Posts

Showing posts from February, 2021

आल इंडिया टी-20 प्रतियोगिता... सूरत ने खोला जीत का खाता

Image
दौसा. लालसोट शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर खेली जा रही आल इंडिया टी-20 लालसोट स्टील कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन सूरत की टीम ने कश्मीर को हराते हुए प्रतियोगिता में अपना पहला मैच जीत कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जगाया। वहीं दूसरी ओर जयपुर चार्टेड इलेवन ने दिल्ली को हराकर प्रतियोगिता में अपना दूसरा मैच जीता और पूल ए से सेमी फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। पूल ए के लिए प्रतियोगिता में सोमवार को दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, अगर जयपुर चार्टेड इलेवन की टीम ने सोमवार को अपने तीसरे मैच में कश्मीर को हराया तो वह इस पूल से प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है। यदि कश्मीर ने जयपुर को हराया तो, उसके बाद पूल ए से सेमीफाइनल में जाने वाली टीम का निर्णय रन औसत के आधार पर होगा। रविवार को खेले गए पहले मैच में सूरत के फ्रेंडस इलवेन ने कश्मीर को 24 रन से हराया। सूरत ने टास जीत कर पहनले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसमे सर्वाधिक ललित ने 88 रन ग्यारह चाके व पांच छक्कों की मदद से बनाए। जवाब में कश्मीर की टीम ने 18 वे ओवर में 163 पर सिमट गई। कश्मी...

कच्चे घरों में आग, डेढ़ लाख रुपए की नकदी समेत लाखों का नुकसान

Image
दौसा.. तीतरवाड़ा ग्राम पंचायत के गांव रामबास सर की ढाणी में अचानक आग लगने से तीन कच्चे घरों में रखा लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। संैथल पुलिस ने बताया कि रामबास सर की ढाणी निवासी घासीराम, मामराज व रामकेश मीणा के तीन कच्चे घरों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के ढाणी के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घरों में करीब डेढ़ लाख रुपए नकद पचास हजार के जेवरात अनाज की बोरियां, वाहनों के कागजात सहित हजारों रुपयों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में सैथल थाना पुलिस मे आगजनी का मामला भी दर्ज हुआ है मौके पर पहुंचे सरपंच दुर्गा लाल मीणा ने मौका मुआयना कर अग्नि पीडि़तों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। Fire in kutcha houses, loss of lakhs including cash of one and a half lakh rupees दो पक्षों में मारपीट मंडावर. थाना इलाके के गांव बीच का बास में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी नाथ...

रोचक रही खिताबी टक्कर, दौसा व जयपुर संयुक्त विजेता घोषित

Image
दौसा. मान क्लब में आयोजित सेवन ए साइड स्टेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को हुआ। इस रोचक मुकाबले में आखिर तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। ऐसे में एजी राजस्थान व डीएफए दौसा को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इससे पूर्व दोपहर में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 48 के पार्षद सियाराम सत्तावन, बांदीकुई फुटबॉल अध्यक्ष दिनेश पारीक, राष्ट्रीय फुटबॉलर मेहताब अली व कपिल राजोरिया ने की। Interesting competition, Dausa and Jaipur joint winners declared फाइनल मुकाबले में एक तरफ अनुभवी एजी राजस्थान तो दूसरी तरफ नए खिलाडिय़ों से सुसज्जित डीएफए दौसा की टीम थी। डीएफए दौसा के फारवर्ड विष्णु और विशाल ने शुरुआत में एक के बाद एक अटैक किए, परंतु सफल नहीं हो पाए। दूसरी ओर एजी राजस्थान की ओर से नरेंद्र, अजय ने कई अटैक किए, लेकिन सद्दाम व गोलू वाल्मीकि के डिफेंसिव खेल से गोल करने में नाकाम रहे। हाफ के बाद दोनों टीमों ने तेजतर्रार खेल दिखाया। दौसा के लोकेश ने डिफेंस को चकमा देते हुए गोल में शॉट मारा, लेकिन पोल से टकराकर बॉल वापस आ गई। मैच बराबरी पर होकर टा...

लालसोट व मंडावरी मंडी में नई सरसों की आवक शुरू

Image
लालसोट. लालसोट व मंडावरी कृषि उपज मंडियों में पिछले दो-तीन माह की कारोबारी सुस्तीके बाद नई सरसों की आवक के चलते रौनक लौट आई है। दोनों मंडियों में सरसों की आवक गति पकडऩे लगी है। आढ़तियों की दुकानों के आगे सरसों के ढेर नजर आने लगे हैं। लालसोट मंडी में जहां नई सरसों की आवक दो हजार कट्टे तक हो गई है तो मंडावरी मंडी में प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हजार कट्टों की आवक हो रही है। फिलहाल ग्रामीण इलाकों में अगेती सरसों की कटाई का काम जारी है। अनुमान है कि आने वाले दिनों भी इसी तरह मौसम साफ रहा और धूप खिलती रही तो एक पखवाड़े बाद दोनों मंडियों में नई सरसों की आवक पन्द्रह हजार कट्टों तक भी पहुंच सकती है। दोनों मंडियों में आढ़तियों की दुकानों पर सुबह से ही किसान अपने वाहनों से सरसों लेकर पहुंच रहे हंै। फिलहाल कुछ नमी के चलते किसान सरसों को कट्टों या बोरी में भरने के बजाए सीधे ही ट्रॉली या जुगाड़ में भरकर मंडी ला रहे है और मंडियों में भी खुले में ही ढेरिया लगाई जा रही है, जिससे सरसों की नमी थोड़ी कम हो सके। गत वर्ष से डेढ़ गुना अधिक दाम, किसान खुश फिलहाल नई सरसों में 10 प्रतिशत तक की नमी होने के बा...

एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मचा बवाल, हुआ पथराव

Image
दुब्बी. कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ गांव में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए कंपनी को जमीन का कब्जे दिलवाने पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से शुक्रवार को ग्रामीणों की जमकर झड़प हुई। फसल को जबरन नष्ट करने व एक ग्रामीण के घायल होने पर लोगों ने पथराव भी कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर ग्रामीणों को तितर-बितर किया। बाद में किसानों को फसल काटने के लिए 10 दिन की मोहलत देकर प्रशासन लौट गया। Stone pelt for land acquisition for expressway construction जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में बाधा बन रही खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाने की सूचना पर महिलाओं ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन किया। इससे प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। महिलाओं ने बताया कि अगर हमारी खड़ी फसल नष्ट की जाएगी तो हमारा घर कैसे चलेगा। किसानों ने बताया कि कड़ी मेहनत कर फसल को तैयार किया गया है। कंपनी से फसल काटने के लिए एक माह की मोहलत मांग रहे हैं, लेकिन कोई सुन नहीं रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई किसानों को तो अभी मुआवजा भी नहीं मिल रहा। ऐसे म...

आईजी मानव अधिकार दौसा दौरे पर, कहा: हर महकमे में होती है सुधार की गुंजाइश

Image
दौसा. मानव अधिकार आईजी विपिन पांडे दो दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को सदर थाने में पहुंचे और थाने का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आईजी ने दौसा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। आईजी ने दौसा सर्किल क्षेत्र के कोतवाली थाना, सदर, महिला व सैंथल थानों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की कमियां और अच्छाइयों की रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को सौंपी जाएगी, ताकि आगामी योजना तैयार की जा सके। हर महकमे में सुधार की गुंजाइश होती है, पुलिस में भी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने लंबित मामले में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी मामले दर्ज होते हैं, उनका शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाए। नाबालिग के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज दौसा. जिले में एक थाना इलाके के गांव में खेत पर पिता को खाना देकर लौट रही नाबालिग के साथ दो युवकों द्वारा अश्लील हरकत कर वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार एक गांव की नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज करवाया कि 20 जनवरी को करीब दोपहर तीन बजे उसकी पन्द्रह वर्षी...

आईजी मानव अधिकार दौसा दौरे पर, कहा: हर महकमे में होती है सुधार की गुंजाइश

Image
दौसा. मानव अधिकार आईजी विपिन पांडे दो दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को सदर थाने में पहुंचे और थाने का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आईजी ने दौसा पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। आईजी ने दौसा सर्किल क्षेत्र के कोतवाली थाना, सदर, महिला व सैंथल थानों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की कमियां और अच्छाइयों की रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को सौंपी जाएगी, ताकि आगामी योजना तैयार की जा सके। हर महकमे में सुधार की गुंजाइश होती है, पुलिस में भी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने लंबित मामले में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी मामले दर्ज होते हैं, उनका शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाए। नाबालिग के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज दौसा. जिले में एक थाना इलाके के गांव में खेत पर पिता को खाना देकर लौट रही नाबालिग के साथ दो युवकों द्वारा अश्लील हरकत कर वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार एक गांव की नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज करवाया कि 20 जनवरी को करीब दोपहर तीन बजे उसकी पन्द्रह वर्षी...

दौसा जिला चिकित्सालय: एक पद पर दो पीएमओ, दोनों ही करते रहे काम

Image
दौसा . जिला अस्पताल में गुरुवार को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के एक पद पर दो पीएमओ ने काम किया। एक पीएमओ को सरकार ने लगाया था, तो दूसरा गत दिवस राजस्थान उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आया। गुरुवार को दोनों ही चिकित्साधिकारियों ने एक टेबल पर दो कुर्सियां लगा कर काम किया। रोचक तो यह है कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों ही चिकित्साधिकारियों का स्वागत कर माला पहनाई। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले तत्कालीन पीएमओ डॉ. सीएल मीना को सरकार ने हटा दिया था। उसके बाद सरकार ने दन्त चिकित्सक डॉ. दीपक शर्मा को पीएमओ पद पर लगा दिया। सरकार के हटाने के आदेश पर तत्कालीन पीएमओ डॉ. सीएल मीना ने राजस्थान उच्च न्यायालय में वाद दायर कर दिया और उच्च न्यायालय ने उनको स्थगन आदेश जारी कर वापस पीएमओ पद पर लगाने के आदेश जारी कर दिए। गुरुवार सुबह स्थगन आदेश लेकर जिला अस्पताल में डॉ. सीएल मीना पहुंच गए। उनको नियुक्ति दे दी। वे भी पीएमओ की टेबल के आगे कुर्सी पर बैठ गए और डॉ. दीपक शर्मा भी बैठ गए। हालांकि जिला अस्पताल के कई चिकित्सकों ने दोनों ही चिकित्साधिकारियों का स्वागत कर माला पहना दी। इस मामले में डॉ...

जयकारों के बीच हनुमान मंदिर का शिलान्यास

Image
लालसोट. उपखण्ड के निर्झरना काली डूंगरी धाम पर बुधवार को राम जानकीधाम के पंचम पाटोत्सव के मौके पर भव्य हनुमान मंदिर का शिलान्यास हुआ। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थानों के संत महात्मा व आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी काली डूंगरी धाम पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जैसे ही काली डूंगरी धाम के संत अवधेशदास के सानिध्य में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष कमल मीना व अन्य श्रद्धालुओं ने इस मंदिर की आधारशिला रखी तो हनुमानजी व भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गंूज उठा और ग्रामीण महिलाओं ने भी मंगल गीत गाए। ड्रोन के जरिए पुष्प वर्षा की तो मानो ऐसा लगा कि देवता भी इस पवित्र अवसर पर पुष्पवर्षा करने आ गए हो। शिलान्यास से पूर्व आचार्य राजेश खाण्डल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कमल मीना व उनकी पत्नी को पूजा अर्चना कराई। इसके बाद काली डूंगरी पहाड़ी की गोद में हनुमान मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। संत अवधेशदास ने बताया कि जिस तरह क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से श्रीराम जानकी धाम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी तरह सबके सहयोग से...

गिरधरपुरा टोल प्लाजा पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ा

Image
दौसा/सिकंदरा. नेशनल हाइवे स्थित गिरधरपुरा टोल प्लाजा पर सिकराय उपखंड अधिकारी रणजीत गोदारा के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों ने टोल प्लाजा परिसर में हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटवाया। स्थानीय दुकान संचालकों को बिना सूचना के दुकानों को तोडऩे पर प्रशासन के अधिकारियों को विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान प्रशासन को बीच में ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकनी पड़ी। प्रशासन ने करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई तथा बिना सूचना के कार्रवाई करने पर विरोध जताया। सरपंच श्रवण सिंह सूबेदार, भाजपा नेता अमर सिंह कसाना सहित दर्जनों की संख्या में प्रबुद्ध लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। स्थानीय लोगों की मांग थी कि सिकंदरा चौराहे पर अतिक्रमण होने के कारण प्रतिदिन जाम लगा रहता है। प्रशासन सिकंदरा चौराहे की कार्रवाई पर ध्यान नहीं दे रहा, जबकि टोल प्लाजा पर छोटे-छोटे दुकान संचालकों की दुकानों को तोड़ दिया। इससे दुकान संचालकों को रोजी-रोटी छिन गई। विश्राम भोजपुरा सहित अन्य लोगों ने ब...

दौसा: बजट के पिटारे से जिले को मिली कई सौगात

Image
दौसा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए बुधवार को दौसा जिले को कई सौगातें दी। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लवाण में उपखण्ड कार्यालय खोलने की घोषणा की गई है। दौसा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व से ही दौसा व नांगल राजावतान उपखण्ड कार्यालय संचालित है, अब एक ही विधानसभा क्षेत्र में तीसरा एसडीओ कार्यालय खोलना अहम है। इसके अलावा बहरावण्डा, बैजूपाड़ा व सैंथल की उपतहसीलों को क्रमोन्नत कर तहसील बनाया जाएगा। गुढ़ाकटला, पापड़दा व कुण्डल में उप तहसील खुलेगी। इस संबंध में सभी जगह ग्रामीण मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई। चिकित्सा क्षेत्र: खुलेगा नर्सिंग कॉलेज जिले में नर्सिंग कॉलेज खोला जाएगा। इससे मेडिकल क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवाओं को लाभ होगा। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज पूर्व में स्वीकृत हो चुका है। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित है। गुढ़ाकटला व बालाहेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया तो बैजूपाड़ा में नया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। प्रत्येक विधायक की अनुशंसा पर एक-एक मॉडल सीएचसी बनेगी। शिक्षा: मंडावर व रामगढ...

दुकान के शटर तोड़े, नकदी व सामान पार

Image
दौसा. सिकराय कस्बे में दाऊजी मंदिर के पास चोर एक दुकान के शटर तोड़कर हजारों रुपए का सामान व नकदी चुरा ले गए। घटना का पता लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों व व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई और मानपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष व्यापारियों ने आक्रोश जताया और प्रतिष्ठानों को बंद कर दिए। मानपुर सीओ संतराम मीणा ने भी सिकराय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। इस पर सीओ सिकराय पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने का आश्वासन दिया। पीडि़त दुकानदार योगेश खंडेलवाल ने बताया कि दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपए का सामान व पांच हजार रुपए की नकदी पार कर ले गए। अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई दौसा. विद्युत निगम की टीम ने महुवा कस्बे में कार्रवाई करते हुए दर्जनों अवैध केबल व जम्फर उतारकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन करवाने की हिदायत दी। कनिष्ठ अभियंता रिंकेश मीणा ने बताया कि कस्बे के चौकीदार मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, अंबेडकर कॉलोनी, कुम्हार मोहल्ला, मुख्य बाजार सहित अन्य जगहों से दर्जनों अवैध जोड़े गए कनेक्शनों को उतारकर केबलों को जब्त किया है। साथ ही गैर उपभो...

पति मजदूरी पर गया, पत्नी ने की आत्महत्या

Image
दौसा . सिकंदरा थाना इलाके के गुर्जर बैराड़ा गांव में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह ने बताया कि कांता (22) पत्नी समयसिंह गुर्जर की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका के एक वर्ष की पुत्री भी है। मंगलवार को मृतका का पति सुबह मजदूरी करने चला गया। दोपहर को महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता चलने पर इसकी सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया। पुलिस ने मौके का बारीकी से जायजा लेकर परिजनों के बयान लिए। पुलिस की सूचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में मृतक महिला के पिता हरि सिंह गुर्जर निवासी भगोरा ने अपने बेटी द्वारा ही आत्महत्या करने का मामला दर्ज कराया है। दरी मजदूर की मौत दौसा . लवाण कस्बे में मंगलवार स...

युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित, एसपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Image
दौसा. खवारावजी निवासी एक युवक की जयपुर अस्पताल में मौत के बाद मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर दर्जनों ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी को पकडऩे की मांग कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शव को भी एसपी कार्यालय के बाहर रखने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की सजगता से सफल नहीं हो सके। बाद में एसपी से वार्ता के बाद तीन दिन में निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर मामला शांत कराया गया। Rural outraged after death of youth, protest outside SP office सुबह करीब 11 बजे से ही एसपी कार्यालय के बाहर शव रखकर विरोध-प्रदर्शन के लिए ग्रामीण जमा होने लग गए थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई तो एएसपी अनिलसिंह चौहान, सीओ दीपक कुमार व कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह ने समझाइश के प्रयास किए। इस बीच ग्रामीण परिसर में ही घुस आए तो कोतवाल ने समझा-बुझाकर मुख्य गेट से बाहर भेजा। गेट बंदकर पुलिस बल व आरएसी तैनात कर दी गई। ग्रामीणों के गेट के बाहर धरना शुरू कर नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को एसपी अनिल कुमार से वार्ता के लिए ...

मेकअप कराकर घर लौट रही दुल्हन की कार पलटी, बिन्दायक की मौत

Image
दौसा. दुल्हन का मेकअप कराकर ले आ रही कार के अनियंत्रित होकर पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई वहीं चार जनों के भी मामूली चोट आई। लवाण थाने के हैडकांस्टेबल मुकेश शर्मा ने बताया कि कस्बे मे रैगर मोहल्ले में लड़की की शादी थी। दुल्हन का मेकअप कराकर कुछ जने कार से आ रहे थे। तभी बनियाना के पास आईटी कॉलेज के सामने कार के अनियंत्रित होकर पलटने से मौके पर ही कुनाल (04) पुत्र विनोद रैगर निवासी भांकरोटा (जयपुर) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में खुशियां मातम में छा गई। डीजे व स्टेज को हटा दिया। कम बारातियों को बुला कर रातों रात फेरे कर दिए। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतक बच्चे को बिन्दायक बनाया गया था। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कालाखों में युवक ने की आत्महत्या दौसा. सदर थानांतर्गत के कालाखों गाव में फंदा लगाकर एक युवक ने जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार कालाखो निवासी अजय सेन (28) पुत्र राजेंद्र सेन एक दिन पहले घरवालों को बिना बताए कहीं पर चला गया। इसके चलते परिजनों ने आस-पास ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह दे...

