Posts

Showing posts from September, 2020

गांवों की बनी सरकार, पकड़ेगी काम की रफ्तार

Image
लवाण. लवाण पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच और उपसरपंचों के चुनाव के बाद अब गांवों की सरकार बनकर तैयार हो गई है। इससे गंावों में कई माह से अटका विकास का काम अब गति पकड़ेगा। चुनाव में किसी की जीत तो किसी की हार किसी के चेहरे पर साफ नजर आई। वार्ड पंच व सरपंचों ने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कुर्सी का पूजन किया। सरपंचों ने विकास के काम की बात कही। उनका कहना था कि क्षेत्र में पानी, बिजली और शिक्षा को महत्व ज्यादा दिया जाएगा। सबको साथ लेकर विकास की गंगा क्षेत्र में बहाई जाएगी। सरंपचों ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन पालना कराकर आमजन कोरोना महामारी से बचाना है। सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर अधिकाधिक पौधे लगाए जाएंगे। सात पंचायतों में महिलाओं का कब्जा : लवाण पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव में 7 सीटों पर महिलाएं निर्वाचित हुई तो आठ स्थानों पर पुरुष सरपंच बने हैं। खास बात यह है कि निर्वाचित सातों महिला साक्षर हैं । एक भी निरक्षर नहीं है। इसके अलावा इस चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। डुगरावता ग्राम पंचायत में सबसे कम उम्र की सरपंच रोशनीदे...

हरियाणा से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी गणेशपुरा में दबोचा

Image
दौसा. हरियाणा से करीब एक साल से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। दौसा व हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी को हरियाणा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर 2019 को हरियाणा के गुरुग्राम जिला निवासी प्रेमिका की हत्या कर आरोपी सोमबीर जाट निवासी गांव बामडोला जिला झज्जर फरार हो गया। दौसा आकर गणेशपुरा में किराए से मकान लेकर रहने लग गया। पशुओं की दवा बेचने तथा मजूदरी का कार्य भी करता था। आरोपी गणेशपुरा से भी दूसरे लोगों को धमकाने में लगा था। हरियाणा पुलिस को जब मोबाइल लोकेशन दौसा की पता लगी तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इस पर जिला विशेष टीम के छुट्टनलाल शर्मा व राजूलाल मीना ने आरोपी का पता लगाकर गणेशपुरा में रहने के बारे में जानकारी जुटाई। सूचना मिलने पर हरियाणा पुलिस दौसा आ गई तथा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया गया। दोनों ही खिलाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका ताईक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी थी। वहीं आरोपी भी कुश्ती का खिलाड़ी...

हरियाणा से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी गणेशपुरा में दबोचा

Image
दौसा. हरियाणा से करीब एक साल से फरार प्रेमिका की हत्या का आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा में पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। दौसा व हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी को हरियाणा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर 2019 को हरियाणा के गुरुग्राम जिला निवासी प्रेमिका की हत्या कर आरोपी सोमबीर जाट निवासी गांव बामडोला जिला झज्जर फरार हो गया। दौसा आकर गणेशपुरा में किराए से मकान लेकर रहने लग गया। पशुओं की दवा बेचने तथा मजूदरी का कार्य भी करता था। आरोपी गणेशपुरा से भी दूसरों लोगों को धमकाने में लगा था। Accused of killing girlfriend from Haryana arrested in Dausa हरियाणा पुलिस को जब मोबाइल लोकेशन दौसा की पता लगी तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इस पर जिला विशेष टीम के छुट्टनलाल शर्मा व राजूलाल मीना ने आरोपी का पता लगाकर गणेशपुरा में रहने के बारे में जानकारी जुटाई। सूचना मिलने पर हरियाणा पुलिस दौसा आ गई तथा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई आरोपी को दबोच लिया गया। दोनों ही खिलाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका ताईक्वां...

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बस में से युवक के अपहरण का प्रयास

Image
दौसा. बस में सवार होकर जा रहे एक युवक का अपहरण करने के प्रयास का मामला मंगलवार को सामने आया। इस संबंध में पीडि़त ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राणोली निवासी आकाश सोनी पुत्र गोपाललाल राणोली से जयपुर बस से जा रहा था। कलक्ट्री चौराहे पर बस सवारी उतारने रुकी तो 5-6 आरोपी मौके पर आ गए। तीन जने बस में चढ़कर युवक को घसीटकर गेट तक ले आए। शोर मचाने पर परिचालक व अन्य सवारियों ने उसे बचाया। आरोपियों से युवक को ले जाने का कारण पूछा तो उन्होंने खुद को पुलिस थानेदार बताया। चालक व परिचालक ने जब उनसे परिचय पत्र मांगा तो वे भाग छूटे। चालक भी बस को रवाना कर ले गया। जयपुर रोड पर श्याम सरोवर के पास युवक को उतार दिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके से युवक को सुरक्षित ले आई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मिथुन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवक के परिवार की दौसा निवासी बीनू से रंजिश चल रही है। पीडि़त का कहना है कि इस रंजिश के चलते उसके अपहरण का प्रयास किया गया है। पुलिस ने मामला ...

प्रथम चरण का चुनाव कराकर लौटे दल, जमा कराए ईवीएम बेलेट बॉक्स

Image
दौसा. जिले में पंचायतराज चुनाव के तहत प्रथम चरण में महुवा, लालसोट व लवाण पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में मतदान कराकर दल मंगलवार देर शाम तक लौट आए। दोपहर करीब 1 बजे से ही दलों के वाहनों का रामकरण जोशी स्कूल में आना शुरू हो गया था। संबंधित काउंटरों पर मतदान दलों के कार्मिकों ने सामग्री, ईवीएम व बेलेट बॉक्स आदि जमा कराए। इससे स्कूल परिसर में चुनावी जमघट दिनभर लगा रहा। वहीं वाहन प्रकोष्ठ के कार्मिक भी व्यस्त रहे। स्कूल परिसर में खड़े वाहनों को नगर परिषद की टीम ने सेनेटाइज भी किया। वहीं वाहनों के लगातार आने-जाने से लालसोट रोड पर यातायात भी अव्यवस्थित रहा। स्कूल मैदान में जगह कम होने से वाहन चालक परेशान नजर आए। चौथे चरण के लिए नामांकन बुधवार को पंचायतराज चुनाव के चौथे चरण में जिले की दौसा व बांदीकुई पंचायत समिति क्षेत्र की 58 ग्राम पंचायतों में सरपंच व 576 पंच पद के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को रामकरण जोशी विद्यालय परिसर से आवेदन लेने के लिए रेण्डमाइजेशन के बाद आरओ व एआरओ के दल रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी पीयुष समारिया विद्यालय में प्रशि...

गहमा- गहमी के बीच उप सरपंच निर्वाचित

Image
महुवा (दौसा). क्षेत्र में गहमा-गहमी के बीच उपसरपंच के चुनाव हुए। उपखंड क्षेत्र की हल्दैना ग्राम पंचायत में रीना देवी, पाखर में चैनी देवी,कमालपुर में जग्गी प्रजापत, रामगढ़ में दौलतराम, सांथा में बबलू मीणा, पाली में रुचि शर्मा, खेडला बुजुर्ग में पिंकी, केसरा में राम खिलाड़ी, बड़ा गांव में विजय सिंह, कोट में वर्षा देवी उप सरपंच पद पर निर्वाचित हुई। रसीदपुर में राजकुमार गुप्ता, सलेमपुर में धारा सिंह, गढ़ हिम्मत सिंह में ओम प्रकाश सैनी, बनावड में मंजू देवी गुर्जर, पाटोली में पिंकी, बाड़ा बुजुर्ग में शुगर सिंह सैनी, पीपलखेड़ा में मनीष, ओन्ड मीना में सीमा मीना, खेडला गदली में रोहिताश मीणा, रींदली में डिंपल ,ढण्ड में मनीष कुमार ,मंडावर में विनोद कुमार जैन, खोहरा मुल्ला में मुद्रा देवी ,पलानहेड़ा में भगवान सहाय, ठेकड़ा में तारावती, धौलखेड़ा में प्रेम देवी उप सरपंच पद पर निर्वाचित हुई। जटवाड़ा में सुमन देवी, सालिमपुर में बन्नो, समलेटी में उर्मिला मीणा, उकरुंद ने गिन्नो देवी, हुडला में निशा मीना, टीकरी किलानोत में रोहिताश बैरवा , सहदपुर में कश्मीरा देवी, खानपुर में शांति देवी उप सरपंच पद पर निर...

ग्रामीणों के हंगामे के बाद तलावगांव ग्राम पंचायत में नहीं हुई मतगणना

Image
लालसोट. तलावगांव ग्राम पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण निपटने के बाद भी प्रशासन की मुश्किलें कम नहीं हुई। मतदान के बाद कुछ प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने मतदाता सूची से हटाए गए कुछ मतदाताओं को मतदान कराए जाने के आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वार्ड 12 की मतदाता सूची से कुछ नाम हटा कर अन्य वार्ड में जोड़े गए थे, जबकि इन मतदाताओं ने दोनों वार्ड में मतदान कर दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि यह पूरा कार्य मतदान दल की मिलीभगत से किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आठ मतदाताओं ने दो बार मतदान कर दिया। ग्रामीणों के हंगामे के चलते कुछ देर तक व्यवधान भी बना रहा। मतदान समाप्त होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। Panchayat Chunav: Counting not Done in Gram Panchayat of lalsot मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान व लालसोट उपखण्ड अधिकारी उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़ पहुंचे। मामले की जानकारी लेते हुए मतगणना को शुरू नहीं करने व उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों का रोष शांत हुआ और प्रशासन ने सभी ईवीएम को...

दौसा: जिले की 94 ग्राम पंचायतों में 82.32 फीसदी मतदान, चुने पंच सरपंच

Image
दौसा. गांव की सरकार चुनने के लिए सोमवार को मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। कोरोना के साए के बीच मतदाता मास्क जरूर लगाकर आए, लेकिन सोशल डिस्टेंसिग के नियम की धज्जियां उड़ती दिखी। मतदान केन्द्रों के अंदर सुबह कुछ देर तो मतदाता दूरी बनाकर खड़े नजर आए, लेकिन दोपहर तक लोग नियमों को भूल गए। मतदान केन्द्रों के बाहर मेला ही लगा रहा। पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को महुवा, लालसोट व लवाण पंचायत समिति क्षेत्र की 94 ग्राम पंचायतों में कुल 82.32 फीसदी मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच ग्राम पंचायतों में लोगों ने वोट डाला। सरपंच के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा पंच पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान किया गया। अधिकतर जगह शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। शाम 5.30 बजे के बाद अंदर रहे मतदाताओं को ही वोट डालने दिया गया। महुवा में 81.02, लालसोट में 82.21 तथा लवाण पंचायत समिति क्षेत्र में 83.73 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ। देर रात तक परिणाम आते रहे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जहां जश्न मनाया। वहीं पराजित प्रत्याशियों के खेमे में मायूसी छा गई। मंगलवार को उपसरपंच...

Rajasthan Panchayat Chunav: मास्क नहीं लगाया तो नहीं कर सकेंगे मतदान

Image
लवाण. लवाण पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्डपंचों के चुनाव 28 सितम्बर को होंगे। चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कसेरा व जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने लवाण पंचायत समिति की नई ग्राम पंचायत कंवरपुरा सहित कई मतदान केन्द्रों का जायजा लेकर मतदानकर्मियों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए। Rajasthan Panchayat Chunav: Will not be able to vote if No mask wear कसेरा ने कहा की मतदान केन्द्र पर भीड़ को एकत्र नहीं होने दें। मतदान करने के बाद मतदाता को तुरंत वापस भेज दे। पुलिसकर्मी भी गहन जांच के बाद ही मतदान केन्द्र पर जाने दे। केन्द्र पर गणना के समय बिजली, पानी व बैठने की सही व्यवस्था हो। जिला कलक्टर ने बताया कि मतदान उसी को करने दिया जायगा जिसके फेस मास्क हो। बिना मास्क वाले को मतदान नहीं करने दिया जाएगा। बूथों पर पोलिंग पार्टी के लिए सैनेटाइजर रखें। मतदाताओं के आपस में तीन फीट की दूरी बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने लवाण पंचायत समिति की सिंगवाड़ा, कंवरपुरा और बनियाना ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्र को औचक निरीक्षण किया। Rajasthan Panchayat Chunav: Will not be able to vote...

चोर गिरोह के चार आरोपी दबोचे

Image
बसवा. पंडितपुरा गांव में मोबाइल, एलईडी व बांदीकुई के मौजा गढ़मैढ़ी से जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को बसवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। गत कई दिनों से जिलें मे हो रही सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को देखते हुए महानिरीक्षक एस. सैंगाथिर व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के निर्देशानुसार बांदीकुई वृत्ताधिकारी संजय चंपावत के सुपरविजन में बसवा थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कई जगहों पर दबिश देकर वारदात में लिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का माल बरामद किया। Four accused of thief gang caught गौरतलब है कि 7 सितंबर की रात्रि आरोपी कुलदीप निवासी गोलिया का बास सिकंदरा, दिनेश कुमार निवासी सिंकदरा, गुलाब निवासी शेखपुरा, छोटेलाल अनंतवाड़ा ने यूको बैंक के पास स्थित मकान से सामान चुरा ले गए थे। इस पर बसवा थाना पुलिस आरोप पंजीबद्ध साइबर सैल की मदद से आरोपी गिरफ्तार कर सामान बरामद किया। गठित टीम में रामशरण थानाधिकारी बसवा, गिर्राज सहायक उप निरीक्षक, रामधन हैड कांस्टेबल, जगमोहन, शिवचरण, देशराज, साहून खान, भगवान सिंह, शमशेर आदि शामिल रहे। Four accused of thief g...

गांवों की सरकार को चुनेंगे मतदाता, लालसोट की 37 ग्राम पंचायतों में मतदान आज

Image
लालसोट. गांवों की सरकार यानि ग्राम पंचायत के सरपंच व वार्ड पंच के चुनावों के लिए वह समय आ गया है, जिसका पिछले करीब नौ माह से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। पहले पंचायत पुर्नगठन के चलते खड़़ी हुई कानूनी अड़चनों व बाद में कोरोना संक्रमण के चलते टले पंचायत चुनावों में सोमवार को सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। Voters will choose village government, Panchyat election tomorrow निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) गोपाल जांगिड़ ने बताया कि सोमवार सुबह साढे सात बजे से क्षेत्र की सभी 37 ग्राम पंचायतों के 177 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होगा। मतदान शाम साढे पांच बजे तक चलेगा, जिसके तुंरत बाद मौके पर ही मतगणना भी होगी। 29 सितम्बर को उपसरपंच का चुनाव संपन्न होगा। मतदान को लेकर उपखण्ड प्रशासन ने रविवार शाम तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है और सभी मतदान दल जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण के बाद देर शाम तक अपने अपने मतदान केंद्रों पर भी पहुंच चुके हैं। (नि.प्र.) दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए बहुकोणिय मुकाबला हो रहा है। सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 15 प्रत्...

चिकित्सक सहित 32 कोरोना संक्रमित मिले

Image
दौसा. जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या से रिकवरी रेट का प्रतिशत भी कम होता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व जिले में रिकवरी रेट जहां 90 प्रतिशत से ऊपर हो गई थी, वहीं अब यह घटकर 80.18 प्रतिशत हो गई है। लगातार तेजी से कोरोना का संक्रमण बढऩे से लोगों में चिंता भी बढ़ रही है। रविवार को जिले में 32 नए केस सामने आए। इनमें सैंथल का एक चिकित्सक, हाउसिंब बोर्ड कॉलोनी दौसा में 3 तथा दौलतपुरा में एक परिवार के 5 जने भी शामिल हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 994 हो गई है। 32 corona infected with doctor found चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक परिवार के तीन जने, आगरा रोड, डोरिया कॉलोनी और प्रताप कॉलोनी में 1-1 कोरोना संक्रमित मिला। वहीं लालसोट ब्लॉक के दौलतपुरा गांव में एक ही परिवार के 5 जने पॉजिटिव पाए गए। बांदीकुई में ग्रीन पार्क कॉलोनी, वाटर वक्र्स कॉलोनी व मुकरपुरा में एक-एक केस मिला। महुवा, बालाहेड़ी, रसीदपुर, भापुर में भी एक-एक जना कोरोना संक्रमित पाया गया। सिकराय ब्लॉक के सिकंदरा में सीएचसी सहित तीन, बावनपाड़ा, गढ़ व छोकरवाड़ा में एक-एक केस मिल...

मारपीट कर संत को किया घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो थाने पर धरने की चेतावनी

Image
नांगल राजावतान(दौसा). थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चूडिय़ावास के बंध के पास स्थित बालाजी मंदिर में रह रहे संत के साथ रविवार सुबह कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे घायल संत का ग्रामीणों ने उपचार कराने के बाद थाने में मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शिकायत दी। ग्रामीण दामोदरप्रसाद मीना, रामकिशन मीना, जगदीश शर्मा, भजनलाल मीना, गंगाधर मीना आदि ने बताया कि संत अरविन्द मिश्रा बालाजी के स्थान पर रहता है। कुछ लोगों ने सुबह जाकर संत के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने संत के साथ मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर थाने पर धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर जगदीश मीना, अमरपाल मीना, रमेश बैरवा, रामखिलाडी बैरवा आदि मौजूद थे। आदिवासी छात्रों पर गोलीबारी से युवाओं में रोष मेहंदीपुर बालाजी. डूंगरपुर जिले के काकरी डूंगरी पर पिछले 20 दिनों से धरना दे रहे आदिवासी छात्रों पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर युवाओं ने रोष जताया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने रविवार को ठीकरिया चौराहे पर सीएम का पुतला जलाकर जमकर नारे लगाए। इस दौरान आदिवासी नेता महेन्द्र नारे...

दौसा: पंचायतराज चुनाव प्रथम चरण: 3.34 लाख मतदाता सोमवार को चुनेंगे गांव की सरकार

Image
दौसा. पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत सोमवार को महुवा, लालसोट व लवाण पंचायत समिति क्षेत्र की 94 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। कोरोना एडवाइजरी व कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। रविवार दोपहर से शाम तक केन्द्रों पर मतदान दलों ने पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दौसा जिले की महुवा पंचायत समिति में 42, लालसोट में 37 और लवाण की 15 ग्राम पंचायतों में सोमवार सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 3 लाख 34 हजार 65 मतदाता हैं। सरपंच के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा पंच पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान किया जाएगा। मंगलवार को उपसरपंच का चुनाव होगा। बूथ से लेकर पंचायत समिति स्तर तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त शांतिपूर्ण मतदान व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 3 हजार से अधिक जवान चुनाव में लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ से लेकर ग्राम पंचायत व पंचायत समिति स्तर पर जाप्ता मौजूद रहेगा। प्रत्येक बूथ पर दो तथा ग्राम पंचायत में औसतन 15 से 20 जवान मौजूद रहेंगे। प्रत्येक ग्राम ...

थम गया चुनाव का शोर, अब व्यक्तिगत संपर्क में जुटे प्रत्याशी

Image
लालसोट. पंंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में 28 सितम्बर सोमवार को सरपंच व पंच पद के लिए होने वाले मतदान के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इससे पूर्व सरपंच व वार्ड पंच के सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरा दमखम लगा दिया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने शाम पांच बजे से पहले अपने समर्थकों के साथ दिनभर गांवों में रैली निकालते हुए वोट मांगे। कई प्रत्याशी व उनके समर्थक कोरोना एडवाइजरी की पालना करना भी भूल गए। प्रत्याशियों के साथ दर्जनों महिला पुरुष समर्थकों का हूजुम चलता रहा और अधिकांश जनों के चेहरों पर मास्क भी नजर नहीं आए। कई ग्राम पंचायतों में तो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने वाहन व बाइक रैली भी निकाल दी। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों को छोड़कर अकेले ही व्यक्तिगत रूप से मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम गोपाल जांगिड़ ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरपंच के लिए मतदान ईवीएम मशीन से होगा और वार्ड पंच के लिए मतपत्र से...

रामकल्याण हत्याकांड का खुलासा-पत्नी ने ही तौलिये से घोटा था गला

Image
लालसोट(दौसा). उपखण्ड के उगरियावास गांव में इस माह आठ सितम्बर को बाजरे के खेत में शव मिलने के सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी को ही पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अपने पति द्वारा थप्पड़ मारे जाने व उसकी शराब पीने की आदतों से घर पर कर्जा मांगने से परेशान पत्नी ने तौलिये से गलाघोंट कर पति को जान से मार देने के बाद बेट व बेटी की मदद से शव को बाजरे के खेत में छिपाने के लिए सहयोग किया था। मामले में सहयोग के लिए पुलिस ने मृतक के पुत्र को भी गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग पुत्री को भी निरुद्ध किया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी भांगती देवी एवं पुत्र धर्मराज बैरवा को गिरफ्तार किया है और एक नाबाालिग पुत्री को निरुद्ध किया है। लालसोट सीओ सतीश यादव ने बताया कि 8 सितम्बर को थाना क्षेत्र के उगरियावास गांव में बाजरे के खेत में रामकल्याण बैरवा का शव मिला था। इसके बाद मृतक के पुत्र धर्मराज बैरवा ने अज्ञात जनों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने जयपुर रेंज आईजी एस सेंगाथिर, एसपी मनीष अग्रवाल व एएसपी अनिल सिंह चौहान के निर्देश पर कार्यवाहक थाना प्रभा...

पानी के लिए पारा गर्म, महिलाओं ने टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Image
लवाण(दौसा). कस्बे में शुक्रवार को नलों से पानी के नहीं आने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पम्प हाउस पहुंचकर दूसरी जगह चल रही सप्लाई को बंद कराकर टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। मौके पर एक स्थानीय कर्मचारी तो मिला,लेकिन टंकियों में पानी भरने वाला कर्मचारियों नहीं मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महिलाएं टंकी से नीचे उतर आई। पांच बोरिंग, एक फैल, चार की मोटर खराब सन्तोष देवी, रमली, सुगना देवी, मीरा देवी, विमला, रोशन बागड़ी, सुवालाल, ईश्वर और राजू ने बताया कि सीनियर स्कूल, धोबी मोहल्ला, माली मोहल्ला, दौसा दरवाजा आदि दर्जनों मोहल्लों में नलों से पानी नहीं आने पर लोगों को पेयजल समस्या सता रही है। जलदाय विभाग ने कस्बे में पानी की सप्लाई के लिए पांच बोरिंग करवा रखे हैं। इसमें एक बोरिंग फैल तो चार बोरिंग की मोटर जलकर खराब हो गई। इस बारे में जलदाय विभाग के अभियंताों को अवगत कराने के बाद भी एक माह से नई मोटर नहीं भेजी। उन्होंने बताया कि कस्बे में कई जगह तो तीन-चार दिन में कभी पानी जा रहा...

भयमुक्त मतदान को लेकर किया फ्लैग मार्च

Image
महुवा (दौसा). पुलिस व आरएसी के जवानों ने ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने का संदेश दिया। कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पालना करवाते हुए चल रहे प्रथम चरण के पंचायतीराज चुनाव को लेकर गुरुवार को पुलिस व आरएसी के जवानों ने समलेटी, खौंचपुरी, पाटोली व पीपलखेड़ा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च कर भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। लालसोट. पंचायत चुनावों को लेकर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी गांवों में पुलिस व आरएसी के जवानो ने फ्लैग मार्च निकाला और ग्रामीणों को भय मुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि पुलिस कर्मियों व आरएसी के जवानों ने संयुक्त रूप से खेमावास, लालपुरा, खटवा, होदायली, श्रीरामपुरा, मिर्जापुरा, लाखनपुर, लाडपुरा, डिगो, इंदावा व खटूंबर ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पंचायत चुनावों मेें किसी भी बहकावे में नहीं आते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मतदान बूथों पर तैनात रहेेंगे एसटीएफ के जवान ल...

दौसा: पंचायतराज चुनाव दूसरा चरण: नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ

Image
दौसा. जिले में पंचायतराज चुनाव के लिए रणभेरी बज गई है। प्रथम चरण में लालसोट, लवाण एवं महवा पंचायत समिति क्षेत्र में 94 ग्राम पंचायतों के लिए 28 सितम्बर को मतदान होगा। शांतिपूर्णएवं भयमुक्त मतदान के लिए एसटीएफ एवं आरएसी की टुकड़ी ने पहुंचकर फ्लैग मार्च किया। सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरन्त बाद मतगणना होगी। 29 सितम्बर को उपसरपंच का चुनाव कराकर मतदान दल लौटेंगे। मतदान के लिए कौनसा मतदान दल किस पंचायत में जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर पीयुष समारिया एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हुई। इधर 3 अक्टूबर को पंचायतराज चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान होगा। इसके लिए जिले की सिकराय एवं नांगलराजावतान पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच एवं वार्ड पंचों के लिए भरे गए नामांकनों में नाम वापसी के बाद गुरुवार को प्रत्याशियों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। नाम वापसी के बाद नांगलराजावतान में 19 ग्राम पंचायतों में मुखिया के लिए 168 तथा सिकराय में 27 ग्राम पंचायतों में मुखिया के लिए 267 उम्मीदवार चुनावी मैदान ...

बांदीकुई एसडीओ, दो-दो चिकित्सक व पुलिसकर्मियों सहित 27 पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गत कई दिनों से मरीजों की संख्या में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ तथा 27 नए पॉजिटिव मिले। बांदीकुई उपखण्ड अधिकारी, दौसा में दो चिकित्सक, सदर थाने के दो पुलिसकर्मी, बैंक ऑफ बड़ौदा के तीन कर्मचारी आदि के पॉजिटिव मिलने से हडक़म्प मच गया। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 873 हो गई है। Bandikui SDO, 27 positives including two doctors and policemen found चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर में सरस डेयरी के पास, प्रेम नगर, पटेल नगर, सरस्वती नगर में एक-एक केस मिला। गुप्तेश्वर रोड निवासी चिकित्सक व उनकी पुत्री तथा आरओबी के समीप निवासी एक चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा के तीन कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने से उपभोक्ताओं में हडक़म्प मच गया। वहीं एसबीआई मुख्य शाखा में भी एक महिला कर्मचारी के पॉजिटिव होने की सूचना पर अन्य कर्मचारियों ने जांच कराई तथा विशेष सतर्कता बरती गई। बांदीकुई, मानपुर, उदयपुरा, दूल्हापुरा, महेश्वरा खुर्द, बडियाल ढाणी सिकराय, गुढ़ाकटला रोड बांदीकुई, भंडाना,...

सिकराय व सिकंदरा पंचायत समिति क्षेत्र की 51 पंचायतों में डेढ़ लाख मतदाता करेंगे मुखिया का चयन

Image
दौसा. सिकराय उपखंड क्षेत्र की दो पंचायत समितियों में होने वाले मतदान की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। बुधवार को 27 पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच के उम्मीदवारों के आवेदन जमा किए जाएंगे। उपखंड में 51 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का चुनाव होगा। सिकराय व सिकंदरा पंचायत समितियों में दो चरणों में 3 अक्टूबर व 6 अक्टूबर को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उपखंड की 51 ग्राम पंचायतों में करीब डेढ़ लाख से अधिक मतदाता अपनी पंचायत के मुखिया का चयन करेंगे। पंचायत चुनावों को लेकर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा ने बताया कि सिकराय पंचायत समिति के चुनाव 3 अक्टूबर को द्वितीय चरण में व नवगठित सिकंदरा पंचायत समिति के चुनाव 6 अक्टूबर को तृतीय चरण में संपन्न होंगे। सिकराय की 27 व सिकंदरा की 24 ग्राम पंचायतों में 257 मतदान केंद्र होगें। जिन पर मतदाताओं को कोरोना महामारी को लेकर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के मतदान केंद्र आने वाले मतदाताओं को मतदान नहीं करने दिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर दो गज की दूरी पर ...

बढ़ता जा रहा कोरोना संक्रमण, 32 पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। 32 नए केस मिलने की सूचना चिकित्सा विभाग ने जारी की। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 846 हो गई है। सदर पुलिस थाने के भी पांच पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने से हड़कम्प मच गया। चिकित्सा विभाग के अनुसार दौसा शहर के सावित्रि नगर व आनंद कॉलोनी में 1-1, अशोक नगर व भांकरी रोड हाउसिंग बोर्ड में मां-बेटा, बाढ़ शेखपुरा ढाणी टोडल्या में 1 केस मिला। महुवा ब्लॉक के अमोलक नगर में 4, तहसील रोड, मुख्य बाजार, बड़ागांव, खेड़ली सहित 10 केस मिले। लालसोट में वार्ड 17 श्याम नगर, वार्ड 5 जमात तथा सीतापुरा बिदरखा में 1-1 केस मिला। सिकराय ब्लॉक में गीजगढ़ में 3, डेंडान व गेरोटा में 1-1 केस मिला। बांदीकुई में बरसाना कॉलोनी तथा गुल्लाना झोपड़ी में 1-1 केस मिला। Dausa corona report जिले में चिकित्सा टीमों ने अब तक 60 हजार 101 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 59 हजार 475 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 626 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार 1832 घरों के 12 हजार 439 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। वहीं जिले में अब तक 31...

दौसा: खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई, होमगार्ड की हत्या के मुख्य आरोपी सहित चार जने गिरफ्तार

Image
मंडावर(दौसा). खनन विभाग की टीम के बॉर्डर होमगार्ड भवानीसिंह को गढ़ हिम्मतसिंह के समीप खनन माफियाओं द्वारा चलते ट्रैक्टर से धक्का मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी लालसिंह राजपूत ने बताया कि खनिज विभाग के बॉर्डर होमगार्ड को जान से मार देने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक हितेश पुत्र शम्भू निवासी झोपड़ीन को महुवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य आरोपी ट्रैक्टर चालक साजिद मेव निवासी मानवी थाना रामगढ़ जिला अलवर को तसई से, जमशेद निवासी नंगला मतवा तहसील कठूमर जिला अलवर व ट्रैक्टर चालक हरसिद्दीन पुत्र काजी खान निवासी नंगला मतवा तहसील कठूमर जिला अलवर को कटहैड़ा मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर को खनन विभाग की टीम आए दिन हो रहे बाण गंगा नदी में अवैध बजरी खनन की रोकथाम ले लिए पांच कर्मचारी सहित पुलिस जाप्ता दौसा से कार्रवाई करने मंडावर थाना क्षेत्र में पहुंची। वीरासना से गढ़ हिम्मतसिंह की ओर जाने वाली सड़क पर कार्र...

पंचायतराज चुनाव: दूसरे चरण के लिए नामांकन को लेकर दल रवाना, जिला कलक्टर ने लिया प्रशिक्षण व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा

Image
दौसा. पंचायतराज चुनाव के द्वितीय चरण में दौसा जिले की बैजूपाड़ा, सिकराय व नांगल राजावतान पंचायत समिति क्षेत्र की 67 ग्राम पंचायतों में सरपंच व 685 पंच पद के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को रामकरण जोशी विद्यालय परिसर से आवेदन लेने के लिए रेण्डमाइजेशन के बाद आरओ व एआरओ के दल रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी पीयुष समारिया विद्यालय में प्रशिक्षण व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार द्वितीय चरण के लिए बुधवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं। गुरुवार सुबह दस बजे नामांकन संवीक्षा होगी। दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। 2 अक्टूबर को मतदान दल ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। 3 अक्टूबर को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। 4 को उप सरपंच का चुनाव कराकर मतदान दल वापस लौटेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण में पंचायत समिति बैजूपाड़ा की 21 ग्राम पंचायत व 20...

कोरोना महामारी के बीच सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए चल रहे कोचिंग सेंटर

Image
दौसा. कोरोना महामारी के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए कुछ कोचिंग सेंटर, इंस्टीट्यूट व ट्यूशन संचालक सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कक्षाओं का संचालन करने लगे हैं। गौरतलब है कि सरकार ने अभी कोरोना महामारी के मद्देनजर शिक्षण संस्थाओं में कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद कोचिंग संचालक चोरी-छिपे फीस के चक्कर में बच्चों को बुलाने लगे हैं। खास बात यह है कि इस मामले में प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अनजान बने हुए हैं। जिला मुख्यालय पर आगरा रोड सहित कई कॉलोनियों में कुछ कोचिंग सेंटर व ट्यूशन सेंटर चल रहे हैं। शहर की मुख्य रोड पर सुबह से शाम तक सैकड़ों बच्चे बैग लेकर घूमते नजर आते हैं। शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने से ही बच्चे आते-जाते हैं। इसके बावजूद अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार ने अपनी गाइड लाइन में स्पष्ट किया है कि कोरोना महामारी के चलते अभी स्कूल शिक्षण संस्थाओं में कक्षाएं संचालित नहीं की जा सकती है। सोमवार से जिज्ञासा समाधान के लिए अभिभावक की अनुमति लेकर विद्यालय जाने की अनुमति जरूर दी गई है, लेकिन कक्षा शिक्षण की ...

निजी कम्पनी मालिक और अधिकारियों की प्रताड़ना से कर्मचारी ने की आत्महत्या

Image
दौसा. महुवा उपखण्ड क्षेत्र के रसीदपुर निवासी एक जने ने निजी कंपनी के मालिक व कर्मचारियों से परेशान व तंग आकर विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। जिसे लेकर मृतक की पत्नी ने मुरलीपुरा (जयपुर) थाने में कंपनी के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है, वहीं मुखिया की मौत से परिवार के सामने भरण पोषण का भी संकट आ गया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रसीदपुर निवासी भगवतप्रसाद जांगिड़ पिछले 8-10 वर्षों से जयपुर स्थित एक कंपनी में कार्य करता था। जहां कंपनी मालिक, व अधिकारी व अन्य कर्मचारी करीब एक वर्ष से प्रताडि़त कर तथा ओवरटाइम कार्य कराकर फोन पर धमकी भी देते थे। इससे परेशान व तंग आकर भगवत ने 18 सितंबर 2020 को विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद परिवार में पत्नी सीमा, पुत्री दीक्षा (10) व पुत्र पुलकित (6) है। परिवार में अन्य कोई कमाने वाला नहीं होने की वजह से इन पर आर्थिक संकट के साथ परिवार का भरण-पोषण का भी संकट आ गया है। ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा व परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की सरकार व प्रशासन से मांग की है। source https://www.patr...

