Posts

Showing posts from October, 2021

दौसा. युवक की मौत पर बवाल: हाइवे पर लगाया जाम

Image
बांदीकुई. अरनिया में युवक कमलेश महावर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन परिजन शव को गांव से वापस मुकुरपुरा चौराहे पर ले आए। सिंकदरा-अलवर मेगा हाइवे पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आनन फानन में शव को हाइवे पर से एम्बुलेंस में रखवाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और मृतक के परिजनों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिसकर्मी सहित परिजन के मोबाइल तक टूट गए। परिजनों ने युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे कर शव को तो सड़क से हटवा दिया, लेकिन परिजन और ग्रामीण हाइवे पर बैठ गए। इसके चलते करीब एक घंटे तक मेगा हाइवे जाम रहा। वाहनों की कतारें लग गई। ग्रामीणों ने किसी भी वाहन को नहीं गुजरने दिया। इसी दौरान दो एम्बुलेंस भी कुछ देर जाम में फंसी तो पुलिस ने जद्दोजहद कर उनको निकाला। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश कर जाम खुलवाया। इस दौरान सीओ संजय चंपावत, नायब तहसीलदा...

दौसा. बेटियों की शादी के लिए रखा बीस तोला सोना व चार किलो चांदी के जेवर चोरी

Image
दौसा. बेटियों की शादी के लिए अपनी आमदनी में से राशि बचा-बचाकर खरीदे करीब 20 तोला सोने व 4 किलो चांदी के जेवर चोरी होने से जिला मुख्यालय निवासी एक परिवार पर दिवाली से पूर्व दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीडि़त नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन इंदिरा बंशीवाल का देवर है। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने वारदात की जानकारी लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि शहर के बंशीवाल मोहल्ला निवासी अशोक कुमार बंशीवाल ठेकेदार ने एक कमरे के रखे संदूक से सोने की 3 चेन, 4 चूडिय़ां, 3 अंगूठियां, 6 तोले का हार, ढाई तोला सोने का टुकड़ा, 5 जोड़ी चांदी की पायजेब, 1 किलो चांदी के कड़े, 2 कनकती, चांदी के 20 सिक्के, पुराने जेवर के टुकड़े व करीब 10 हजार रुपए नकद चोरी हो गए। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि जिस संदूक में जेवर रखे हुए थे उसकी चाबी करीब 10 दिन से नहीं मिल रही थी। रविवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी पत्नी फूलवती बाजार में बच्चों को कपड़े दिलाने गई थी। शाम करीब 4 बजे वापस लौटी तो दूसरी मंजिल पर एक कमरे में संदूक की चाबी पड़ी दिखाई दी। संदूक को खोल कर देखा तो उसमें से पूरे जेवर गायब थे और संदूक में वजन बरक...

दौसा. दीपोत्सव की बाजारों में छाई रौनक, धनतेरस कल

Image
दौसा. पांच दिवसीय महापर्व दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस से होगी। दिवाली के नजदीक आने के साथ बाजारों में रौनक छाने लगी है। दुकानों पर ग्राहकों का तांता नजर आता है। हर कोई अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करने में लगा है। कोई घर की साज-सज्जा की वस्तुएं खरीद रहा है तो कोई कपड़े लेने में लगा है। जिला मुख्यालय पर इन दिनों बाजारों में दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहता है। धनतेरस पर वाहनों की जमकर बिक्री होगी। अनुमान है कि करीब 5 करोड़ के दुपहिया वाहन बिक जाएंगे। वाहन विक्रेता कमल धोंकरिया ने बताया कि सभी कंपनियों के करीब 600 वाहनों की एडवांस बुकिंग हो गई है। 200-300 वाहन सीधे शोरूमों से बिकने की बाजार को उम्मीद है। इसी तरह करीब 100 चौपहिया वाहनों की बिक्री से 5-6 करोड़ के कारोबार की आस है। इसी तरह आभूषणों की बिक्री भी धनतेरस पर खूब होती है। लक्ष्मी पूजन के लिए चांदी के सिक्के व लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं को लोग खरीदेंगे। वहीं पायजेब, कुण्डल, हारसेट, नथ, चेन, अंगूठी सहित विभिन्न आभूषण भी लोग खरीद रहे हैं। आभूषण विक्रेता रामअवतार सोनी ने बताया कि मार्केट में दिवाली के साथ आगामी सावों की भी...

कपड़ा बाजार में दिवाली के साथ सावों की भी रौनक

Image
दौसा. जिले में पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज होने लगी है। इस बार कोविड का साया नहीं होने से हर कोई दिवाली को दोगुने जोश के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। जिले के बाजारों में अब दीपावली का बूम दिखाई देने लगा है। लोग इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, घरेलू सामान, साज-सज्जा, ज्वैलरी सहित विभिन्न तरह के उत्पाद दुकानों से खरीद रहे हैं। इन दिनों सबसे अधिक रौनक महिला-पुरुषों के रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर है। दिवाली में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं, इसलिए लोग अब अपनी डे्रस फाइनल करने में लगे हैं। दिवाली के बाद ही शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है। ऐसे में दिवाली के साथ शादी के सीजन की भी कपड़ा बाजारों में रौनक है। ग्राहक भी दोनों चीजों का ध्यान में रखकर खरीद कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार दिवाली पर करीब 10 करोड़ का कपड़े का कारोबार जिले में होने की उम्मीद है। इस बार बाजार में परम्परा के साथ फैशन मिक्स कपड़ों को खास पसंद किया जा रहा है। बुटिक पर डे्रस डिजाइन का चलन भी बढ़ गया है। महिलाएं व युवती लहंगा, वन पीस, गाउन, क्रॉप टॉप स्कर्ट आदि बनवा रही हैं। इसी तरह लड़कों में कुर्ते-...

