एक साल पहले चुनाव लड़ने के लिए तैयार, लेकिन सचिन पायलट को CM नहीं बनने देंगे: परसादीलाल
दौसा/मंडावरी। Rajasthan political crisis: शारदीय नवरात्र के दौरान प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना अपने गांव मंडावरी में देवी पूजा में लीन हैं। बुधवार को चिकित्सा मंत्री ने अपनी कुलदेवी ब्रह्माणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता की आरती करते हुए क्षेत्र में अमन-चैन की कामना की। पत्रकारों से बातचीत में परसादीलाल मीना ने एक बार फिर सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी व अमित शाह की गोद में बैठकर मानेसर जाने वालों को सीएम नहीं बनने देंगे। सतीश पूनिया का बयान सचिन पायलट के लिए दरवाजे खुले होना क्या इशारा करता है? इससे अच्छा है कि इस्तीफा मंजूर कराकर एक साल पहले चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराने वालों के साथ नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे कोई सीएम की रेस में नहीं है। वहीं पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि पार्टी आलाकमान सुप्रीम है और राजस्थान में मुख्यमंत्री सुप्रीम है। उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चौदह साल का अनुभव है। वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्हें पता है कि पूरे हालात को कै...