Posts

Showing posts from June, 2023

रलमरग पर मरममत करय क चलत अलवर करल रजमरग बद 30 जन तक यतयत डयवरट

Image
मंडावर (दौसा)। बांदीकुई आगरा रेल लाइन पर स्थित मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन के रेल फाटक संख्या 83 पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को अलवर करौली राजमार्ग पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहा। बंद से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रेल प्रशासन ने मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 83 पर बुधवार से 30 जून तक सड़क यातायात को बंद कर दिया। जिससे अलवर और करौली की ओर से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अभाव में वाहन चालक होते रहे परेशान अलवर करौली राजमार्ग पर स्थित रेल फाटक पर मरम्मत का कार्य होने की अनेक वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने की वजह से वे भटकते नजर आए। अनेकों वाहन चालकों को सड़क मार्ग बंद होने का मालूम नहीं होने से रेल फाटक तक पहुंचे और वहां रास्ता बंद होने का पता लगने के बाद वे लोगों से रास्ते की जानकारी करते हुए वापस लौटे। इससे कई बार बस स्टैण्ड के पास जाम के हालात हो गए। हालांकि यातायात पुलिस ने भुड़ा मोड़ पर व बस स्टैण्ड पर भी बैनर लगा कर वाहन चालकों को सड़क मार्ग बंद होने का संदेश दिया। यातायात पुलिस कर्मियों की रही कमी अ...

नज वशववदयलय पर छतरवतत म फरजवड क आशक: जच शर भगतन रक

Image
दौसा. उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत निजी विश्वविद्यालयों पर ई-मित्र संचालकों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से राशि उठाने की आशंका पर जिला कलक्टर ने एक-एक विद्यार्थी का सत्यापन करने के आदेश जारी किए हैं। रिपोर्ट आने तक छात्रवृत्ति वितरण को भी रोक दिया गया है। जिले के 5 हजार से अधिक विद्यार्थी दौसा, जयपुर, झुंझूनूं, अलवर, चूरू आदि जिलों में संचालित कुल पांच निजी विश्वविद्यालयों में अध्ययन कर उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ उठा रहे हैं। दो करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान इन विद्यार्थियों को किया जाता है। गत कई दिनों से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि जो विद्यार्थी विश्वविद्यालयों में वर्तमान में नहीं पढ़ रहे हैं, उनके दस्तावेजों का उपयोग कर छात्रवृत्ति उठाई जा रही है। इस पर प्रशासन फरवरी से ही निजी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के भुगतान पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया था। अब कुछ मामलों की पुष्टि होने के बाद जिला कलक्टर ने जिले की समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को विद्यार्थियों की सूची देकर पटवारी या ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से एक-एक विद्यार्थी का भौतिक सत्यापन कर ...

Weather Update: मसम वभग क एक और चतवन मनसन स पहल यह हन वल ह जरदर बरश

Image
दौसा। प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान ज्यादा नहीं होने के बावजूद गर्मी का अहसास रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटे में प्री-मानसून बारिश कई जिलों को तर-बतर करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 25 व 26 जून को प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में सीकर, करोली, दौसा, झुंझंनू, धौलपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और जयपुर जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। यह भी पढ़ें- Monsoon Update: बस इतना सा इंतजार, शुरु होने वाला है मूसलाधार बारिश का दौरा, Yellow Alert जारी वहीं बिपरजॉय जाने के बाद प्रदेश में नमी अधिक होने से मारवाड़ में मानसूनी जलवायु कायम हो गई है यानी दिन व रात के तापमान में 7-8 डिग्री का ही अंतर आ रहा है। केवल उमस की वजह से लोग हलकान हो रहे हैं। शुक्रवार को केवल जैसलमेर में ...

दस. 4 कमर क तल तड 30 हजर क नकद सहत जवरत पर

Image
दौसा. सिकंदरा थाना इलाके के टोरडा गांव में मंगलवार रात को चोर एक मकान के अंदर छत के रास्ते घुसकर चार कमरों के ताले तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात पार कर ले गए। घटना का पता मकान मालिक को सुबह जगने पर लगा। सुबह मकान मालिक को कमरों के दरवाजे की कुंडी एवं बक्से के ताले टूटे मिले। इसकी सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। टोरडा गांव के डेरा ढाणी निवासी कमलेश शर्मा के परिवार के सदस्य रात को मकान के बाहर कूलर चलाकर सो रहे थे। कूलर के शोर में मकान के अंदर चोरों द्वारा तोड़े गए दरवाजों की कुंडी की आवाज भी सुनाई नहीं दी। चोर छत के रास्ते से मकान के बरामदे में घुसे तथा चार कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में रखी 30 हजार रुपए की नकदी, कानों की झुमकी, पायजेब अंगूठी सहित करीब 2 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद सरपंच अनीता गुर्जर, समाजसेवी हिम्मत कसाना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। पीडि़त ने सिकंदरा थाने में पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज करवाया है। देशी घी, काजू ...

चर क बद नययक अधकर क कवरटर म सबत क नषट करन क लए लगई थ आग

Image
दौसा. सिविल लाइन में न्यायिक अधिकारी के क्वार्टर में आग लगने के मामले में चोरी की रिपोर्ट पेश की गई है। पुलिस के अनुसार चोरी के बाद सबूतों को नष्ट करने के लिए आग लगाया जाना प्रतीत हो रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचन्द कायल, पुलिस वृत्ताधिकारी कालूराम मीना एवं सदर थाना अधिकारी संजय पूनिया ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने एफएसएल एवं एमओबी जांच की। इस संबंध में जिला न्यायालय के नाजिर ज्ञानसिंह ने सदर पुलिस में रिपोर्ट पेश की है। इसके अनुसार 17 जून को शाम करीब 6. 30 बजे अपने क्वार्टर के बाहर धूम रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर सूचना मिली कि जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव प्रेमलता सैनी के मकान में से धुंआ उठ रहा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वह मुख्यालय से बाहर गई है। ऐसे में उन्हें मोबाइल पर सूचना दी। एक अन्य सहायक कर्मचारी भी मौके पर आ गए। उनके निर्देश पर गेट के अन्दर जाकर देखा। तो लकडी के दरवाजे के ताले की कुन्दी का नीचे लोहे का हिस्सा उखडा पाया एवं अन्दर से कुन्दी बंद थी। जिसे तोडकर हम अन्दर गए तो कमरों में सामान बिखरा था एवं बैडरूम में आग लगी हुई थी। रसोई में गैस...

रजसथन: बक खत स उपभकतओ क लख रपए क गबन कशयर बन सचन क 2 दन स गयब

Image
राजस्थान के दौसा जिले के उपखण्ड मुख्यालय नांगल राजावतान पर थाने के समीप स्थित यूको बैंक शाखा में लोगों के खातों से लाखों की रकम निकालकर गबन करने का मामला सामने आया। खातों से रुपए निकलने की सूचना मिलते ही लोग शनिवार को दिनभर बैंक शाखा में अपने खातों से निकलने वाली लाखों की रकम की जानकारी लेने पहुंचे। उक्त शाखा का कैशियर बिना सूचना के दो दिन से गायब होने से शक की सुई उस पर जाती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार बैंक शाखा से दर्जनों लोगों के खातों से लाखों रुपए निकाले गए। खातों में बैलेंस की पूछताछ करने लोगों को उनके खातों में लाखों रुपए होने की बैंक कर्मचारी जानकारी देते रहे। लोगों द्वारा बैंक खाते की पासबूक में एन्ट्री करवाने के लिए करने पर बैंक कर्मचारी मशीन खराब होने की बात कहते हुए उनको टरका देते थे, लेकिन दो दिन से बैंक शाखा का कैशियर अनिल कुमार शर्मा बिना सूचना के बैंक शाखा से गायब होने पर कुछ लोग बैंक शाखा में जाकर रुपए निकलवाने के लिए पहुंचे तो उनके खाते में रुपए नहीं होने पर उनके बैंक खाते से लाखों रुपए की राशि निकलने की बात सामने आई। यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैलने पर लोग ...

पायलट बोले- राजनीति में भ्रष्ट लोगों कोई जगह नहीं मिले, जानें कौन-कौन नेता पहुंचे

Image
दौसा। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दौसा में राजेश पायलट की मूर्ति अनावरण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा सरकार पर सियासी हमला करते हुए कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करता हूं। पांच साल प्रदेशाध्यक्ष रहा तो सरकार के दांत खट्टे कर दिए। वसुंधरा राजे का विरोध साल के 365 दिन किया। मेरे मुंह से कोई गलत बात नहीं निकली। पायलट ने कहा कि उन्होंने खान आवंटित की, मामला उठा तो कैंसिल कर दिया, लेकिन आवंटन तो किया...जांच तो होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर गलती सजा मांगती है। आपसे मेरे कैसे भी संबंध हों, सबसे बड़ा न्याय नीली छतरी वाला देता है। आज नहीं तो कल न्याय जरूर मिलेगा। परिस्थिति कोई भी हो लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता था, लड़ता हूं और लड़ता रहूंगा। पायलट ने कहा कि राजनीति में सामूहिक उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। राजनीति स्वच्छ होना चाहिए, इसमें भ्रष्ट लोगों व भ्रष्टाचार को कोई जगह नहीं हो। नौजवान के मन में निराशा आती है तो देश में प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने हर मोर्चे पर पक्ष विपक्ष के समक्ष नोजवानों के हित की बात की है। कार्यक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में सचिन ...

प्रधानमंत्री का सपना हो रहा साकार, लेकिन राजस्थान में नहीं- डॉ.किरोड़ी

Image
महुवा. कस्बे के मंडावर रोड स्थित अवध मैरिज गार्डन में शनिवार को वरिष्ठ जन कार्यकर्ता सम्मेलन व सामूहिक टिफिन पॉलिटिक्स कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाएं आम जन तक पहुंचे इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी योजनाओं का मंथन कर आमजन को पहुंचाने का कार्य करें। इससे लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2024 तक घर-घर नल से पानी पहुंचाने का सपना था जो अब साकार हो रहा है, लेकिन राजस्थान में योजना सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यहां विधानसभा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का चुनिंदा लोग लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार की योजना का आमजन को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके खिलाफ शीघ्र एक मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भेदभाव पूर्ण विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे। यह भी पढ़ें : बगावत कर नई पार्टी का ऐलान होगा या नहीं? आज लगेगा सचिन पायलट को लेकर अटकल...

सचिन पायलट ने स्व. राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि, कहाः राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं

Image
दौसा। कांग्रेस के पूर्व नेता राजेश पायलट की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने पिता को श्रद्धांजलि देने जयपुर-आगरा हाइवे पर स्थिति भंडाना पहुंचे। इसके बाद वह यहां से दौसा के गुर्जर छात्रावास गए, जहां उन्होंने स्व. राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां आयोजित एक सभा में सचिन पायलट ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा आम जनता के मुद्दों को उठाया, चाहे वह पद पर थे या नहीं। पायलट ने कहा कि उन्होंने अपने आदर्शों और सम्मान के साथ कभी समझौत नहीं किया। आज राजनीति में सभी का लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। वहीं कार्यक्रम में गहलोत समर्थक माने जाने वाले मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और ममता भूपेश मौजूद थे। इसके अलावा विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, हेमाराम चौधरी, राकेश पारीक और इंद्राज गुर्जर भी पहुंचे। यह भी पढ़ें- मासूम लड़की को नहीं पता था कि इंस्टाग्राम पर एक गलती से हो जाएगा उसका गैंगरेप, जानिए पूरा मामला कार्यक्रम की अध्यक्षता बांदीकुई विधायक गजराज खटाणा ने की। कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में पायलट के पा...

दौसा. पत्नी की मांग का प्रार्थना पत्र खारिज, प्रशासन ने बंद की जांच

Image
दौसा. सिकंदरा पंचायत समिति के गांगदवाड़ी पंचायत में दो दिन पहले लगे महंगाई राहत कैंप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा पत्नी दिलवाने की मांग का प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर छाया रहा। वहीं पत्र के वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर यू-टर्न ले लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कल्लू की सहमति पर प्रार्थना पत्र को खारिज कर जांच को बंद कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो कल्लू ने अपने प्रार्थना पत्र को खारिज करने पर सहमति जता दी है। तहसीलदार हरिकिशन सैनी ने बताया कि कल्लू ने कैंप में गांव के किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने की बात स्वीकार की है। जिससे प्रार्थना पत्र को खारिज कर जांच बंद कर दिया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी महंगाई राहत कैंप का मखोल बनाने के पीछे छुपे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात से भी इंकार कर रहे है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं ने सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सवाल उठाते हुए महंगाई राहत कैंप मैं अधिकारियों की गंभीरता को लेकर ट््िवटर पर प्रार्थना पत्र को वायरल कर चुटकी ली है। सतीश...

