हीरामन मेले में उमड़ा जनसैलाब

दौसा. मानपुर कस्बे की हीरामन ढाणी में एक दिवसीय हीरामन बाबा के मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ढोक लगाकर मन्नत मांगी। राजू सैनी ने बताया कि यहां करीब 10 वर्ष से बैसाख की पंचमी को हीरामन बाबा का मेला लगता है। मेले में जहरीले जीव-जन्तुओं द्वारा काटे गए पीडि़तों का उपचार किया जाता है। श्रद्धालुओं ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में गायक कलाकार सुरेश, राहुल डांसर, अभिषेक विराट नगर जयपुर की पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर में प्रसादी, मिष्ठान, अल्पाहार, मनिहारी सामान सहित विभिन्न तरह के खिलौनों का हाट बाजार सजाया गया।

रात्रि जागरण कल, सजेंगी झांकियां
बडिय़ाल कलांं. कस्बे के पीपली वाले बालाजी के यहां श्रीबालाजी सेवा समिति की ओर से 30 अगस्त को रात्रि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैै। महंत हरिदास एवं कमल दास ने बताया कि 30 अगस्त को रात्रि में आठ बजे से श्री कृष्णजन्माष्टमी पर पीपली वाले बालाजी एवं शिव मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन होगा। रूपा एंड पार्टी अलवर की ओर से भव्य झांकियां सजाई जाएगी।

भागवत में भीष्म पितामह और अर्जुन के संवाद का वर्णन
गुढ़लिया/अरनिया. ग्राम पंचायत अरनिया में भागवत कथा के प्रथम दिन सुखदेवजी महाराज के आगमन, कौरव पांडव वंश का वर्णन सहित भीष्म व अर्जुन संवाद का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक हेमानंद ने कहा कि आदमी को भगवान की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। जिससे पापों से मुक्ति मिलती हैं। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से सुख और शांति मिलती है। इसलिए सेवा करनी चाहिए और श्री मद्भागवत कथा के श्रवण से जीवन का उद्धार होता हैं। इसके सुनने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। पंडित देवनारायण जैमन, सुनील शात्री, बनवारी शर्मा, सुभाष शर्मा, रविकान्त जैमन, रामहेत शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश मुनीम, शितल कुमार शर्मा, घनश्याम शर्मा, दिनेश, रेवड मल, रंगलाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/people-gathered-in-hiraman-fair-7036143/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल