करंट से युवक की मौत, छह घंटे बाद उठाया शव
दौसा. सैंथल थानान्तर्गत पीलवा गांव में सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने शव को लेकर जीएसएस के बाहर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा पांच लाख रुपए की सहायता राशि का आश्वासन देने पर करीब छह घंटे बाद शव को उठाया।
ग्रामीणों के अनुसार लक्ष्मण (35) वर्ष पुत्र प्रहलाद सिंह राजपूत निवासी पीलवा कुछ लोगों को साथ लेकर अपने खेत के चारों तरफ लोहे की तारबंदी करने गया था। खेत में लगे पोल के स्टेग वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना बड़ा था कि जब करंट लगा तो उसके साथ करीब एक दर्जन लोग भी कार्य कर रहे थे। उन्हें भी बिजली का झटका लगा, लेकिन वे बच गए।
घटना की जानकारी परिवार के लोगों व ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों को दी, लेकिन पुलिस व बिजली निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर परिजन व ग्रामीण शव को लेकर दौसा राजकीय अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने हबीबवाला जीएसएस के आगे शव को रखकर करीबन चार घंटे तक प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
इसी दौरान वार्ड नंबर एक की जिला परिषद से भाजपा प्रत्याशी नीलम गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन व सरकार से मुआवजे में मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए की सहायता देने व दोषी बिजली निगम के कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की।
इसी दौरान बिजली निगम के एक्सईएन केसी सिंहल व दौसा वृत्ताधिकारी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पांच लाख की राशि मृतक के परिजनों को देने का आश् वासन दिया, लेकिन ग्रामीण दस लाख रुपए की मांग पर अड़ गए। आखिर में मृतक के परिजन छह घंटे बाद निगम के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पांच लाख रुपए देने व सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं से आर्थिक सहायता दिलाने एवं दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने का आश्वासन दिया। जिस पर मृतक के परिजनों ने सहमति जताई और शव को उठाकर घर पर ले गए।
इस मौके पर नायब तहसीलदार कैलाशचंद मीणा, थानाधिकारी सीताराम सैनी, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य रमेश मीणा, हनुमानसहाय शर्मा, गोविंद सिंह, कैलाश प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
महुवा. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पाटोली गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि मलकेश (38) पुत्र विश्राम मीणा निवासी करोड़ी थाना मेहंदीपुर बालाजी बाइक से महुवा की ओर आ रहा था। इस दौरान पाटोली गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सैंथल. करंट से मौत के बाद मुआवजे की मंाग को लेकर शव लेकर बैठे ग्रामीणों से समझाइश करते पुलिस व प्रशासन के अधिकारी।
source https://www.patrika.com/dausa-news/youth-dies-due-to-current-body-picked-up-after-six-hours-7022951/
Comments
Post a Comment