सूने मकान से एक लाख नकद व जेवरात पार

Image
दौसा. शहर में गुप्तेश्वर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर नंबर तीन में एक सूने मकान से चोर लाखों का माल पार कर ले गए। शनिवार को वारदात की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। एएसआई रतनसिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर नंबर 3 स्थित किराना व्यवसायी रूपनारायण सैनी का मकान है। पीडि़त की पत्नी लालसोट में पीहर गई हुई थी। शुक्रवार को रूपनारायण पत्नी को पीहर लेने गया तथा शनिवार को वापस आया। घर आने पर ताला टूटा व अंदर सामान बिखरा मिला। पीडि़त ने बताया कि चोर बक्से में रखे एक लाख रुपए नकद तथा करीब 50 हजार कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेकर जांच शुरू की। Theft in the House of Dausa City गीजगढ़. सिकन्दरा थानांतर्गत कालाखो-अबाड़ी गांव में चोर शुक्रवार रात को एक घर मे रखे मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य जरूरी कागजात पार कर ले गए। कालाखो गांव की झोपड़ी ढाणी निवासी अनूप मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर से चोर 5 हज़ार & सौ रुपए की नकदी, मोबाइल, सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उरवाड़ी में अजगर मिलने से मचा हड़कम्प गुढ...

सड़क पार करते समय पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Image
मानपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क पार करते समय पांच वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सिकराय सीएचसी मोर्चरी में रखवाया। परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही बालक का शव ले गए। पुलिस थाने के हरिकिशन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर संवास पुलिया के समीप पेट्रोल पंप के सामने मंडावर थाने के केसरा गांव से दादा, बेटा व पोता बाइक से अपने गांव ढोलका जा रहे थे। बाइक में पेट्रोल लेने के लिए पांच वर्षीय बेटा तनिष्क व दादा को सड़क के समीप पटरी पर उतार कर डिवाइडर में बनी कट से पेट्रोल लेने के लिए जा रहा था। डिवाइडर की ऊंचाई अधिक होने से बाइक बेटे हेमंत कुमार से डिवाइडर पर नहीं चढ़ पाई। दादा पोते को सड़क किनारे पटरी पर खड़ा रहने की कहकर बाइक को धक्का देकर डिवाइडर पर चढ़ाने के लिए चला गया। उसी समय बालक भी पीछे से सड़क पार करने लगा। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। राजमार्ग पर अवैध कट बनी यमदूत जिले की सीमा से गुजर रहे बीकानेर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर बने डिवाइडर पर लोगों ने अवैध कट भी ...

दौसा में खनन माफिया बेखौफ: ढाई वर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंवानी पड़ी जान

Image
दौसा. जिले में अवैध बजरी खनन माफिया बेलगाम हो गया है। ठोस कार्रवाई नहीं होने से व मिलीभगत से हौसले बुलन्द होते जा रहे हैं। जिले में गत ढाई वर्ष में अवैध ट्रैक्टर ट्रॉलियों की टक्कर व हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग जान गंवा बैठे हैं। खनन माफिया गत दिनों लालसोट के रामगढ़ पचवार थाना क्षेत्र व महुवा उपखण्ड क्षेत्र में कई बार फायरिंग कर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। महुवा क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनिज विभाग के सर्वेयर को बंधक बना लिया था तो लालसोट में एक कर्मी पर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया था। वहीं बजरी खनन करने से हुई खाइयों में बारिश के दिनों में भरे पानी के दौरान दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। महुवा क्षेत्र में खनन माफियाओं ने फायरिंग कर एक जने की हत्या तक कर दी थी। गौरतलब है कि गुरुवार को खनन माफियाओं ने खनिज विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए ट्रैक्टर से बॉर्डर होमगार्ड भवानी सिंह को धक् का देकर नीचे गिराकर हमला कर दिया था, जिसे घायलावस्था में मंडावर चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रैफर कर दिया। दौसा जिला अस्पताल में लाने के दौरान उसकी मौत हो ...

पंचायतराज चुनाव: प्रथम चरण के लिए नामांकन कल, दल रवाना

Image
दौसा. पंचायतराज चुनाव के प्रथम चरण में दौसा जिले की महुवा, लवाण व लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र की 94 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पद के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को रामकरण जोशी विद्यालय परिसर से आवेदन लेने के लिए आरओ व पीठासीन अधिकारियों के दल रवाना हुए। जिला कलक्टर पीयुष समारिया भी विद्यालय में प्रशिक्षण व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। Panchayat Raj Election: Nomination for first phase tomorrow राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रथम चरण के लिए शनिवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं। रविवार सुबह दस बजे नामांकन संवीक्षा होगी। दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। 27 सितम्बर को मतदान दल ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। 28 सितम्बर को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। 29 को उप सरपंच का चुनाव कराकर मतदान दल वापस लौटेंगे। शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए रवाना होने वाले...

बजरी माफिया के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Image
मंडावर(दौसा). यहां खेडली- कठूमर सड़क मार्ग पर बेखौफ अवैध बजरी खनन माफियाओं द्वारा खनिज विभाग के टीम पर हमला करने से घायल हुए बॉर्डर होमगार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने चार नामजद जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बॉर्डर होमगार्ड की मौत के मामले को लेकर खनिज विभाग के सर्वेयर विश्राम मीणा ने हितेश कुमार निवासी झोपड़ीन थाना महुवा, विजय मीणा निवासी उकरून्द थाना मंडावर, जमशेद खान व हरसुद्दीन निवासी नांगल मतवा थाना कठूमर को नामजद करते हुए मंडावर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने प्राथमिकी में बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों की पालना में सहायक अभियंता दौसा के निर्देश पर गुरुवार को विश्राम मीणा सर्वेयर, रमेशचंद लोदीवाल खनिज कार्यदेशक, बच्चूसिंह हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल प्रताप सिंह, रामदयाल व बॉर्डर होम गार्ड भवानी सिंह के साथ रसीदपुर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से दो पुलिस जवान रविन्द्र व मुकेश मीणा को साथ लेकर बजरी के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए ग्राम रसीदपुर व धौलखेड़ा पहुंचे। वहां चेकिंग उपरांत निकट के गांव गोपालगढ़ में पहुंचे। जहां चार ट्रै...

निकाली रैली : ज्ञापन में दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Image
लालसोट. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि का भूमि अधिग्रहण के अनुसार मुआवजा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में शहर में रैली निकाली गई। रैली में किसानों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए। रैली के बाद किसानों ने पंचायत समिति कार्यालय पर पहुंच कर एसडीएम गोपाल जांगिड़ को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। रैली शहर के नेहरू गार्डन से शुरू होकर बस स्टैण्ड, आजाद चौक, बौली बाजार, झंरडा चौक होते हुए पंचायत समिति कार्यालय पर पहुंची। रैली में शामिल किसान व युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए क्षेत्र में अधिग्रहित भूमि का भूमि अधिग्रहण के अनुसार मुआवजा देने की मांग की। रैली पंचायत समिति कार्यालय पर पहुंचने पर उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह बड़कापाड़ा व जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा की अगुवाई में छह सूत्रीय मांगों को ले कर ज्ञापन दिया। इस दौरान अजय कुमार मीना, कैलाश मीना, राकेश मीना, जगदी...

जद्दोजहद के बाद ली कोरोना संक्रमित युवती की परीक्षा

Image
दौसा. जिले में बुधवार को आयोजित पीटीईटी एवं बीए-बीएड तथा बीएससी बीएड परीक्षा 2020 के दौरान केन्द्रों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई। कोरोना एडवाइजरी की पालना कराने वाले कोई नजर नहीं आए। परीक्षा की मजबूरी के चलते अभ्यर्थी भी कोरोना को लेकर सतर्क नहीं दिखे। वहीं दौसा शहर के सैंथल मोड़ स्थित उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र में एक कोरोना संक्रमित युवती को परीक्षा देने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। आखिर में करीब दस मिनट देरी से छात्रा को केन्द्र में प्रवेश दिया गया। Corona infected woman's examination after struggle in dausa जानकारी के अनुसार महेश्वरा निवासी कोरोना संक्रमित युवती को पीटीईटी की परीक्षा देनी थी। कॅरियर का सवाल होने के कारण उसने जिला कलक्टर से परीक्षा देने की अनुमति मांगी। कलक्टर ने तुरंत सीएमएचओ को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद एम्बुलेंस से छात्रा को सैंथल मोड़ मधुवन विहार कॉलोनी स्थित उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र पर भेज दिया गया। परीक्षा केन्द्र प्रशासन ने कोरोना संक्रमित युवती को प्रवेश देने में आना...

मिलावटी घी के मामले में दुकान मालिक व विक्रेता को एक-एक वर्ष कारावास की सजा

Image
दौसा. मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट गीता चौधरी ने अपमिश्रित घी के करीब 10 वर्ष पुराने मामले में आरोपी दुकान मालिक व विक्रेता को एक-एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दोनों पर 2-2 हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया है। अभियोजन अधिकारी रामगिलास मीना ने बताया कि प्रकरण के अनुसार 19 अप्रेल 2010 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दौसा की टीम की ओर से पुलिस थाने के सामने शुभम मिल्क डेयरी पर जांच की। इस दौरान एक डिब्बे में रखे हुए घी का सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया। जांच में घी का सैम्पल अपमिश्रित (मिलावटी) पाया गया। इस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य निरीक्षक महेन्द्र चतुर्वेदी की ओर से 29 जुलाई 2010 को इस मामले में न्यायालय में परिवाद पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने गत दिनों दुकान मालिक जगदीशप्रसाद एवं विक्रेता अशोक कुमार को एक-एक वर्ष कारावास की सजा से दण्डित किया है। महिला के साथ बलात्कार का मामला दज दौसा. जिले के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पीडि़ता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वह एक म...

बांदीकुई में 14, दौसा 4 व महुवा में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले

Image
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बांदीकुई ब्लॉक में 14, दौसा में 4 तथा महुवा ब्लॉक में 3 तथा सिकराय में 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिला। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 730 हो गई है। मरीजों के नाम स्टेट कंट्रोल रूम मिलने की सूचना पर चिकित्सा दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मरीजों का उपचार शुरू करवाकर सम्पर्क में आए लोगों को चिह्नित कर टेस्ट कराया गया। dausa covid news, corona case दौसा शहर की व्यास कॉलोनी में दम्पती सहित चार जने पॉजिटिव पाए गए। महुवा में एक शिक्षिका, बांदीकुई में दो नर्सिंग स्टाफ व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पॉजिटिव निकले। दौसा में पीजी कॉलेज व पुलिस कार्यालय के कार्मिकों का कोरोना टेस्ट किया गया। वहीं जिले में चिकित्सा टीमों ने अब तक 58 हजार 147 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 57 हजार 319 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 828 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार 2 हजार 63 घरों के 13 हजार 252 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। कुल 642 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। जिले में रिकवर...

नगरपालिका के गेट को बंद कर किया प्रदर्शन

Image
लालसोट. शहर के वार्ड 13 व 14 के राशन डीलर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मौके पर कोई अधिकारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने नगर पालिका कार्यालय के गेट को भी बंद कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। Demonstration by closing the municipal gate जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 13 व 14 के दर्जनों महिला-पुरुष राशन डीलर पर मनमानी के आरोप लगाते हुए पंचायत समिति कार्यालय पर एसडीएम गोपाल जांगिड़ को ज्ञापन देने जा पहुंचे। काफी देर तक जब वहां एसडीएम नहीं मिले तो ये सभी लोग नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंचे। वहां भी कोई अधिकारी नहीं मिलने के बाद उन्होंने गेट को बंद करते हुए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुखराज सैनी समेत अन्य ने बताया कि गरीबों को राशन के गेहंू का वितरण नहीं किया जा रहा है। डीलर के पास जाने पर यह जवाब मिलता है कि एपीएल परिवारों का गेहूं नहीं आ रहा है और अभ्रदता से भी पेश आता है। ग्रामीणों ने ...