अनूठा मामला: महंगाई राहत कैंप में की पत्नी दिलवाने की मांग, तहसीलदार ने लिखा अत्याश्यक

Image
सिकंदरा. दौसा. अब तक शिविरों में बिजली पानी आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाती है, लेकिन दौसा जिले के गांगदवाड़ी गांव में शनिवार को आयोजित हुए महंगाई राहत कैंप में एक अनूठा मामला सामने आया है। गांव के 40 वर्षीय कल्लू महावर ने प्रशासनिक अधिकारियों से विवाह नहीं होने पर पत्नी दिलवाने की मांग की है। रोचक यह है कि शिविर प्रभारी एवं अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर हल्का पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच की टीम का गठन कर जांच के आदेश दे दिए तथा टीम को शीघ्र प्रार्थना पत्र के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रार्थना पत्र में कल्लू ने बताया कि उसे घरवाली की आवश्यकता है। घर पर अकेला रहता है तथा घरेलू कार्य करने में असमर्थ है। इसलिए घरेलू कार्य के लिए पत्नी दिलवाई जाए। इस प्रार्थना पत्र को बहरावंडा नायब तहसीलदार हरिकिशन सैनी ने स्वीकार कर गिरदावर व हल्का पटवारी को प्रार्थना पत्र को अति आवश्यक मानते हुए टीम का गठन कर जल्द प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने के लिए निर्देश भी दिए है। अब यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बा...

अनूठा मामला: महंगाई राहत कैंप में की पत्नी दिलवाने की मांग, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पत्र

Image
दौसा. सिकंदरा क्षेत्र के गांगदवाड़ी गांव में शनिवार को आयोजित हुए महंगाई राहत कैंप में एक अनूठा मामला सामने आया है। गांव के 40 वर्षीय कल्लू महावर ने प्रशासनिक अधिकारियों से विवाह नहीं होने पर पत्नी दिलवाने की मांग की है। शिविर प्रभारी एवं अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर हल्का पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच की टीम का गठन कर जांच के आदेश दे दिए तथा टीम को शीघ्र प्रार्थना पत्र के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रार्थना पत्र में कल्लू महावर ने बताया कि उसे घरवाली की आवश्यकता है। प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर पर अकेला रहता है। घर की परिस्थितियां प्रतिकूल है तथा वह घरेलू कार्य करने में असमर्थ है। इसलिए घरेलू कार्य करने के लिए पत्नी दिलवाई जाए। गौर करने वाली बात यह है कि इस प्रार्थना पत्र को बहरावंडा नायब तहसीलदार हरिकिशन सैनी ने स्वीकार कर संबंधित गिरदावर व हल्का पटवारी को प्रार्थना पत्र को अति आवश्यक मानते हुए टीम का गठन कर जल्द प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने के लिए निर्देश भी दिए हैं। अब यह प्रार...

snake bite ... दौसा. सर्प काटने के बाद झाड़ फूंक के चक्कर मेें युवक की गई जान

Image
दौसा. लालसोट क्षेत्र के मटलाना गांव में एक युवक को खेत में सर्प काटने के बाद झाड़ फूंक के चक्कर अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। समय रहते इस युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय में पहुंचाया जाता तो इस युवक की जान भी बच सकती थी। जानकारी के अनुसार नवीन (18) पुत्र रामस्वरुप कोली निवासी मटलाना गुरुवार दोपहर को सांझा के खेत पर ज्वार की फसल में सिंचाई करने गया था। इस दौरान एक सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए किसी स्थान पर ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नही होने पर दौसा जिला हॉस्पिटल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर मृतक के पिता ने झांपदा पुलिस को एक रिपोर्ट दी है, जिसे पुलिस ने मर्ग में दर्ज कर शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए बाट जोहते रहे परिजन शुक्रवार सुबह परिजन मृतक के शव के पोस्टमार्टम के लिए लालसोट मोर्चरी जा पहुंचे। इस दौरान झांपदा पुलिस भी जा पहुंची, लेकिन करीब डेढ घंटे बाद चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। इसके चलते परिजन पोस्टमार्टम के लिए बाट जोहते रहे। इस बारे में भाजपा जिला महामंत्री हरकेश मटलान...

दौसा. 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत, ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को निकाला बाहर

Image
दौसा. लवाण उपखंड की ग्राम पंचायत बनियाना के मटवास गांव की बांसखो वाली ढाणी में सत्तर फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से एक जने की मौत हो गई। मृतक की पहचान घासीलाल पुत्र सेडुराम बैरवा के रूप में की गई। वह एक दिन पूर्व से लापता था। जानकारी मिलने पर सैंकडों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहार निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुट गई है। सरपंच सुनितादेवी सैनी व समाजसेवी बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि कस्बे के गांव मटवास में ढाणी बांसखो वाली में एक जने के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी हरदयाल मीणा ने बताया कि मृतक घासीलाल (40) गुरुवार रात को घर नहीं आने पर परिजनों ने आस-पास व रिश्तेदारों में तलाश किया, लेकिन,कोई जानकारी नहीं मिली। रात हो जाने पर परिजनों ने सुबह वापस ढूढना शुरू किया। ग्रामीण सुबह जब शौच के लिए निकले तो कुएं के बाहर चप्पल दिखाई दी। कुएं में एक जने का शव देख वहां से भाग छूटे और ग्रामीणों को इस बारे में बताया। प...

बदला मौसम का मिजाज, अंधड़ व बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली राहत

Image
दौसा। दौसा जिले में गुरुवार को एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। सुबह करीब सात बजे अचानक घने बादल छाए तथा तेज हवाओं का दौर भी शुरू हुआ। करीब 15 मिनट अंधड़ के बाद हल्की बारिश हुई। हालांकि दोपहर में धूप निकल आई, लेकिन शाम करीब सात बजे फिर से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। आकाशीय गर्जना के साथ चने के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि से कई इलाकों में जमीन पर सफेद बर्फीली चादर बिछ गई। वहीं पुराने शहर में लखेरा समाज के मंदिर के सामने लुहार बाजार में तीन मंजिला सूना मकान का हिस्सा गिर गया। इससे इतर, राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। यह भी पढ़ें- राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की धूम, लेकिन इस उपचार केन्द्र पर दो साल से लटका है ताला 6 जून तक बारिश का अलर्ट राजस्थान मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र द्वारा जारी अनुमान में बताया गया है कि 1 जून को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाएं/आंधी व हल्के से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। 2 जून को भी छुटप...

समर्थन मूल्य पर जिंस की तुलाई नहीं होने पर भड़के किसान, मंडी गेट पर जड़ा ताला, जानिए और क्या है मांग

Image
लालसोट। दौसा जिले की लालसोट कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर जिंसों की समय पर तुलाई होने व मंडी परिसर में मौजूद कवर्ड डोम को खाली नही कराने को लेकर गुरुवार सुबह किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साएं किसानों ने लालसोट कृषि उपज मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और जम कर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस व मंडी अधिकारियों की समझाईश के बाद यह पूरा मामला शांत हो सका और आक्रोशित किसानों ने मंडी गेट से ताला हटा दिया। यह भी पढ़ें- राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की धूम, लेकिन इस उपचार केन्द्र पर दो साल से लटका है ताला जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर वाहनों में अपनी जिंस को बेचने के लिए पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने संतुष्टप्रद जवाब नही दिया और काफी देर तक भी जब जिंसों की तुलाई शुरू नही हुई तो किसान भडक़ उठे और भारतीय किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी के सदस्य प्रहलाद स्वामी व अन्य किसानों ने गेट पर पहुंच कर ताला जड़ दिया। इस दौरान भाकिस के तहसील अध्यक्ष ख्यालीराम मीना भी मोके पर जा पहु...