लूट के बाद फरारी काटने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दौसा/लालसोट. पंचायतराज चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व सुपरविजन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ एवं सतत निगरानी अभियान के तहत मंडावरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मपुलिस ने टोंक जिले की निवाई कस्बे में गत दिनों लूट की वारदात के बाद फरारी काटने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रामपाल मीना ने बताया कि पुलिस टीम में शामिल एएसआई योगेश व्यास, कान्स्टेबल ओमप्रकाश, सीताराम एवं रणवीर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में दो व्यक्ति काफी समय से इधर-उधर चक्कर लगा रहे हैं, जो कि थाना इलाके में कोई वारदात करने के प्रयास में हैं। इसके बाद नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन को रोककर पूछताछ की गई तो कार में बैठे एक जने ने अपना नाम केशव पुत्र ग्यारसीलाल मीना निवासी सीदड़ा और दूसरे ने अपना नाम सियाराम पुत्र लालचंद मीना निवासी मुंडिया पुलिस थाना निवाई सदर होना बताया।
जब पुलिस ने इलाका क्षेत्र में बार- बार घूमने का कारण पूछा तो ये दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद इन दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। बाद में पुलिस ने जब दोनों से विस्तृत पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ 19 अगस्त को टोंक जिले की निवाई पुलिस थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें फरारी काटने के प्रयास में वे इधर आए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ निवाई थाने में विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं।


दो जनों ने की जीवनलीला समाप्त
बांदीकुई. क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो जनों ने जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने बताया कि पुरानाबास निवासी कन्हैयालाल बैरवा (48) ने घर पर रविवार को रक्षाबंधन के दिन फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इसी तरह सोड़ाला गांव निवासी अजीत सिंह (26) ने भी फंदा लगाकर जीवनलीला कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना में दो जने घायल
बांदीकुई. अलवर-सिंकदरा मेगा हाइवे स्थित फुलेला गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
करनावर निवासी धर्मसिंह मीना व राहुल मीना को गंभीरावस्था में दुर्घटना के बाद निजी साधनो से बांदीकुई सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बीचों बीच खड़े ट्रेलर से अलवर सिंकदरा मेगा हाइवे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर बसवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रेलर जब्त कर यातायात सुचारू करवाया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया। बसवा पुलिस घटना की जांच मे जुटी है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/after-the-robbery-two-accused-roaming-around-trying-to-cut-the-abscon-7026149/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी