Posts

Showing posts from September, 2023

दौसा के महुआ में बस ने पहले टेम्पो को मारी टक्कर, फिर चार लोगों को कुचला, 5 की मृत्यु

Image
दौसा के महुवा के हिण्डौन रोड पर भीषण हादसा हुआ। महुआ के हिंडौन रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लोक परिवहन बस ने ओवरटेक के प्रयास में टेम्पो को टक्कर मार दी। इसके पश्चात उसने महुआ से भेरुजी हिंडौन जा रही पदयात्रा के यात्रियों को भी कुचल दिया। जिससे चार पदयात्रियों की मौत हो गई जबकि टेम्पो चालक ने महुआ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर टेम्पो में सवार परिवार कैला देवी से दर्शन कर वापस एमपी लौट रहे थे। जिसके भी आधा दर्जन से अधिक सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों का महुआ अस्पताल में उपचार जारी है। इनमें से कुछ मरीजों को जयपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर, पुलिस उप अधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय, महुआ थाना अधिकारी जितेंद्र सोलंकी, तहसीलदार हरकेश मीणा, पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, पूर्व चैयरमैन विजय शंकर बोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी महुआ अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी लेकर उपचार की व्यवस्थाओं को देखा और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी...

जलदाय कर्मियों की लापरवाही: टंकी में सफाई करने उतारे युवक की पानी में डूबने से मौत

Image
राजस्थान के दौसा जिले के रसीदपुर गांव में विगत कई दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई थी। इसे लेकर जलदार विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों ने रसीदपुर निवासी प्यारेलाल कोली को सफाई करने के लिए सीढ़ियों के सहारे टंकी पर चढ़ा दिया और एक अन्य युवक के सहारे पानी में अंदर उतार दिया। इस दौरान नीचे खड़े जलदाय कर्मियों ने पानी की टंकी का वॉल बंद नहीं किया और जैसे ही ऊपर पानी में प्यारेलाल कोली ने कचरा हटाया और पानी का प्रेशर पाइप में गया तो प्यारेलाल का पैर उसमें फंस गया। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाल कर टंकी से नीचे उतारा। इस दौरान वहां से जलदाय कर्मी भाग खड़े हुए। शव को ग्रामीण महुवा लेकर पहुंचे और पुलिस ने मृतक के शव को महुवा अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद ग्रामीण व परिजन महुवा थाने के सामने एकत्रित हो गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 25 लाख का मुआवजा देने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर, थाना अधिकारी जितेंद्र...

सांवलिया धाम: भंडारे में 110 मण दूध की खीर व 100 मण आटे के बने पुए, उमड़ा लोगों का सैलाब

Image
दौसा। बसवा कस्बे के पास करनावर गांव में अरावली पहाड़ियों के नीचे बने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवलिया धाम के 49वें विष्णु महायज्ञ के समापन पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्याम बाबा के भंडारे में 110 मण दूध की खीर व 100 मण आटे के पूए बनाए गए। सोमवार दोपहर 12 बजे सात दिन से चल रही श्रीमद् भागवत कथा व विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई। उसके बाद में विशाल भंडारे में करीब 50 हजार से अधिक लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी पाई ।प्रसाद तैयार करने के लिए 45 हलवाइयों की टीम ने रविवार से ही कार्य करना शुरू कर दिया। खीर बनाने के लिए सोमवार सुबह आसपास के दर्जनों गांव से दूध एकत्रित करके प्रसाद के लिए 110 मण दूध खीर बनाई गई। मेले में बांदीकुई, राजगढ़, बसवा, फुलेला, दौसा, अलवर अन्य दर्जनों गांव के लोगों ने पहुंचकर बाबा के भंडारे में प्रसादी पाई। लोगों ने श्याम बाबा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले में जमकर खरीदारी की। भीड़ अधिक होने के कारण बसवा पुलिस को व्यवस्था संभालने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम तक मेले में लोगों का पहुंचना जारी रहा। पांडाल छोटा पड़ा रविवार रात को म...

Indian Railway : दौसा में आधी मालगाड़ी आउटर सिग्नल के पार हुई, बाकी आधी का क्या हुआ जानें, मचा हड़कम्प

Image
Indian Railway : रेलवे में एक बड़ी घटना। दौसा में बांदीकुई-आगरा रेलवे ट्रैक पर अचानक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। आधी मालगाड़ी आउटर सिग्नल के पार चली गई। बांदीकुई (दौसा) में झालानी फाटक व सैनी स्कूल के बीच आगरा-बांदीकुई रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। आधा गाड़ी सिग्नल के पार निकल गई। बाकी आधी मालगाड़ी धीरे से रुक गई। अफसरों को सूचना दी गई। हड़कम्प मच गया। वजह पता की गई। तो मामला सामने आया कि अचानक मालगाड़ी का हुक खुल गया। जिस वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस आपाधापी में रेलवे फाटक करीब 25 मिनट तक बंद रहा। फाटक खुलने का इंतजार कर रही जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने इसके बाद फुर्ती दिखाते हुए मालगाड़ी के डिब्बों को वापस जोड़ दिया। इसके बाद मालगाड़ी को बांदीकुई की ओर रवाना किया। यह भी पढ़ें - Indian Railway : रेलवे की नई डिवाइस RDAS रखेगा ड्राइवर पर नजर, अधिक पलक झपकाई तो खैर नहीं यह भी पढ़ें - बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया स्वागत, किया बड़ा ऐलान source https://...