पूर्णाहुति के साथ रुद्र महायज्ञ का समापन

Image
दौसा. रामगढ़ पचवारा कस्बे के नले वाले हनुमान मंदिर में 108 कुंडीय रुद्र महायज्ञ का समापन सोमवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया। इसमें श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बे समेत आस पास के गांवों से आए हजारोंं श्रद्धालु पूर्णाहुति के मौके पर मौजूद रहकर इस धार्मिक आयोजन के साक्षी भी बने। यज्ञाचार्य वीरेन्द्र शास्त्री की अगुवाई में विप्रजनों द्वारा मुख्य कुंड व शेष 108 कुंडों पर पूजा अर्चना के बाद आहुतियां दिलाई। मुख्य कुंड पर यज्ञाध्यक्ष महंत रामदास व मुख्य यजमान मोहन सोनी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी। जय श्रीराम, हनुमानजी महाराज व शंकर भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजा दिया। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा देते हुए अग्निदेव भगवान की आराधना की। मंदिर में भव्य फूल बंगला झांकी भी सजाई गई। यज्ञ परिसर में मेले का माहौल नजर आया। जगह जगह अस्थायी दुकानें भी नजर आई। जहां ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए दिन भर रामगढ पचवारा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा की अगुवाई में पुलिस जाप्ता दिन भर यज्ञ परिसर में घूमता रहा। रविवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया, इस मौके पर बाबा ...

पावर लिफ्टिंग में अभिनव खण्डेलवाल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Image
दौसा. बांदीकुई. गांधीपार्क स्थित बजरंग व्यायामशाला में 40वीं जिला स्तरीय सब जूनियर एण्ड जूनियर पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप आयोजित हुई। इसमें दौसा की टाइम फिटनेस क्लब के खिलाड़ी अभिनव खण्डेलवाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अभिनव ने कुल 455 किलो वजन उठाकर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। साथ ही 105 किलो वर्गभार श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 66 किलो वर्ग में साहिल बैरवा प्रथम व वैभव शर्मा द्वितीय स्थान पर रहा। 74 किलो में पिंटू कुमार प्रथम रहा। Abhinav Khandelwal did the best in power lifting इससे पूर्व चैम्पियनशिप का उद्घाटन आरएएस श्याम सुंदर शर्मा, पावर लिफ्टिंग के मनीष चौधरी, संजय गुप्ता, राघवेंद्र पंवार, यशपाल कसाना, बेदपाल चौधरी, सतीश कुमार दीवान माल आदि ने फीता काटकर किया। समापन समारोह पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लक्षमेश कुमार सिंह, ब्रजभूषण सिंह, आशुतोष सिंह,अरविंद सिंह कोषाध्यक्ष पुर्वांचल सेवा समिति राजस्थान, डॉ सोहनलाल, मोहनलाल सैनी, पावरलिफ्टिंग जिला अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र जैन, रूपसिंह पीलवाल ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंट किए। निर्ण...

कन्हैया दंगल: धार्मिक कथाओं से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

Image
गीजगढ़ (दौसा). उपखंड सिकराय के गेरोटा गांव चल रहे चार दिवसीय दंगल के समापन कार्यक्रम में सोमवार को कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। इसमे लोगों की भीड़ उमड़ी। इंद्रराज मीना ने बताया घूमणा, गढ़ी, जयसिंगपुरा,कालाखो, सहित अन्य गांवों के हजारों लोग दंगल का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में मोहनपूरा, मायनोज्य सहित आधा दर्जन गायक पार्टियो की मंडलियों के कलाकारों ने धार्मिक कथाओं का विस्तार से गीतों के माध्यम से गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दंगल में राजा हरिश्चन्द्र, रामायण, शिवजी के विवाह, शान्तनु राजा की कथा, नरसी भगत सहित अन्य धार्मिक व पौराणिक कथाओं व लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके चलते समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल कार्यक्रम से पहले हरिकीर्तन व सुड्डा दंगल का आयोजन भी किया गया था, लेकिन कन्हैया दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगो की इस दंगल के प्रति जबरदस्त उत्साह है। महिलाओं ने भी देखा दंगल गांव की महिलाएं भी घरों के कामकाज को छोड़ दंगल देखने पहुंची। दंगल म...

कन्हैया दंगल: धार्मिक कथाओं से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

Image
गीजगढ़ (दौसा). उपखंड सिकराय के गेरोटा गांव चल रहे चार दिवसीय दंगल के समापन कार्यक्रम में सोमवार को कन्हैया दंगल का आयोजन किया गया। इसमे लोगों की भीड़ उमड़ी। इंद्रराज मीना ने बताया घूमणा, गढ़ी, जयसिंगपुरा,कालाखो, सहित अन्य गांवों के हजारों लोग दंगल का लुत्फ लेने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में मोहनपूरा, मायनोज्य सहित आधा दर्जन गायक पार्टियो की मंडलियों के कलाकारों ने धार्मिक कथाओं का विस्तार से गीतों के माध्यम से गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दंगल में राजा हरिश्चन्द्र, रामायण, शिवजी के विवाह, शान्तनु राजा की कथा, नरसी भगत सहित अन्य धार्मिक व पौराणिक कथाओं व लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके चलते समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल कार्यक्रम से पहले हरिकीर्तन व सुड्डा दंगल का आयोजन भी किया गया था, लेकिन कन्हैया दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगो की इस दंगल के प्रति जबरदस्त उत्साह है। महिलाओं ने भी देखा दंगल गांव की महिलाएं भी घरों के कामकाज को छोड़ दंगल देखने पहुंची। दंगल म...

