Posts

Showing posts from March, 2021

जेबतराशी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Image
दौसा. सिकंदरा चौराहे पर चार दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई लोगों की जेब तराशी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सिकंदरा चौराहा 27 मार्च को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में 4 से 5 लोगों की जेब से रुपए एवं मोबाइल फोन चुरा लिए थे। इस मामले में थाना प्रभारी राजपाल यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हरिराम, कांस्टेबल दिलीप गुर्जर, ईश्वर गुर्जर व पन्नालाल की एक टीम गठित की गई। टीम ने सिकंदरा चौराहे पर 3 दिन तक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर बनाए रखी। इसी बीच पुलिस ने सिकंदरा चौराहे से जेब तराशी करने वाले आरोपी प्रदीप बावरिया व पुरुषोत्तम बावरिया निवासी गोकुल नगर, कच्ची बस्ती, भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस थानों में जेब तलाशी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि भाजपा के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवाड़ी, बहरावंडा मंडल अध्यक्ष गोपाल सैनी, भाजपा कार्यकर्ता आर पी सैनी सहित क...

फसलों पर आग का सितम जारी

Image
दौसा. पहले मौसम की मार के बाद अब किसानों की फसल पर आग का सितम लगातार जारी है। बुधवार को राजपुरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते दस बीघा के खेत में गेहू पकी हुई फसल जलकर खाक हो गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरकेश मटलाना ने बताया कि राजपुरा गांव में रामरतन मीना राजपुरा के खेत में खड़ी गेहू की फसल मेें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग दस बीघा के खेत में फैल गई। आग पर ग्रामीणों ने भी काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन हवा के चलते आग पर काबू नही पाया जा सका। लालसोट पालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हल्का पटवारी दिनेश शर्मा व गिरदावर राजेश शर्मा ने नुकसान का जायजा लिया। दूसरी ओर तलावागांव में एक थड़ी में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। इरफान पुत्र कमरुद्दीन खान की थड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे थड़ी रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। बिदरखा गांव में लल्लूराम व घासीलाल महावर की फसल भी आग में जल कर राख हो गई। खानपुर गांव में भी आग लगने की घटना में फसल जलकर राख हो गई। निगम अधिकारियों के...

घिरने पर आरोपी ने किया फायर, एएसआइ के पैर में लगी गोली

Image
दौसा. नांगल राजावतान थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे 11ए स्थित टीटोली टोल प्लाजा के समीप हत्या के मामले में कोटा से फरार आरोपी ने शुक्रवार दोपहर स्थानीय पुलिस के पीछा करने पर फायर कर भागने का प्रयास किया, पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उसे दबोच लिया। इस दौरान पांव में गोली लगने से सहायक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गया। घायल एएसआइ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लालसोट सीओ शंकरलाल व दौसा सीओ दीपक शर्मा अस्पताल पहुंचे। एसपी अनिल बेनिवाल ने फोन कर घायल की कुशलक्षेम जानी। नांगल राजावतान थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि कोटा शहर से हत्या के मामले में फरार आरोपी के क्षेत्र में आने की सूचना पर एएसआइ हरिराम जाब्ते के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। आरोपी सुनील पांचाल निवासी केशवपुरा थाना मालवीय नगर कोटा को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस ने घेरकर उसे पकडऩे की कोशिश की तो एएसआइ हरिराम ने सामने से जाकर उसे रोक लिया। आरोपी ने एएसआइ को पिस्टल दिखाकर भागने के लिए बाइक की चाबी मांगी। एएसआइ ने चाबी देने से मना करते हुए सरेण्डर करने को कहा।...

बाबा श्याम के दरबार में मची र होली ...

Image
दौसा. श्याम मन्दिर चरणधाम में गुरुवार को कृष्ण लीला की मनमोहक झांकियों के साथ सतरंगी फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बरसाने की लठमार होली के नृत्य की प्रस्तुति के साथ भजन सुनाए गए। महिलाओं ने कारो कारो मत कवे गुजरी, वृंदावन में हुकुम चले बरसाने वाली का, कान्हा कांकरिया मत मारे, बाबा श्याम के दरबार में मची र होली आदि भजन सुनाए। जिन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। फूलों से होली खेली गई। इस दौरान बेबी भुखवरिया, सुनीता बिंवाल, रजनी, सीमा शर्मा, गुड्डी बरखेड़ा, शीला डोब, राधा टेलर, राजेश ठाकुरिया, घनश्याम खुटेटा, मनोज बिवाल, मुकुंद शर्मा, केशव शर्मा, राजू आभानेरी आदि मौजूद थे। बांदीकुई. शहर के गोपाल भक्ति आश्रम में संत दयालदास महाराज के सानिध्य में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान निर्वतमान जिला प्रमुख गीता खटाना ने शिरकत की। महिलाओं ने ठाकुरजी के आगे भजनों पर नृत्य किया। श्रृद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए। नैना नीचा कर ले, रंग मत डारे रे सावरिया सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। पुष्प वर्षा की गई। झांकी सजाई गई। इस मौके पर र...

लालसोट में तीन दुकानों के शटर उखाड़े, दो सूने मकान के तोड़े ताले

Image
दौसा. लालसोट शहर के कोथून रोड क्षेत्र में चोरों ने बुधवार रात्रि को जमकर धमाचौकड़ी मचाते हुए लालसोट थाना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दावों की पोल खोलकर रख दी है। चोरों ने तीन दुकानों के शटर उखाड़ कर हजारों रुपए का माल पार करने की घटना को अजांम दिया। इसके अलावा न्यू कॉलोनी क्षेत्र में एक सूने मकान से हजारों की नकदी, जेवरात व अन्य सामान भी पार कर ले गए। एक ही रात्रि में चोरी की चार घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर सवाल भी खड़े कर दिए है और घटनाओं के चलते लोगों में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। चोरों ने कोथून रोड से गणगौरी मैदान जाने वाले लिंक रोड पर रामकिशोर बैरवा की दुकान के शटर उखाड़कर हजारों रुपए के स्मार्ट फोन व अन्य सामान चुरा ले गए। इसी तरह चोरों ने कुछ दूरी बाद आशीष कुमार की फुटवियर दुकान और मेघराज बैरवा की मोबाइल दुकानों के भी शटर उखाड़ते हुुए वहां से भी जूते व अन्य सामान चुरा लिए। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने इन तीनों दुकानों के शटर को उखड़े हुए देखा तो उन्होंने दुकान मालिकों को घटना के बारे में सूचित किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और क्षेत्र के सभी दुकानदारों ने...

