Posts

Showing posts from July, 2021

गुमशुदा का अधजला शव मिला

Image
दौसा. लालसोट. रामगढ़ पचवारा क्षेत्र की सोनड़ ग्राम पंचायत के सिंदोली गांव के निवासी एक गुमशुदा का शव भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया में अधजली हालात में मिला है। गत दिनों परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। तूंगा थाना प्रभारी रमेश मीना ने बताया कि सिंदोली गांव निवासी रामकिशन मीना (46) साल तूंगा कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाता था, जिसके घर पर नही पहुंचने पर 29 जुलाई को उसके पुत्र ने गुमशुदगी का मामला दर्र्ज कराया था। 30 जुलाई को सुबह भीलवाड़ा के बिजोलिया में अधजली हालत में एक शव मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसकी शक्ल व चप्पल से उसी पहचान रामकिशन मीना के रूप में की गई। इसके बाद बिजोलिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपर्द कर दिया। तूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला हत्या का है और प्रकरण की जांच बिजोलिया पुलिस कर रही है। पंचायत समिति सदस्य का लड़ा था चुनाव मृतक रामकिशन ने वर्ष 2015 में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। 28 जुलाई को रात्रि नौ बजे उसकी परिजनों से मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद संपर्क नहीं हुआ। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने 29 जुलाई...

लालसोट में मिला कोरोना पॉजिटिव

Image
दौसा. लालसोट. कोरोना की दूसरी लहर से निजात पाने केे बाद लालसोट शहर में करीब एक पखवाड़े के अंतराल केे बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जारी रेंडम सेंंपलिंग के दौरान बस स्टैण्ड क्षेत्र का एक दुकानदार शनिवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे पूर्व 13 जुलाई को लालसोट क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। अब 17 दिन बाद फिर पॉजिटिव केस मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बारिश के दौरान लोगों को कई तरह की मौसमी बीमारियां होने का खतरा बना रहेगा, ऐसे में सभी को तीसरी लहर से बचने के लिए नियमित रूप से कोरोना गाइड लाइन की पालना करनी होगी। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 13 हजार 627 हो गई है। इनमें से 13 हजार 561 जने रिकवर हो चुके हैं। अब दो केस एक्टिव हैं। सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि चिकित्सा विभाग को शनिवार को 441 जनों के सैम्पलों की रिपोर्ट मिली है, जिनमें एक जना कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जुलाई में कोरोना की जांच के लिए 19 हजार 95 लोगों ने सैम्प...

दौसा जिले की धरा को हरा-भरा बनाने में जुटे लोग

Image
दौसा. जिलेभर में मानसून के साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम ने जोर पकड़ लिया है। धरती को हरा-भरा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेड़ला खुर्द प्रांगण में 121 पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक (मॉडल स्कूल), मोटाराम भादू, विशिष्ट अतिथि सीताराम मीना एवं प्रधानाचार्य सुरेशचंद मीना ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने बताया कि व्याख्याता प्रियंका मीना एवं वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार ने पौधे उपलब्ध करवाए। प्रकृति सन्तुलन व संरक्षण के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ ने पांच-पांच पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। इसी तरह विधायक मुरारीलाल मीणा के आह्वान पर सैंथल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। व्याख्याता गिर्राज गुप्ता ने सेवा के 22 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ट्री-गार्ड सहित पौधे उपलब्ध कराए। प्रभारी मोहनलाल मीणा, रामबाबू धवल, राजेंद्र शर्मा, रामोतार स्वामी, सुनीता शर्मा, रामदयाल शर्मा सहित अन्य ने पौधे लगाए। राउमावि लाडली का बास में भी पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य विनोदबिहारी म...

दौसा को हरा-भरा बनाने में जुटे लोग

Image
दौसा. जिलेभर में मानसून के साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम ने जोर पकड़ लिया है। धरती को हरा-भरा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक मुरारीलाल मीना ने ग्रीन दौसा पहल के तहत वार्ड 46 में पार्षद ममता शर्मा के साथ पौधा लगाकर वार्ड को हरा-भरा बनाने का अभियान शुरू किया। सूर्य नगर कॉलोनी में पौधरोपण के दौरान कॉलोनी निवासी द्वारका प्रसाद शर्मा, किशनलाल शर्मा, महेश शर्मा, रमेशचंद शर्मा, एडवोकेट जेपी शर्मा आदि ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने बताया कि अब तक 60 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। पार्षद ने शहर में वार्डवार पौधरोपण की मांग की व पौधों को संरक्षण की पारिवारिक जिम्मेदारी तय की जाए जिस से शहर हरा भरा बन सके। People working to make Dausa green, done plantation स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेड़ला खुर्द प्रांगण में 121 पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक (मॉडल स्कूल), मोटाराम भादू, विशिष्ट अतिथि सीताराम मीना एवं प्रधानाचार्य सुरेशचंद मीना ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने बताया कि व्याख्याता प्रियंका मीना एवं वरिष्ठ अध्यापक मुके...

झमाझम बारिश से खेत लबालब, सड़कें बनी दरिया

Image
दौसा. जिलेभर में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश का दौर शनिवार को दिनभर भी जारी रहा। जिले में कहीं मध्यमगति तो कहीं मूसलाधार बारिश होने से चहुंओर पानी ही पानी हो गया। इन्द्रदेव की मेहरबानी से खेत लबालब हो गए तो ताल-तलाइयों में भी पानी एकत्र होना शुरू हो गया। वहीं जिले में पांच बांधों में भी पानी की आवक हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम 5 बजे तक तक पिछले 36 घंटे में महुवा में 108, रामगढ़पचवारा में 137, राहुवास में 93, नांगलराजावतान में 86, दौसा में 90 एमएम बारिश हुई। इसी प्रकार बसवा में 33, रेडिया में 33, बांदीकुई में 22, मोरेल में 54, लालसोट में 48, लवाण 29,एममएम बारिश दर्ज की गई। वहीं शनिवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रामगढ़ पचवारा में 70 एमएम, मोरेल बांध पर 50, दौसा में 34, लवाण में 25, राहुवास में 43, बांदीकुई में 13, रेडिया में 19, महुवा में 35, सिकराय में 3, लालसोट में 33, बसवा में 30, नांगलराजावतान में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर से शनिवार दोपहर तक बारिश का क्रम जारी रहा। अधिकतर समय रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। सुबह ...

राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, बर्खास्त की उठाई मांग

Image
दौसा. भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की हर मोर्चे की विफलता, बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलित व महिला अत्याचार व किसानों की कर्ज माफी की मांगों को लेकर जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. ने कहा कि राज्य के साथ दौसा जिले की कानून व्यवस्था भी खराब है । भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चहेते अधिकारी खुलेआम रिश्वतखोरी कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दौसा जिले के पांचों विधानसभा के सभी 26 मंडलों पर धरना प्रदर्शन कर, उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल ,शहर अध्यक्ष विपिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष मुरारी धौंकरिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एजाजुद्दीन, उर्मिला जोशी, पूर्व जिला महामंत्री मुरारीलाल आभानेरी, महावीर गुरुजी, शहर महामंत्री अश्वनी जोशी, मनीष वेद, शहर कोषाध्यक्ष दिलीप कबाड़ी, ...

सास-बहू व देवरानी-जेठानी ने मिलकर दी परीक्षा

Image
लालसोट. भारत सरकार के दिशा निर्देश अनुसार राज्य में पढऩा लिखना अभियान के अंतर्गत निदेशालय साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावरी में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन साक्षरता प्रभारी मुकेश मीणा के निर्देशन में किया गया। इसमें डॉक्टर कैलाश चंद संयुक्त निदेशक मूल्यांकन साक्षरता एवं सतत शिक्षा जयपुर, के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात पौधरोपण कार्यकम व निर्माणाधीन विद्यालय का अवलोकन किया। प्रधानाचार्य भगवानसहाय मीणा ने बताया की बिल्वपत्र, अशोक, नीम सहित कई अन्य औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अमित यादव, चंदप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल, यदुनंदन जांगिड़, हंसराज मीणा, राजमोहन मीणा, शकुंतला मीणा, गुलबत्ती मीणा, मोहनलाल माली, वीरेंद्र जैन सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।(नि.स.) बांदीकुई . उपखंड के ग्राम भांडेडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढऩा लिखना अभियान 2020-21 के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित हुई। प्रधानाचार्य एवं पीईईओ सुरेश चंद शर्मा ने सर्व प्...

महुवा में साढ़े 5 इंच से अधिक बारिश, सिकराय में साढ़े 3 तो दौसा में सवा 3 इंच बारिश

Image
दौसा. जिले में पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश की बाट देख रहे किसानों के लिए गुरुवार रात को मौसम ने राहत दी है। जिलेभर में कहीं पर मूसलाधार तो कहीं पर मध्यमगति की बारिश होने से चारों ओर पानी ही पानी हो गया। खेत लबालब हो गए। इससे सूखती खरीफ की फसलों में फिर से जान आ गई। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता श्रीकिशन मीना ने बताया कि जिले में गुरुवार रात को सर्वाधिक महुवा में 139 एमएम यानि साढ़े पांच इंच से भी अधिक बारिश हुई। वहीं सिकराय में 90 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसी प्रकार दौसा तहसील कार्यालय में लगे वर्षामापी यंत्र में 81 व दौसा गांधी तिराहा स्थित जलदाय विभाग कार्यालय में लगे वर्षामापी यंत्र में 53 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बांदीकुई में 52, बसवा में 38, रेडिया में 36, महुवा जलदाय विभाग कार्यालय में 80, सैंथल सागर में 24, लालसोट में 17, नांगलराजावतान में 45, रामगढ़पचवारी में 43, राहुवास में 15 तथा लवाण में 1 एमएम बारिश हुई है। रिमझिम बारिश का दौर शुक्रवार को भी चलता रहा। मुरझाई फसलें खेतों में लहलहा उठी अच्छी मानसूनी बारिश होने से सूखने के कगार पर चली गई खरीफ की मक्का, बाजरा, मूं...

सफाई अव्यवस्था को लेकर फूटा भाजपा पार्षदों का गुस्सा

Image
लालसोट. शहर में पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था से नाराज पालिका बोर्ड के भाजपा पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्षदों ने पालिका कार्यालय के गेट पर ताला लगा प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर भाजपा पार्षद व प्रतिनिधि नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंचे और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट करने लगे। कुछ देर इन पार्षदों ने पालिका के गेट पर ताला जड़ पालिका प्रशासन के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान पार्षद चिराग जोशी, एलएन भारद्वाज, जयप्रकाश सैनी, संजय कोराका, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, मीना बैनाड़ा, धनेशदेवी जैन, प्रकाश मीना, कन्हैयालाल सैनी, राकेश चंडालिया, सुरेश सैनी, छोटूलाल सैनी का कहना था कि शहर में पालिका द्वारा रखे गए कचरा पात्रों को खाली करने की मशीन खराब हुए एक माह का समय गुजरने के बाद भी पालिका ने मशीन को दुरुस्त नहीं कराया गया है, जिससे हालात बदतर होने लगे है। जगह-जगह कचरा फैल रहा है और बारिश के दौरान तो हालात और भी बदतर हो गए हैं। पार्षदों का कहना था कि बोर्ड का गठन हुए सात माह पूर होने के बाद भी सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा नह...

कठिन डगर पर हिचकोले खाते ग्रामीण

Image
बांदीकुई. लम्बे समय से हरिपुरा गांव के लोगों को सड़क मार्ग के निर्माण का इंतजार हैं। लोगों का कहना है कि हरिपुरा गांव को जाने वाले मार्ग से दर्जनों गांव व ढाणियां जुडी़ हुई हैं, लेकिन सड़क के अभाव के चलते यह कच्चा सड़क मार्ग खासी परेशानी का सबब बना हुआ है। मानसून के समय मे पानी भराव के चलते लोगों के कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ता हैं। इस दौरान हमेशा चोटिल होने का खतरा भी मंडराता रहता हैं। स्कूली छात्र छात्राओं, महिलाओं व बुर्जुगों सहित ग्रामीण यहां से गुजरते समय प्रशासन को कोसते नजर आते हैं। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोगों को कई वर्षों से समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। वे कई बार समस्या निस्तारण को लेकर दफ्तरों व प्रतिनिधीयों के दरवाजे खटखटा चुके हैं। लेकिन समस्या निस्तारण को लेकर अभी तक कोई पहल नहीं हो सकी। यही नहीं धार्मिक आयोजन के समय भी पदयात्रियों को इस कठिन डगर से ही होकर गुजरना पड़ता हैं। इस मौके पर जगदीश गुर्जर, कालू सिंह गुर्जर, सुभाष, रत्न, जयराम सैनी, रामदयाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहें। रास्ते में पानी का भराव ग्रामीण का फूटा ...

पोषाहार वितरण में अनियमितता, महिलाओं ने जताया विरोध

Image
दौसा/गीजगढ़. एक तरफ जहां सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं व बालकों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनेक प्रकार की योजनाओं के द्वारा तरह-तरह के पोषाहार वितरण के लिए भेजे जाते हैं, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की अनदेखी व आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मनमानी के चलते पोषाहार वितरण में अनियमितता से परेशानी हो रही है। बार-बार विरोध-प्रदर्शन के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सिकराय उपखण्ड के बहरावण्डा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय पर लाभार्थियों को तीन माह से पोषाहार वितरण नही करने पर महिलाओं ने विरोध जताकर पोषाहार वितरण की मांग की। पिंकी सैनी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि गत तीन महीनों के गेहंू व चावल पोषाहार में प्रत्येक गर्भवती महिला व बालकों को एक माह का 1.5 किलो के हिसाब से 4 किलो 500 ग्राम वितरण करना चाहिए, लेकिन मनमर्जी के चलते एक दो दिन लाभार्थियों को ही पोषाहार वितरण कर बाद में पूरा पोषाहार समाप्त होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। तीन माह का पोषाहार नहीं मिलने को लेकर महिलाओं ने विरोध जताकर पूरा पोषाहार वितरण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड...

चारा काटने की बात को लेकर झगड़ा, चाचा की हत्या

Image
दौसा. जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सूरजपुरा गांव की सरकारी भूमि में चारा काटने की बात को लेकर उपजे विवाद में चाचा की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। Couple arrested for killing uncle and sent to jail थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि सूरजपुरा गांव में 28 जुलाई सुबह साढ़े सात बजे हजारीलाल मीना व उसके भतीजे रामखिलाड़ी व पत्नी ममता के बीच सरकारी जमीन से चारा काटने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें रामखिलाड़ी व उसकी पत्नी ममता ने हजारी लाल (65) की लात घूंसों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई बंशीलाल मीना ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले तो आरोपियों को दौसा सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया। (निसं) Couple arrested for killing uncle and sent to jail ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत दौसा. भाण्डारेज. जयपुर-बांदीकुई रेल मार्ग पर सर्किट हाउस के पीछे बुधवार रात एक जने की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि सर्कि...

चाचा की हत्या के आरोपी दम्पती को भेजा जेल

Image
दौसा ञ्च पत्रिका. जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सूरजपुरा गांव की सरकारी भूमि में चारा काटने की बात को लेकर उपजे विवाद में चाचा की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि सूरजपुरा गांव में 28 जुलाई सुबह साढ़े सात बजे हजारीलाल मीना व उसके भतीजे रामखिलाड़ी व पत्नी ममता के बीच सरकारी जमीन से चारा काटने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें रामखिलाड़ी व उसकी पत्नी ममता ने हजारी लाल (65) की लात घूंसों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई बंशीलाल मीना ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पहले तो आरोपियों को दौसा सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया। इधर, कांस्टेबल की हत्या मामले में सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हत्या के मुख्य आरोपी ने फेसबुक पर लाइव वीडियो किया वायरल, कहा जल्द करेगा सरेंडर मानपुर(दौसा). कांस्टेबल की निर्मम हत्या के मामले को लेकर पुलिस जिन आरोपियों की दिन रात तलाश कर रही है, एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों से दूर है। वहीं मुख्य आरो...

हड़ताल का दूसरा दिन: शहर में सफाई व्यवस्था का और बिगड़ा हाल

Image
दौसा. जिला मुख्यालय की सफाई व्यवस्था पहले से ही बदहाल थी, अब सफाईकर्मियों की हड़ताल से और बुरा हाल हो गया है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। दो दिन से रिमझिम बारिश होने से कचरा अब कीचड़ में बदलकर सड़ांध मारने लगा है, लेकिन नगर परिषद मूकदर्शक बनकर बैठी है। पूनम सिनेमा के पीछे वाले बाजार के रास्ते में तो नालियां जाम होने से करीब एक फीट पानी भरा होने से मार्ग ही बंद हो गया है। बदबू के मारे आसपास के व्यापारियों का रुकना मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाईकर्मियों ने बुधवार को हड़ताल कर दी थी। संगठन ने परिषद के कर्मचारी सुरज्ञानसिंह गुर्जर व राजेश गौतम को सफाई व्यवस्था से हटा कर उनके मूल पद पर लगाने सहित 11 सूत्रीय मांग नहीं मानने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके तहत गुरुवार को भी सफाई कार्य का बहिष्कार कर परिषद में प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला महामंत्री श्यामलाल दिर्शावल, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल डंडोरिया, अध्यक्ष गुलाब चन्द आदि ने बताया कि कर्मचारियों की राजनीतिक पहुंच होने से मूल कार्य की जगह सफाई मे...

घूंघट की ओट में नवसाक्षरों ने दी परीक्षा

Image
दौसा/महेश्वरा कलां. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेश्वरा कलां में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित हुई। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, सहायक निदेशक समसा राजीव शर्मा, एपीसी रंगलाल मीणा ने अवलोकन किया। साक्षरता प्रभारी दिलावर सिंह राजपूत ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय स्टाफ के साथ बैठक कर सभी प्रभारों की जांच की। स्माइल प्रभारी अर्चना मित्तल ने रेकॉर्ड दिखाया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत महेश्वरा खुर्द राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी साक्षरता परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने बताया 15 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। लालसोट में पहली बार महिला एसडीएम नियुक्त लालसोट. राज्य सरकार द्वारा जारी की गई तबादला सूची में लालसोट विधानसभा क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे में भी फेरबदल किया गया है। लालसोट एसडीएम गोपाल जांगिड़ का तबादला कर उन्हें पाली जिले के सोजत में लगाया है। रामगढ़ पचवारा एसडीएम सरिता मलहोत्रा को अब लालसोट एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं लालसोट सहायक कलक्टर मिथलेश मीना को रामगढ़ पचवारा एसडीएम लगाया गया है।...

पेड़-पौधों के बिना जीवन संभव नहीं

Image
dausa दौसा. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के संयुक्त तत्ववाधान में पौधरोपण का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रभुदयाल चौधरी ने बताया कि पौधरोपण से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। एनसीसी लेफ्टिनेन्ट डॉ. जलेन्द्र कुमार शर्मा एवं कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में 70 पौधे रोपित किए। इस अवसर पर डॉ. केसी मीना ने हरित राजस्थान विषय पर व्याख्यान देकर कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीता गर्ग, डॉ. हरिराम मीना, डॉ. प्रकाशचन्द्र बैरवा, डॉ. वीरेन्द्रसिंह चौधरी, डॉ. चन्द्रप्रकाश शर्मा, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. विपुल कुमार परेवा आदि उपस्थित रहे। दौसा. गुप्तेश्वर रोड स्थित श्रीराम मंदिर व नांगल राजावतान के मीन भगवान मंदिर और मीणा अथाई में नमो नमो मोर्चा की ओर पौधरोपण किया गया। प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री मूर्ति मीणा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर के महंत व कार्यकर्ताओं ने पीली लुगड़ी ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री उर्मिला जोशी, दौसा भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, मोर्चा जिलाध...

सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरा पात्र भी नहीं हो रहे खाली

Image
लालसोट. शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर नगरपालिका द्वारा हर माह लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जगह-जगह रखे कचरा पात्रों के हालात को देख कर अव्यवस्थाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर में कचरा पात्र पिछले बीस दिनों से भरे हुए हैं और इन्हें पालिका द्वारा नियमित रूप से खाली नहीं करने से अब हालात बदतर होने लगे हैं। गौरतलब है कि पूरे शहर में करीब एक दर्जन से अधिक जगह पर कचरा संग्रहण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कचरा पात्र रखे हैं। इन कचरा पात्रों को उठा कर खाली करने वाली पालिका की लिफ्टर मशीन खराब पड़ी है। इसके चलते आजाद चौक, पुरानी अनाज मंडी, कुम्हार पाड़ा, नेहरू कॉलोनी, गणगौर मैदान, कोथून रोड समेत कई अन्य जगहों पर रखे हुए कचरा पात्र ओवरफ्लो हो चुके हैं। लोग भी अब खुले ही कचरा डालने पर मजबूर हैं। इससे आसपास गंदगी से सड़ांध उठने लगी है। दुकानदारों व लोगों का जीना भी दूभर हो गया है। दिनभर आवारा पशुओं का भी जमावड़ा बना रहता है। मौसमी बीमारियों के संक्रमण का भी खतरा है। इस संबंध में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक बनवारीलाल ने बताया कि लिफ्टर मशीन करीब 15-20 दिनों से खराब है। मरम्मत के लिए बगर...

निर्झरना काली डूंगरी धाम पर बनेगा भव्य हनुमान मंदिर

Image
लालसोट. उपखण्ड के निर्झरना काली डूंगरी धाम पर निर्माणाधीन भव्य हनुमान मंदिर के लिए बुधवार को शिला पूजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक स्थानों के संत महात्मा व लालसोट निर्झरना, चौण्डियावास, सवांसा, लाखनपुरा समेत कई के गांवों के श्रद्धालु भी काली डूंगरी धाम पर पहुंचे। Grand Hanuman temple to be built at Nirjharna Kali Dungri Dham सुबह ग्यारह बारह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत अवधेशदास के सान्निध्य में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष कमल मीना व श्रद्धालुओं ने शिला पूजन किया तो हनुमानजी व भगवान राम के जयकारों से पूरा वातावरण गंूज उठा। पं. शंकरलाल शास्त्री एवं राजेन्द्र तलावगांव ने पूजा-अर्चना कराई। संत अवधेशदास ने बताया कि जिस तरह क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य श्रीराम जानकी धाम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाएगा। करीब दो सौ वर्ग गज में बनने वाले इस भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण जोर-शोर से जारी है। करीब तीन करोड़ की लागत से मंदिर निर्माण आगामी दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। कार्य वास्तुकला विशेेषज्ञों के निर्देेशन में किया जा रहा है और...

सीओ कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांस्टेबल की हत्या के आरोपियों को पकडऩे की मांग

Image
मानपुर. भूमि विवाद को लेकर पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस वृत्ताधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गांव में बैठक आयोजित कर सीओ कार्यालय के लिए कूच किया। कार्यालय परिसर के अंदर बैठकर प्रदर्शन किया। Villagers demonstrated after reaching CO office, demanding to catch the accused of murder of constable सीओ संतराम सेे मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी व पीडि़त परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की। ग्रामीणोंं ने बताया कि कांस्टेबल संजय गुर्जर की हत्या हुए 5 दिन से अधिक हो गए हैं. उसके बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी लगातार पीडि़त परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। सीओ ने बताया कि ग्रामीणोंं की मांग पर पीडि़त परिवार को सुरक्षा के लिए दो कांस्टेबलों को लगा दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं। शीघ्र ही सफलता मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणोंं नेे कहा कि पुलिस ने दो दिन में आरोपियो...

चारे के विवाद में दम्पती ने चाचा की पीट-पीट कर की हत्या

Image
दौसा. भाण्डारेज. जिले के सदर थाना इलाके के सूरजपुरा गांव में बुधवार सुबह सरकारी भूमि से चारा काटने की बात को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि भतीजे व उसकी पत्नी ने चाचा की लात-घूंसों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हत्या के आरोपी पति -पत्नी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। सदर थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि सूरजपुरा गांव में सरकारी भूमि में हरा चारा था। मृतक एवं आरोपी ने चारे की जमीन को अपने हिसाब से बांट रखी थी। बुधवार सुबह 7.30 बजे आरोपी भतीजे रामखिलाड़ी मीना पुत्र रामधन की पत्नी ममता चारा काट रही थी। इस पर सुबहजारीलाल मीना (65) ने आकर कहा कि उसकी भूमि से हरा चारा काट रही है। इस बीच रामखिलाड़ी भी आ गया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, लेकिन बाद में विवाद बढ़ गया और रामखिलाड़ी व उसकी पत्नी ममता ने हजारीलाल मीना के साथ लात- घूंसों से मारपीट करना शुरू कर दिया। झगड़े में हजारीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांव में सदर थाना पुलिस पहुंच गई। जहां से शव को जिला अस्पताल लाया गया। ज...

शिक्षक को हनी ट्रैप में फंसाने का खुलासा, एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

Image
लालसोट. मंडावरी थाना पुलिस ने करीब पांच माह पूर्व दर्ज हुए एक हनी ट्रैप के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। Disclosure of trapping teacher in honey trap, three arrested including woman थाना प्रभारी रामपाल मीना ने बताया कि 17 फरवरी को परिवादी ने मामला दर्ज कराया था कि उसके वरिष्ठ अध्यापक पिता को मांडा सपोटरा निवासी बबलू गुर्जर ने कई बार फोन कर मंडावरी बुलाया। इस दौरान पूर्व नियोजित षडय़ंत्र के तहत चाय में नशीला पदार्थ डालकर मंडावरी से अपहरण कर कहीं जंगल में ले गए और बैग व समस्त दस्तावेजों के साथ 90 हजार 300 रुपए छीन लिए। बाद में भी डरा-धमकाकर दो लाख रुपए देने की मांग की गई। नहीं देने पर एक महिला से बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देते रहे। पीडि़त ने बताया कि इस गिरोह में पृथ्वीराज मीना, ऋषि गुर्जर, बबलू गुर्जर, भरतलाल मीना, जगदीश खटीक, कैलाशी बैरवा, राजेश उर्फ राकेश मीना एवं रिंकू मीना शामिल हंै। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी अगुवाई में हैड कांस्टेबल दौलतराम, कांस्टेबल विनोद कुमार, हेमंत, लाखन सिंह और गिल्याराम की टीम का गठन करते हुए हनी ट्र...

श्रावण मास का पहला वन सोमवार: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों का लगा तांता

Image
दौसा. सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। हालांकि कोविड के चलते प्रमुख मंदिरों में पहले की तरह भीड़ नहीं जुटी। मंदिर के प्रवेश व पूजन को लेकर कई तरह की सावधानियां बरती गई। वहीं कई श्रद्धालुओं ने घर में शिवलिंग बनाकर पूजन किया। दौसा के पंच महादेव मंदिरों सहित अन्य देवालयों में कोरोना गाइड लाइन की पालना का ध्यान रखते हुए इंतजाम किए गए हंै। इसके बावजूद श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बिल्व पत्र चढ़ाकर जल व दूध से अभिषेक कर मनोकामना कर रहे हैं। वहीं महिलाओं ने हरियाली वाले स्थानों पर जाकर वन सोमवार मनाया। सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। लालसोट . उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में श्रावण मास शुरू होने के साथ प्रथम सोमवार को भक्तजनों का शिव मन्दिरों में तांता लगने लगा है। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजने लगे हैं। श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र चढ़ाना शुरू कर दिया है। शिवजी का अभिषेक भी किया गया। कोरोनावायरस के कारण शिव मंदिरों में भक्तों की संख्या में कमी आई है। लोग पूजा के द...

समस्याएं जस की तस: रोडवेजकर्मियों ने धरना देकर जताया विरोध

Image
दौसा. रोडवेज कर्मचारियों के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर सोमवार को एटक यूनियन के अध्यक्ष हितेश जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय बस स्टैण्ड पर धरना दिया गया। एटक संगठन सचिव शम्भूदयाल गुर्जर ने बताया कि रोडवेजकर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 सालों से आंदोलनरत हैं। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस नेताओं ने रोडवेज कर्मचारियों की सभी मांगों को जायज बताकर पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब भी समस्या जस की तस हैं। रोडवेजकर्मियों को आज तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिला। समय पर वेतन/पेंशन भुगतान, बढ़े हुए डीए के आदेश सहित विभिन्न मांगों को लेकर बस स्टैंड पर धरना दिया व राज्य सरकार और परिवहन मंत्री के विरोध में नारे लगाए गए। इस दौरान सचिव राजकुमार मीना, उपाध्यक्ष नारायणलाल मीना, सुरेश चंदेला, दिनेश नावरिया, हरकेश मीना, बृजमोहन शर्मा, विजय मीना, कैलाशी मीना, शीला देवी, कमल गुर्जर, रामफूल तुंगड़, दिनेश पराशर, प्रायदास मीना, भंवर प्रताप सिंह, राजेन्द्र शर्मा, सलीम खान, शिवचरण शर्मा, हरफूल रैगर आदि उपस्थित रहे। source https://www.patrika.com/dausa-news/problems-remain-as-it...

मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा, उससे पहले सुहाग का साथ छूटा

Image
लालसोट. कल्याणपुरा गांव के पास सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत दीपक की शादी पांच दिन पूर्व ही देवशयनी एकादशी के मौके पर हुई थी। मंडावरी थाना प्रभारी रामपाल मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले के लिवाली गांव निवासी दीपक (22) पुत्र अमरसिंह योगी बाइक से सवाई माधोपुर की ओर जा रहा था। लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर कल्याणपुरा पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर रोड के पास एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मंडावरी सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद परिजन भी मंडावरी सीएचसी पर पहुंच गए और वे भी दीपक के शव को देख कर बिलख पड़े। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले को लेकर परिजनों ने कोई प्राथमिकी नहीं दी है। पांच दिन पूर्व ही हुई थी शादी सड़क दुर्घटना में मृत दीपक की शादी पांच दिन पूर्व ही देवशयनी एकादशी के मौके पर हुई थी। परिवार में अब भी उसकी शादी को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ था।...

घर से युवक के शव को लेकर दोबारा सीएचसी पहुंचे परिजन

Image
लालसोट. शहर के तंबाकू पाड़ा निवासी एक युवक की करंट से मौत होने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद जीवन की आस में परिजन घर से दोबारा शव को लेकर सीएचसी जा पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। दोबारा चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद मामला शांत हो सका। जानकारी के अनुसार प्रियांशु साहू (18) पुत्र ताराचंद साहू ज्योतिबा फुले सर्किल पर अपने पिता की थड़ी पर कुछ काम कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर लालसोट सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी सीएचसी जा पहुंची, लेकिन जानकारी प्राप्त करने से पहले ही शव को लेकर परिजन घर ले गए। घर पर परिजनों को उसके शरीर में कुछ जीवन की आशा दिखाई दी तो वे फिर से लालसोट सीएचसी जा पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। पालिकाध्यक्ष रक्षा मिश्रा व दिनेश मिश्र भी जा पहुंचे और युवक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएचसी की अव्यवस्थाओं पर रोष प्रकट कर नाराजगी जताई। मिश्रा का कहना था कि लालसोट सीएचसी में अव्यवस्थाओं का आलम है, मरीजों को समय पर उपचार ...

