ट्रेनों के कोचों मे होगी अस्थाई बढ़ोतरी, यात्रियों को सफर में मिलेगी सुविधा
दौसा. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसके तहत 27 जोड़ी रेलसेवाओं में करीब 50 डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। इसमें से कई ट्रेनें दौसा एवं बांदीकुई होकर जाती है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 4 से 27 दिसम्बर तक तथा अमृतसर से 5 से 28 दिसम्बर तक एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20487/20488 बाड़मेर-दिल्ली-बाड़मेर रेलसेवा में बाड़मेर से 4 से 28 दिसम्बर तक एवं दिल्ली से 5 से 29 दिसम्बर तक एक फस्र्ट एसी एवं 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20489/20490 बाड़मेर-मथुरा-बाड़मेर रेलसेवा में बाड़मेर से 1 से 31 दिसम्बर तक एवं मथुरा से 2 दिसम्बर से 1 जनवरी तक 1 फस्र्ट एसी एवं 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। वहीं गाड़ी संख्या 19666/19665 उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 से 31 दिसम्बर तक एवं खजुराहो से 3 दिसम्बर से 2 जनवरी तक...