आगे निकलने की होड़ में रोडवेज चालक से मारपीट

Image
लालसोट (दौसा) . परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से क्षेत्र की सड़कों पर नियम कायदों को ताक में रख कर दौड़ रही निजी बसों के चालकों का हौसला इतना बढ गया है कि वे अपने स्वार्थ के खातिर यात्रियों की जान भी खतरे में डालने से परहेज नहीं करते हैं और रोडवेज कार्मिकों के साथ मारीपट की घटनाओं को भी अंजाम देने से बाज नहीं आते। बुधवार सुबह एक निजी बस के चालक द्वारा रोडवेज बस को पीछे छोडऩे की होड़ के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। रोडवेज चालक की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए दौसा डिपो के चालक सियाराम शर्मा ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे दौसा से लालसोट के लिए रवाना हुआ। एक निजी बस चालक लगातार साइड मारता हुआ आ रहा था। डिडवाना बाइस मील के पास निजी बस के चालक ने रोडवेज बस के आगे अपनी बस लगाकर मारपीट की एवं महिला परिचालक से अभद्र व्यवहार किया। बाइस मील से रवाना होने के कुछ ही दूरी बाद यह निजी बस के चालक ने एक साथ काफी साइड मार दी, जिसके चलते उसे रोडवेज को रोड से नीचे उतारना पड़ा और वाहन के पलटने की नौबत भी आ गई। मौके पर 108 एंबुलेंस व लालसोट थाना पुलिस भी पहुंची ...

चरागाह भूमि से अतिक्रमण किया ध्वस्त

Image
दौसा. लालसोट उपखण्ड प्रशासन ने बुधवार को आतरी क्षेत्र की खटूूंबर ग्राम पंचायत के गांव कुटक्या में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चरागाह भूमि से पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। कार्यवार्ई के दौरान बड़ी संख्या में कई थानों का पुलिस जाप्ता और अधिकारी मौजूद रहे और जेसीबी की मदद से पक्की दुकानों व अन्य अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। तहसीलदार सीमा घुणावत ने बताया कि क्षेत्र में कार्यरत हल्का पटवारी ने कुटक्या गांव में चरागाह भूमि पर दुकानें निर्माण किए जाने के बारे में प्रशासन को सूचित किया था, जिसके बाद पशुओं की चराई के लिए छोड़ी गई चरागाह भूमि में व्यावसायिक गतिविधियां पाए जाने पर उक्त अतिक्रमियों को नोटिस जारी किया और नोटिस को लेकर सभी लीगल प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को पुलिस जाप्ते की मदद से निर्माण की गई तीन पक्की दुकानों व अन्य अतिक्रमणों को जेसीबी से हटाने की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि र्कारवाई के बाद सभी अतिक्रमियों को पाबंद किया गया है। दूसरी ओर बुधवार दोपहर जब उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़ की अगुवाई में कई थानों के पुलिस जाप्ते व राजस्व कर्मियों के दल मौके पर पहु...

किसान पर मौसम की मार: अंधड़ से उड़े टिन-टप्पर, बारिश ने भिगोई फसल

Image
दौसा. जिले में पिछले कई दिनों से बदल रहे मौसम के मिजाज ने किसानों के होश उड़ा दिए। दोपहर करीब पौने दो बजे से ही आकाश में तेज हवा चलना शुरू हो गया। करीब पांच बजे आकाश में बादलों की काली पीली घटाओं में से पहले तो तेज अंधड़ आया और फिर बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों के खेतों में फसलों को भिगो कर रख दिया। वहीं अंधड़ से कई जगह पेड़ उखड़ गए तो कई जगह टहनियां टूट गई। लोगों के टिन-टप्पर भी उड़ गए। पक्षियों के आशियाने तबाह हो गए। जब तेज हवा के साथ अंधड़ आना शुरू हुआ, तभी से किसानों ने अपने खेतों में फसलों को समेटने के लिए डेरा डाल दिया। शाम को किसान अपने खेतों में कोई फसल काट रहा था तो कोई फसलों को खलिहानों में रख ही रहा था कि अचानक पश्चिम की ओर बादलों की घटा छाना शुरू हो गया। इस बीच पहले तो तेज हवा शुरू हुई, बाद में अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। किसान रामकिशन ने बताया कि उन्होंने बड़ी मेहनत से रात में सर्दियों में फसलों में पानी भराया था, जिसको तेज हवा के साथ आई बारिश ने चौपट कर दिया। इन दिनों किसानों के खेतों में कहीं पर खेतों में फसलों को खेतों में सूखने के लिए रख रखा था तो कहीं ...

खेल-खेल में गियर बदला, ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Image
दौसा, महुवा थाना इलाके के धन्तूरी गांव में ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि धन्तूरी गांव में घर के आगे खड़े ट्रैक्टर में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने ट्रैक्टर का गियर निकाल दिया और ट्रैक्टर न्यूटल हो गया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से राधिका (3) पुत्री गोवर्धन सैनी घायल हो गई। जिसे महुवा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। 15 साल बाद लूट का आरोपी गिरफ्तार वर्ष 2006 में 5 लाख की डकैती की वारदात को दिया था अंजाम दौसा, बांदीकुई थाना पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे लूट के शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2006 में शातिर बदमाश गोपाल योगी पुत्र रामजीलाल योगी निवासी सरसेना थाना टोडाभीम ने अपने साथियों के साथ बसवा रोड़ स्थित जी.एस.एस. पर 5 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वह 15 साल से फरार चल रहा था। आरोपी ने विराटनगर, जयपुर, बस्सी, ...

समझ लो मोल, पानी की बूंद-बूंद है अनमोल

Image
दौसा. जिले में पानी की भीषण किल्लत है। बांध-तालाब समेत अधिकतर जलस्त्रोत सूखे पड़े हैं। नलकूपों से जमीन का पानी खींचकर प्यास बुझाई जा रही है। नतीजतन अब भूमिगत जल भी पाताल की ओर चला जा रहा है। कई हैण्डपंप व एकलबिंदु तो सूख चुके हैं। पेयजल की दृष्टि से जिले में हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। गर्मी की शुरुआत से ही लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। ऐसे में आगामी माह मुश्किल भरे रहने की आशंका है। सरकार ने पेजयल के लिए ईसरदा बांध परियोजना स्वीकृत की है, लेकिन अभी दो-तीन साल तक इससे पानी मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। टैंकरों से आपूर्ति नाकाफी है। मितव्ययता की आदत डालें अंधाधुंध जलदोहन के चलते आज हालात बिगड़ गए हैं। भूजल स्तर लगातार घटता जा रहा है। कई जगह तो जमीन की कितनी ही खुदाई कर लो, पानी निकलता ही नहीं है। ऐसे हालातों में हर व्यक्ति को अपने आप पानी की महत्व समझते हुए मितव्ययत की आदत डालनी होगी। बेवजह पानी की बर्बादी रोकनी चाहिए। घरों से लेकर कार्यालय व प्रतिष्ठान आदि पर वर्षा जल पुनर्भरण के लिए टांकों का निर्माण कराकर बारिश का पानी उसमें डाला जाए। इसके लिए जिला कलक्टर के मार्गद...

बिजली व पेयजल संकट से त्रस्त महिलाएं उतरी सड़क पर, एनएच 11 ए पर लगाया जाम

Image
दौसा. गर्मियों की शुरुआत से पूर्व ही लालसोट शहर में बिजली व पेयजल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा अब बार-बार फूट रहा है। तीन दिन पूर्व प्रतापनगर की महिलाओं द्वारा नगर पालिका के सामने जाम लगाने के बाद रविवार सुबह शहर के वार्ड 9 में व्याप्त बिजली व पानी के संकट से त्रस्त महिलाओं का रोष फूट पड़ा। सुबह करीब पौैने आठ बजे वार्ड 9 में स्थित जमात बस स्टैण्ड व महंत महाराज की बगीची क्षेत्र की महिलाएं जगदंबा कॉलोनी के पास एनएच 11 ए जा पहुंची और रोड़ पर पत्थर डालकर यातायात अवरुद्ध कर जाम लगा दिया। महिलाएं विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड पर भी बैठ गई। सुशीला, पूजा, हंसा, जाफरीन, चमेली, मुन्नीदेवी, महरुन, विनोददेवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र बिजली के वोल्टेज काफी कम आते हैं और इसके चलते ही पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है। समाजसेवी रामोतार जोरवाल भी जाम स्थल पर पहुंच गए और शहर के वार्ड 6 समेत कई अन्य जगहों पर व्याप्त पेयजल संकट को लेकर रोष प्रकट करने लगे। जाम के दौरान जब कई वाहन चालकों ने जबरदस्ती से जाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उन्हें भी खरी-खोटी सुनाई और जगदंबा कॉलोनी में जाने वाले...

दौसा जिले में रात आठ बजे बंद होंगे बाजार, टीका लगाने पर ही मिलेगी पेंशन

Image
दौसा. देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने रोकथाम के सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला कलक्ट्रेट में दौसा नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद जिला कलक्टर ने बताया कि अब जिले में रात आठ बजे बाजार व सार्वजनिक स्थान बंद किए जाएंगे। इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी किए जा रहे हैं। वहीं पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण कराना जरूरी होगा। टीकाकरण का मैसेज या प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। कलक्टर ने बताया कि यह निर्णय आमजन के बेहतर स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। बैठक में विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि शादी-समारोह आदि में लोग गाइड लाइन की पालना नहीं कर रहे हैं। बड़े जीमणे बंद करने चाहिए। उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि टीकाकरण के लिए पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में जाकर लोगों को प्रेरित करना होगा। सभापति ममता चौधरी ने कहा कि टीकाकरण के लिए सभी जनप्रतिनिधि हरसंभव सहयोग करेंगे। जिला...

कुदरत की मार से अन्नदाता मायूस

Image
दौसा. लालसोट क्षेत्र के कई गांवों में कुदरत की मार से अन्नदाताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई है। दौलतपुरा, झापंदा व श्यामपुरा कलां ग्राम पंचायत के अनुपपुरा, भेडिय़ावास, नालावास एवं रामसिंहपुरा समेत कई गांवों में बारिश व ओले गिरने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। झांपदा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रीतम सिंह एवं किसान नेता फैलीराम बेपलावत समेत कई जनों ने बताया कि अधिकांश गांवोंं में खेतों में खड़ी गेहंू की फसल में पचास प्रतिशत तक खराबा हो गया और खेतों में गेहू की फसल भी आड़ी गिर पड़ी है। गीजगढ़ कस्बे सहित आसपास गांवों में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि से पकी हुई फसल के गिर जाने से किसानों को नुकसान हो गया। किसान जगदीश पुरोहित व खुशीराम गेरोटा ने बताया कि इन दिनों में रबी की फसल के पकने का समय चल रहा है व कई जगह कटाई भी चल रही है, लेकिन गत दिवस घूमणा, अचलपुरा, गीजगढ़ में बेर आकार के ओले गिरने से गेहूं, सरसों की फसल आड़ी गिर गई। इससे फसल में लगभग 25 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। बिजली के खंभे से गिरा कर्मचारी, गंभीर घायल महुवा. मुख...

बांदीकुई में ज्वैलर्स को चकमा देकर आभूषण किए पार

Image
दौसा. बांदीकुई शहर में आगरा फाटक के पास स्थित सुनार मार्केट में बदमाश शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे ज्वैलर्स को चकमा देकर दुकान से 2 लाख 35 हजार के जेवर पार कर ले गए। पुलिस ने बताया कि दो जने दुर्गाप्रसाद सोनी की दुकान पर चांदी के कुंडल और नवजात बच्चों के लिए चांदी के सूरज, चांद लेने के किए आए थे। उन्होंने कुछ देर तक अलग-अलग डिजाइन के कुंडल की मांग की। इस पर ज्वैलर्स ने अपने कर्मचारी को घर से आभूषण लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने मौका पाकर गल्ले में रखी 50 ग्राम 500 मिलीग्राम वजनी सोने की 10 अगूंठियां पार कर ली। जिनकी कीमत 2 लाख 35 हजार बताई जा रही हैं। इसका पता ज्वैलर्स को उस समय लगा, जब उसने गल्ले में रखी ज्वैलरी को देखा तो अंगूठियां पार मिली। उसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें चांद-सूरज लेने आए बदमाशों के द्वारा सोने की अगूंठी पार करना देखा गया। सूचना पर थाना पुलिस ने दुकान पर पहुंच मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीडि़त ज्वैलर्स ने बताया कि बदमाशों ने पांच सौ रुपए एडंवास देकर शाम को चांदी के आभूषण लेने की भी बात कही, ...

लालसोट में अतिक्रमण हटाओ अभियान की निकली हवा

Image
दौसा. लालसोट शहर में नगर पालिका व प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान की पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में व्यापारियों के विरोध के बाद हवा निकल गई और विरोध के चलते अधिकारियों व पालिका दस्ते को बैंरग लौटना पड़ा। अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़, पालिका की ईओ सीमा चौधरी, पुलिस डिप्टी एसपी शंकरलाल मीना व एसएचओ राजवीर सिंह राठौड़ पालिका दस्ते के साथ पुरानी अनाज मंडी में जा पहुंचे। अधिकारियों व पालिका दस्ते के पहुंचने के साथ ही जवाहर गंज सर्किल क्षेत्र में मौजूद अस्थाई अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया और वे अपने अपने ठेले लेकर गलियों में भाग छूटे। इस दौरान अधिकारियों ने वहां खड़ी कार व अन्य वाहनों के मालिकों को चेतावनी देकर वाहनों को हटाया और इस क्षेत्र में पटवा मणिहारों व मोचियों को बिठाने के लिए नाप भी करना शुरू करा दिया। इस दौरान मौके पर राजेन्द्र गोयल, विरोध गोयल एवं अरुण लाठीवाला समेत कई दुकानदार भी जा पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि पालिका उनके वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस...

महिलाओं का फूटा रोष, नगर पालिका कार्यालय के सामने किया रोड जाम

Image
लालसोट. शहर के वार्ड 22 स्थित प्रतापनगर में पेयजल लाइन नही डाले से व्याप्त पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं का रोष एक बार फिर फूट पड़ा। क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर नगर पालिका कार्यालय के सामने एनएच 11 ए जाम लगा दिया। गौरतलब है कि प्रतापनगर निवासी ये महिलाएं एक माह पूर्व 18 फरवरी को भी नगर पालिका कार्यालय के सामने रोड जाम कर चुकी है और अपनी पीड़ा के बारे में उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना व स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत करा चुकी है। उसके बाद भी इस क्षेत्र में पेयजल की लाइन नहीं बिछाई है। Water problem in lalsot, raod block by Womens क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंची और कार्यालय के सामने एनएच 11 ए पर मानव श्रृखंला बनाते हुए रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान सम्पूर्णा देवी,अर्चना शर्मा, बबली,भोला, छोटा ,कमला,झूथीदेवी, तुलसी ,भूली, शीला देवी,कृष्णा देवी, गुड्डीदेवी, प्रतिभा समेत अन्य महिलाओं का कहना था कि प्रतापनगर कॉलोनी को बसे कई साल गुजरने के बाद आज तक वहां पेयजल की लाइन नही ंडाली है। यहां लगा सिंगल प्वाइंट भी बंद पड़ा है। इससे वे पानी के लिए भटकने को मजबूर ...

सरकारी कार्यालयों पर विद्युत निगम का एक करोड़ बकाया

Image
दौसा. नांगल राजावतान उपखण्ड मुख्यालय के विद्युत निगम सहायक अभियन्ता कार्यालयों पर एक करोड़ एक लाख का बकाया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं पर 2 करोड 40 लाख का बकाया है। बकायादारों की भरमार होने के साथ निगम लाचार नजर आ रहा है। निगम ने बकाया वसूली के लिए फीडर इंचार्ज को निर्देश दे रखे हैं, लेकिन बकाया वसूली में निगम अधिकारियों सहित निगम कर्मियों के पसीने आ रहे हंै। जानकारी के अनुसार सहायक अभियन्ता कार्यालय के अधीन आने वाली 19 ग्राम पंचायतों में निगम के चालू कनेक्शन वाले 5 हजार 178 उपभोक्ताओं पर 3 करोड़ 41 लाख बकाया चल रहा है। इसमें से सरकारी कार्यालयों में 192 कनेक्शनों पर एक करोड़ एक लाख का बकाया चल रहा है। इसके साथ ही निगम के घरेलू, कृषि सहित अन्य 4 हजार 986 उपभोक्ताओं पर 2 करोड 40 लाख 81 हजार का बकाया चल रहा है। क्षेत्र के बकायादारों से बकाया राशि जल्द नहीं वसूली करने पर निगम अधिकारी फीडर इचार्ज को कार्रवाई के निर्देश दिए हंै। गले की फांस बना सरकारी कार्यालयों का बकाया विद्युत निगम का सरकारी कार्यालयों पर चल रहा बकाया राशि जमा नहीं होना फीडर इंचार्ज के लिए गले की फांस बना हुआ है। फीडर...

चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने तोड़ा होम सिग्नल, मचा हड़कंप...

Image
दौसा. बांदीकुई में दिल्ली फाटक के पास बने आउटर होम सिग्नल पर बड़ा हादसा होते टल गया। जब अलवर की ओर से आते समय चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 4.34 बजे होम सिग्नल तोड़कर करीब 150 मीटर बांदीकुई स्टेशन की ओर बढ़ गई। ट्रेन के रेड़ सिग्नल में घुस जाने से रेलवे प्रशासन में हडंकप मच गया और बांदीकुई से लेकर जयपुर उत्तर पश्चिमी रेलवे मंडल के अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लग गए। सूचना पर बांदीकुई रेलवे स्टेशन से एफसीआई गोदाम के पास स्थित आउटर होम सिग्नल पर सीनियर लोको इंस्पेक्टर, सीपीडब्ल्यूआई, एसएससी सिग्नल, स्टेशन मास्टर, स्टेशन अधीक्षक ने मौके पर पहुंच सिग्नल तोडऩे के मामले की जानकारी ली। वहीं जयपुर स्थित कंट्रोल रूम को हाइटेक तकनीकी से पूरे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने बांदीकुई टावर कंट्रोल रूम अधिकारी व जंक्शन स्टेशन मास्टर सहित अन्य अधिकारियों से मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की। दूसरे लोको पायलट को बुलाकर ट्रेन को किया रवाना : सिंग्नल तोडऩे की सूचना जैसे ही उच्च अधिकारियों को मिली। उन्होंने मौके पर पहुंच कर ट्रेन में जानकारी के अनुसार तैनात लोको पायलट नंदलाल, असिस्टेंट लोको पायलट श्या...

कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर धरे रह गए नियम-कायदे, मारामारी के बीच शिक्षकों के लगी दूसरी डोज

Image
दौसा. जिला अस्पताल के कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर सारे नियम-कायदे टूटते नजर आए। ना सामाजिक दूरी की पालना हुई और ना ही वैक्सीन लगवाने का तीन कक्षीय व्यवस्था कारगर हुई। खासी मारामारी के बीच शिक्षकों के दूसरी डोज लग सकी। खास बात यह है कि वैक्सीन लगवाने वाले व और लगाने वाले दोनों की तरफ सरकार के जिम्मेदार कार्मिक थे, इसके बावजूद अव्यवस्थाओं का आलम रहा। टीकाकरण के निर्धारित मापदण्ड धरे रह गए। जिले में प्रारम्भिक शिक्षा के अधीन कार्यरत शिक्षकों व अन्य स्टाफ को दूसरी डोज लगवाने के लिए बुलाया गया। इसके चलते जिला अस्पताल के केन्द्र पर भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिक्षक पहुंच गए। वैक्क्सीनेशन केन्द्र पर लाभार्थियों की अनुमानित संख्या के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं की गई थी। रजिस्टे्रशन के लिए कतारें लगी रही। वहीं टीकाकरण के पहले कक्ष में प्रवेश के लिए गेट पर और फिर बाद में सॉफ्टवेयर पर रजिस्टे्रशन के लिए मशक्कत होती दिखी। हर किसी को पहले अपनी बारी की जल्दी लगी रही। सोशल डिस्टेंस तो दूर सामान्य दूरी भी नजर नहीं आई। ना किसी को सेनेटाइज किया गया और ना ही बैठने के पर्याप्त इंतजाम थे। ऐसे में कई शिक...

जिला कलक्टर ने ऑडियो संदेश से दी चेतावनी, रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गायब मिले तो होगी एफआईआर

Image
दौसा. जिले में अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान लगातार चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों के नदारद मिलने पर अब जिला कलक्टर ने ऑडियो संदेश जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने चिकित्सा विभाग के सोशल मीडिया गु्रप पर ऑडियो संदेश पोस्ट कर कहा है कि सभी चिकित्सक कार्यालय में समय पर उपस्थित रहें। अगर कोई भी कार्मिक उपस्थित नहीं है और रजिस्टर में हस्ताक्षर हैं तो इसे अपराध मानकर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। Dausa District Collector warns Medical staff with audio message जिला कलक्टर के इस ऑडियो संदेश की चिकित्सा महकमे में दिनभर खासी चर्चा रही। बुधवार को अधिकतर चिकित्सक व कार्मिक अस्पतालों में मौजूद रहे। गौरतलब है कि संभागीय आयुक्त से लेकर सीएमएचओ तक लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान अधिकतर जगह कार्मिक गायब मिलते हैं। चिकित्सक के तो कई दिनों तक नहीं आने की भी शिकायतें सामने आती हैं। इसके अलावा लाखों की लागत से निर्मित स्वास्थ्य केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम नजर आता है। जिला कलक्टर ने भी मंगलवार को शहरी स्वास्थ्य केन्द्र सैंथल मोड़ का निरीक्षण कर कार्मि...

दुल्हन के घर बारात आने पर हवाई फायरिंग, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image
दौसा. सिकराय (मानपुर). थानांतर्गत मोरेड़ गांव में सोमवार को आयोजित शादी समारोह में दुल्हन के घर बारात आने के दौरान हवाई फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो बंदूक, 12 खाली व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोरेड़ गांव में शादी समारोह में लोगों द्वारा अवैध रूप से फायरिंग की जा रही है और वे लोग अपने गांव जा रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक दौसा व पुलिस उपाधीक्षक मानपुर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी के नेतृत्व में दौलत सिंह, रणवीर सिंह, नेहरू लाल, राजेश, राधेश्याम व केशव देव की अलग-अलग टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराज सिंह गुर्जर निवासी कैमरी व समय सिंह योगी निवासी कैमरी थाना नादौती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने समय सिंह के पास से एक 315 बोर बंदूक व 11 जिंदा कारतूस व एक खाली कारतूस बिना लाइसेंस का मिले हैं, वहीं महाराज सिंह गुर्जर के पास से एक 12 बोर बंदूक 11 जिंदा कारतूस व 12 खाली कारतूस बिना लाइसेंस के मिले हैं। पुलिस ने कारतूस व बंद...

परिवार शादी में, घर से चोर ले गए लाखों का माल

Image
दौसा. शहर के नई मंडी रोड क्षेत्र में चोरों ने दो घरों में वारदात को अंजाम देकर लाखों का माल पार कर लिया। दोनों ही परिवार शादियों में गए होने से मकान सूना होने का फायदा चोरों ने उठाया। मंगलवार सुबह चोरी की घटना पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया तथा इलाके में पुलिस गश्त की कमी बताई। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू की। मंडी रोड स्थित गोविंद नगर निवासी निजी स्कूल संचालक आशीष खण्डेलवाल बुआ सास की पोती की शादी में पत्नी के साथ शाम करीब सवा छह बजे चाकसू गए थे। रात को 12.35 पर घर लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर लाइट व पंखे चालू थे तथा आलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। मकान का हाल देखकर पड़ोसियों को बुलाया तथा पुलिस को सूचना दी गई। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराकर बताया कि चोरी घर से 80 हजार नकद, सोने की एक चेन, पेण्डल, 3 झुमकियां, 5 अंगूठी, मंगलसूत्र, नोजपिन, एक एंड्रायड फोन 2 गुल्लक आदि ले गए। इसी तरह संगम विहार कॉलोनी में शिक्षक विनोदकुमार विजय भी परिवार सहित बांदीकुई शादी में गए थे। मंगलवार सुबह घर लौटे तो गेट की कूंदी टूटी मिली। अंदर सामान ...

आंखों में मिर्च झोंककर व्यापारी से 50 हजार रुपए की लूट

Image
दौसा. बांदीकुई. उपखंड क्षेत्र में बदमाश इस कदर बेखौफ हो नजर आ रहे हैं कि अब वे लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। क्षेत्र के नंदेरा गांव के एक व्यापारी राधेश्याम सैनी से सोमवार देर शाम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिनका चेहरा ढका हुआ था। बदमाशों ने मौके पर पहुंचते ही आनन फानन में व्यापारी के आंखो में मिर्ची झोंक दी और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। खतरे का आभास होते ही व्यापारी ने बदमाशों से संघर्ष भी किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। बदमाश पास ही बैग में रखे करीब 50 हजार रुपए छीनकर मौके से भाग खड़े हुए। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन चेहरा ढका होने व आंखों में मिर्ची झोकने के चलते व्यापारी उनका हुलिया बता नहीं सका। व्यापारी ने बताया कि वह शाम करीब 7.30 बजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। जिसमें उसने गल्ले में रखे 8 हजार रुपए निकाल बैग में रखे व पूर्व में रखे पैसों समेत बदमाश राशि लूट ले गए। पीडि़त व्यापारी के सघर्ष में मामूली चोटें भी आई। घटना की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच व्यापारी राधेश्याम...