हरा-भरा दौसा बनाने में जुटे लोग

Image
दौसा. हरा-भरा दौसा बनाने के अभियान के तहत रविवार को विधायक मुरारीलाल मीणा के नेतृत्व में बजरंग मैदान, सोमनाथ मंदिर, कोली छात्रावास, खटीक छात्रावास, बनीदास की बावड़ी एवं वार्ड 44 में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हरियाली से ही पर्यावरण को सुंदर व वातावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है। हरे-भरे वातावरण से लोगों में सकारात्मक विचारों का भी संचार होता है। कोरोनाकाल में भी ऑक्सीजन का महत्व पता लगा है। अभियान के अंतर्गत अब तक विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। Plantation In dausa By mla murarilal meena इस अवसर पर नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, उपसभापति कल्पना जैमन, पार्षद राकेश चौधरी, प्रदीप जौंण, हंसराज गुर्जर, नरेंद्र जैमन, किशनलाल महावर, जितेंद्र डीगवाल, राजेश सैनी, जितेंद्र महावर, विनोद शर्मा, आचार्य आशीष शर्मा, आशा खंडेलवाल, शरद नागर, रामनारायण पंडा, संतोष धोंकरियां, उमाशंकर बनियाना, घनश्याम भांडारेज, सीपी मीना, अंकित अग्रवाल भी उपस्थित थे । Plantation In dausa By mla murarilal meena इसी तरह पिंजरापोल गोशाला में नगरपरिषद सभापति ममता चौधरी...

दो दुकानों में चोरी, लाखों का माल पार

Image
दौसा. शहर के लालसोट रोड स्थित पूनम टॉकिज के पीछे सूरज टॉवर में शनिवार रात चोर दो दुकानों के शटर तोड़ कर नकदी सहित लाखों का माल पार कर ले गए। रविवार सुबह दुकान खोलने आने पर व्यापारियों को चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि वारदात कोतवाली थाने से करीब 200 मीटर दूर हुई है। ऐसे में लोगों ने आक्रोश जताते हुए शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की। Theft in Dausa shops कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पूनम टॉकिज के समीप सूरज टॉवर में प्रवेश कर चोरों ने शहर निवासी अनूप गुप्ता की दुकान डिस्को कलेक्शन का शटर तोड़ कर गल्ले में रखे 38 हजार 900 रुपए, रेडिमेड कपड़े, जिंस, शर्ट व अन्य सामान के कर्टन पार कर लिए। इसी परिसर में मुकेश गुप्ता की दुकान बलराम बैंगल्स एण्ड ज्वैलर्स से करीब 3 हजार रुपए नकद, आर्टिफिशियल ज्वैलरी समेत काफी सामान चुरा लिया। (निसं) Theft in Dausa shops खिलाड़ी का किया सम्मान दौसा. नेशनल यूथ स्पोट्र्स फेडरेशन के तत्वावधान में हुई चैम्पियनशिप में राजस्थान की ओर से खेलने वाले फुटबॉलर विशाल राजोरिया का दौसा ...

यातायात पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी

Image
दौसा. शहर के गांधी तिराहा पर एक युवक ने यातायात पुलिस के एक कांस्टेबल के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। कोतवाली थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि गांधी तिराहे पर यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान शहर के नागौरी मोहल्ला निवासी युवक आबिद खान आया और वह कांस्टेबल से कहने लगा कि वे लोगों को परेशान कर रहे हैं। बिना वजह लोगों की गाडिय़ां पकड़ कर कार्रवाई कर रहे हैं। इस पर पुलिसकर्मियों ने एक बार तो युवक को समझा कर भेज दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर आ गया और कांस्टेबल अजित सिंह के साथ मारपीट करने लग गया। इस पर कोतवाली व यातायात पुलिसकर्मी उसको पकड़ कर थाने ले आए। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने नशा भी कर रखा था। छह लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज मानपुर. जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश में जयपुर के बजाजनगर थाने में कार्यरत कांस्टेबल संजय गुर्जर की पीट-पीट कर हत्या करनेे के मामले में शुक्रवार देर रात कांस्टेबल के बेटे ने छह लोगो...

आखिर शुरू हुई सोनोग्राफी जांच, जिला प्रशासन ने दी दखल

Image
दौसा. आखिर जिला अस्पताल में जिला प्रशासन के दखल के बाद छठे दिन सोनोग्राफी जांच शुरू हो गई। सीएमएचओ के रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक को नोटिस देने के बाद से बंद सोनोग्राफी मशीन को चालू करने के लिए पीएमओ के लिखित आदेश के बाद ही रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक माने। इसके बाद मरीजों की सोनोग्राफी होना शुरू हो सका। शनिवार को करीब 25 मरीजों की सोनोग्राफी हुई। Sonography investigation finally started in dausa hospital जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष चौधरी ने जिला अस्पताल के सोनोग्राफी सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिवचरण मीना को नोटिस दिया था कि वे सोनोग्राफी करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ***** परीक्षण की भी शिकायत है। जांच करने पर फॉर्म एफ में कमियां पाई गई। इसके बाद 19 जुलाई से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सकों ने सोनोग्राफी करना बंद कर दिया। मजबूरी में मरीज सात-सात सौ रुपए खर्च कर जिला अस्पताल के बाहर सोनोग्राफी करने लगे। इस बीच सीएमएचओ ने जिला अस्पताल के ही एक और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रीप्रकाश मीना को भी नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद विवाद और गहरा गया। सीएमएचओ, रेड...

