रोटरी क्लब ने साइकिल रैली से दिया जल संरक्षण का संदेश
दौसा. रोटरी क्लब दौसा, जिला एवं पुलिस प्रशासन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, दौसा के संयुक्त तत्वाधान मे ईटर्नल हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से जल संरक्षण एवं कोरोना वैक्सीन जागरुकता के प्रचार प्रसार के लिए साइकिल रैली निकाली गई। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइकिल रैली का प्रथम पड़ाव पांच किलोमीटर पर मानगंज में हुआ। जहां जिला कलक्टर एवं नगर परिषद सभापति ममता चौधरी ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए। 10 किलोमीटर का सेकंड पड़ाव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल जयपुर रोड पर एवं समापन 15 किलोमीटर पर हुआ। इस बीच में कला जत्था के कलाकारों का रथ मनोरंजन करते हुए साइकिल यात्रा के साथ-साथ चला। फ्रेम स्कूल में समापन पर भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। समापन समारोह में जिला कलक्टर एसपी अनिल बेनीवाल, पूर्व पीएमओ डॉ महेश शर्मा, फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मृदुल सिसोदिया, डीएफओ केतन कुमार, रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय जैन आदि की उपस्थिति में रैली में भाग लेने वाले को मैडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए। कवयित्री सपना सोनी ने कविता की प्रस्तुति दी। साइकिल रैली का शहर ...