उपखंड अधिकारी सहित कोरोना के तीन मरीज सामने आए। सिकराय एसडीओ हरिताभ आदित्य की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कर्मचारियों में हडक़म्प मच गया। मानपुर थाने में 22 जुलाई को पुलिसकर्मियों और उपखंड अधिकारी कोरोना जांच सैम्पल लिए गए थे। इसकी जांच रिपोर्ट में एसडीओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी कार्यालय को सेनेटाइज कराया गया और तीन दिन के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. अमितकुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने उपखंड अधिकारी के संपर्क में आने वाले तहसील व पंचायत समिति के कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए। एसडीओ फिलहाल जयपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। Sikrai subdivision officer Corona positive, staff panic वहीं दौसा शहर की नई मंडी रोड स्थित अमरनाथ कॉलोनी में एक जना कोरोना पॉजिटिव निकला। कटले में घड़ी की दुकान करने वाले पीडि़त के बुखार व खांसी होने पर 21 जुलाई को जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरआरटी प्रभारी डॉ. सुभाष बिलोनिया के नेतृत्व में टीम पहुंची तथा होम आइसोलेट कर दिया गया। सम्पर्क मे आए...

एसओजी ने 4.45 क्विंटल गांजे के साथ छह आरोपी दबोचे

Image
सिकंदरा. राजस्थान एसओजी टीम ने एडीजी अशोक राठौड़ के निर्देशन में दौसा में जयपुर आगरा हाईवे सिकंदरा टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से जयपुर लाई जा रही मादक पदार्थ की खेप पकड़ी है। एसओजी के डीएसपी चिरंजीलाल मीणा के नेतृत्व में दौसा के सिकंदरा टोल प्लाजा पर टीम पहुंची तथा एक कंटेनर को रुकवाकर जांच की गई तो उसके अंदर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तुलवाने पर करीब 444 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस दौरान टीम ने छह जनों को गिरफ्तार किया। SOG arrested six accused with 4.45 quintal ganja डीएसपी ने बताया कि गांजे की खेप लेकर जयपुर की तरफ आ रहे कंटेनर की एक कार से चार आरोपी एस्कॉर्ट कर रहे थे। कार में सवार चार जनों तथा कंटेनर में सवार 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर और मथुरा के रहने वाले हैं। आरोपी सोनू सांसी, जगदीश सांसी, वेदराम जाटव, श्यामलाल, सुरेंद्र कुमार व चिमनलाल से पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले मुख्य आरोपियों तक पहुंच सके। साडिय़ों की गठरियों में छिपाया था गांजा एसओजी डीएसपी चिरंजीलाल ने बताया कि आरोपियों ने गांजे को कंटेनर के ...

सत्ता संग्राम: कांग्रेस की एकता के लिए पद छोड़ें सीएम-मुरारीलाल

Image
दौसा. सचिन पायलट कैम्प में शामिल दौसा विधायक मुरारीलाल मीना ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुराने नेता हैं, लेकिन वे हम लोगों पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। हमने ना कांग्रेस नहीं छोड़ी और ना ही बीजेपी से सम्पर्क किया। गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर क्यों कुर्सी के चिपक कर बैठे हैं। अगर वास्तव में कांग्रेस के हितैषी हैं तो पार्टी की एकता के लिए सीट को छोड़ देना चाहिए। मुरारीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से व्यथित व उपेक्षा से नाराज होकर सभी विधायक हाईकमान के सामने बात रखने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। लम्बे समय से दिल्ली रुके हुए हैं। ना हमें कैद किया हुआ है और ना हम बीजेपी से सम्पर्क कर रहे हैं। बाउंसर लगाने की बात गलत है। एसीडी, एसओजी के प्रयोग व उनके रवैये से हमारे परिजन भयभीत हैं। सभी विधायक कांग्रेस से ही हैं, वे क्यों सीएम खिलाफ हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को अतिशीघ्र अपनी कार्यप्रणाली को बदलना होगा। इससे कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। गार्डन में बैठे दिखे पांच विधायक वीडियो बयान ज...

मनरेगा श्रमिकों पर मधुमक्खियों का हमला

Image
दौसा. लवाण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खानपुरा में शुक्रवार को मनरेगा के तहत गदली की तलाई में खुदाई कार्य के दौरान पीपल के पेड़ में बैठी मधुमक्खियों ने श्रमिकों पर हमला कर दिया। इससे बीस श्रमिक बेसुध व घायल होकर गिर गए। जिन्हें लवाण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विकास अधिकारी डॉ.हरकेश मीणा ने कार्य को बंद करवा दिया। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम विकास अधिकारी संगीता बाजिया ने बताया कि कुछ महिलाओं को तो तुरन्त मौके पर ही दवा दे दी थी। बाद में अस्पताल लेकर आए। विकास अधिकारी ने बताया कि खानपुरा में १२० मनरेगा श्रमिकों की मस्टररोल थी। जिसमें ४५ श्रमिक एक तलाई में मिट्टी खुदाई का काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से अनोखी, मीरा, उर्मिला, ममता, सुनीता, लल्ली, भोरी देवी, मंजू, सुनीता, सीता, भागोती, मंजू, रूकमणी, मंजू, उगन्ती, सीता समेत बीस श्रमिक घायल हो गए। इसमें कुछ श्रमिकों को तो परिजन मौके से ही निजी अस्पताल ले गए। मनरेगा कार्य के समय परिवर्तन की मांग ग्रामीणों व श्रमिकों ने विकास अधिकारी से मन...

यादराम हत्याकाण्ड मामले में चचेरा भाई गिरफ्तार

Image
दौसा. महुवा. महुवा थाना क्षेत्र के सांथा गांव में गत मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का ही चचेरा भाई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि गत 21 जुलाई सुबह करीब 11 बजे सांथा गांव में परचुन की दुकान चलाने वाले यादराम मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर महवा पुलिस वृत्ताधिकारी शंकरलाल मीणा व थानाधिकारी करणसिंह राठौड़ ने घटनास्थल पहुंच मौका मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने जरुरी साक्ष्य लिए। इस मामले में एसपी मनीष अग्रवाल व एएसपी अनिलसिंह चौहान ने भी घटनास्थल पहुंच पूछताछ की एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सीओ महुवा के नेतृत्व में टीम गठित की। इस पर पुलिस ने थाना महुवा ग्राम सांथा निवासी रिंकू मीणा (22) को करौली जिले से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि दोनों में लेनदेन को लेकर विवाद था। टीम में महुवा सीओ शंकरलाल मीना, सलेमपुर थानाधिकारी गिर्राज, हैड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल धर्मराज, पूरण, बनेसिंह, गौरीशंकर, पप्पू, पुष्पेन्द...

बेरहमी से पीटकर युवक की हत्या, मौके पर मिले डण्डे व लोहे का सरिया

Image
दौसा. लवाण. लवाण थानान्तर्गत बनियाना व ढिगारिया के बीच अंधेरी ढाणी के पास खेत में बुधवार रात एक युवक को बेरहमी से लाठी और सरिए से पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर सवाईमानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया। जहां देर रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर लालसोट वृत्ताधिकारी सतीश यादव, सदर थाना प्रभारी कमलेश मीणा और लवाण थाना प्रभारी हेमलता आदि पहुंचे। जहां खून में लथपथ कपड़े, जूते, डण्डे और लोहे के सरिए आदि मिले। इससे पुलिस ने बेरहमी से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने बताया कि जीवाराम मीणा (35) छतरी वाली ढाणी का है। पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर जीवाराम के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने बताया कि जीवाराम और कमलेश बागपुरा के बीच काफी दिनों से गैंगवार चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों गुटों में झगड़ा हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। source https://www.patrika.com/dausa-news/young-man-brutally-beaten-sticks-and-iron-bars-found-on-the-spot-6290939/

हाइवे पर पुलिस की बत्ती लगी गाड़ी पकड़ी

Image
खेड़ला. जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटोली के समीप पुलिस की बत्ती लगी कार को पकडकऱ पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। हाइवे पर गश्त के दौरान बालाहेड़ी चौकी के जवान महेश फागना को बत्ती लगी कार आती नजर आई। रोककर चालक से पूछताछ की तो पहले उसने कार डीआईजी जेल किशनसहाय मीणा की होना बताया, लेकिन गहन पूछताछ के बाद यह का किसी भी पुलिस अधिकारी के लगी होना नहीं पाया। इस पर पुलिस ने अमन पुत्र कमलेश मीणा निवासी साकरवाड़ा टोडाभीम को हिरासत में लेकर बत्ती लगी कार को जब्त करने की कार्रवाई की। फिलहाल महुवा पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य मानते हुए युवक को शांति भंग में ही गिरफ्तारी दिखाकर कार को जब्त किया है। इधर, महुवा पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा ने बताया कि हाइवे पर बत्ती लगी कार को जब्त कर लिया। यह कार पहले किसी अधिकारी के लग रही थी। जहां से यह युवक इसको खरीदकर लाया है, लेकिन इसने बत्ती नहीं हटाई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाइवे पर पुलिस की बत्ती लगी कारों में सवार लोगों द्वारा अवैध वसूली करने के मामले भी सामने आए हैं। चोरी की मोटरसाइकिल सहि...

दौसा कलक्टर पहुंचे अस्पताल, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना पर जताई नाराजगी

Image
दौसा. जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने बुधवार को रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने महिलाओं की भीड़ देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने के लिए सुरक्षा गार्ड लगवाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने अस्पताल परिसर का जायजा लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने व साफ-सफाई रखने को कहा। कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों को समय पर आवश्यक सामग्री, खान-पान की पूर्ण व्यवस्था रखने सहित आवश्यक सावधानियां बरती जाए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएल मीना ने चिकित्सालय के स्टाफ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबन्धक राजकुमार शर्मा, डॉ. सीएल मीना, डॉ. दीपक शर्मा सहित अन्य चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित था। हमलावरों को पकडऩे की मांग दौसा . अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ ने जिला कलक्टर व एसपी को ज्ञापन देकर ग्राम माहरिया में लड्डू लाल स्वामी के परिजनों पर हुए हमले के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जगदीशप्रसाद वैष्णव, बाबूलाल, बनवारीलाल...

आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह आधा दर्जन कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 5 दौसा शहर व एक समीप के गांव में मिला। चिकित्सा विभाग के अनुसार खेड़ला मोड़ पर एक युवक दिल्ली से लौटा था। यहां जांच कराने पर पॉजिटिव निकला है। सम्पर्क में आए ६ परिजनों की भी जांच की गई है। इसी तरह एवीएम स्कूल के पास रानी की बीड़ निवासी युवक लालसोट के बिजली विभाग में काम करता है। बुखार होने पर मोड़ा बालाजी अस्पताल में दिखाया। 19 जुलाई को कोरोना जांच कराई। सम्पर्क में ९ परिजन आए, जिनकी भी जांच की गई है। वहीं एक जना मधुर विहार कॉलोनी सैंथल मोड़ पर पॉजिटिव पाया गया। आरआरटी टीम प्रभारी डॉ. सुभाष बिलोनिया मरीजों के घर पहुंचे तथा जांच की गई। Half a dozen corona positives found इनके अलावा तीन केस ईदगाह कॉलोनी में सामने आए। गत दिनों कोरोना से वृद्ध की मौत होने के बाद परिजनों की जांच की गई थी। उसी परिवार से तीन जने अब पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक २ साल का बालक तथा एक महिला व एक पुरुष शामिल हैै। वहीं जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 271 हो गई है। 221 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। ...

दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Image
दौसा. महुवा. थाना इलाके के सांथा गांव में परचून की दुकान चला रहे एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा व थाना प्रभारी करण सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद बड़ी संख्या में वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि सांथा गांव निवासी यादराम (30) पुत्र प्रभु मीणा गांव में परचून की दुकान चलाता था। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर उसे सिर पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। टीम गठित कर पुलिस तलाश में जुट गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को महुवा सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीणा व सरपंच मानसिंह सांथा सहित बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प...

चार छप्परपोश में आग, हजारों रुपए का नुकसान

Image
गीजगढ़. कस्बे की रैवास्या ढाणी में सोमवार दोपहर चार छप्परपोश घरों में अचानक आग लगने से एक भैंस जिन्दा जल गई, वही दो भैंस झुलस कर घायल हो गई और बाइक सहित हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक युवक भी झुलस गया। रैवास्या ढाणी निवासी शिवराम मीणा के तीन छप्परपोश व गैंदालाल मीणा के एक छप्परपोश में अचानक आग लगने से एक भंैस की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, वही दो अन्य बुरी तरह से झुलस गई। मवेशियों को बचाने के लिए दौड़े चेतराम मीणा भी आग से झुलस गया। आग से छप्परपोश में रखी एक बाइक, अनाज, चारपाई, कपड़े, चारा सहित अन्य हजारों रुपए घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और हर कोई आग बुझाने में जुट गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी पवन गुर्जर, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी लेकर पीडि़तों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। पशु चिकित्सक हीरालाल बैरवा ने झुलसे पशुओं का इलाज किया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रो-रोकर बुरा हाल: आग लगने से एक भैंस की मौत सहित हजारों रुपए का नुकसान होने से पीडि़त परिवार...

सत्ता संग्राम: 'राजनीतिक मजबूरी' में परिवार से बनी दूरी, होटल में फाइल देख रहे मंत्री

Image
दौसा. प्रदेश की राजनीति में आए भूचाल के बाद राजनीतिक मजबूरी के चलते विधायकों को परिवार से दूर हुए एक सप्ताह से भी अधिक समय हो गया है। वहीं क्षेत्र की जनता तो देखने के लिए तरस ही गई है। पायलट कैम्प के विधायकों की तो परिजनों से भी बात नहीं हो पा रही है। सोमवार को दौसा विधायक मुरारीलाल मीना का जन्मदिन था, लेकिन उनके मौजूद नहीं होने पर समर्थक विधायक को मिलकर बधाई नहीं दे सके। लालसोट विधायक व उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना तथा सिकराय विधायक व महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैम्प में हैं तथा जयपुर की होटल में मौजूद हैं। उनके फोन चालू हैं तथा वे परिजनों से बात कर हाल-चाल पूछ लेते हैं। इसके अलावा मंत्रालय के कामकाज भी होटल से ही निपटा रहे हैं।मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि परिवार से फोन या वीडियो कॉल पर बात कर लेती हूं। शनिवार को बच्चे होटल में मिलकर गए थे। मंत्रालय के कामकाज भी बदस्तूर चल रहा है। फाइलें आ जाती है तथा अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहकर मॉनिटरिंग कर रही हैं। सचिन पायलट कैम्प में मौजूद दौसा विधायक मुरारीलाल मीना व बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा...

लालसोट में तीन इंच बारिश, दौसा में तीसरी बार सावन के सोमवार पर 'जलाभिषेक'

Image
दौसा. सावन में लगातार तीसरे सोमवार को भी इन्द्रदेव की मेहरबानी हुई। जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में बारिश हुई। लालसोट तहसील क्षेत्र में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई। बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। खरीफ की फसलों को अमृत मिल गया। जिला मुख्यालय पर दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक मध्यम गति की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। कई कॉलोनियों में नालियां अवरुद्ध होने से मार्ग में कीचड़ हो गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया तथा लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में जिन किसानों ने फसल बुवाई कर रखी है, उनके खेतों में सिंचाई की जरुरत बारिश ने पूरी कर दी। जल संसाधन विभाग के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक लालसोट तहसील के वर्षामापी यंत्र में 72 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं रामगढ़ पचवारा में 38 एमएम व राहुवास में 5 एमएम बारिश मापी गई। जिले में अब तक कुल औसम 104.65 एमएम बारिश हो चुकी है, जो जिले के औसत का मात्र 17 प्रतिशत है। जिले के एकमात्र मोरेल बंाध का जलस्तर वर्तमान में 6 फीट 4 इंच है। शेष बांध अभी खाली पड़े हैं। sour...

प्रभावशाली लोगों के हौसले बुलंद, प्रशासन पस्त

Image
भंडाना (दौसा). ग्राम पंचायत नांगल बैरसी के मालपुरिया गांव की ढाणी रूपनगर स्थित आबादी भूमि से ढाणी के घरों में जाने के लिए बने 20 फीट के रास्ते कुछ प्रभावशाली लोगों ने आबादी भूमि सहित रास्ते पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन देने पर जिला कलक्टर ने पंचायत समिति प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, लेकिन पंचायत प्रशासन ने मामले को झूठा बताते ठण्डे बस्ते में डाल दिया। बाद में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने पर मामले का पटाक्षेप करने के लिए जांच कमेटी गठित कर मौके पर भेजी। कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि रास्ता पूर्णतया बंद है और 20 फीट चौड़ाई से अतिक्रमण हटा दिया है। इस पर कलक्टर ने विकास अधिकारी को आदेशों की अवहेलना का दोषी माना और 10 दिन में प्रकरण का निस्तारण नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया और 20 फीट चौड़ाई में कच्चा रास्ता बनाया और भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के नोटिस भी दिए। प्रशासन की कार्रवाई के कुछ दिन बाद जुलाई 2020 में प्रभावशाली लोगों ने रास्ते...

दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश से मौसम सुहावना

Image
दौसा. आखिर जिले में इन्द्रदेव ने मेहरबानी की। जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में करीब दो घंटे तक रुक-रुक बारिश हुई। इससे सडक़ें गिली हो गई तथा मौसम सुहाना हो गया। हालांकि मूसलाधार बारिश का इंतजार अभी भी बना हुआ है। जिले में अभी करीब 89 एमएम औसत बारिश हुई है, जो गत वर्ष से आधी है। ऐसे में कमजोर मानसून के कारण बोई गई फसलें खराब होने की आशंका होने लगी है। शनिवार को बारिश से किसानों को राहत मिली। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश होने पर फसलों को लाभ मिलेगा। इधर, शहरी क्षेत्र में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह सात बजे से ही सूर्यदेव आग उगल रहे थे। दोपहर के समय गर्मी के चलते बाजारों में सन्नाटा रहा। शाम करीब चार बजे से रुक-रुक बारिश चलती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। जिले में अभी तक सर्वाधिक महुवा में कुल 189 एमएम बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में होने वाली बारिश का जिले में अभी तक मात्र 14.52 प्रतिशत दर्ज हुआ है। अंधड़ से नुकसान गुढ़ाकटला. ग्राम पंचायत ऐचेड़ी में शनिवार को अंधड़ से खोजियों की ढाणी में एक पाटोरपोश घर गिर गया। सरपंच राकेश कुमार मीना ने बताया कि तुलसीराम म...

सेवानिवृत्त शिक्षक को हनी ट्रेप में फंसाकर सात लाख रुपए ऐंठे

Image
लालसोट. डिडवाना गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक को महिला समेत पांच जनों ने हनी ट्रेप में फंसा कर सात लाख रुपए ऐंठने व रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला लालसोट थाने में दर्ज हुआ है। डिडवाना गांव निवासी पीडि़त सेवानिवृत्त शिक्षक ने मामला दर्ज कराया है कि वह 5 मई को गांव में एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान पूनीराम माली निवासी डिडवाना ने उससे देवली गांव में उसके दोस्त रमेश मीना की तीन बीघा जमीन को सात लाख रुपए में दिलाने की बात कही। इसके बाद पूनीराम ने रमेश को फोन कर बुला लिया और दस हजार रुपए साई पेटे साथ लेकर चलने को कहा। रात्रि को उसे पूनीराम व रमेश लाडपुरा मोड़ पर ले गए। जहां दोनों ने खाने में कुछ मिला दिया और देवली मेें अमरुदों के बगीचे में बनी एक झोपड़ी में ले गए। जब वह दीर्घशंका के लिए गया तो पीछे से एक महिला को पलंग पर लाकर बैठा दिया। बाद में शेरसिंह, बंशीलाल एवं मामा नाम के व्यक्ति आए और जबरन मारपीट करते हुए उसके सारे कपड़े खुलवा दिए और उस महिला के साथ उसका वीडियो बना लिया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन व दस हजार रुपए भी छीन लिए और रमेश बाइक से महिला को छो...

आधा दर्जन कोरोना पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अनलॉक होने के बाद तीन गुना तेजी से कोरोना का प्रसार हुआ है। शनिवार को भी आधा दर्जन कोरोना मरीज मिले। चिकित्सा विभाग के अनुसार भांडारेज स्कूल के प्रधानाचार्य व बांदीकुई में हेयर ड्रेसर पॉजिटिव पाए गए। वहीं चार कोरोना केस दौसा निवासियों के जयपुर में मिले हैं। इनमें बैजवाड़ी, लालसोट, धनावड़ व खेड़ला बुजुर्ग की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महुवा के बाड़ा बुजुर्ग की घोंडी मीणा निवासी महिला के जयपुर में प्रसव हुआ है तथा वहीं भर्ती है। महुवा में एक निजी अस्पताल में दिखाया था, इसलिए वहां के चिकित्सक सहित अन्य की भी जांच हुई है। corona case in dausa इसी तरह धनावड़ की एक महिला के जयपुर में प्रसव हुआ। वहीं महिला चिकित्सालय में भर्ती है। महिला के करीब सात परिजनों को चिह्नित किया गया। एक कोरोना पीडि़त दौसा के दुर्गा मंदिर के समीप निधिवन नगर में भी सामने आया है। हालांकि शाम तक चिकित्सा विभाग के पास जयपुर मुख्यालय से रिपोर्ट नहीं आई थी। सूत्रों के अनुसार पीडि़त ने जयपुर जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में हो गया। वहीं जिला अस्प...