लालसोट में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर

Image
दौसा. लालसोट शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर आगामी 27 फरवरी से खेली जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारियों ने अब जोर पकड़ लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन इस बार टर्फ विकेट पर होना है, जिसके लिए इन दिनों टर्फ विकेट का निर्माण किया जा रहा है। विकेट का निर्माण कार्य लगभग अब अंतिम दौर में हैं। टर्फ विकेट पर रोलर चलाते हुए उसे पूरी तरह समतल कर हल्की घास बिछाने का कार्य किया। विकेट निर्माण कार्य ग्राउंड व पिच कमेटी के सदस्य अफजल खान, अरविंद जांगिड़, सिद्धार्थ शर्मा व संतोष बुर्जा की देख रेख किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमल मीना भी स्टेडियम पर मौजूद रहे और तैयारियों का जायजा लिया। सुशील जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में इस बार रन आउट निर्णय के तीसरे एंपायर की मदद के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के कई प्रदेशों की टीमों से स्वीकृति मिल चुकी है।(नि.प्र.) फर्राशपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू गीजगढ़. ग्राम पंचायत फर्राशपुरा में महाकाल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सम...

दौसा जिले में एक और छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव

Image
दौसा. सिकंदरा. जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर दस्तक दी है। रविवार को गांगदवाड़ी में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पूर्व लालसोट ब्लॉक में भी एक छात्रा व एक छात्र पॉजिटिव निकल चुके हैं। देश में कई जगह कोरोना की वापसी के बाद जिले में भी लगातार दो दिन से केस सामने आना चिंता की बात है। वहीं आमजन में भी अब मास्क लगाने सहित अन्य कोरोना एडवाइजरी को लेकर लापरवाही नजर आने लगी है। प्रशासन भी नियमों की पालना कराने की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। जानकारी के अनुसार गांगदवाड़ी के 18 वर्षीय छात्र ने उदयपुर कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता के चलते जांच कराई। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल टीम ने छात्र से सम्पर्क कर ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए। हालांकि छात्र में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं, ऐसे में उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। गौरतलब है कि 2 फरवरी को लालसोट में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव निकली थी। वहीं 20 फरवरी को जोधपुर में पढऩे जाने से पूर्व टेस्ट कराने के दौरान एक छात्र पॉजिटिव पाया गया। जिले में गत दो माह से कोरोना की रफ्तार थम सी गई थी। दो माह म...

आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष बने फाटक्या

Image
दौसा. आरपीएससी शिक्षा फोरम जिला दौसा की बैठक महात्मा गांधी विद्यालय रेलवे स्कूल दौसा में जिला संयोजक कैलाश शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठेकड़ा ब्लॉक महवा के प्रधानाचार्य के साथ हुई मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक में एक बार फिर प्रहलाद फाटक्या को फोरम का सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर फाटक्या ने कहा कि फोरम शिक्षक व शिक्षार्थियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान करती है। Fatkya becomes District President of RPSC Teachers Forum इस दौरान कोर कमेटी का गठन कर अवधेश तिवाड़ी, मुरलीधर मीणा, शिवसागर जांगिड़, कमलसिंह गुर्जर, घनश्याम चौबदार को शामिल किया गया। जिला प्रवक्ता अभय सक्सैना ने आह्वान किया कि परिक्षेत्र में कोई भी बालक अनामांकित नहीं रहे। इस दौरान कालूराम मालपुरिया, जितेंद्र सैनी, मुरारीलाल मीणा, हंसराज गुर्जर, महेंद्र जीरोता आदि उपस्थित थे। Fatkya becomes District President of RPSC Teachers Forum राधाकिशन बने तहसील अध्यक्ष दौसा. अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जात...

बच्चा यादव ने खोला ‘जोक्स का पिटारा’, प्रशंसकों को गुदगुदाया

Image
दौसा. कपिल शर्मा शो के हास्य कलाकार बच्चा यादव (कीकू शारदा) व विधायक मुरारीलाल मीना ने रविवार को दौसा में टाइम फिटनेस क्लब का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चा यादव ने ‘जोक्स का पिटारा’ खोला तथा प्रशंसकों को खूब गुदगुदाया। युवक-युवतियों में यादव के साथ सेल्फी लेने का क्रेज नजर आया। Bachha Yadav opens 'box of jokes', tickles fans मीडिया से बातचीत में यादव ने बताया कि वे मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले हैं। मुम्बई में पढ़ाई की तथा कॉलेज थियेटर से एक्टिंग का शौक जगा। इसके बाद एक के बाद एक टीवी शो मिलते गए। बच्चा का मानना है कि कॉमेडी या एक्टिक पैदाइश होती है। यह व्यक्ति की बेसिक कला है। इसको सिखाना कठिन है, सिर्फ पॉलिश कर चमकाया जा सकता है। वैसे तो बच्चा को कई कलाकारों ने प्रभावित किया, लेकिन वर्तमान दौर में उन्हें परेश रावल, बमन ईरानी जैसी कलाकारों की अदायगी पसंद है। इससे पूर्व क्लब के निदेशक हैदर खान ने यादव का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. घनश्याम खण्डेलवाल, विजय कुमार, डॉ. दिनेश मीना, रिषभ शर्मा, नवल खण्डेलवाल, सनवर खान, सपना सोनी, शिरिष कुमार, सईद खान आदि मौजूद थे। Bachha Yadav...

भगवान देवनारायण की निकाली शोभायात्रा

Image
दौसा. जिला मुख्यालय पर शनिवार को देवनारायण भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकी के साथ मौजूद गुर्जर समाज के पदाधिकारी व डीजे के धुनों पर युवा नाचते चल रहे थे। जानकारी के अनुसार देवनारायण भगवान की शोभायात्रा में आगे - आगे रथ चल रहा था। पीछे जयकारे लगाते लोग चल रहे थे। इधर गुर्जर छात्रावास एवं भगवान देवनारायण मंदिर में इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। असमें 135 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष आरके गुर्जर ने बताया कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों को गुर्जर कर्मचारी संस्था की ओर से शिक्षा की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पांच होनहारों को 10-10 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने बेटे- बेटियों की शिक्षा पर अधिक से अधिक खर्च करना चाहिए। संचालन जिलाध्यक्ष रामफूल भेड़ी ने किया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह, हंसराज, मानसिंह चेची, पवन गुर्जर...

लालसोट में होटल पर छापा, आठ युवती व मैनेजर समेत दस युवक पकड़े

Image
दौसा. लालसोट शहर के आजाद चौक क्षेत्र में शनिवार को एक होटल पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलने पर हकरत में आई लालसोट पुलिस ने उक्त होटल में छापामार कार्रवाई की। सूचना मिलते ही आसपास के पूरे इलाकें में हड़कंप मच गया और आजाद चौक क्षेत्र के बाजार में दर्जनों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने होटल से आठ युवतियों व मैनेजर समेत दस युवकोंं को पकड़ा। बाद में सभी युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई को लेकर दिन भर लालसोट शहर में चर्चाओं के बाजार भी गर्म रहे और थाने पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही। थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कंट्रोल रुम से उक्त होटल में कुछ गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उप निरीक्षक सीताराम की अगुवाई में कांस्टेबल नरेश योगी और जितेन्द्र धाबाई की टीम ने होटल पर छापा मार कार्रवाई करते हुए प्रत्येक कमरे की जांच की और वहां से आठ युवतियों व मैनेजर समेत दस युवकों को पकड़ थाने पर पहुंचा दिया। अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा (मेहंदीपुर बाला...

गर्मी की आहट से पहले पेयजल को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Image
दौसा. गर्मी की आहट के साथ ही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण सड़को पर उतरने लगे हैं। शहर के साथ ग्रामीण इलाके भी इस समस्या से अछूते नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम पंचायत कीरतपुरा की बंजारा ढाणी में गहराते पेयजल समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बडी़ संख्या में महिलाओं के साथ खाली बर्तनों को लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि ढाणी की आबादी सात सौ लोगों की हैं। मुख्य व्यवसाय पशुपालन है, लेकिन पानी की समुचित सुविधा के अभाव में ग्रामीण हैंडपंप पर मजबूर हैं। गिरते भूजल स्तर के चलते ये हैंडपंप भी नकारा साबित हो गया हैं। इसके चलते लोग जेब खर्च पर टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं तो वही पेयजल संकट के चलते पशुपालको के माथे पर भी चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। पशुपालकों का कहना है कि पेयजल संकट के चलते मवेशी बेचने को मजबूर हैं। साथ ही लोगों ने समस्या को लेकर कई बार अपना विरोध भी दर्ज करवा दिया, लेकिन जलदाय विभाग प्रशासन के जूं तक नहीं रेंगी। महिलाओं का कहना है कि इसको लेकर जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों व उच्च अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकि...

किसान विरोधी कानूनों को वापस लेना ही होगा-मुरारी

Image
दौसा . कृषि संबंधी तीनों कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दौसा के तत्वावधान में शनिवार को पदयात्रा गिरिराज धरण मंदिर से शुरू होकर सोमनाथ चौराहे से निकलती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों ने हिस्सा लिया। यात्रा में कृषि बिलों और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। इस अवसर पर दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून किसानों को कंगाल कर देंगे। इन कानूनों से देश में महंगाई बढ़ेगी, वहीं किसानों पर कुछ उद्योगपतियों की मनमानी होगी। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा, किसान और गरीब होगा और उद्योगपति किसान की फसल का पूरा लाभ कमाएंगे। पदयात्रा के समापन पर बांदीकुई विधायक गजराज खटाना ने कहा कि देश के अंदर जब से भाजपा शासन में आई है, तब से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल-पेट्रोल के दाम आजादी के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर है केंद्र सरकार उनको रोकने में विफल रही है। अब किसानों की जमीने कुछ उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए हड़पना चाह रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के खेत और खल...

शिक्षक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण व नकदी छीनने का आरोप

Image
लालसोट (दौसा). बगड़ी गांव के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक को कुछ जनों द्वारा चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर शिक्षक हेमराज मीना निवासी नारौली डांग थाना सपोटरा के पुत्र अनिकेत मीना ने मंडावरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 12 फरवरी को बबलू गुर्जर निवासी मांडा थाना सपोटरा ने मेरे पिता को कई बार फोन करके मण्डावरी बुलाया। इसके बाद चाय में नशीला पदार्थ डालकर पूर्व नियोजित षडय़ंत्र के अनुसार मण्डावरी से अपहरण करके कहीं जंगलों में ले गए और उनका और समस्त दस्तावेजों के साथ ही 94 हजार तीन सौ रुपए नकद छीन लिए और डरा धमकाकर 2 लाख रुपए की मांग की गई। प्राथमिकी में बताया है कि यह षडय़ंत्र चुनावों की रंजिश के चलते रचा है। इसमें पृथ्वीराज मीना, बबलू गुर्जर, भरतलाल मीना , जगदीश खटीक, महिला कैलाशी बैरवा,राजेश उर्फ राकेश मीना,रिंकू मीना शामिल हंै। हेमराज ने बताया कि घटना के बाद उसके पिता अवसाद में है और वे स्कूल भी नहीं जा रहे हंंै। दूसरी ओर मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जां...

डीजल महंगा होने का असर, ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

Image
दौसा. देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर अब आमजन का देखा जा रहा है। दुपहिया व कारों में पेट्रोल डलवाते हुए लोग जेब पर बढ़ते भार से चिंतित हो रहे हैं, वहीं अब शहरी परिवहन सेवा के भरोसे रहने वाले लोगों पर भी असर पड़ेगा। शुक्रवार को दौसा ऑटो रिक्शा यूनियन ने बैठक आयोजित कर ऑटो का किराया बढ़ाने का निर्णय किया है। इसके तहत न्यूनतम किराए की दर 3 रुपए बढ़ाकर 10 रुपए कर दी गई है। गौरतलब है कि दौसा शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा की लाइफ लाइन तिपहिया ऑटो हैं। करीब 700 ऑटो का संचालन जिला अस्पताल से कलक्ट्रेट, गांधी तिराहा, सोमनाथ सर्किल, सैंथल मोड़ आदि जगह होता है। प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार यात्री ऑटो में गंतव्य के लिए यात्रा करते हैं। Effect of diesel being expensive, auto drivers increased fares यूनियन अध्यक्ष नौशाद अली ने बताया कि 18 जनवरी 2019 से न्यूनतम किराया 7 रुपए चल रहा था। उस समय 65 से 70 रुपए के बीच डीजल मिलता था, जो अब 89 रुपए से अधिक का एक लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने से ऑटो संचालन मुश्किल हो गया। ऐसे में न्यूनतम किराए की दर 10 रुपए व प्रति ...

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

Image
दौसा. लालसोट शहर के वार्ड 22 स्थित प्रताप नगर इलाके में पिछले कई सालों से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के महिलाओं का रोष फूट पड़ा। महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय के सामने एनएच 11 ए पर जाम लगा दिया। लालसोट थाना पुलिस ने महिलाओं को समझाकर रोड से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। दोपहर करीब साढे बारह बजे वार्ड 22 स्थित प्रताप नगर क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं नगरपालिका पहुंची और कई साल से व्याप्त पेयजल संकट का निदान नहीं होने पर रोष प्रकट करने लगी। रेखा गुप्ता, अन्नपूर्णा देवी, प्रतिभा देवी, गुड्डीदेवी, भोला, रेखा, अमन राजपूर्ण आदि महिलाओं ने बताया कि कई बार जलदाया विभाग व नगर पालिका पहुंचकर अपनी पीड़ा को बता चुकी हैं, उसके बाद भी वे पानी के लिए भटकने को मजबूर हंै। महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में पाइप लाइन नही है और यहां लगे सिंगल प्वाइंट से ही पूरी कॉलोनी अपनी प्यास बुझा रही थी, अब इसका बिजली का बिल जमा नही होने से विद्युत निगम के कर्मचारियों ने उसका कनेक्शन भी काट दिया है। महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय के सामने से गुजर रहे एनएच 11 ए मानव शृंखला बनाते हुए जाम भी...

नानी बाई रो मायरो कथा सुनने उमड़ी भीड़

Image
दौसा. श्याम मंदिर चरणधाम के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो भक्ति रसपूर्ण कथा का श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास शंकरदास ने कहा कि जीवन में सच्चा मित्र वहीं हैं, जो कि विपत्ति में साथ दे। मनुष्य को श्रीकृष्ण-सुदामा जैसी मित्रता करनी चाहिए। और भक्ति नरसी जैसी करनी चाहिए। प्रभु हर विपत्ति में सच्चा साथ निभाते हुए भक्त का मान रखते हैं। श्रीकृष्ण ने नरसी भक्त की हुंडी ही नहीं स्वीकारी, बल्कि स्वयं गोविंद नरसी भगत के साथ नानी बाई का मायरा भरने पहुंचे। संयोजक राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 20 फरवरी को 108 अखंड रामायण पाठ शुरू होंगे। 21 फरवरी को संत रिछपाल दास त्रिवेणी धाम के आशीर्वचन एवं पूर्णाहुति होगी। रामकथा में भगवान के जन्म पर झूमे श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी आहुतियां रामगढ़ पचवारा (लालसोट). रामगढ़ पचवारा कस्बे के नले वाले हनुमान मंदिर परिसर में जारी 108 कुंडीय रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन गुरुवार को सभी 108 हवन कुंडों पर यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी। इस दौरान यज्ञाध्यक्ष महंत रामदास के सानिध्य में...

किसानों के रेल रोको आन्दोलन से जिले में प्रभावित हुआ संचालन

Image
दौसा. कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार दोपहर 12 से 4 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आन्दोलन से जिले में भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि जिले में किसी भी ट्रेक पर जाम लगाने का प्रयास नहीं किया गया, लेकिन प्रदेश व देश में कई जगह लगाए गए जाम का असर यहां से गुजरने वाली ट्रेनों पर देखा गया। वहीं रेलवे की ओर से ऐहितियात के तौर पर पहले से ही इस दौरान ट्रेनों का संचालन रोककर नजर रखी गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। Rail stop movement of farmers affected operations in the district रेलवे सूत्रों के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्र में जगतपुरा एवं गांधीनगर सहित 25 से 30 जगहों पर विभिन्न स्टेशन एवं फाटकों पर लोग एकत्र हुए थे। ऐसे में ऐहतियात के तौर पर जयपुर-प्रयागराज कोविड स्पेशल को 15.20 के स्थान पर करीब एक घण्टे की देरी से चलाया गया। वहीं जोधपुर-वाराणसी करीब दो घण्टे जयपुर स्टेशन पर खड़ी रही। जैसलमेर-जम्मूतवी को एक घण्टे राजगढ़ स्टेशन पर रोकना पडा। वहीं कई अन्य ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। ऐसे में 4.15 बजे बाद ट्रेक क्लियर होने के बाद ट्रेन...

वीसीआर के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा-मीना

Image
लालसोट. उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने पंचायत समिति कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान कुछ जनों द्वारा फर्जी वीसीआर भरने व रुपए लेने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वीसीआर के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वीसीआर के नाम उपभोक्ताओंं का शोषण ठीक नही है। उद्योग मंत्री ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीसीआर से जुड़े लंबित प्रकरणों का भी त्वरित निस्तारण किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को निगम के कार्यालय में नही भटकना पड़े। बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी जवाब तलब करते हुए कहा कि तीन साल पूर्व स्वीकृत हुई निर्माण कार्य अब शुरू नहीं किए है, जो कि गलत है। उन्होंने इस बारे में विभाग के चीफ इंजिनियर से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए। विकास अधिकारी को मनरेगा कार्य में श्रमिकों की संख्या बढाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कृषि मंडी सचिव ममता गुप्ता को निर्देश दिए कि मंडी समिति के जरिए एनएच 11 बी से डिगो रोड़ तक बाईपास का निर्माण किया जाए।उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़, पुलिस सीओ...

कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान रही अव्यवस्था

Image
लालसोट. शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय पर बनाए गए कोरोना वैक्सीन सेंटर पर उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब एक साथ शिक्षकों की भीड़ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जा पहुंची। शिक्षकों की भीड़ के चलते हालात बेकाबू हो गए और कोरोना को रोकने के लिए बताए गए मूलमंत्रों में एक सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह धज्जियां ही उड़ती नजर आई। इस दौरान धक्का मुक्की होने के बाद हालात को संभालने के लिए पुलिस को भी बुलानी पड़ी। जानकारी के अनुसार बुधवार को लालसोट ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके चलते यहां करीब चार सौ शिक्षकों को एक ही दिन में कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी थी। सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर पर शिक्षकों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। सुबह करीब 11 बजे तक दर्जनों की भीड़ पहुंचने से व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई और शिक्षक कतार को छोड़ वैैक्सीनसेंटर के बाहर हुजूम बना भीड़ कर खड़े हो गए। इसके चलते चिकित्सालय की लेब पर मरीजों का भी जाना दूभर हो गया और भीड़ के चलते कुछ तक लेब को ही बंद करना पड़ गया। अव्यवस्थाओं के दौरान एक - दो बार धक्का-मुक्की त...

खण्डेलवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा

Image
दौसा. खण्डेलवाल डवलपमेंट फोरम गूंज दौसा के तत्वावधान में बसंत पंचमी को खण्डेलवाल दिवस मनाया गया। इस दौरान लालसोट रोड स्थित सती मठ से शोभायात्रा व मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं भजनों पर नृत्य करती आगे बढ़ रही थी, वहीं श्रद्धालु संत सुंदरदास के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। समापन पर श्याम मंदिर में 1008 दीपकों से महाआरती की गई। इसी प्रकार बसंत पंचमी के मौके पर दौसा में नई मंडी रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर चरणधाम के पाटोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लालसोट . खंडेलवाल समाज की ओर से बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खंडेलवाल युवा संघ के तत्वावधान में खंडेलवाल सेवा सदन परिसर में संत सुंदरदास की जयंती मनाकर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। जो शहर के प्रमुख बाजारों व मार्गों से गुजरती हुई पुन: खंडेलवाल सेवा सदन पर विसर्जित हुई । जुलूस में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के सौजन्य से बालक बालिकाओं की सजीव झांकियां भी सजाई गई। या...

पायलट को कांग्रेस में घुटन तो भाजपा में आएं-डॉ. किरोड़ी के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज

Image
दौसा . राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट को धैर्य रखना चाहिए, यदि धैर्य रखेंगे तो उनको सब कुछ मिलेगा, जिसके वे हकदार हैं। राज्यसभा सांसद ने मंगलवार को विद्युत निगम कार्यालय में आए पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट को यदि कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही है तो वे भाजपा में आएं, उनको भाजपा में खुली हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा। मीणा के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई। कांग्रेस ने सचिन पायलट को लाइन में खड़ा कर दिया है। जबकि सचिन पायलट ऊर्जावान नेता हैं, वे लंबी रेस के घोड़े हैं, उनको अभी धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में खींचतान अधिक है, इससे प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति ने 1988 में चुनाव लड़ा था, वह अब जाकर राष्ट्रपति बना है। रुकमणि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त दौसा. जिला महिला कांग्रेस कमेटी में दौसा से रुकमणि गुप्ता(मोदी) को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। रुकमणि गुप्ता को महिला कांग्रेस् की जिला अध्यक्ष बनाने पर जिले के ...

कोरोना के बाद खस्ताहाल हुई 'खादी',बिक्री 7 करोड़ रुपए से घटकर 2 करोड़, रोजगार प्रभावित होने से बुनकर भी आहत

Image
दौसा . देश में गरीब से लेकर अमीर व राजनेताओं की पंसदीदा रही खादी कोरोना काल में काफी प्रभावित रही, जो आज भी उभर नहीं पा रही है। इसका प्रभाव खादी समितियों से लेकर खादी का कपड़ा बुनने वाले बुनकरों के रोजगार तक पड़ा है। बात दौसा खादी समिति की करें तो उत्पादन में तो अधिक असर नहीं पड़ा है, लेकिन बाजार मंदा होने के कारण इसकी बिक्री हाशिये पर आ गई है। इससे खादी समितियों की आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल हो गई। खादी से जुड़े अधिकारियों की मानें तो खादी समिति को सरकार का भी संबल नहीं मिला। एक तिहाई से भी कम बिक्री पर सिमटी खादीकोरोना काल में बाजार बंद होने के कारण खादी के कपड़े का उत्पादन तो हुआ, लेकिन पिछले वर्षों के मुकाबले बिक्री नहीं हो पाई। दौसा खादी समिति की वर्ष 2018-19 में 4 करोड़ 13 लाख रुपए की बिक्री हुई थी। जबकि 2019-20 में बढ़ कर बिक्री का आंकड़ा 7 करोड़ 17 लाख पर पहुंच गया। वहीं कोरानाकाल में खादी की बिक्री प्रभावित हो गई और वर्ष 2020-21 में यह बिक्री घटकर मात्र 2 करोड़ 14 लाख रुपए पर पहुंच गई। ऐसे में वर्ष 2019-20 के मुकाबले कोरोना वर्ष में बिक्री घट कर एक तिहाई से भी कम पर सिमट गई।...

फास्टैग के पहले दिन ही लगी वाहनों की कतारें, टोल प्लाजा पर दिन भर हुई नोक झोंक

Image
सिकंदरा. जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिरधरपुरा टोल प्लाजा पर फास्टैग शुरू होते ही पहले दिन ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई तथा टोल कर्मियों व वाहन चालकों में फास्टैग को लेकर तकरार व नोकझोंक हुई। बिना फास्टैग वाले वाहनों के लेन में प्रवेश करने पर वाहन चालकों से दोगुना राशि वसूली गई। कुछ वाहन चालकों ने टोल कर्मियों से अभद्रता भी की। टोल अधिकारी वाहन चालकों से समझाइश कर बार-बार मामले को शांत करते रहे। शादियों का सावा होने के कारण दोपहर बाद टोल पर वाहनों की बहुत अधिक लंबी लाइनें लग गई। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मी भी गिरधरपुरा टोल पर नहीं पहुंचे। ऐसे में देर शाम तक वाहनों की कतारे लगी रही। मार्कोलाइन टोल मैनेजर मगन सिंह नरूका ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे से टोल पर सभी लेने फास्टैग शुरू कर दी गई है। ऐसे में मंगलवार सुबह टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग के जो वाहन पहुंचे हैं, उन्हें वापस लौटा दिया गया। बिना फास्टैग के वाहन लेने में प्रवेश करने पर दोगुना राशि वसूली गई। ऐसे में टोल कर्मियों वाहन चालकों में दिनभर तक...