महिला की सजगता से बचे लाखों रुपए के जेवरात

दौसा/सिकराय. मानपुर थानातंर्गत मुंडियाखेड़ा गांव में दिनदहाड़े चोरी करने के लिए दो व्यक्ति आए, लेकिन महिला की सजगता से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने से बच गए। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर करीब बारह बजे दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मूंडियाखेड़ा के निवासी प्रकाश मीणा के घर पहुंचे। जहां एक व्यक्ति सड़क के पास रुक गया तथा दूसरा व्यक्ति मकान के अंदर चला गया। जहां अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपए के जेवरात को निकाल लिया। तभी वहां पहुंची प्रकाश की पत्नी संजू ने बहादुरी दिखाते हुए चोर को पकड़ लिया चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के महिला पुरुष एकत्रित हो गए और चोर को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। जबकि तक दूसरा चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उस चोर को अपने साथ ले आई। पूछताछ में उसने अना नाम मुन्नीराम मीणा पुत्र पुखराज मीणा निवासी कुंजेला थाना नादौती बताया है। प्रकाश मीणा ने मानपुर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मतदान से वंचित रहे मतदाताओं ने जताया रोष
लालसोट. रामगढ़ पंचायत के वार्ड 12 की कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के करीब 82 मतदाताओ का वार्ड बदले जाने के चलते ये मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित रह गए। मामले को लेकर मतदान से वंचित रहे मतदाताओं ने काफी देर तक रोष भी जताया। बाद में मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस जाप्ते ने मतदान केंद्र से ग्रामीणों की भीड़ को दूर हटाया।
जानकारी के अनुसार पंचायत समिति के वार्ड 12 में शामिल कोलीवाड़ा ग्राम पंचायत की दूधियाला वाली ढाणी के ग्रामीण रविवार दोपहर जब मतदान के लिए पहुंचे तो वे मतदाता सूची में अपना नाम नही होने के चलते मतदान नही कर सके। जिसे लेेकर उक्त ग्रामीणों ने रोष भी प्रकट करना शुरू कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि उनके नाम अब वार्ड 13 की मतदाता सूची में शामिल कर दिए हैं, जिसके चलते अब उस वार्ड बूथ पर मतदान के लिए जाना होगा,
जिस पर ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने गत पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने यहीं मतदान किया है, तो अब क्यो उनके नाम यहां से हटाए गए हैं। मामला बढता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी जा पहुंचा और मौके से ग्रामीणों की भीड़ को हटाया गया। कुछ देर बाद जिला कलक्टर पीयुष समारिया व एसपी अनिल बेनिवाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी मामले की जानकारी ली।



source https://www.patrika.com/dausa-news/jewelery-worth-lakhs-of-rupees-saved-from-woman-s-awareness-7037730/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी