दौसा. महिला के कान की झुमकी तोड़कर आरोपी फरार
दौसा. लालसोट शहर की गणेश कॉलोनी में सुबह करीब सात बजे एक बदमाश राह चलती महिला के कान से सोने की एक झुमकी तोड़कर फरार हो गया। महिला रुकमणी देवी डांस गणेश कॉलोनी स्थित मंदिर से पूजा अर्चना कर अपने घर जा रही थी। तभी बदमाश एक कान से सोने की झुमकी खींचकर फरार हो गया। महिला के कान से खून बहने लगा। महिला के चिल्लाने आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां महिला के कान के पास चार टांके आए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि गणेश कॉलोनी निवासी जगदीशप्रसाद डांस ने प्राथमिकी दर्ज कराई उसकी मां रुकमणी देवी मंदिर से पूजा कर घर पर आ रही थी। रास्ते में अज्ञात बदमाश उसको पीछे से पकड़कर एक कान से सोने की झुमकी खींचकर फरार हो गया। कान से खून बहने लगा। चोर एक झुमकी ही लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाले हैं। जिसमें एक सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। बैंक के कैशरूम में छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने...