मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने पर मजदूरों ने जताया रोष

दौसा (लालसोट ). बिलौणा कलां ग्राम पंचायत कार्यालय पर कुछ मजदूरों ने पहुंच कर निर्माण कार्य में मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने पर रेाष प्रकट करते हुए मजदूरी का भुगतान करने की मांग की। इस दौरान मजदूर राजराज, फूलवती, सीमा,बत्तीलाल, रमेशचंद एवं रामसिंह ने बताया कि उन्होंने संवदेक के अधीन ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य पर मजदूरी की थी, ग्राम पंचायत द्वारा संवेदक को भुगतान नही करने से उन्हें भी भुगतान नही किया जा रहा है। संवदेक राजेश मीना ने भी इस मामले को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर भुगतान कराने की मांग की है। वही दूसरी ओर ग्राम विकास अधिकारी महेन्द्र गुर्जर ने बताया कि गत सरपंच के कार्यकाल की स्वीकृति का निर्माण कार्य है,जो कि कुछ अधूरा पड़ा है। संवदेक को कुछ पेमेंट भी कर दिया है, काम पूरा होते ही बकाया पेमेंट कर दिया जाएगा।


एसडीएम ने किया जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना
दौसा (लालसोट ). जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव में सुगम मतदान की सुनिश्चितता हेतु विशेष योग्यजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पंचायत समिति कार्यालय से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम गोपाल जांगिड़ व सहायक प्रभारी सुगम मतदान प्रकोष्ठ सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मोनिका नकवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर उन्होंने मतदान दिवस के मौके पर अवश्य मतदान करने एवं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करवाने की शपथ दिलाई।

पारिवारिक बटवारे को लेकर दो भाइयों के परिवार भिड़े, दस गिरफ्तार
दौसा (लालसोट ). पारिवारिक बटवारे को लेकर शहर के आजाद चौक निवासी दो भाइयों के परिजन आपस में भिड़ गए, जिससे तीन- चार जने घायल भी हो गए और पुलिस ने दस जनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक बटवारे को लेकर झगड़ा करने के बाद एक परिवार के दो पक्ष के लोग चोटिल हो कर थाने पर पहुंचे और यहां पहुंच कर भी मारपीट पर उतारू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने वैभव, मयंक, विष्णु, सुशीला, पूजा देवी,नीलम, शिवशंकर, रामलाल, सरिता एवं आनंद शर्मा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

नोटिस से ग्रामीणों में रोष, एसडीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन
रामगढ़ पचवारा(लालसोट). पंचायतराज चुनावों को देखते हुए उपखण्ड प्रशासन जारी किए जा रहे नोटिस से क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। इन नोटिस को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर पहुंच कर एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देते हुए भाजपा मंडल महामंत्री लड्डूलाल मीना व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ये नोटिस ऐसे ग्रामीणों को दिए जिनके खिलाफ कोई अपराधिक प्रकरण नही है, उसके बाद भी उन्हे नोटिस भेजे जा रहे है। इस दौरान बोदीलाल मीना,रतनलाल, नाथूलाल समेत कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/workers-expressed-their-anger-over-non-payment-of-wages-7030486/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी