Posts

Showing posts from June, 2022

अपराधियों की धरपकड़ में दौसा आगे, जयपुर पिछड़ा

Image
वांछितों की धरपकड़ में दौसा जिला पुलिस अव्वल - राजस्थान पुलिस ने एक माह का अभियान चलाकर प्रदेश में 16 हजार 576 वांछित दबोचे - सबसे पीछे रहा राजसमंद जिला दौसा. प्रदेश में वांछित अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा 20 मई से 20 जून तक चलाए गए विशेष अभियान में दौसा जिला अव्वल रहा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में एसीबी की कार्रवाई के कारण दौसा पुलिस पर दाग लग रहे थे। दौसा पुलिस ने अब अपराधियों को पकड़ने में मुस्तैदी दिखा कर इस दाग धोने का प्रयास किया है। दौसा पुलिस ने इस अवधि में कुल 1 हजार 61 अपराधियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। वहीं प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे अलवर जिले में 871 आरोपी तथा तीसरे पायदान पर रही भरतपुर जिला पुलिस ने 821 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं फिसड्डी रहे जिलों की बात की जाए तो सबसे कम वांछित अपराधी राजसमंद में मात्र 83, जयपुर ईस्ट 103, डूंगरपुर 154, जयपुर साउथ 171, बांसवाड़ा 182, धौलपुर 183 व नागौर में 185 ही पकड़े गए। प्रदेश में अभियान के तहत कुल 16 हजार 576 आरोपी दबोचे गए हैं। इनमें ...

125 मीटर लंबी सुरंग बनाकर IOC की पाइप लाइन से तेल हो रहा था चोरी, आग लगने के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Image
महुवा (दौसा)। हुडला रोड पर एक थर्माकोल की फैक्ट्री में को आग लग गई। पुलिस व प्रशासन ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके लिए जयपुर, भरतपुर, करौली व अलवर से दमकलें मंगवाई गई। आग बुझाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार को भी तोड़ा गया। दमकल टीमों ने फांसी स्थित सलाया से मथुरा को जाने वाली आईओसी के क्रूड ऑयल की पाइप लाइन का वॉल्व बंद कर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री की आड में यहां आईओसी की मुख्य पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर क्रूड ऑयल निकाला जाता था। जिसमें आग लगने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आईओसी के अधिकारियों ने लाइन की खुदाई करवाकर चोरी पकड़ी। आग लगने की सूचना मिलने पर कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दौसा कलक्टर ने बताया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी, वह अवैध है। आइओसी से क्रूड ऑयल चोरी किया जा रहा था। जमीन मालिक, फैक्ट्री संचालक व कर्मियों के खिलाफ आईओसी अधिकारी रिपोर्ट दे रहे हैं। अभी अनुसंधान जारी है। कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार हरकेश मीणा ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों द्वारा भूमि का कमर्शियल कन्वर्जन भी नहीं कर...

'राक्षस' पति ने दांतों से काटकर पत्नी की नाक कर दी अलग, देर रात चिल्लाई तो पता चला

Image
राजस्थान के दौसा जिले की महुवा थाना पुलिस ने पत्नी की दांतों से नाक काट कर अलग करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि 20 अप्रेल 2022 को सिकंदर पुत्र रामसिंह भोपा निवासी नारौली पथैना भुसावर भरतपुर ने अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट कर दांतों से उसकी नाक को काटकर अलग कर दिया था। जिसे लेकर पीड़िता के चाचा ने मामला दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें : अचानक चलती लो-फ्लोर बस के ब्रेक हो गए फेल, कंडक्टर चिल्लाकर बोला- अपनी सीट कसकर पकड़ लो देर रात रेखा के चिल्लाने की आवाज आई पुलिस ने आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की नाक काट दी थी। पुलिस ने बताया कि मान सिंह पुत्र सौदान सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि देर रात पास में रह रही भतीजी रेखा के चिल्लाने की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो रेखा के पति सिकंदर ने उसकी नाक को काट दिया और जान से मारने के लिए उसका गला दबा रखा था। यह भी पढ़ें : महारानी कॉलेज के बाहर युवक की बेहूदा हरकत, 2 लड़कियों ने कॉल करने के...

महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल, पुलिस जाप्ता तैनात

Image
लवाण/दौसा। उपखण्ड मुख्यालय की ग्राम पंचायत ढिगारिया में गुरुवार देर रात को महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें से एक जने की हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया। पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के करीब सोलह जनों को थाने में बंद कर दिया और पुलिस लाइन से आए जाप्ते को तैनात कर दिया। एक पक्ष ने तो मामला दर्ज करा दिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी हरदयाल मीणा व एएसआई हेमराजसिंह ने बताया कि रात को ढिगारियां में महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के सोलह जनों को रात को ही थाने में बंद कर दिया। घायलों को लवाण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। खूनी संघर्ष आपस में दोनों पक्षों में खूब लाठी भाटा चले और कार व ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। कार के शीशे तोड़ तो ट्रैक्टर के टायरों की हवा निकाल दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी हाथापाई हुई, लेकिन संघर्ष चलता रहा। रास्ते में पत्थरों के ढेर लग गए तो श...