पांच थड़ी व दो दुकानों के ताले टूटे

Image
बांदीकुई/ ढिगारिया भीम. क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद है। चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती नजर आ रही है। शुक्रवार रात गोलाडा़ के बद्री मोड़ पर चोरों ने धमाचौकडी़ मचाते हुए एक साथ पांच थडियों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखे फल व सब्जी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का पता उस समय लगा, जब फल सब्जियों के विक्रेता शनिवार सुबह थडिय़ों पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। साथ ही थडियों में फल सब्जियों के कैरट समेत नकदी गायब मिली। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संैथल. कस्बे में चोर शुक्रवार रात दो दुुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान पार कर ले गए। चोर शराब की दुकान के शटर काटकर करीब डेढ़ लाख का सामान ले गए तो बासड़ी बाईपास चौराहे पर मिष्ठान भंडार की एक दुकान का ताला तोड़कर करीब पचास हजार रुपए का सामान ले गए। चोरों ने परचून की एक दुकान का ताला तो तोड़ दिया, लेकिन किसी के जाग जाने पर चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी अजीतसिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद कर लिया जाए...

महालक्ष्मी के स्वागत में सजेंगे आंगन-आशियाने

Image
दौसा. रोशनी के महापर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज 2 नवम्बर को धनतेरस के साथ होगी। दिवाली के नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के चलते बाजारों में लोगों की चहल-पहल हो रही है। Courtyard-houses will be decorated to welcome Mahalakshmi दीपावली पर महालक्ष्मी के स्वागत के लिए इन दिनों को घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने-संवारने का काम चल रहा है। गृहिणियां व बच्चे दिनभर घरों की साफ-सफाई में लगे रहते हैं। वहीं बाजारों में भी सजावटी सामानों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों की आकर्षक सामग्री मिल रही है। दुकानदार उम्मीद कर रहे हैं कि दीपोत्सव की खुशियों में बाजार में अच्छी बिक्री होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी बल्व सहित आकर्षक उत्पाद मिल रहे हैं। वहीं घर-आंगन को सजाने के लिए भी सामानों की बिक्री चालू हो गई है। दौसा शहर में करीब पांच दर्जन इलेक्ट्रिक दुकानों पर दिवाली पर घर व प्रतिष्ठनों को जगमगाने के लिए लाइटिंग का सामान मिल रहा है। इसके अलावा करीब 100 स्थाई व अस्थाई दुकानों पर सजावटी सामान म...

दौसा शहर में बदलेगा पेयजल वितरण व्यवस्था का ढांचा, सर्वे शुरू

Image
दौसा. जिला मुख्यालय पर पुनगर्ठित पेयजल योजना के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके आधार पर दो-तीन माह में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। रिपोर्ट को स्वीकृति मिलने पर दौसा शहर में पेयजल वितरण व्यवस्था का ढांचा बदल जाएगा। सालों पहले डाली गई जर्जर लाइनों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही पेयजल योजना से वंचित नई कॉलोनियों में लाइनें बिछ जाएंगी। नई टंकियां व पंप हाउस बनेंगे। यूं कहा जा सकता है कि पेयजल सप्लाई का नया नेटवर्क तैयार हो जाएगा। हालांकि पानी ईसरदा प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मिलेगा, लेकिन अच्छी खबर यह है कि प्रोजेक्ट के साथ-साथ ही पेयजल वितरण का ढांचा तैयार कर लिया जाएगा तो आगामी दो-तीन सालों में दौसा शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार देखने को मिल सकता है। Structure of drinking water distribution system will change in Dausa city, survey starts जिला मुख्यालय पर सर्वे के लिए करीब दस लाख रुपए का ठेका जारी कर एक कंपनी को काम सौंपा गया है। कंपनी ने सर्वे कार्य भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार दौसा नगर परिषद क्षेत्र में करीब 2500 हैक्टेयर एरिया है। इसके अंदर पाइप लाइनों का न...

दौसा शहर में ईसरदा प्रोजेक्ट से मिलेगा पानी

Image
दौसा. जिला मुख्यालय पर पुर्नगठित पेयजल योजना के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके आधार पर दो-तीन माह में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। रिपोर्ट को स्वीकृति मिलने पर दौसा शहर में पेयजल वितरण व्यवस्था का ढांचा बदल जाएगा। सालों पहले डाली गई जर्जर लाइनों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही पेयजल योजना से वंचित नई कॉलोनियों में लाइनें बिछ जाएंगी। नई टंकियां व पंप हाउस बनेंगे। यूं कहा जा सकता है कि पेयजल सप्लाई का नया नेटवर्क तैयार हो जाएगा। हालांकि पानी ईसरदा प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मिलेगा, लेकिन प्रोजेक्ट के साथ-साथ ही पेयजल वितरण का ढांचा तैयार कर लिया जाएगा तो आगामी दो-तीन सालों में दौसा शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ईसरदा बांध परियोजना के साथ पेयजल वितरण योजना का काम भी साथ चालू करने के लिए विधायक मुरारीलाल मीना ने मुख्यमंत्री से मिलकर प्रयास किए थे। जिला मुख्यालय पर सर्वे के लिए करीब दस लाख रुपए का ठेका जारी कर एक कंपनी को काम सौंपा गया है। दौसा नगर परिषद क्षेत्र में करीब 2500 हैक्टेयर एरिया है। इसके अंदर पाइप लाइनों का नया जाल बिछाने, पेयज...

दौसा. महालक्ष्मी के स्वागत में सजेंगे घर आंगन

Image
दौसा. रोशनी के महापर्व पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज 2 नवम्बर को धनतेरस के साथ होगा। दिवाली के नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी के चलते बाजारों में लोगों की चहल-पहल हो रही है। दीपावली पर महालक्ष्मी के स्वागत के लिए इन दिनों को घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने-संवारने का काम चल रहा है। गृहिणियां व बच्चे दिनभर घरों की साफ-सफाई में लगे रहते हैं। वहीं बाजारों में भी सजावटी सामानों की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों की आकर्षक सामग्री मिल रही है। दुकानदार उम्मीद कर रहे हैं कि दीपोत्सव की खुशियों में बाजार में अच्छी बिक्री होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरों, एलईडी बल्व सहित आकर्षक उत्पाद मिल रहे हैं। वहीं घर-आंगन को सजाने के लिए भी सामानों की बिक्री चालू हो गई है। दौसा शहर में करीब पांच दर्जन इलेक्ट्रिक दुकानों पर दिवाली पर घर व प्रतिष्ठानों को जगमगाने के लिए लाइटिंग का सामान मिल रहा है। इसके अलावा करीब 100 स्थाई व अस्थाई दुकानों पर सजावटी सामान मिल रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दिवाली को लेकर बिक्री श...

बैंक चोरी का 72 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, ई मित्र संचालक व उसका साथी गिरफ्तार

Image
लालसोट. चार दिन पूर्व उपखण्ड के देवली गांव में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में सेंधमारी कर करीब 10 लाख रुपयों से भरी तिजोरी पार कर ले जाने की वारदात का लालसोट पुलिस ने 72 घंटे बाद ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक ई-मित्र संचालक व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 9 लाख रुपए की नकदी के साथ एक बाइक व चोरी के औजार भी बरामद किए हैं। Police busted bank theft in 72 hours, two criminal arrested एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि गत 25 अक्टूबर को देवली गांव में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में कार्यरत केशियर आनंदीलाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह 22 अक्टूबर को बैंक बंद करके गया था। 25 अक्टूबर को सुबह बैंक आ कर खोला तो बाथरुम का दरवाजा टूटा हुआ तथा आलमारी में रखी तिजोरी भी ले गए, जिसमे 9 लाख 95 हजार रुपए की नकदी थी। एसपी ने बताया कि वारदात के बाद गठित टीम को इस बात की जानकारी मिली की गांव मेंं ईमित्र की दुकान करने वाले चंद्रमोहन पांचाल उर्फ बिट्टू एवं धर्मेन्द्र पांचाल 23 अक्टूबर को बाइक पर शाम से रात तक इधर उधर घूम रहे थे। पुलिस ने पहले चंद्रमोहन को...

अब छात्राओंं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने पर होगा विचार- परसादी

Image
लालसोट (दौसा). प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न योजनाओं के तहत प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी देने की योजनाओं के तहत अगले साल से छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने पर विचार किया जाएगा। उद्योग मंत्री ने यह बात गुरुवार को शहर के श्यामपुरा कलां रोड पर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पहुंच गए हैं। ऐसे में नि:शुल्क स्कूटी प्राप्त करने के बाद इनका उपयोग करना काफी महंगा साबित होगा। इससे छात्राओं को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आगामी सत्र से इनके स्थान पर इलैक्ट्रीक स्कूटी देने पर विचार किया जाएगा, इसके लिए वे मुख्यमंत्री से भी बात करेंंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बालिका शिक्षा को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत रामगढ़ पचवारा में कन्या महाविद्यालय खोला जा चुका है और भवन निर्माण के लिए छह करोड़ की राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय...

दिनदहाड़े युवक का अपहरण, नौ आरोपी पकड़े

Image
दौसा. बांदीकुई थाना क्षेत्र के बसवा रोड़ स्थित तिवाड़ी मोहल्ले से दिनदहाड़े गुजरबास निवासी विजयपाल युवक का किराए के मकान से अपहरण हो गया। एक कार और बाइक से आए करीब नौ बदमाश युवक का अपहरण कर उसे सकट में बांरा का बास ले गए। जहां बंधक बनाकर मारपीट की। बाद में आरोपी पीडि़त को घायलावस्था में अलवर मेगा हाइवे पर स्थित करनावर गांव के पास पटक कर फरार हो गए। अपहरण के वारदात की सूचना पीडि़त युवक के परिजनों ने रात करीब 11 बजे थाने पहुंच पुलिस को सूचना दी। आठ घंटे में किया खुलासा : कस्बे की पोश इलाके में अपहरण की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक नाबालिग को निरूद्ध किया हैं। पुलिस द्वारा अपहरण की वारदात में प्रयुक्त एक वाहन को भी बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार, अशोक कुमार निवासी बारां का बास टहला, सुभाष गुर्जर निवासी जैतपुरा बसवा, महेंद्र सैनी निवासी राजपुर टहला, सोड़ाला निवासी महेश, वीरसिंह, लोकेश, अक्षय निवासी गुढाकटला को धर दबोचा। पुलिस ने अपहृत युवक को घायलावस्था में सिंकदरा अलवर मेगा हाइवे पर करनावर गांव के पास से ...

आरएएस-प्री परीक्षा में 60.42 प्रतिशत ने ही दिखाई रुचि

Image
दौसा. प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में बुधवार को जिले में 60.42 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। 39.58 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए ही नहीं। वहीं सुबह परीक्षा केन्द्रों पर गहनता से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। Only 60.42 percent showed interest in RAS-Pre exam परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर आरके मीना ने बताया कि आरएएस-प्री परीक्षा में दौसा जिला मुख्यालय के 29 परीक्षा केन्द्रों पर 9715 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई थी, इनमें से परीक्षा में 5878 परीक्षार्थी यानि कुल परीक्षार्थियों का 60.42 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 3845 परीक्षार्थी अनुपस्थित यानि 39.58 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं आए। इधर जिले में पिछले दिनों हुई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा एवं पटवारी परीक्षा में दौसा में नकल एवं डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक रहा। पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। जि...

कड़े पहरे में होगी आरएएस-प्री परीक्षा

Image
दौसा. जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण आरएएस-प्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला मुख्यालय पर 29 केन्द्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 9738 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पारदर्शिता को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों ने मंगलवार को परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया है और बैठक आयोजित कर परीक्षा से सभी पहलुओं पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इधर पुलिस प्रशासन ने भी परीक्षा केन्द्रों पर जिन पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनकी सूची तैयार कर ली है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में दौसा से नकल गिरोह एवं डमी परीक्षार्थियों के परीक्षा में बैठाने के मामले सामने आने के बाद अब आरएएस-प्री परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारियों का जाल बिछाया गया है। जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला कलक्टर आरके मीना ने बताया कि...

दौसा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोतरी पर चर्चा

Image
दौसा. सांसद जसकौर मीना ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मण्डल के प्रबंधक नरेन्द्र कुमार ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने मण्डल रेल प्रबंधक को दौसा, बांदीकुई एवं आसपास के रेल मार्ग स्थित लेवल क्रॉसिंग पर आमजन को होने वाली असुविधा की ओर दिलाया। डीआरएम ने जल्द ही उक्त स्थानों का दौरा कर यात्रियों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन के बाहर की खाली जगह पर वाणिज्यिक उपयोग का सुझाव दिया। Discussion on increasing facilities at Dausa railway station इस अवसर पर मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक मुकेश सैनी,मण्डल इंजीनियर सुखराज सिंह, मण्डल सुरक्षा आयुक्त ज्योति मणी, वरिष्ठ मण्डल बिजली इंजीनियर ओमप्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, सत्यनारायण शाहरा, डीपी सैनी, मनोज राघव, पं. राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद थे। Discussion on increasing facilities at Dausa railway station इन विषयों पर भी हुई चर्चा रेलवे अधिकारियों के साथ सांसद की बैठक में आरओबी ...

निजी स्कूल संचालक सहित चार को पकड़कर जयपुर पुलिस को सौंपा

Image
दौसा. जयपुर में पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान डमी परीक्षार्थी बैठाने एवं नकल कराने के तार दौसा से भी जुड़े हुए हैं। इस मामले में दौसा पुलिस की स्पेशल टीम ने दौसा निवासी एक निजी स्कूल संचालक समेत चार जनों को पकड़ कर जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस को सौंपा है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा में जयपुर में डमी परीक्षार्थी बैठाने के लिए दौसा के बालाहेड़ा निवासी राजेन्द्र कुमार, अलवर के रैणी निवासी सुल्तान ने बिहार निवासी वीरू नामक युवक से सौदा किया था। इस पर बालाहेड़ा निवासी राजेन्द्र एवं सिविल लाइंस के समीप संचालित निजी स्कूल संचालक राजेन्द्र मीना, सोमराज मीना निवासी सलेमपुर खुर्द व सुल्तान मीना को पकड़ कर जयपुर पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल में बैठकर आरोपी वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट को काम ले रहे थे। पटवारी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की दूसरी पारी में ये लोग डमी परीक्षार्थी बैठाने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अलवर व जयपुर के कई परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इन...

योग प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों को मिली सफलता

Image
दौसा. योगासन स्पोट्र्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता की 6 कैटेगिरी में कुल 16 प्रतिभागियों ने पदक हासिल करने में सफलता पाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति ममता चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश शर्मा, राकेश शर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव योग प्रशिक्षक गोपाल राजपूत, राज कंवर, दिलकुश, संयोजक विनोद कश्यप, शीतल मल्होत्रा, पार्षद आशीष शर्मा, दिव्या चौधरी, आचार्य विकास, भारती शर्मा, दीपक शर्मा, रीना मीना, नाथूलाल, जियालाल आदि ने प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए। 16 participants got success in yoga competition इन्होंने जीते मेडल: सब जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल मनीषा सैनी, सिल्वर मेडल रिंकी प्रजापत व ब्रोंज मेडल शिवानी जागा को मिला। इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम रमेशी योगी, द्वितीय वैदिका सिंह व तृतीय नीलम नाथावत, सब जूनियर बालक वर्ग में प्रथम मानस बड़ाया, द्वितीय मोहित प्रजापत व तृतीय कृष्णा गोस्वामी रहा। जूनियर बालक वर्ग में योगेश जागा प्रथम, आनंद चक्रधार...