दौसा: आखिर शुरू हुई सोनोग्राफी जांच, जिला प्रशासन ने दी दखल

Image
दौसा. आखिर जिला अस्पताल में जिला प्रशासन के दखल के बाद छठे दिन सोनोग्राफी जांच शुरू हो गई। सीएमएचओ के रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक को नोटिस देने के बाद से बंद सोनोग्राफी मशीन को चालू करने के लिए पीएमओ के लिखित आदेश के बाद ही रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक माने। इसके बाद मरीजों की सोनोग्राफी होना शुरू हो सका। शनिवार को करीब 25 मरीजों की सोनोग्राफी हुई। जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष चौधरी ने जिला अस्पताल के सोनोग्राफी सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शिवचरण मीना को नोटिस दिया था कि वे सोनोग्राफी करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ***** परीक्षण की भी शिकायत है। जांच करने पर फॉर्म एफ में कमियां पाई गई। इसके बाद 19 जुलाई से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सकों ने सोनोग्राफी करना बंद कर दिया। मजबूरी में मरीज सात-सात सौ रुपए खर्च कर जिला अस्पताल के बाहर सोनोग्राफी करने लगे। इस बीच सीएमएचओ ने जिला अस्पताल के ही एक और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. श्रीप्रकाश मीना को भी नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद विवाद और गहरा गया। सीएमएचओ, रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सकों व पीएमओ के बीच जुबानी तीर चलने लगे। आख...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता पहुंची बालाजी, दरबार में टेका मत्था

Image
दौसा . लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी डॉ. अमिता बिरला अपने परिजनों के साथ मेहंदीपुर बालाजी पहुंची। जहां बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेक विशेष पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में खुशहाली एवं कोरोना महामारी के सम्पूर्ण खात्मे की कामना की। पंडितों ने चोले का टीका लगाया व स्वागत कर प्रसादी व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट की। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अमिता ने कहा कि बालाजी महाराज के दर्शनों से सुख-शान्ति मिलती है। बालाजी महाराज से देश व प्रदेश में सुख शांति व अमन चैन की प्रार्थना की है। इससे पूर्व एक धर्मशाला में गहनौली सरपंच रूपसिहं सैनी ने सम्मान स्वरूप डॉ. अमिता को चांदी का मुकुट पहनाया तथा भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सिकराय विजेन्द्र मीना ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री लाखन सिंह पांचोली, कमल सैनी बालाजी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष विजेन्द्रसिंह मीना, रौत हडिय़ा के पूर्व सरपंच भौंरीलाल, राजाराम सैनी, चौथीराम सैनी, ओमप्रकाश सैनी सहित कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन बाबूलाल सैनी आदि मौजूद थे। प्रधानाध्यापिका तलब दौसा . मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्म...

भतीजे ने कांस्टेबल चाचा की पीट-पीटकर की हत्या

Image
दौसा. मानपुर. बेखौफ बदमाशों ने गांव आए एक पुलिस के जवान को मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। उसने अस्पताल पहुंचते दम तोड़ दिया। घटना को लेेकर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जयपुर में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर बाद जैसे ही जवान का शव लेकर पुलिस वाहन घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो रहा था। मृतक जवान कांस्टेबल के दो बेटे हैं। जो जयपुर ही रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहींं हुआ है सीओ संतराम मीना ने बताया कि पांचोली निवासी व जयपुर के बजाज नगर थाने में कार्यरत कांस्टेबल संजय गुर्जर गुरुवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-21 स्थित पेट्रोल पंप से मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने पहले तो कांस्टेबल को कार से टक्कर मारी, उसके बाद लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर फरार हो गए। घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार ब...

भीषण सड़क हादसे में चार जनों की मौत

Image
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गुर्जर सीमला गांव के पास एनएच 21 हाइवे पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसे में चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रहे एक दस चक्का ट्रक में अचानक खराबी आ गई । ड्राइवर व खलासी ट्रक से उतरकर चेक कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे पत्थर के चूरे से भरे हुए ट्रोले ने ट्रक को टक्कर मार दी। इससे ट्रोले एवं ट्रक के ड्राइवर-खलासी सहित चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रोले की केबिन के परखचे उड ग़ए। उसमें सवार चालक भरतकुमार व खलासी धर्मेंद्र तथा ट्रक चालक देवीसिंह व खलासी मोहन सिहं की मौके पर मौत हो गई। हादसे की वजह से हाइवे पर एक तरफ का यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने तीन क्रेनों की मदद से वाहनों में फंसे शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। मृतकों को एम्बुलेस की मदद सिकराय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पहचान के बाद शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाए...

अब घर-घर में होंगे औषधीय पौधे

Image
दौसा/नांगल राजावतान. कोरोना महामारी के चलते लोगों को रोगों से बचाव के लिए अब जल्द ही घर- घर के आंगन में औषधीय पौधे लगेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा हर परिवार को नि: शुल्क औषधीय पौधे वितरण किए जाएंगे। इसके तहत विकास अधिकारी ने वन विभाग को औषधीय पौधे उपलब्ध करवाने के लए मांग भेज दी है। वन विभाग द्वारा जल्द ही पौधे उपलब्ध कराने पर परिवारों को तुलसी, अश्वगन्धा, कालमेघ व गिलोई के पौधे वितरण किए जाएंगे। घर-घर औषधि योजना के तहत लोगों को मौसमी सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सरकार द्वारा हर परिवार को तुलसी, अश्वगन्धा, कालमेघ व गिलोई के दो- दो पौधे नि: शल्क वितरण किए जाएंगे। विकास अधिकारी डॉ. हरकेश मीना ने बताया कि नांगल राजावतान पंचायत समिति की 19 ग्राम पंचायतों के 41 गांवों के 15 हजार 626 परिवारों सहित लवाण पंचायत समिति की 15 ग्राम पंचायतों के 39 गांवों के 11 हजार 335 परिवारों को जल्द ही औषधिय पौधे वितरण किए जाएगे। एक परिवार को दो-दो औषधीय पौधे वितरण करने के बाद लोगों को पौधे से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। इन रोगों में लाभदायक है यह औषधि पौधे : आयुर्वेद चिकित्सक विकास कुमार शर्मा ...