Good News: चिकित्सा विभाग में विवाद के बाद रिक्त पदों पर अस्थाई भर्ती का खुला रास्ता, जानिए कब है इंटरव्यू की तारीख

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/दौसा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर अस्थाई रूप से कार्मिकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 11 से 19 सितम्बर तक दस्तावेज सत्यापन व साक्षात्कार आयोजित होंगे। गत माह 16 अगस्त को भी साक्षात्कार आयोजित किए गए थे, लेकिन कई अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था। ऐसे में विवाद बढऩे पर सीएमएचओ ने प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। अब फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह भी पढ़ें : G20 summit 2023: योगेश ने जी20 में आकोला की रंगाई छपाई का किया लाइव प्रदर्शन जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने रिक्त पदों पर नियमित कार्मिक उपलब्ध होने तक या वित्तीय वर्ष 2023-24 के 31 मार्च की समाप्ति में जो भी पहले हो तक निर्धारित स्वीकृत दर पर आवश्यक अस्थाई आधार (यूटीबी) पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। 56 हजार मानदेय पर चिकित्सा अधिकारी के 20 पदों के लिए 92 आवेदन आए थे। 26 हजार 300 के मानदेय पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 35 पदों पर 254 तथा 37 हजार 800 मानदेय के 130 नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए 2 हजार 24 आवेदन आ...

दौसा में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी जोड़े की मौत, लड़की के परिजन बिलख-बिलख रोए

Image
दौसा के कोलवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 3 बजे एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद जान दे दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोलवा थाना पुलिस ने प्रेमी जोड़े के शव को बांदीकुई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए दिया है। जीआरपी का क्षेत्र होने के कारण जीआरपी बांदीकुई भी घटनास्थल पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान दौसा के गणेशपुरा निवासी श्याम सुंदर सैनी के रूप में हुई है। दूसरी ओर मृतका की पहचान सिंडोली के मालियों की ढाणी निवासी प्रियंका सैनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रियंका सैनी बीती रात करीब 12 बजे से घर से बिना कुछ बताए निकल गई। परिजनों की इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की। थक हार कर उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में लड़की के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और लड़की की तलाश में जुट गई। पुलिस जांच में चलेगा वास्तविक कारणों का पता इसी बीच रेलवे लाइन पर एक लड़के और लड़की की सुसाइड की सूचना आई। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पर पता चला कि पुलिस जिस लड़की तलाश में थी रीब 3 बजे ट्रेन के आगे कूदकर प्रियंका और उसके साथी...

मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने गए श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत,11 घायल

Image
मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 21 पाड़ली मोड़ के पास बांदीकुई से श्रद्धालुओं को लेकर बालाजी जा रही मिनी बस गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सडक किनारे पलट गई। जिससे एक महिला सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने सभी घायलों को सिकराय अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालाजी थाना पुलिस ने बताया कि एक प्राईवेट मिनी बस बांदीकुई से सवारी भरकर मेहंदीपुर बालाजी आ रही थी इस दौरान पाडली मोड़ पर मिनी बस सवारी उतारने के दौरान सडक किनारे पलट गई। यह भी पढ़ें : ट्रक-कार में भयंकर भिड़ंत: हाइवे से नीचे उतरकर पलटा ट्रक, कार के उड़े परखच्चे, 3 जनों की मौत, 2 घायल जिससे मिनी बस में सवार ममता वंशकार (24) पत्नी हरेंद्र वंशकार खेरा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश और पवन शर्मा ( 27 ) पुत्र राजेश शर्मा निवासी आगरा की सिकराय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मृतक महिला का पति हरेंद्र वंशकार (23) पुत्र हाकिम वंशकार, बेटी राधिका (5) पुत्री हरेंद्र, बेटा भूपेंद्र (3) पुत्र हरेंद्र वंशकार, राज...

दौसा. सात लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब की 43 पेटियां जब्त

Image
दौसा. सैंथल थाना पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए राजस्थान व पंजाब राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 43 पेटियां व शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेशचन्द्र दत्ता, एसपी वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत व वृताधिकारी कालूराम मीना के सुपरविजन में थाना पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए अवैध शराब एवं आर्म्स एक्ट अभियान के दौरान टीम गठित कर गश्त के दौरान बासडी बाईपास एनएच 48 पर राजस्थान व पंजाब राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 43 पेटियां व शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को जब्त किया है। पुलिस टीम में एएसआई कमल कुमार आदि शामिल रहे। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत गुढाकटला. समीपवर्ती ग्राम रेहडिया के सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोलवा पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय बांदीकुई में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टम...