दौसा जिले में पटवार इम्तिहान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 72.59 फीसदी ने आजमाया भाग्य

Image
दौसा. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के तत्वावधान में आयोजित पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में जिले में 72.59 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। 27.49 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर रविवार को दूसरे दिन भी पटवारी भर्ती परीक्षा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दिनभर दौरा करते रहे। अतिरिक्त जिला कलक्टर आरके मीना ने बताया कि पटवार भर्ती परीक्षा में दो दिनों में 43 हजार 680 परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 31767 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों दिनों में कुल परीक्षार्थियों में से 11913 परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल नहीं हुए। इधर जिला मुख्यालय पर परीक्षार्थियों के कारण दिनभर भीड़-भाड रही। बसों एवं निजी वाहन ठसाठस भरकर गुजरे। शहर में परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल रही। शाम को रोडवेज बस स्टैण्ड पर सैकड़ों अभ्यर्थी जमा हेा गए। करीब दो घंटे में जाकर टै्रफिक निकल सका। अधिकतर परीक्षार्थी जयपुर जिले से आने के कारण निजी वाहन भी बड़ी संख्या में नजर आए। यातायात एवं कोतवाली थाना पुलिस ने व्यवस्था संभाली। परी...

पहले कोरोना-अब बढ़ती महंगाई ने तोड़ी कमर

Image
दौसा. दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन इन दिनों बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पहले कोरोना से उद्योग धंधे चौपट होने से बेरोजगारी बढ़ गई। अब महंगाई बढऩे से रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। भाव आसमान छू जाने से सब्जी के स्वाद में भी कड़वाहट आने लगी है। जानकारी के अनुसार सितंबर माह में बारिश आने से सब्जी की फसल को काफी नुक़सान होने से आवक कम हो गई। वहीं पेट्रोल-डीजल का भाव बढ़ जाने से परिवहन खर्चा भी काफी बढ़ गया है। इससे सब्जी के भावों में एक माह में 30 से 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। ऐसें में इन दिनों सब्जी व फलों के भाव समान हो गए हैं। गरीब की थाली से तो सब्जी तक गायब होने लगी है। लोगों को अब घर में एक समय ही सब्जी बनाकर काम चलाना पड़ रहा है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का भाव भी एक वर्ष में करीब तीन सौ रुपए से अधिक बढ़ गया है। ये हैं सब्जी के भाव टमाटर 80 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। जबकि प्याज के भव 60 रुपए प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा भिण्डी 50, लोकी 30, बैंगन 50, मिर्च 80, पालक 40, टिण्डे 60 एवं हरा धनिया 2 सौ रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। जबक...

पटवार परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, पहले उतारे गहने व दुपट्टे, फि र दिया प्रवेश

Image
दौसा. जिले में पटवार भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को परीक्षार्थियों की गहनता से जांच के बाद परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा देने आई महिलाओं के गहने व दुपट्टे उतरवाए गए तो पुरुष परीक्षार्थियों की भी कड़ी जांच की गई। जिला मुख्यालय पर शनिवार को 31 परीक्षा केन्द्रों पर 21840 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इधर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने परीक्षा में पूर्ण सावधानी बरती। वहीं सुबह से शाम तक इंटरनेट बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि गत रीट परीक्षा में चप्पल में डिवाइस मिलने से पटवार परीक्षा में पूरी जांच परख कड़ी की गई, ताकि नकल की गुंजाइश ना रहे। परीक्षा समन्वयक अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आरके मीना ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 31 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इनमें 21 हजार 480 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। रविवार को भी इतने ही परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इधर, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल, एएसपी लालचंद कयाल, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. दीपक शर्मा व कोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह यादव सहित कई पुलिस अधि...

साइकिल पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

Image
दौसा. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही उपखण्ड के मंडावरी कस्बे में भी राजकीय कन्या महाविद्यालय खोला जाएगा। उद्योग मंत्री ने यह बात शुक्रवार को शहर के अशोक शर्मा राउमावि लालसोट में आयोजित ब्लाक स्तरीय साइकिल वितरण कार्यक्रम मेें कही। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने जाने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीनियर विद्यालय मेें पांच सौ छात्राओं का नामांकन होने पर कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है, मंडावरी में पांच सौ बालिकाओं के नामाकंन आंकड़ा लगभग पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब मंडावरी में भी अगले साल तक राजकीय कन्या महाविद्यालय खोल दिया जाएगा। रामगढ़ पचवारा में कन्या महाविद्यालय की शुरुआत हो चुकी है, इसके भवन के लिए 6 करोड़ की स्वीकृति हो चुकी है। एक साल में भवन का निर्माण होगा। मीना ने अशोक शर्मा राउमावि में कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए विधायक कोष से 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ पचवारा व ड...

भारी पड़ा झाड़-फूंक, सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत

Image
लालसोट. उपखण्ड के नगरियावास गांव में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत हो गई। खेमावास ग्राम पंचायत के सरपंच हेमराज मीना ने बताया कि नगरियावास गांव निवासी कैलाश मीना की पत्नी केलादेवी गत 11 अक्टूबर पने खेत पर बाजर समेटने का कार्य कर रही थी। इस दौरान उसे वहां एक सर्प ने डस लिया। बाद में परिजन उसेे देवी-देवताओं के यहां डोरा बनवाने के लिए ले गए। एक-दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए गंगापुर सिटी व जयपुर भी ले गए, लेकिन 16 अक्टूबर को केलादेवी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के चार दिन बाद बुधवार को कैलाश मीना को खेत पर बाजारे की फसल को समेटने का काम करने के दौरान उसी सर्प ने डस लिया। हालत बिगडऩे पर दोनो को परिजन देवी देवताओं के यहां ले गए। बुधवार रात्रि हालत बिगडऩे पर परिजन उसको लालसोट चिकित्सालय ले आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि सर्पदंश के बाद पीडि़त को अंध विश्वास के भरोसे छोडऩे के बजाए तत्काल उपचार लिए सरकारी हॉस्पिटल पर पहुंचाना चाहिए। लाल...

कोई भी नहीं रहे भूमि का पट्टा विहीन - परसादीलाल

Image
दौसा. लालसोट नगर पालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में लोगों को अभियान को लेकर जागरूक करते हुए पट्टा दिलाएं। पालिका के जेईएन सुरेश शर्मा ने पार्षदों को बताया कि अभियान के तहत पुरानी बसी कॉलोनी को सुमोटो ही 91 ए करने की कार्रवाई की जाएगी और लोगों को वहां पट्टा देंगे। ईओ सीमा चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत अब 90 जनों को पट्टे दिए जा चुके हैं। पार्षदों ने पुरानी आबादी से जड़े मामलों में छूट देने, कृषि भूमि व ढाणियों में बसे सभी परिवारों को पट्टा देने एवं वर्तमान में बसी कालोनी के अनुसार पट्टें देने की मांग की। बैठक की शुरुआत में नवमनोनीत पार्षद सरदार लुहार, सिराज मोहमद, जीतू बड़ाया, बसंतीलाल सैनी, रेखा अग्रवाल, राजू वाल्मीकि का स्वागत किया। चैयरमैन रक्षा मिश्रा ने कहा कि अब तक शहर के सभ...

रोडवेजकर्मियों ने किया 'ढोल बजाओ-सरकार जगाओ' प्रदर्शन

Image
दौसा. संयुक्त मोर्चे के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत रोडवेजकर्मियों ने आंदोलन के 9वें चरण में केंद्रीय बस स्टैंड पर 'ढोल बजाओ-सरकार जगाओ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर एटक के अध्यक्ष हितेश जोशी ने कहा कि रोडवेजकर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर 26 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से आंदोलनरत है। विभिन्न तरीके से धरना-प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी मांग पहुंचा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने संयुक्त मोर्चे की रिटायर्डकर्मियों के बकाया भुगतान की मांग मान ली, लेकिन 7वें वेतमान सहित अन्य मांगों पर कोई विचार नहीं किया। इससे रोडवेजकर्मियों में आक्रोश बरकरार है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इंटक अध्यक्ष रामकिशन मीणा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और हमारा संगठन मजबूत व संकल्प दृढ़ है। सरकार समय रहते हमारी मांगें स्वीकार करे, अन्यथा 27 अक्टूबर को रोडवेज का चक्का जाम हड़ताल की जाएगी। धरने के दौरान कर्मचारियों ने ढोल बजाकर व सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा महंगाई भत्ता, नई बसें, राजस्थान राज्य बस अड्डा प्राधिकरण अधिनियम को रद्द करने, न...

बेटियों की पकड़ से दूर साइकिल का हैण्डल

Image
दौसा. उच्च प्राथमिक स्तर के बाद पढऩे वाली छात्राओं की राह सुगम बनाने की मंशा को लेकर शुरू की गई नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना इस वर्ष अभी तक परवान नहीं चढ़ी है। कोरोनाकाल के बाद शिक्षण सत्र शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक बेटियों को सरकार ने साइकिल उपलब्ध नहीं कराई। इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। अब 29 अक्टूबर से दीपावली का अवकाश शुरू होने वाला है। ऐसे में छात्राओं व अभिभावकों की मांग है कि दिवाली से पहले ही सरकारी उपहार मिल जाए। Free Cycle Distribution Scheme in rajasthan राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत करीब 6.85 लाख बेटियों को साइकिलों का वितरण किया जाना है। दौसा जिले में 21 हजार 371 साइकिल वितरित की जानी हैं। हालांकि साइकिल असेम्बलिंग का काम अंतिम चरण में है। अधिकतर साइकिलें तैयार हैं, लेकिन वितरण अभी शुरू नहीं किया गया है। खास बात यह है कि इस बार दो सत्रों की साइकिलों का वितरण किया जाएगा। गत सत्र में कोरोना के चलते अध्ययन बाधित होने से साइकिल वितरण योजना को स्थगित कर दिया गया था। इस बार सत्र 2020-21 तथा 2021-22 की...

पांच लाख के कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Image
लालसोट (दौसा). शहर के गंगापुर रोड पर एक दुकान से गत दिनों पांच लाख रुपए का कॉपर वायर चोरी करने की घटना का लालसोट पुलिस ने खुलासा कर हुए सात जनों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को निरुद्ध भी किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक वैन का चालक एवं एक जना चोरी का वायर खरीदने का आरोपी शामिल है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 270 किलो कॉपर वायर बरामद किया है इसके अलावा एक मालवाहक वैन एवं रैकी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी अंकेश कुमार ने बताया कि गत 9 अक्टूबर की रात्रि को जैन नसियां के सामने स्थित हरिप्रसाद सैनी की दुकान का रोशनदान तोड़ सेंध लगा कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपए की लागत का नया व पुराना कॉपर वायर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रकरण दर्ज होने पर थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम का गठन किया। पुलिस ने इनकी तलाश के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश मारी, इस दौरान उक्त आरोपी दो दिन से अपना स्थान भी बदलते रहे। मंगलवार रात्रि को एक मंदिर पर सोए होने की जानकारी मिलने पर बुधवार सुबह दबिश मारी तो वहां वहां तीन नाबालिग समेत कई आठ जने सोते हुए मिले। पूछताछ ...

फिर लौटेगी स्कूल के खेल मैदानों पर रौनक

Image
लालसोट (दौसा). कोरोना के चलते करीब दो साल से सूने पड़े स्कूली खेल मैदानों पर फिर से रौनक लौटने वाली है। कोराना काल के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत जिले में बुधवार से होगी। इस बार खेल प्रतियोगिताओं को तीन समूह में बांट जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र वर्ग की प्रथम समूह की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार से 23 अक्टूबर तक लालसोट उपखण्ड के डिडवाना कस्बे के राउमावि में आयोजित होगी। इसके बाद द्वितीय समूह की प्रतियोगिताएं जिले के गुढ़ाकटला कस्बे के राउमावि में एवं दौसा के रामकरण राउमावि. में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होगी। तृतीय समूह की प्रतियोगिताएं मानपुर के राउमावि में 30 अक्टूबर से दो नवम्बर तक होगी। जबकि महुवा के राबाउमावि मेंं छात्रा वर्ग के प्रथम समूह की 20 से 23 अक्टूबर एवं द्वितीय समूह की 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होगी। छात्रा वर्ग में तृतीय समूह की प्रतियोगिता मानपुर के राबाउमावि. में 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक होगी। डिडवाना कस्बे के राउमावि में बुधवार से होने...

कॉलेज की चारदीवारी व टॉपर छात्राओं को हवाई यात्रा कराने की घोषणा

Image
महुवा. डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में काली बाई भील मेधावी एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य बनाकर दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलती है। संसार में मेहनत के बल पर कुछ भी असंभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की चारदीवारी की घोषणा की तथा टॉपर छात्र-छात्राओं को जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा कराने की घोषणा की। इस मौके पर प्राचार्य राधाकिशन मीणा, नरेंद्र कुमार मीणा, डॉ. संजय कुमार, मनीषा मीणा, सुशीला मीणा, धनपाल, शैलेश प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद थे। Announcement of air travel for topper girls in mahwa विधिक जागरूकता शिविर आयोजित महुवा. आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तालुका विधिक सेवा समिति महुवा के तत्वावधान में विधिक शिविर आयोजित किया गया। पैरालीगल वॉलियंटर कन्हैया शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी के तहत सामाजिक कुरीतियां मिटाने के लिए जागरूक किया। उ...

राज्य मंत्री ममता भूपेश ने किया 10 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

Image
सिकंदरा (दौसा). महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री ममता भूपेश ने दौसा के सिकंदरा में 10 करोड़ की लागत बनने वाली ओडीआर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। भूपेश सड़क निर्माण कार्यों को लेकर उत्साहित है। उन्होंने पिछले 3 दिन में आधा दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया है। सिकंदरा के समीप गोलियां मोड़ से टोरडा गांव तक 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कहा कि गांव ढाणियों में सड़क निर्माण से विकास के रास्ते खुलते हैं। सड़क निर्माण होने से रामदेव एवं देवनारायण मंदिर निहालपुरा सहित क्षेत्र का विकास होगा तथा करौली व दौसा जिले के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री का 51 किलो की फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजीलाल औड़, प्रधान सुल्तान बैरवा, कांग्रेस ब्रिगेड प्रभारी बबलू कसाना बुड़ली, उप प्रधान केसंता कसाना, सियाराम दुब्बी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीणा, बशीर खान भंडारी, सरपंच हिम्मतसिंह गुर्जर टोरडा, पूर्व सरपंच लक्ष्...

हाइवे पर तीन वाहन भिड़े, एक की मौत, दो अन्य घायल

Image
दौसा. सिकंदरा थानान्तर्गत जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भोजपुरा गांव के समीप सोमवार अलसुबह तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक जने की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सुबह 5 बजे भोजपुरा गांव के समीप हाइवे पर ट्रेलर खराब हो गया। चालक ने ट्रेलर को हाइवे की स्लो लाइन पर खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान भरतपुर से जयपुर की ओर तेज गति से आ रहे कंटेनर ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से आ रही कार ने भी कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक सैय्यद (30) पुत्र मुनताज खां निवासी लभेरी उर्फ बुलंदनगर थाना हाफिजगंज, बरेली, उत्तरप्रदेश की मौत हो गई तथा कंटेनर का खलासी शाहरुख खां व कार सवार एक जना घायल हो गया। हादसे के वक्त चालक का शव केबिन में फंस गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से मशक्कत कर चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया मृतक कंटेनर चालक के शव का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सेफ्टी कोण होते तो टल सकता था हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से टोल वसूलने वाली कंपनी द्वारा हाइवे पर खराब होने...

मिट्टी को आकार देने वालों पर महंगाई की मार

Image
दौसा/लालसोट. दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही अब तैयारियां भी जोर पकडऩे लगी हैं। लोग घरों व दुकानों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। दीपावली को देखते हुए शहर व ग्रामीण इलाकों में कुंभकार भी दीपक व मिट्टी के बर्तन बनाने में जुट गए हैं। शहर में बस स्टैण्ड के पास कुम्हार मोहल्ले बसे तीन दर्जन से अधिक परिवार के सदस्य इन दिनों दीपक व मिट्टी के अन्य बर्तन बनाने में जुटे हुए हंै। इस पुश्तैनी धंधे को जहां अब तक आधुनिकता की ही मार झेलनी पड़ रही थी, लेकिन इस बार कमरतोड़ महंगाई का असर उनके रोजगार पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। कुंभकार कैलाश, रामनाथ, रामोतार, शोजीराम,मोहन, रामोतार, बबलू, राजेश , बद्री, जगदीश, रतन एवं दिनेश समेत कई जन दीपावली आते ही उनके परिवार के सदस्य दीपक, सराई, गुल्लक एवं मिट्टी के अन्य बर्तन बनाने में जुट गए हैं। दिवाली के मौके पर सभी लोग अपने घरों पर मिट्टी के दीपक तो जरूर जलाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे लोग अब मोमबत्ती व इलेक्ट्रॉनिक बल्बों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं तथा दीपक की जगह इनका उपयोग कर रहे हैं। इससे पुश्तैनी रोजगार पर असर भी पड़ रहा है। इस बार मिट्टी लाने के लिए...

खण्डेलवाल महासभा की बैठक में किया सामाजिक मुद्दों पर मंथन

Image
दौसा . जिला खण्डेलवाल वैश्य समाज के तत्वावधान में सन्त सुन्दरदास स्मारक दौसा में अखिल भारतीय खण्डेलवाल महासभा की कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचन्द्र तूंगा वालों की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयोजक मनोहरलाल गुप्ता ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय किए गए। Brainstormed on social issues in the meeting of Khandelwal Mahasabha चुनाव में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराने व महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए 200 महिलाओं को प्रतिवर्ष आवश्यकतानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर की कमेटियों को जोड़कर सम्बन्ध विच्छेद निवारण समिति का गठन कराने सहित कई निर्णय किए। समाज के उत्थान के लिए दानदाताओं ने 55 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में संत सुन्दरदास के जीवन पर आधारित सुन्दर दर्शन पुस्तिका का राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विमोचन किया। 80 वर्ष से ऊपर के समाजसेवकों का भी सम्मान किया गया। रमेशचन्द्र मण्डावर ने महासभा को 11 लाख रुपए व आयोजन के लिए 1 लाख रुपए की सहयोग राशि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका सम्मान करते हुए आजीवन संरक्षक...

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट खुले, दर्शन कर खुशी से झूम उठे भक्त

Image
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी. आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी मदिर दर्शनों के लिए सोमवार सुबह सात बजे से खोल दिया गया। भक्त बालाजी महाराज के दर्शन कर खुशी से झूम उठे। जयश्री राम व महाबली के जयकारों से आस्था धाम का माहौल भक्तिमय हो गया। साथ ही मंदिर खुलने से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखा गया। सोमवार सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिया गया। जहां मंदिर महंत नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में पुजारियों ने मंदिर में हवन पूजन कर श्रद्धालुओं को दर्शन शुरू करवाए। पांच दिन बाद मंदिर खुलने के साथ ही बालाजी दरबार में ढोक लगाने पहुंचे श्रद्धालु बालाजी, भैरवजी व प्रेतराज सरकार के दर्शन कर खुशी से झूम उठे। भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर देश व प्रदेश को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की। व्यापारियों में भी मंदिर खुलने पर खुशी की झलक दिखाई दी। मंदिर प्रशासन भी राज्य सरकार द्वारा कोरोना पर नियंत्रण व जागरुकता को लेकर जारी की गई कोरोना एडवाइजरी की सख्ती से पालना को लेकर पूरी तरह सजग रहा। जहां मंदिर प्रशासन द्वारा इसकी पालना को लेकर बालाजी दरबार में पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्...

खेतों में बरसा अमृत, जमीं में अब नहीं रहेगी नमी की कमी

Image
दौसा. जिले में अचानक मौसम बदला और कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। खेतों के लिए बारिश का अमृत माना जा रहा है। सरसों की बुवाई कर चुके किसानों को बारिश से लाभ होगा तो चने व गेहूं की बुवाई के लिए खाली पड़े खेतों में अब नमी की कमी नहीं रहेगी। हालांकि कुछ जगह एक-दो दिन पूर्व बुवाई करने वाले किसानों को बारिश से नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। जिला मुख्यालय पर सुबह से ही बादल छाए रहे। रविवार दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर तीन बजे झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी कहीं मध्यम गति की तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। कृषि अधिकारी अशोक कुमार मीना ने बताया कि बारिश कृषि के लिए अनुकूल है। जिन लोगों ने 10-15 दिन पूर्व सरसों की बुवाई कर ली थी, उनके यहां अमृत का काम किया है। वहीं अब बुवाई करने वालों के लिए खेत में नमी हो गई है। एक-दो दिन में बुवाई कर सकते हैं। वहीं दिवाली के आसपास गेहूं की बुवाई में भी लाभ होगा। मीना ने बताया कि तेज बारिश से सिर्फ हाल में सरसों की बुवाई करने वालों को नुकसान हो सकता है। रबी की बुवाई के क्षेत्र को बढ़ाने में बारिश उपयोगी ...

लालसोट में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Image
लालसोट. शहर की महारिया वाली ढाणी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का नामजद मामला लालसोट थाने में दर्ज कराया है। Married woman's death in Lalsot, allegation of dowry murder थाना प्रभारी अंकेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता गिर्राज प्रसाद सैनी निवासी बाढ नेहरी तन गुर्जर बड़ौदा थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री लखन बाई की शादी करीब 7 साल पूर्व लालसोट के महारिया वाली ढाणी निवासी महेन्द्र सैनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा आए दिन परेशान व मारपीट की जाती थी और दो लाख रुपए लाने का दबाव भी बनाते थे। इसके चलते पुत्री को कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया। करीब एक माह पूर्व उसने लालसोट में ही समाज के लोग एकत्र किया था, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जिम्मेदारी लेते हुए उसकी पुत्री को ससुराल में ही रोक लिया। प्राथमिकी ने पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर उसके दामाद ने लखन की हालत गंभीर बताते हुए मिलने के लिए आने की बात...