दौसा में रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव 25 मार्च से

Image
दौसा. श्रीश्याम मंदिर चरणधाम दौसा में चार दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा इसमें खाटूश्यामजी जैसा नजारा दिखाई देगा। संयोजक राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 25 मार्च को दोपहर 1 से 4 बजे महिला फाग महोत्सव होगा। 26 मार्च को श्याम निशान समर्पण यात्रा दौसा नगर के अलग अलग पांच स्थलों सोमनाथ महादेव सोमनाथ चौराहा, बैजनाथ महादेव किला सागर, सहज नाथ महादेव मंदिर, बिचलेश्वर महादेव मंदिर गुप्तेश्वर रोड एवम् दुर्गा मंदिर सैंथल रोड से निकाली जाएगी। ठाकुरिया ने बताया कि इन पांचों स्थलों से एक साथ एक समय श्याम भक्त बाबा श्याम के निशान लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा के रूप में बाबा श्याम के रथ के साथ रवाना होंगे। इन सभी श्याम भक्तों का गांधी सर्किल पर संगम होगा। जहां से सभी श्याम भक्त चंग धमाल ओर बाबा श्याम के निशानों के साथ श्याम मन्दिर चरण धाम पहुंच कर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। इस दौरान देवनगरी दौसा के चहुंओर से बाबा श्याम के भक्त ओर बाबा के निशान से पूरा वातावरण श्याममयी होगा। 27 मार्च को विशाल चंग धमाल उत्सव का आयोजन होगा। इसमें शेखावाटी के कलाकारों द्वारा व श्रीश्याम...

घूसखोर महिला एएसआई के घर देर रात तक चली जांच

Image
दौसा. बांदीकुई पुलिस थाने में दो हजार रुपए की लेते गिरफ्तार महिला एएसआई ललिता शर्मा को एसीबी टीम जयपुर लेकर पहुंची। जहां न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को एक दिन का पीसी रिमांड पर भेजा। इससे पहले रात को एसीबी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई के बाद बसवा रोड स्थित घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। एसीबी टीम ने घूसखोर एएसआई के घर से 1 लाख 10 हजार की नकदी सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। जिनका अनुसंधान जारी हैं। गौरतलब है कि गत दिनों वैन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस थाने ले आई। परिवादी बाइक को छुड़ाने के लिए आरोपी एएसआई ने उससे पांच हजार रुपए की मांग की। इस पर परिवादी की मनुहार के बाद सौदा दो हजार रुपए में तय हुआ। परिवादी ने इसकी सूचना एसीबी के टोल फ्री नम्बर पर दी। इस पर एसीबी टीम ने एएसआई को थाने में धर दबोचा। एसीबी के डिप्टी एसपी राजेश सिंह ने बताया कि रिश्वत की 1500 की राशि अभी बरामद नहीं हुई हैं। कुछ मंत्रियों के काम नहीं करने से नाराजगी-मुरारी दौसा. स्थानीय विधायक मुरारीलाल मीना का कहना है कि सरकार ने क्षेत्र के लिए विकास के काम किए हैं। काम को लेकर दिक्कत नहीं है, लेकिन कुछ मंत्र...

ऑल इंडिया टी-20: नैना एकेडमी ने जीता खिताब

Image
दौसा. लालसोट शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर खेली जा रही है ऑल इंडिया टी-20 लालसोट स्टील कप प्रतियोगिता का खिताब जयपुर की नैना एकेडमी ने जीत लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नैना एकेडमी ने हाड़ोती हंटर्स को 70 रनों के अंतर से हराया। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए नैना एकेडमी ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। नैना एकेडमी की ओर से सलामी बल्लेबाज भारत शर्मा व मानेन्द्र ने जोरदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट की साझेदारी में 50 रन जोड़े। महेंद्र शर्मा की 28 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद भारत शर्मा ने मोर्चा संभाला और मैदान पर चौके छक्कों की बारिश करते हुए दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। भारत ने 56 गेंदों पर आठ चौके और 12 छक्कों की मदद से 122 रनों की शानदार पारी खेली। भारत का प्रतियोगिता में यह दूूसरा शतक था। इसके अलावा अर्णव गौतम ने 24 गेंद 38 रन एवं अजय बेनीवाल कप्तान ने 19 गेंदों पर तीन चौके व तीन छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली है। हाड़ोती की ओर मोहित सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट झटके। इसके अलावा कृष्ण चौधरी ने दो...

युवकों से मारपीट, तैनात रहा पुलिस बल

Image
दौसा. शहर के देशवाली मोहल्ले में शुक्रवार रात दो युवकों से मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सीओ दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। इसके चलते शनिवार को शांति बनी रही। Youths assaulted, Dausa police force deployed कोतवाली थाने के कार्यवाहक प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि मारपीट के चलते खटीकान मोहल्ला निवासी मनीष सामरिया व विजेन्द्र सामरिया घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। इस संबंध में मनीष ने मामला दर्ज कराया कि वह रात को अपनी मीट शॉप से घर लौट रहा था। रास्ते में एक दुकान पर छाछ लेने रुका तो वहां खड़े अज्जू, साजन, मज्जू, नासिर, असरफ, सैफली, शहनवाज, मोईन, आसिम, शाहिल व 8-10 अन्य लडक़े खड़े थे। उन्होंने शराब व मीट के लिए पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए लात-घूंसों, पत्थर व डण्डों आदि से मारना शुरू कर दिया। बचाने के लिए मौसी का लडक़ा विजेन्द्र आया तो उससे भी मारपीट की। अज्जू ने पत्थर से सिर पर वार किया। इसके बाद आरोपी पीडि़त की जेब से 16 हजार 500 रुपए, मोबाइल व चांदी की...

दाण्डी मार्च दिवस पर निकाला पैदल मार्च

Image
दौसा. आजादी के 75 वर्ष एवं गांधीजी की 150 जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन दौसा के तत्वावधान में अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को दांडी यात्रा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व समाजसेवी शामिल हुए तथा गांधीजी के उपदेशों को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया। आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गांधी तिराहा तक उत्साह, उमंग एवं देश भक्ति गीतों के साथ पैदल मार्च निकाला गया। जिला कलक्टर पीयुष समारिया, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक संयोजक राजेश उदाला ने गांधीजी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति की कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलके बालोत, एएसपी अनिलसिंह चौहान, उपखंड अधिकारी दौसा संजय कुमार गौरा, एडीपीआर रामजीलाल मीना, विकास अधिकारी दौसा नाहर सिंह मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, सीबीईओ राजार...

नैना एकेडमी ने आखिरी गेंद पर उत्तराखंड को एक विकेट से हराया

Image
दौसा. लालसोट शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर खेली जा रही है ऑल इंडिया टी-20 लालसोट स्टील कप प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला शनिवार को हाड़ोती हंटर्स व नैना एकेडमी जयपुर के बीच खेला जाएगा। सुशील जैन ने बताया कि दोनो टीमें अपने अपने गु्रप सभी मैचों मे विजयी रही प्रतियोगिता के फाइलन में प्रवेश किया है। इसके चलते दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है। फाइनल मैच शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगा। इससे पूर्व नैना एकेडमी जयपुर व उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाइनल का रोमांच अंतिम गेंद तक चला। नौ विकेट गंवाने के बाद नैना एकेडमी को अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रनों की दरकार थी और इस गेंंद पर नैना एकेडमी के बल्लेबाज सलीम ने चौका मारते हुए टीम को फाइनल में पहुंचा। इस रोमाचक मुकाबले में उत्तराखण्ड के पहले खेलते हुए बीस ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए, जिसमे सर्वाधिक 58 रन जियान ने और 49 रन अज्जू ने बनाए। जवाब में खेलने उतरी नैना एकेडमी की ओर सलामी बल्लेबाल मानेन्द्र ने 46 गेेंंदों पर दस चौकों व छह छक्कों की मदद से 87 रन बनाते हुए अकेले के दम...

प्रदेश सरकार की विफलताओं पर भाजपा ने किया विरोध-प्रदर्शन

Image
दौसा. भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, शासन व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कानून व्यवस्था, किसानों के कर्जा माफी में वादाखिलाफी, युवाओं को रोजगार व लंबित भर्तियां, महिला उत्पीडऩ, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, बजरी व खनन माफियाओं के आतंक आदि विषयों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। BJP protests against the failures of the state government भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने कहा कि राज्य के किसानों कर्जमाफी और नौजवानों को झूठे वादों के दम पर बरगला कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार मात्र दो साल में ही जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश सहित जिले में अपराध चरम पर है। बलात्कार व ब्लैकमेलिंग की घटनाएं निरन्तर बढ़ रही हैं। बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। किसान को अवैध वीसीआर भरकर लूटा जा रहा है। ज्ञापन में पेयजल समस्या, किसानों के लिए पर्याप्त खरीद केन्द्र नहीं बनाने, फसली ऋण वितरित नहीं करने, सरकारी गठजोड़ से बजरी माफिया को बढ़ावा देने, नई शराब नीति से अवैध शराब का व्यापार बढऩे व भ्रष्...

हादसों में महिला समेत बाइक सवार दो युवकों की मौत

Image
दौसा. लालसोट शहर में दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार रात्रि को झांपदा गांव निवासी हनुमान (30) पुत्र रामफूल मीना बाइक से अपने गांव जा रहा था। श्यामपुरा रोड पर राजेश पायलट कॉलेज के सामने एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी तरह दूसरी घटना कोथून रोड पर जमात क्षेत्र में हुई। मिर्जापुरा गांव निवासी भोलाराम पुत्र लल्लूप्रसाद दूध देने के बाद बाइक से गांव जा रहा था, गलत दिशा से आ रही एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे भोलाराम की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सरपंंच प्रतिनिधि रामकिशोर मीना भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों मृतकों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए। ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत दौसा. मनोहरपुर -कौथून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर आगे बीगाबास मोड़ पर गुरुवार शाम को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ दौसा से अपन...

प्रतिभाओं व भामाशाहों का किया सम्मान

Image
दौसा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा मैं वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह, पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया संस्था प्रधान टिकेंद्र सिंह , सरपंच रघुवीर दौतानिया, उपसरपंच सौदान गुर्जर, वार्ड पंच कन्हैयालाल शर्मा, गोपाललाल प्रजापत, मातादीन शर्मा, छगनलाल वर्मा, कैलाशचंद्र भेडी व ताराचंद वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय में सहयोग के लिए भामाशाह के तौर पर लक्ष्मण गोस्वामी, छोटेलाल गुर्जर, रघुवीर दौतानिया आदि को सम्मानित किया गया। हरिमोहन, सुरेश, नवरंग, रामअवतार महावर, महेश, ओमप्रकाश ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच संचालन नरसिंहप्रसाद सैनी, बनवारीलाल शर्मा, शिखा शर्मा ने सामूहिक रूप से किया। लालसोट. होदायली गांव के राउमावि में आयोजित वार्षिकोत्सव में भामाशाह व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजीलाल मीना, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच गोपाल सिंह, किशोरीलाल बैरवा, भरतलाल मीना व बृजमोहन गवेन्द्रा रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच नीतू बैरवा ने ...

नवनिर्मित प्लेटफार्म पर हादसा, मालगाड़ी के हैंडब्रेक टकराए

Image
बांदीकुई(दौसा). सोमवार देर रात को नवनिर्मित बांदीकुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 6 पर करीब 9.30 बजे हादसा हो गया। एक जयपुर से भरतपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी जैसे ही प्लेटफार्म नम्बर 6 पर पहुंची तो उसका हैंडब्रेक प्लेटफार्म से टकरा गया। इससे डीवीकेजी मालगाड़ी के आधा दर्जन हैंडब्रेक और पायदान टूट गए। इससे रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पटरी और सीलीपट को जोडऩे वाली क्लैप भी निकल गई। हादसे की सूचना पर रात को ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। तकनीकी खामियों को बताया जा रहा वजह: अलग अलग विभागों के द्वारा हादसे की वजह जानी जा रही हैं। आरआई, आईडब्लू, पीडब्ल्यूआई, सीएनडब्लू सहित अन्य अधिकारी उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं। हालांकि रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। हालांकि रेल सूत्रों की माने तो तकनीकी खामियां के चलते यह हादसा माना जा रहा हैं। लोहे की पत्ती से टकराने के चलते यह घटना बताई जा रही है, लेकिन इसको लेकर कोई रेलवे ने अभी तक कोई कारण नहीं बताया।हादसे के कारण करीब 17 घंटे खड़ी रही ट्रेनप्लेटफार्म 6 के लाइन नम्बर 7 पर इ...

दौसा: जिला भंडार में वैक्सीन खत्म, अस्पतालों में भी बस एक दिन का स्टॉक

Image
दौसा. जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान की गति पर अब ब्रेक लग सकता है, क्योंकि जिला भंडार के पास अब वैक्सीन खत्म हो गई है। अब जिले के अस्पतालों में भी मात्र एक या दो दिन का स्टॉक रह गया है। शीघ्र राÓय स्तर से वैक्सीन नहीं मिली तो गुरुवार या शुक्रवार से टीकाकरण प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है। वहीं जिला अस्पताल में मंगलवार को को-वैक्सीन नहीं होने से दूसरी डोज लगवाने के लिए पुलिसकर्मी भटकते नजर आए। गौरतलब है कि अगर पहली डोज को-वैक्सीन की लगी है तो दूसरी भी उसी की लगेगी। अब जिनके को-वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी, वे अब दूसरी डोज नहीं लग पाने से बैरंग लौटने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि दौसा जिला भंडार के पास दो दिन पहले करीब 6-7 हजार डोज का स्टॉक था, लेकिन अलवर में डोज कम पडऩे पर राÓय स्तर के निर्देश पर दौसा से पांच हजार डोज वहां भेज दी गई। ऐसे में दौसा के पास करीब दो हजार डोज का स्टॉक ही रह गया था। इस स्टॉक को भी मंगलवार को जिले के अस्पतालों को वितरित कर दिया गया। ऐसे में अब वैक्सीन का स्टॉक शून्य कर रिपोर्ट व डिमांड राÓय स्तर को भेजी गई है। फिलहाल राÓय स्तर से डोज लेने के लिए बुलावा...

उत्तराखण्ड की दूसरी जीत, सीकर के श्रीराम ने जड़ा शतक

Image
दौसा. लालसोट शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर हो रही ऑल इंडिया टी-20 लालसोट स्टील कप प्रतियोगिता में पूल डी के मुकाबलों में उत्तराखण्ड की टीम ने लगातार अपना दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में दावेदारी को मजबूत कर लिया। वहीं एक अन्य मुकाबले में सीकर ने तेलंगाना की टीम को एकतरफा मुकाबले में 174 रनों से हराया। पहले मुकाबले में दिल्ली के सामने उत्तराखण्ड की टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 206 रन बनाए। जियान ने 50 गेंदों पर 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 91 रनों की शानदार पारी खेली। निखिल ने 24 गेंदों पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। जबाव में दिल्ली की टीम एक गेंद शेष रहते हुए 181 रन सिमट गई। दिल्ली की ओर से राहुल सूद ने 20 गेंदों पर सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनााए। दूसरे मैच में सीकर ने तेलंगाना को एक एकतरफा मुकाबले में 174 रनों के अंतर से हराया। सीकर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का विशाल स्कोर जड़ा। श्रीराम खण्डेलवाल ने 49 गेेंदों पर आठ चौकों व दस छक्कों की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीर...

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार लिपिक की मौत

Image
लालसोट. उपखण्ड के नगरियावास गांव के पास एनएच 11 बी पर मंगलवार सुबह एक बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार लिपिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहर की नेहरू कॉलोनी के निवासी व किशनपुरा गांव के रामावि में कार्यरत लिपिक हुकमचंद नापित (37) पुत्र ताराचंद सैन मंगलवार सुबह बाइक से ड्यूटी के लिए विद्यालय जा रहे थे। नगरियावास गांव के पास पीछे से आ रही एक बेकाबू कार ने बाइक सवार लिपिक को टक्कर मार दी। Bike rider clerk dies due to uncontrolled car collision मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने घायल को लालसोट सीएचसी पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत बताया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही लालसोट सीएचसी पर वार्ड पार्षद लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश पदाधिकारी गोविंद शर्मा समेत कई जने पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों को लोगों ने ढांढस बंधाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सडक़ हादसे में युवा लिपिक की मौत का समाचार सुनकर कॉलोनीवासी, सैन समाज के लोग व रिश्तेदार सन्न रह गए। हुकुमचंद की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड...

महिला दिवस पर रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा का उठाया लाभ

Image
दौसा. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को महिलाओं ने रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठाया। इस दौरान दौसा शहर समेत अन्य बस स्टैण्डों पर महिला यात्रियों की काफी संख्या नजर आई। कई जगह तो महिलाएं बसों में बैठने के लिए मशक्कत करती हुई दिखाई दी। इससे बसों में यात्रीभार काफी रहा। Avail of free travel on roadways on Women's Day इससे पहले सुबह दौसा डिपो स्थित केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर मुख्य आगार प्रबंधक विन्तेश मीना सहित अन्य ने महिला यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे महिलाओं ने गर्व की अनुभूति महसूस की। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा महुैया कराई गई थी। इसी क्रम में दौसा आगार की ओर से संचालित करीब 4 दर्जन बसों में भी महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। हालांकि कई अन्य आगार की काफी संख्या में बसों के बायपास होकर गुजरने से महिलाओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मजबूरी में उन्हें बायपास जाने पर ही बस मिल सकी। (ग्रामीण) Avail of free trave...

लालसोट बायपास पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाइक सवार दो युवक दबे

Image
दौसा. लालसोट क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 11 ए डिडवाना रीको एरिया के पास लालसोट बायपास पर रविवार सुबह कोल्ड ड्रिंक्स के भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक भी इस ट्रक की चपेट में आ गए, जिन्हें मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कोल्ड डिं्रक्स की बोतलों से बाहर निकाला और लालसोट सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 11 ए पर जाम भी लगा दिया। पुलिस के अनुसार कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों से भरा एक ट्रक हरियाणा के हिसार से विशाखापट्टनम जा रहा था। यह ट्रक अनियंत्रित होकर बायपास पुलिया पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़कर लालसोट की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर पलट गया, इसी दौरान सामने आ रहे बाइक सवार यूपी के सामली निवासी मेहदोज आलम व रेहान खान ट्रक की चपेट में आने के बाद उसमें भरी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों में दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो बाइक सवारों को कोल्ड डिं्रक्स की बोतलों से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने लगाया जाम घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और एनएच 11 ए पर जाम लगा दिया। वाहनों की लंबी कतारें ...