Posts

Showing posts from January, 2024

कॉलेज अपनी सुविधा के लिए परीक्षार्थियों पर डाल रहे आर्थिक बोझ

Image
दौसा. जिले के कुछ सरकारी कॉलेज प्रशासन की ओर से इन दिनों चल रही प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान अपनी सुविधा के लिए निजी कॉलेज के परीक्षार्थियों से विकास शुल्क के नाम पर दो सो से तीन सौ रुपए का परीक्षार्थियों पर बोझ डाल रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड रहा है। जबकि दौसा जिला मुख्यालय पर स्थित महिला व पीजी महाविद्यालय, सरकारी महाविद्यालय बांदीकुई, सरकारी महाविद्यालय सिकराय में निजी कॉलेज के परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों से प्रथम सेमेस्टर की चल रही परीक्षा के दौरान विकास शुल्क के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सरकारी कॉलेजों में नियमित पढऩे वाले विद्यार्थियों से कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश के दौरान विकास शुल्क लेकर कॉलेज में सालभर पढने के दौरान शुद्ध पेयजल, शौचालय, भवन आदि की सुविधा दी जाती है। अब नई कॉलेज शिक्षा नीति के तहत जिले में नियमित विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। परीक्षा में सरकारी कॉलेजों में निजी कॉलेज के परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों से जिले के कुछ सरकारी कॉलेज परीक्षार्थियों पर विकास शुल्क क...

15.17 करोड़ की लागत से बदलेगी दौसा रेलवे स्टेशन की तस्वीर

Image
दौसा. उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसी के तहत जयपुर मंडल के दौसा रेलवे स्टेशन पर भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार ने बताया कि पुनर्विकसित दौसा रेलवे स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी। डीआरएम ने बताया कि दौसा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में फर्श का कार्य,स्टेशन भवन के मुख्य द्वार व स्टेशन बरामदे का कार्य प्रगति पर है। साथ ही स्टेशन पर टॉयलेट ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। यह होंगे कार्य स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान, साइनेज इत्यादि में सुधार तथा सर्कुलेङ्क्षटग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य, दो पहिया,चौपहिया एवं दिव्यांगजन के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा की जाएगी। इसके अलावा दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश कक्ष का कार्य,स्टेशन पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग शौ...

पावर लाइनों पर क्षमता से अधिक भार, झेलनी पड़ रही है बिजली कटौती की मार

Image
दौसा. राज्य सरकार ने किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति करने के आदेश तो दे दिए, लेकिन इससे पहले बिजली तंत्र की तैयारियों को नहीं परखा गया। अब किसानों को दिन में बिजली तो मिलना शुरू हो गया, लेकिन दौसा सहित आसपास के जिलों में विद्युत निगम की पावर लाइनों में क्षमता से अधिक भार आ जाने से बार-बार बिजली कटौती की समस्या खड़ी हो गई है। निगम द्वारा दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति करने से एक साथ भार बढ़ गया है, जिसे सहने की क्षमता पावर लाइनों में नहीं है। लाइनों को बचाने के लिए अधिकारी अब बार-बार बिजली कटौती कर बिजली आपूर्ति दिन में दे रहे हैं। इसके चलते अब एक साथ बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को लगातार आपूर्ति नहीं मिलने से ङ्क्षसचाई प्रभावित हो रही है। आए दिन दौसा जिले में भी बिजली की समस्या को लेकर निगम अधिकारियों को ग्रामीणों की नाराजगी का शिकार होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार किसानों को दिन में बिजली देने के सरकार के आदेश के बाद अब दो ब्लॉक में किसानों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। पहला ब्लॉक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक व दूसरा ब्लॉक सुबह 11 बजे से श...

टूटेगा इंडिया गठबंधन, लोकसभा चुनाव में चलेगी NDA की आंधी, प्रचंड बहुमत से होगी जीत, जानिए किसने दिया ये बयान

Image
कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले ही लग रहा था कि इंडिया गठबंधन टूटेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए की देश में आंधी चलेगी और प्रचण्ड बहुमत से जीत होगी। किरोड़ी ने कहा कि कांग्रेस को आगामी चुनाव में उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे। राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि न्याय किस बात का मांग रहे हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण किया है। इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। युवा नेतृत्व को लेकर कहा कि युवा लीडरशिप आगे आनी चाहिए। भाजपा भी लोकसभा चुनाव में युवा उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन कांग्रेस ने सचिन पायलट को हैसियत के अनुसार पद नहीं दिया। प्रतिपक्ष का नेता या प्रदेशाध्यक्ष बनाते तो ठीक रहता। पीएम मोदी ने किसानों का भाग्य खोल दिया: ईआरसीपी को लेकर डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा कि वे इसके लिए 1989 से संघर्ष कर रहे थे। उनकी मांग थी कि चंबल का पानी आना चाहिए। अब वह सपना पीएम मोदी ने पूरा कर दिया। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर कर दिया। 90 प्रतिशत राशि केन्द्र वहन करेगा। 2.10 लाख हैक्टेयर भू...

चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ी, भागवत कथा में नंदोत्सव के दौरान हुर्ई घटना

Image
दौसा. लालसोट शहर के खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में सोमवार को चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कथा वाचक राष्ट्रीय संत दिव्य मोरारी बापू द्वारा सोमवार को भगवान के जन्म की कथा प्रसंग पर प्रवचन के दौरान मनाए गए नंदोत्सव में यह घटना हुर्ई है। शुरुआत में दो महिलाओं को उनके गले से चेन तोड़े जाने के बारे में पता चला को मंच से इस बारे में सावधन रहने के लिए आगाह किया गया। इसी दौरान दो अन्य महिलाओं ने भी बताया कि उनके गले से भी चेन को तोड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी भी मच गई, लेकिन घटना को अंजाम देने वाली मौके से फरार होने में सफल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने खण्डेलवाल सेवा सदन मेें लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोर्ई सफलता नहीं मिली। source https://www.patrika.com/dausa-news/gold-chain-broken-from-the-neck-of-four-women-incident-happened-durin-8699972/

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

Image
लालसोट. एशिया के सबसे बड़े कच्चे व जिले के सबसे बड़े बांध मोरेल बांध पर रविवार को प्रवासी व आवासीय जलीय पक्षियों की गणना की गई। एशियन वाटरबर्ड सेंसस की गणना में मोरेल बांध पर 6हजार275जलीय पक्षी मिले हैं। पक्षी विशेषज्ञ डॉ सुभाष पहाडिय़ा ने बताया कि वेटलैंड्स इंटरनेशनल और वन विभाग की ओर से रविवार को मोरेल बांध पर एशियन वाटरबर्ड सेंसस 2024 के अंतर्गत जलीय पक्षियों की गणना की गई। इसमें 4 समूहों के 15 विशेषज्ञ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान जिला कलक्टर देवेंद्रकुमार ने भी प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया।: मौसम साफ होने के कारण छह घंटे तक बांध के पूरे क्षेत्रफल में गणना हुई। गणना में 87 प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें 70 प्रवासी व 18 आवासीय प्रजातियां चिन्हित की गई। इस दौरान दुर्लभ पक्षियों की 8 प्रजातियां नजर आर्ई। गणना में 1 एनडेन्जर्ड, 2 वल्नरेविल और 5 नियर थ्रेटेन्डेड प्रजातियों की पहचान की गई। जिनमें डालमेशन पेलिकन, इंडियन स्कीमर, रिवर टर्न, पेन्टेड स्टार्क, ब्लैक टेल्ड गोडविट, ब्लैक हेडेड आईबिश, कॉमन पोचार्ड, यूरेशियन कल्र्यू ,वूली नेक्ड स्टार्क शामिल हैं। गणना में ग्रेट कॉर्मोरें...

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर किरोड़ी लाल मीणा का तीखा बयान, कांग्रेसी हुए नाराज

Image
Kirodi Lal Meena Attack Congress : राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के बाद कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। कहीं ऐसी बात की हर कोई एक दूसरे का मुंह तकता रह गया। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिलेंगे जीतना तो बहुत दूर की बात है। किरोड़ी लाल मीणा के इस बयान पर कांग्रेसी नेता बुरी तरह से नाराज हो गए। इसके बाद दौसा के कांग्रेस नेताओं ने किरोड़ी लाल मीणा के बयान की घोर निंदा की। लोकसभा चुनाव बेहद करीब आ गए हैं। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी छोटे बड़े राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे है। कांग्रेस का मकसद इस बार सत्ता को प्राप्त करना है। चुपचाप नहीं बैठ सकते पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी के बारे में किरोड़ी लाल मीणा ने ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा सक्रिय रहते हैं। वह चुपचाप नहीं बैठ सकते हैं। हमेशा देश को नई दिशा दिखाने की कोशिश करते हैं। यह भी पढ़ें - कृषि ऋण माफी मुद्दे पर नया अपडेट, किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बड़ा बयान किरोडी लाल मीणा ने किया झंडारोहण 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दौसा में रा...

Success Story: कई बार फेल हो जाने के बाद भी नहीं मानी हार, IRS अधिकारी बने राजस्थान के रामभजन

Image
दौसा। जूनून और जिद दो ऐसी चीजें हैं, जिसे सही दिशा में लगाया जाए तो तमाम बाधाओं के बावजूद आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहते हैं। आज की कहानी में इस वाक्य को सच साबित कर दिखाया है दौसा जिले के रहने वाले रामभजन कुम्हार ने। उनके समक्ष बाधाओं का समूह आया, हौसले को तोड़ने की कोशिश हुई। लेकिन रामभजन के जूनून को दबाने में नाकामयाब रहा। आज तमाम विपरित परिस्थियों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को साकार किया, और एक आईआरएस अधिकारी बन, लोगों के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। आज की कहानी, मजदूर से अधिकारी बने रामभजन कुम्हार की… रामभजन के शुरुआती दिन दौसा जिले के बापी गांव के रहने वाले रामभजन कुम्हार बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता श्रम कर घर व बच्चों की जरूरतों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करते थे। रामभजन जब स्कूल जाने लायक हुए तो उनके पिता ने उनका नामांकन गांव के ही सरकारी स्कूल में कराया। रामभजन बचपन से ही काफी लगनशील रहे। उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास कर 12वीं में दाखिला लिया। रामभजन अबतक परिवार की आर्थिक स्थिति को अच्छे से समझ चुके थे। उन्होंने 11वीं से ही सरकारी परीक्षाओं की ...

51 हजार दीपकों से लिखा जय श्रीराम

Image
दौसा. लवाण कस्बे के गोपालजी मंदिर में 51 हजार दीपकों से जय श्रीराम लिखा।, घरों पर दीपक जलाए। साथ ही ग्रामीणों ने दीपावली की तरह ही दीपक एक दूसरे के घर पर रखे। साथ ही गोपालजी मंदिर पर 51 हजार दीपकों से रंगोली के साथ जय श्रीराम लिखा। दर्शनों के लिए ग्रामीणों की देर रात तक लाइनें लगी रही। इसी प्रकार उपखंड मुख्यालय स्थित मोहनपुरा में 31 कुण्डीय श्रीनृङ्क्षसह महायज्ञ का समापन हुआ। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने पंगत प्रसादी पाई। समापन से ग्रामीणों ने यज्ञ में ग्यारह-ग्यारह आहुतियां दी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नृङ्क्षसह भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। जयकारों के साथ गुंजायमान से कस्बे का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी के साथ गुलाल उड़ाई। कलाकारों ने नृङ्क्षसह भगवान की मनमोहक फूल बंगला आकर्षक झांकी सजाई। ग्रामीणों ने महाआरती में बढ़-चढकऱ भाग लिया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। समापन पर महाप्रसादी में पांच बोरी चीनी, दस मण आटे की पूड़ी व तीन सौ किलो दाल की सब्जी बनाई गई। जो भक्तों ने पंगत प्रसादी पाई। बीस हलवाई ने देशी घी से प्रसादी तैयार की। भंडारे में दूरदराज के ग्रामीणों ने...

राजस्थान के इस गांव में चौराहे का नाम बदलकर रखा अयोध्या चौक, बना चर्चा का विषय

Image
Ayodhya Ram Mandir: दौसा जिले की मंडावर नगरपालिका क्षेत्र के गांव सायापुर पाखर में स्थित पाखर चौराहे का सोमवार को नाम बदलकर अयोध्या चौराहा रखा है। गोपालसिंह ने बताया कि अयोध्या में हुई भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने मिलकर पाखर चौक का नामकरण कर अयोध्या चौक रखा है। सायपुर गांव के मध्य में स्थित मंदिर चौराहे का भी नामकरण राम चौक के नाम से किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पालिका में इस नाम को रजिस्टर्ड करवाया जावेगा। भविष्य में सभी लोग इन्हें बदले नाम से ही जानेंगे। इधर महुवा नगर पालिका की ओर से श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ऐतिहासिक सजावट के साथ-साथ कस्बे को भगवा रंग से सरोबार कर दिया। महुवा कस्बे में डिवाइडर गेट को भगवा रंग दिया गया और सभी मंदिर एवं चौराहे सहित पोल पर सजावट की गई। जिसे देखने के लिए हजारों ग्रामीण भी महुवा पहुंचे और सजावट का नजारा देखकर अपने दांतों तले उंगली दबा बैठे। महुवा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस बार राजकीय टीकाराम पालीवाल विद्यालय के स्टेडियम में 2 दिन दीपदान महोत...

गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 94 हजार 500 की नकदी जब्त

Image
दौसा. महुवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लगभग 2 किलो गांजे के साथ दो जनों को गिरफ्तार कर 94हजार 500 रुपए की नकदी एवं कार को भी जब्त कर लिया। महुवा थाना अधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि आगरा से जयपुर की तरफ एक कार में तस्करी के लिए मादक पदार्थ ले जाने की सूचना मुखबिर से मिली। इस पर एक टीम गठित कर टिकरी मोड़ के पास पुलिस ने कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 980 ग्राम गांजा एवं कार में रखे 94500 नगद रुपए मिले। पुलिस ने कार सवार अजय कुमार निवासी मनसापूरी कॉलोनी सुखदेव नगर मथुरा, विनोद पंजाबी निवासी बस स्टैंड के पास मथुरा को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर गांजा, नकदी व कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद हुई राशि मादक पदार्थ बेचने की राशि है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी जनवरी 2023 में खेड़ली थाने में 38 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं और दोनों मादक पदार्थ तस्करी के आदतन आरोपी हैं एवं अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। source https://w...

तहसील को बने 12 साल हो गए, लेकिन अभी कार्यालय का खुद का भवन नहीं, लोग हो रहे परेशान

Image
दौसा/लवाण। उपखंड मुख्यालय पर स्थित तहसील को बने 12 साल हो गए, लेकिन अभी कार्यालय का खुद का भवन नहीं है। साथ ही तहसील कार्यालय के अधीन 17 पटवार मंडल है। जिसमें 70 गांव-ढाणी आती है। मात्र एक पटवार घर का ही भवन बना हुआ है। सोलह पटवार घरों का अभी भवन ही नहीं बना है। तहसील कार्यालय में अधिकारियों सहित ग्रामीणों को बैठने व पटवारियों को अपना दस्तावेज रखनें में भारी परेशानी हो रही है। तहसील में आने वाले काश्तकारों को भी खड़े रहकर अपना काम करवाना पड़ रहा है। ऐसे में पटवारियों को किराए का एक हाल लेकर उसमें बैठ कर काश्तकारों का काम करना पड़ रहा है। पटवारी दीपक शर्मा, गिरदावर सुआलाल मीणा, पप्पूलाल मीणा और राहुल शर्मा ने बताया की कार्यालय में संसाधनों का अभाव है। वर्ष 2018 में तहसील कार्यालय को सरकार ने ऑनलाइन कर दिया, लेकिन ऑनलाइन नामांतकरण आदि के लिए एल आरसी शाखा में कंप्यूटर - प्रिंटर आदि नहीं होने से पटवारी को काश्तकारों से प्राप्त विरासत,रहननामा,बेचना आदि दस्तावेजो का कार्य समय पर नहीं होता है। कस्बे में इन दिनों तहसील कार्यालय एक पुरानी कचहरी में संचालित है। जिसमें पहले राजा-महाराजा सुनवा...

राजस्थान में 22 दिन की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की उड़ी नींद

Image
22 Day Old Girl Found Corona Positive : दौसा। जिले में एक 22 दिन की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिली है। बालिका का जयपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जिला मेडिकल टीम बच्ची के संपर्क में रहे परिजनों की जांच करवाने की कार्यवाही में जुट गई है। सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि महुवा क्षेत्र के रहने वाले परिवार में बच्ची का 19 दिसम्बर को महिला चिकित्सालय में जन्म हुआ था। बच्ची को जन्म से ही सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इस वजह से वह महिला चिकित्सालय जयपुर में भर्ती है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट में वह कोविड पॉजिटिव आई है। बच्ची के सम्पर्क में 5 परिजन आए हैं, जिनकी भी जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें : Corona Virus: सावधान ! फिर लौट आया कोरोना, जानें नया वैरिएंट कितना खतरनाक? हालांकि, बच्ची को कोरोना कहां हुआ इसका अभी पता नहीं चल सका है क्योंकि बच्ची का जन्म तो दौसा में हुआ। वहां सांस में तकलीफ लेने की वजह से उसे जयपुर रैफर किया गया किया गया था। जयपुर में कोरोना जांच करने पर इस बात का खुलासा हुआ कि बच्ची कोविड पॉजिटिव है, जिसके बाद ...

Ram Mandir Ayodhya: शहरों से लेकर गांवों तक राममय माहौल, राजस्थान के इस जिले से सामने आई यह तस्वीर

Image
दौसा। अयोध्या में बनाए गए भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरों से लेकर गांवों तक माहौल राममय हो गया है। जिले में करीब 2.65 लाख परिवारों तक अयोध्या से आए पूजित अक्षत, भगवान का चित्र तथा पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। अब तक वितरण का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। सुबह से ही गली-मोहल्लों में टोलियां बनाकर महिला-पुरुष कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। 21 जनवरी को छोटी दिवाली तथा 22 को दिवाली मनाने का आग्रह किया जा रहा है। जिले को 11 प्रखण्ड, 33 बस्ती आदि में बांटकर हजारों कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। अयोध्या से आए पूजित अक्षतों की 1 हजार थैली गांव-गांव तक पहुंचाई गई है। 21 जनवरी की शाम घर-घर में 5-5 दीपक जलाए जाएंगे। 22 जनवरी को सुबह 11 से 1 बजे तक मंदिर केन्द्रित कार्यक्रम होगा। इसमें अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लाइव दिखाकर हनुमान चालीसा, सुंदरकाड़ व रामधुनि सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। शाम को दिवाली की तरह रामजी के चित्र के आगे दीप जलाए जाएंगे। महिलाएं थाली में दीपक सजाकर प्रत्येक घर में रखकर आएंगे। घरों में मिठाई व पकवान आदि बनाए जाएं...

राजस्थान में जल्द शुरू होने जा रही नई रेल लाइन, जानिए किन-किन इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा

Image
Dausa-Gangapur Railway Line News: करीब ढाई दशक पूर्व दौसा से गंगापुर सिटी के बीच रेल सेवा शुरू करने का देखा गया सपना अब लगभग पूरा होने को है। चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व इस ट्रेक पर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाए। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की इस बहुप्रतीक्षित योजना पर कार्य अब अंतिम चरण में है। कुछ ही दिनों में परियोजना के इस सेक्शन पर डिडवाना से लालसोट के बीच सीआरएस भी हो जाएगा। इसके बाद दौसा से गंगापुर सिटी के बीच नियमित रेल संचालन फरवरी माह से शुरू होने की उम्मीद है। इस ट्रेक के शुरू होने पर अहमदाबाद-दिल्ली व दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक भी आपस में जुड़ जाएंगे। इन दोनों व्यस्त ट्रेक के आपस में जुड़ने के बाद रेलवे लंबे रूट की कुछ गाडि़यों दौसा-गंगापुर मार्ग से गुजार सकता है, जिससे समय व धन की बचत भी होगी। सोमवार को प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर आरएस रानौत ने दौसा से डिडवाना रेल सुरंंग की बीच ट्रेक का निरीक्षण किया। दौसा से सुबह आठ बजे रेलवे अधिकारियों के दल के साथ विशेष निरीक्षण यान से वे लालसोट की ओर रवाना हुए। डिडवाना पहुंचनेे से पूर्व बनियाना, ना...

4 मामाओं के भांजे की तलाश में जुटी राजस्थान पुलिस, जानिए पूरा मामला

Image
बांदीकुई/अरनिया-गुढ़लिया। धनावड़ की तेली की कोठी निवासी चार मामाओं के बैंक खातों से 72.48 लाख रुपए पार करने के मामले में आरोपी भांजे की तलाश में कोलवा थाना पुलिस जुटी हुई है। दो टीमों का गठन कर पुलिस आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है, लेकिन सोमवार शाम तक सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कोलवा पुलिस थाने में धनावड़ निवासी रामस्वरूप मीना ने मामला दर्ज कराया था कि उनकी जमीन वर्ष 2019 में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे निर्माण में चली गई। इसका कुल मुआवजा 1 करोड़ 10 लाख 48 हजार 287 रुपए मिला था। रामस्वरूप के खाते में 27 लाख 65 हजार 467, भाई नरसी के खाते में 27 लाख 55 हजार 902 रुपए, घमण्डी के खाते में 27 लाख 63 हजार 459 एवं मुकेश के खाते में 27 लाख 63 हजार 469 रुपए जमा हुए। इसमें से लगभग 37 लाख रुपए चारों भाई निकाल चुके थे। छोटे भाई नरसी की बेटियों की शादी 12 मार्च की तय होने के कारण जेवर बनवाने के लिए 5 जनवरी को घमण्डी बैंक से रुपए लेने गया। एक लाख रुपए चेक से निकालने के बाद बेलेन्स कम दिखा। ऐसे में बाद में खातों ...

गुजरात से 108 फीट लंबी अगरबत्ती लेकर अयोध्या जा रहे रथ पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Image
दौसा. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 108 फीट लंबी और 3.5 फीट चौड़ी अगरबत्ती जलाई जाएगी। यह अगरबत्ती गुजरात में बनाई गई है। इस अगरबत्ती को लेकर अयोध्या जा रहा रथ रविवार को दौसा पहुंचा। रामभक्तों ने दौसा में पहुंचे रथ का भव्य स्वागत किया। लोगों ने रथ पर पुष्प बरसाए। भक्तों ने जय श्रीराम का जयकारे लगाए और रथ में भगवान के दर्शन किए। ढोल-नगाड़ों के साथ झंडे लेकर भक्त रथ के आगे चल रहे थे। इस रथ के वाहन के चारों तरफ श्रीराम से जुड़े प्रसंगों की झांकियां थी। अगरबत्ती बनाने में लगे 8 महीने गुजरात के वडोदरा निवासी विहिप कार्यकर्ता विहाभाई करशन भाई भरवाड़ा ने बताया कि इस अगरबत्ती को बनाने का काम मई में ही शुरू कर दिया था। इसको बनाने में करीब 8 महीने लगे। यह अगरबत्ती राम मंदिर अयोध्या में 45 दिन तक जलेगी। 15 से 20 किलोमीटर तक के एरिया में इसकी खुशबू रहेगी। अगरबत्ती के निर्माण में गाय के घी और हवन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 3428 किलोग्राम है। लागत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। अगरबत्ती लेकर रथ प्रतिघंटा पांच किलोमीटर चल रहा है। इसके साथ 125 से ...

Weather Update Today: शीतलहर का प्रकोप- स्कूलों में अवकाश घोषित, जारी हुई नई एडवाइजरी

Image
Weather Update Today: राजस्थान के दौसा जिले सहित समूचे उत्तर भारत में पिछले एक सप्ताह से शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसके कारण जिले के तापमान में गिरावट के चलते गलन बढ़ने से दिनभर लोग सर्दी से कंपाकंपा उठे। सर्दी और ठिठुरन से बचाव के लिए दिनभर अलाव, रूम हीटर का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इधर, जिला कलक्टर कमर चौधरी ने शीतलहर को देखते हुए जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों में कक्षा 7 तक के बच्चों का 6 से 10 जनवरी अवकाश घोषित किया है। वहीं कक्षा 8 से 12 तक के लिए शिक्षण कार्य समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया। कलक्टर ने बताया कि शिक्षकों एवं संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इससे पूर्व दोपहर में स्कूल शिक्षा परिवार व आरपीएससी शिक्षक फोरम ने जिला कलक्टर से शीतकालीन अवकाश को लेकर ज्ञापन दिया था। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन बादलों के छाए रहने और शीत लहर के चलते सूर्य का ताप इनके आगे बेअसर रहा। शाम को ठिठुरन भरी सर्दी के चलते लोग घरों में दुबक ग...

पिता के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी बलात्कार पीड़िता, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Image
दौसा। जिले के एक गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बलात्कार पीड़िता ने पिता के साथ पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन किया तथा न्याय की मांग की। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। करीब छह घंटे तक चले समझाइश के दौर के बाद पिता-पुत्री टंकी से नीचे उतरे। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि शिकायत के एक माह बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसको लेकर नाराजगी करते हुए पीड़ित पक्ष ने पानी की टंकी पर चढ़कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। वहीं टंकी के नीचे जमा ग्रामीणों ने भी प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रशासन ने ऐहतियातन सिविल डिफेंस टीम को बुलाकर नीचे सुरक्षा जाल बिछा दिया। मौके पर एडिशनल एसपी शंकरलाल मीना, एडीएम राजकुमार, एसडीएम नीरज मीना सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। करीब छह घंटे बाद पीड़ित पक्ष नीचे उतरा और प्रशासन को ग्रामीणों की मौजूदगी में ज्ञापन देकर सात दिवस में आरोपी की गिरफ्तारी व पीड़ित पक्ष को सरकारी राहत की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया। भाई ने ट्रेन के आगे आकर की थी आत्महत्या पीड़ित पक्ष ने 1 दिसम्बर को पुलिस थाने में रिपोर्ट...

राजस्थान में होगा सुशासन स्थापित -राज्यमंत्री बेढ़म

Image
दौसा. प्रदेश की भाजपा सरकार में राज्यमंत्री बने जवाहर बेढ़म के दौसा आगमन पर राजमार्ग से लेकर शहर तक भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में जवाहर बेढ़म ने कहा कि प्रदेश में अब सुशासन स्थापित होगा। राजस्थान में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा। सबको साथ लेकर विकास की ²ष्टि से नम्बर वन राजस्थान बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान की पूरी 25 सीटें भाजपा के खाते में जाएगी। प्रदेश सरकार ने साढ़े चार सौ रुपए में गैस सिलेण्डर देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पेपरलीक करने वाले, अत्याचार करने वालों के खिलाफ एसआईटी का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने जीरों टोलरेंस की बात कही है और उसकी शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, जिला मंत्री महावीर डोई, कुण्डल मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, महामंत्री मनोहरलाल उपाध्याय, रितेश शर्मा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक आशा मीना देलास...

Mehandipur Balaji: नव वर्ष मनाने के लिए मेहंदीपुर बालाजी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आप भी घर बैठे करें दर्शन

Image
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में नववर्ष मनाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहां भक्त बालाजी का गुणगान कर श्रद्वा व भक्ति में नववर्ष मनाते हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी आस्थाधाम जनसैलाब से गुलजार नजर आया। मंदिर ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी के सानिध्य में आस्थाधाम को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। साथ ही मंदिर परिसर के गर्भगृह में बाहर से आए कारीगरों द्वारा आर्टिफिशियल फूलों से और रंग-बिरंगी लाइट से विशेष साज-सजावट की गई है। एक जनवरी को नववर्ष के अवसर पर सुबह की संध्या आरती से पहले बालाजी महाराज की स्वयंभू प्रतिमा को पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद बालाजी महाराज की प्रतिमा को सोने के चोले से सजाकर मनमोहक रूप दिया दिया गया और छप्पनभोग प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। राम मंदिर में भी हुई विशेष सजावट बालाजी मंदिर के साथ ही ठीक सामने स्थित राम मंदिर के बाहर आकर्षक लाइटें लगाई गई। जिसे देखकर बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोहित हो रहा है। मंदिर परिसर के करीब 300 मीटर क्षेत्र में रोशनी लगाकर पूरे आस्थाधाम को जगमग ...