दौसा जिले के 31 गांवों को मिली 36 करोड़ 27 लाख की पेयजल योजना की सौगात

Image
सिकंदरा (दौसा) सिकराय विधानसभा क्षेत्र के 31 गांवों को आने वाले दिनों में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। जल जीवन मिशन के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री ममता भूपेश के प्रयासों से सिकराय विधानसभा क्षेत्र के 31 गांव को 36 करोड़ 27 लाख रुपए की पेयजल योजना की सौगात मिली है। भूपेश ने बताया कि सिकराय कस्बे में 2 करोड़ 67 लाख 72 हजार, गेरोटा में 1 करोड़ 26 लाख, चांदेरा में 1 करोड़ 84 लाख रुपए, सुरैर गांव में 1 करोड 61 हजार रुपए, फर्राशपुरा में 1 करोड़ 99 लाख, मीणा सीमला में 1 करोड़ 99 लाख रुपए, निहालपुरा में 1 करोड़ 93 लाख गुर्जर सीमला में 1 करोड 09 लाख , पीपलकी में 1 करोड़ 12 लाख, डोलिका में 1 करोड 04 लाख रुपए रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। रायपुरा ब्राह्मण में 1 करोड़ 14 लाख, अचलपुरा में 1 करोड़ 69 लाख रुपए, डैण्डान गांव में 1 करोड़ 30 लाख रुपए, पीलवा कलां में 1 करोड़ 17लाख, घुमणा गांव में 2 करोड़ 15 लाख , गड़ोली में 24 लाख रुपए रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। झापड़ावास में 51 लाख रुपए, झींझन में 63लाख, पीलवा खुर्द में 59 लाख, लाखनपुर में 23 लाख, जहांगीरीपुरा 75लाख रुपए...

दौसा जिला कोरोना से मुक्त, एक भी नहीं आया पॉजिटिव

Image
दौसा. जिले में पिछले एक सप्ताह से एक भी जना कोरोना पॉजिटिव नहीं आने से चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन एवं आमजन में राहत है। वहीं जिले में एक जना एक्टिव केस था, वह भी गुरुवार को रिकवर हो गया है। अब दौसा जिला कोरोना मुक्त हो गया। अब जिले में एक भी के स कोरोना एक्टिव नहीं है। सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि चिकित्सा विभाग को जिले ुगुरुवार को 574 जनों के सैम्पलों की रिपोर्ट मिली है, जिनमें से एक भी जना पॉजिटिव नहीं आया है। हालांकि गुरुवार को 792 जनों ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए सैम्पल दिए हैं। लेकिन राहत यह है कि वर्तमान में जिले में एक भी जना कोरोना बीमारी से पीडि़त नहीं है। यदि पिछले वर्ष अप्रेल से लेकर अब तक की पूरी स्थिति पर नजर डाली जाए तो जिले में 1 लाख 64 हजार 622 जने कोरोना वायरस की जांच के लिए सैम्पल दे चुके हैं, जिनमें से 13 हजार 625 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चिकित्सा विभाग आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आए 64 जनों की मौत को ही कोरोना से मौत मान रहा है। फिर भी गठित कमेटी एचआरसीटी एवं जांच के अन्य तथ्यों को आधार मान कर कितने...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने हेरिटेज मॉडल से छेड़छाड़ करने पर रेल अधिकारियों को लगाई लताड़

Image
बांदीकुई.(दौसा) पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने बांदीकुई जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के मॉडल से छेड़छाड़ करने पर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वे बांदीकुई जंक्शन को हेरिटेज मॉडल के रूप में विकसित करना चाहते हैं, लेकिन रेल अधिकारियों और इंजीनियरों ने इसके नक्शे के साथ छेड़छाड़ कर इसको हेरिटेज की बजाय अन्य रूप देने का प्रयास किया हैं। यह पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने तत्काल खामियों को दूर कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सौन्दर्यीकरण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के दिए निर्देश गोयल ने द्वितीय प्रवेश द्वार पर बन रहे वीआईपी कक्ष, प्रतीक्षालय कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डार्क कलर का पत्थर लगाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब जंक्शन का मॉडल हेरिटेज कर दिया था तो फिर इससे छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने रेलिंग, कांच के गेट सहित अन्य के सौन्दर्यीकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शेष कार...

एटीएम कार्ड बदलकर 43 हजार किए पार

Image
लालसोट. उपखण्ड के बिहारीपुरा गांव निवासी एक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 43 हजार रुपए की राशि पार करने का मामला प्रकाश में आया है। लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पीडि़त शिक्षक राधेश्याम महावर निवासी बिहारीपुरा ने बताया है कि उसका खाता एसबीआई बैंक की शाखा में है और गत 17 जुलाई को वह जरूरी कार्य के लिए बैंक खाते से रकम निकलवाने के लिए गंगापुर तिराहे के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर गया था, इस दौरान वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे बातोंं में उलझाकर सहायता करने की बात कहते हुए उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम से बाहर आने के कुछ देर बाद उसके खाते से 43 हजार रुपए निकाले जाने के मैसेज उसके मोबाइल फोन पर प्राप्त हुए। बाइकों की भिड़ंत में दो जनों की मौत लालसोट. उपखण्ड के भंैरुवास गांव के पास एनएच 11 बी पर बाइकों की भिडं़त में दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। मंडावरी थाना प्रभारी रामपाल मीना ने बताया कि भैंरुवास गांव केे पास मंडावरी व लालसोट की ओर आ रही दो बाइकों में भिडं़त हो गई। इससे घाटा आंतरी निवासी कमलसिंह गुर्जर (40) पुत्र रामनिवास गुर्जर व बिलौणा कलां निवा...

दूषित भोजन के सेवन से सौ से अधिक लोग बीमार

Image
मानपुर(दौसा). कस्बे के समीपवर्ती गांव मुरलीपुर में आयोजित शादी समारोह में सोमवार को दूषित खाना खाने से करीब 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। उनको उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत के बाद राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर सहित अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। साथ ही और भी लोगों के बीमार होने की जानकारी बताई जा रही है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति है, लेकिन इस समारोह में 50 से अधिक लोग एकत्र हुए। डॉक्टर नीरज बैरवा के मुताबिक मुरलीपुर गांव में शादी बताई जा रही है, जहां सभी रिश्तेदार व गांव के लोगों ने खाना खाया। उसके बाद सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। सोमवार को लगभग 20 लोग स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे थे। जिनका उपचार कर छुट्टी दे दी गई थी। मंगलवार को भी गांव में अन्य लोग बीमार होने की सूचना मिली है। इस पर मेडिकल टीम के साथ गांव में पहुंच कर करीब 60 लोगों का उपचार किया गया है। अन्य बीमार लोगों का भी जिला अस्पताल व अन्य जगह उपचार करवाया गया। अभी गांव में स्थिति पूरी कंट्रोल में है। मुरलीपुर गांव का सर्वे...