Posts

Showing posts from August, 2022

तुझे इतनी आसानी से कैसे छोड़ दूंगी, तू तो सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है...

Image
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क हनी ट्रेप के मामले में पुलिस ने महिला को 50 हजार लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूजा मीणा अलवर जिले की रहने वाली है। जिसकी वर्ष 2020 में पूंदरपाड़ा निवासी एक युवक से जयपुर में जान-पहचान हुई थी। इसके बाद महिला उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। युवक अब तक उसको 8 लाख रुपए दे चुका है। महिला युवक 5 लाख रुपए के लिए धमका रही थी। इस सम्बन्ध में युवक ने मानपुर थाने में 26 अगस्त को महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को पीड़ित युवक राजेंद्र ने सूचना दी कि आरोपी महिला उससे धूलकोट के होटलों पर 50 हजार रुपए लेने के लिए आ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को युवक से राशि लेते हुए गिरफ्तार कर मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ की जा रही है। मानपुर थाने में हनीट्रेप का यह पहला मामला सामने आया है।   युवक की महिला से इस तरह हुई जान पहचान पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक ने रिपोर्ट में बताया कि वह कंपटीशन की तैयारी करने...

प्रधानाचार्य की गेंद पर जिला कलक्टर ने जड़ा छक्का, घूंघट की ओट में खेली महिलाएं

Image
जिला कलक्टर कमर उल ज़मान चौधरी ने ग्राम पंचायत समलेटी में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का निरीक्षण किया। कलक्टर ने प्रधानाचार्य की बॉल पर सिक्सर मारकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं महिला कबड्डी व क्रिकेट का मुकाबला देखा। घूंघट की ओट में कबड्डी खेल रही महिलाओं की हौसला अफजाई की। यह भी पढ़ें : गांवों में अब हर साल होंगे ओलम्पिक : सीएम गहलोत सरपंच रचना समलेटी ने उनका साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवदयाल मीना, तहसीलदार हरकेश मीना, रामगोपाल मीना, प्रकाश चंद मीना आिद थे। प्रधानाचार्य विजय सिंह मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत समलेटी में विभिन्न खेलों में 18 टीम के 207 खिलाड़ियों भाग ले रहे हैं। भामाशाहों के द्वारा खिलाड़ियों को भोजन, पानी, चाय, छाया के लिए टेंट इत्यादि की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें : राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में उत्साह से निभाई भागीदारी इसी प्रकार कलक्टर ने ग्राम पंचायत पलानहेडा के मोहनपुर गांव में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का जायजा लिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मा...

राजस्थान में चौंकाने वाला मामला: चोर को पकड़ने पहुंची पुलिस, पकड़ा तो चोर निकला कांस्टेबल

Image
जब रक्षक ही अपराधी बन जाए तो शहर की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले 15 दिनों से दौसा शहर में बड़ी संख्या में चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी, लेकिन बुधवार रात चोरी करता हुआ पुलिस का एक कांस्टेबल ही पकड़ा गया। दरअसल, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद बीती रात दौसा पुलिस अलर्ट मोड में थी। संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सोमनाथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित व्यास आइस फैक्ट्री में चोरी करने के लिए एक व्यक्ति दीवार फांद कर घुसा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक जने को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की तो सामने आया कि वह दौसा पुलिस लाइन का कांस्टेबल जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू घोड़ा है। कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह यादव ने बताया कि गुरुवार को आरोपी कांस्टेबल जितेंद्र सिंह निवासी आजहु, कुम्हेर जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर सीजेएम के समक्ष पेश किया, जहां से 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी नशे का आदी है। तनख्वाह भी नशे में उड़ा देता था। पैसे खत्म हो गए थे, इसलिए चोरी कर रहा था। फैक्ट्री ...

मेहंदीपुर बालाजी में झमाझम बारिश से सड़कें बनी दरिया

Image
मेहंदीपुर बालाजी सहित क्षेत्र मे बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई । झमाझम बारिश का दौर देर शाम तक चला। बारिश से श्रद्धालुओं व आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली । बारिश के दौर से तापमान में गिरावट हुई। धार्मिक नगरी में क़रीब 1 घंटे मूसलाधार बारिश हुई । बारिश दौर शाम शाम रूक रूक चलता रहा इस दौरान बालाजी मंदिर मार्ग की सड़को ने दरिया का रूप ले लिया उदयपुरा तिराहे पर बारिश का पानी जमा होने से पैदल राहगीर व दुपहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश ने उदयपुरा पंचायत व मीणा सीमला ग्राम पंचायत के सफाई बंदोबस्त की पोल खोल दी । मंदिर परिसर , उदयपुरा तिराहे सहित मुख्य बाज़ार की सड़कों पर बारिश के बाद गंदगी के ढेर लग गए। कीचड़ से फिसलन हो गई। इससे दर्शनार्थियों को आवागमन में परेशानी हुई । इस दौरान क़स्बे में यातायात व्यवस्था ठप रही। बाज़ार में जाम लगा रहा । स्थानीय दुकानदार भोली सोखरी , पवन सिंह ने बताया कि क़रीब एक घंटे की बारिश से सडक का पानी दुकान के अन्दर आ गया। इससे दुकान में रखा सामान ख़राब हो गया। दौसा जिले के कई हिस्सों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी ...