Posts

Showing posts from April, 2023

बहन को ससुराल छोड़कर आ रहे बाइक सवार युवक की मौत

Image
मंडावरी (लालसोट)। एनएच 11 बी पर मंडावरी थाना क्षेत्र में बिनोरी मोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहर सिंह पुत्र किशन लाल गुर्जर (25) निवासी बाढ़ गूजरान ढाणी गोल (लालसोट) अपनी बहन को श्योसिंहपुरा (पिपलाई) स्थित ससुराल छोड़ कर अपने घर बाइक से लौट रहा था। बिनोरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस से घायल को उपजिला चिकित्सालय मंडावरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, उछलकर 30 मीटर दूर शौच कर रहे शख्स पर गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंडावरी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया गया और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। यह भी पढ़ें : नानी के घर आया दो साल का मासूम आग में जिंदा जला, लावणी के लिए पीहर आई थी बेटी source https://www.patrika.com/dausa-news/a-youth-died-in-road-accident-in-lalsot-dausa-8187132/

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसे, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Image
Dausa Road Accident : लालसोट(दौसा)। दौसा जिले के लालसोट कस्बे में गुरुवार रात्रि से लेकर शुक्रवार सुबह तक क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं ने चार जनों की जान चली गई, मृतकों में अलवर निवासी एक पिता- पुत्र शामिल है। दो हादसे रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र और एक हादसा लालसोट थाना क्षेत्र हुआ है। रामगढ़ पचवारा पुलिस के हैड कांस्टेबल चंदन सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को बाइक सवार रामकुवार मीना अपने पुत्र नवीन कुमार निवासी हल्देना थाना मालाखेड़ा, अलवर के साथ बाइक पर दत्तवास जा रहे थे। सलेमपुरा व रालावास गांव के बीच बामन के नले की पुलिया पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद दोनों अचेत हो गए और 108 एंबूलेंस से दोनो पिता-पुत्र को दौसा जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को ही छुट्टी से लौटा था नवीन हल्देना गांव निवासी नवीन कुमार मीना देहारादून में आईटीबी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था, वह गुरुवार को ही छुट्टी से गांव लौटा था और रात्रि ...

दौसा. फलों से भरा मिनी ट्रक आगे चल रहे वाहन में घुसा, चालक व खलासी घायल

Image
दौसा. मानपुर थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -21 पर सीकरी मोड़ के समीप देर रात करीब फलों से भरी मिनी (ट्रक) आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। इससे फलों से भरे मिनी ट्रक में सवार चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। हैड कांस्टेबल दानसिंह ने बताया कि फलों से भरा मिनी ट्रक रात करीब साढ़े 12.30 बजे जयपुर से महुवा की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से किसी वाहन की टक्कर मारने से फलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन जा भिड़ा। दुर्घटना में मिनी ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान केबिन में फंसने से चालक ओमप्रकाश मीना (37) निवासी हिंगोता व परिचालक देवेंद्र सैनी (26) निवासी महुवा गंभीर रूप से घायल हो गए। राजमार्ग पर यातायात हुआ बाधित दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। थाना...