Posts

राजस्थान में आईपीएस के बाद सीआई व एसआई के तबादले, जानें किसे कहां लगाया

Image
CI And SI Transfer List : दौसा। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज उमेशचंद्र दत्ता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रेंज के 5 पुलिस निरीक्षक व 18 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। आदेश के अनुसार लालसोट थाना इंचार्ज नाथूलाल मीणा को भिवाड़ी लगाया गया है। वहीं भिवाड़ी से महावीर सिंह व जयपुर ग्रामीण से रघुनाथ सिंह को दौसा जिले में भेजा गया है। इसी तरह उप निरीक्षकों में दौसा जिले से अजीत सिंह, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार व अनिल कुमार को भिवाड़ी भेजा गया है। कोलवा थाना इंचार्ज किताब देवी को जयपुर ग्रामीण जिले में लगाया है। वहीं अलवर से रमाशंकर, सुनील, हरेंद्र सिंह, जयपुर ग्रामीण से राजेन्द्र सिंह व सत्यवीर सिंह तथा फूलचंद को भिवाड़ी से दौसा जिले में लगाया गया है। यह भी पढ़ें : Rajasthan : आईएएस के बाद अब आईपीएस की बारी, 9 अधिकारियों के तबादले, संजय अग्रवाल बने एडीजी इंटेलीजेंस इससे पहले, भजनलाल सरकार ने आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। कुल 22 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। पहली सूची में 9, जबकि दूसरी सूची में 13 अधिक...

कॉलेज अपनी सुविधा के लिए परीक्षार्थियों पर डाल रहे आर्थिक बोझ

Image
दौसा. जिले के कुछ सरकारी कॉलेज प्रशासन की ओर से इन दिनों चल रही प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान अपनी सुविधा के लिए निजी कॉलेज के परीक्षार्थियों से विकास शुल्क के नाम पर दो सो से तीन सौ रुपए का परीक्षार्थियों पर बोझ डाल रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड रहा है। जबकि दौसा जिला मुख्यालय पर स्थित महिला व पीजी महाविद्यालय, सरकारी महाविद्यालय बांदीकुई, सरकारी महाविद्यालय सिकराय में निजी कॉलेज के परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों से प्रथम सेमेस्टर की चल रही परीक्षा के दौरान विकास शुल्क के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सरकारी कॉलेजों में नियमित पढऩे वाले विद्यार्थियों से कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश के दौरान विकास शुल्क लेकर कॉलेज में सालभर पढने के दौरान शुद्ध पेयजल, शौचालय, भवन आदि की सुविधा दी जाती है। अब नई कॉलेज शिक्षा नीति के तहत जिले में नियमित विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। परीक्षा में सरकारी कॉलेजों में निजी कॉलेज के परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों से जिले के कुछ सरकारी कॉलेज परीक्षार्थियों पर विकास शुल्क क...

15.17 करोड़ की लागत से बदलेगी दौसा रेलवे स्टेशन की तस्वीर

Image
दौसा. उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसी के तहत जयपुर मंडल के दौसा रेलवे स्टेशन पर भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार ने बताया कि पुनर्विकसित दौसा रेलवे स्टेशन पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जाएगी। डीआरएम ने बताया कि दौसा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में फर्श का कार्य,स्टेशन भवन के मुख्य द्वार व स्टेशन बरामदे का कार्य प्रगति पर है। साथ ही स्टेशन पर टॉयलेट ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। यह होंगे कार्य स्टेशन की ओर आने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान, साइनेज इत्यादि में सुधार तथा सर्कुलेङ्क्षटग एरिया के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य, दो पहिया,चौपहिया एवं दिव्यांगजन के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा की जाएगी। इसके अलावा दोगुनी ऊंचाई वाले चौड़े प्रवेश कक्ष का कार्य,स्टेशन पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग शौ...

पावर लाइनों पर क्षमता से अधिक भार, झेलनी पड़ रही है बिजली कटौती की मार

Image
दौसा. राज्य सरकार ने किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति करने के आदेश तो दे दिए, लेकिन इससे पहले बिजली तंत्र की तैयारियों को नहीं परखा गया। अब किसानों को दिन में बिजली तो मिलना शुरू हो गया, लेकिन दौसा सहित आसपास के जिलों में विद्युत निगम की पावर लाइनों में क्षमता से अधिक भार आ जाने से बार-बार बिजली कटौती की समस्या खड़ी हो गई है। निगम द्वारा दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति करने से एक साथ भार बढ़ गया है, जिसे सहने की क्षमता पावर लाइनों में नहीं है। लाइनों को बचाने के लिए अधिकारी अब बार-बार बिजली कटौती कर बिजली आपूर्ति दिन में दे रहे हैं। इसके चलते अब एक साथ बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को लगातार आपूर्ति नहीं मिलने से ङ्क्षसचाई प्रभावित हो रही है। आए दिन दौसा जिले में भी बिजली की समस्या को लेकर निगम अधिकारियों को ग्रामीणों की नाराजगी का शिकार होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार किसानों को दिन में बिजली देने के सरकार के आदेश के बाद अब दो ब्लॉक में किसानों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। पहला ब्लॉक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक व दूसरा ब्लॉक सुबह 11 बजे से श...

टूटेगा इंडिया गठबंधन, लोकसभा चुनाव में चलेगी NDA की आंधी, प्रचंड बहुमत से होगी जीत, जानिए किसने दिया ये बयान

Image
कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले ही लग रहा था कि इंडिया गठबंधन टूटेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए की देश में आंधी चलेगी और प्रचण्ड बहुमत से जीत होगी। किरोड़ी ने कहा कि कांग्रेस को आगामी चुनाव में उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे। राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि न्याय किस बात का मांग रहे हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण किया है। इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। युवा नेतृत्व को लेकर कहा कि युवा लीडरशिप आगे आनी चाहिए। भाजपा भी लोकसभा चुनाव में युवा उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन कांग्रेस ने सचिन पायलट को हैसियत के अनुसार पद नहीं दिया। प्रतिपक्ष का नेता या प्रदेशाध्यक्ष बनाते तो ठीक रहता। पीएम मोदी ने किसानों का भाग्य खोल दिया: ईआरसीपी को लेकर डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा कि वे इसके लिए 1989 से संघर्ष कर रहे थे। उनकी मांग थी कि चंबल का पानी आना चाहिए। अब वह सपना पीएम मोदी ने पूरा कर दिया। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर कर दिया। 90 प्रतिशत राशि केन्द्र वहन करेगा। 2.10 लाख हैक्टेयर भू...

चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ी, भागवत कथा में नंदोत्सव के दौरान हुर्ई घटना

Image
दौसा. लालसोट शहर के खण्डेलवाल सेवा सदन में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में सोमवार को चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कथा वाचक राष्ट्रीय संत दिव्य मोरारी बापू द्वारा सोमवार को भगवान के जन्म की कथा प्रसंग पर प्रवचन के दौरान मनाए गए नंदोत्सव में यह घटना हुर्ई है। शुरुआत में दो महिलाओं को उनके गले से चेन तोड़े जाने के बारे में पता चला को मंच से इस बारे में सावधन रहने के लिए आगाह किया गया। इसी दौरान दो अन्य महिलाओं ने भी बताया कि उनके गले से भी चेन को तोड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी भी मच गई, लेकिन घटना को अंजाम देने वाली मौके से फरार होने में सफल हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने खण्डेलवाल सेवा सदन मेें लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोर्ई सफलता नहीं मिली। source https://www.patrika.com/dausa-news/gold-chain-broken-from-the-neck-of-four-women-incident-happened-durin-8699972/

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

Image
लालसोट. एशिया के सबसे बड़े कच्चे व जिले के सबसे बड़े बांध मोरेल बांध पर रविवार को प्रवासी व आवासीय जलीय पक्षियों की गणना की गई। एशियन वाटरबर्ड सेंसस की गणना में मोरेल बांध पर 6हजार275जलीय पक्षी मिले हैं। पक्षी विशेषज्ञ डॉ सुभाष पहाडिय़ा ने बताया कि वेटलैंड्स इंटरनेशनल और वन विभाग की ओर से रविवार को मोरेल बांध पर एशियन वाटरबर्ड सेंसस 2024 के अंतर्गत जलीय पक्षियों की गणना की गई। इसमें 4 समूहों के 15 विशेषज्ञ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान जिला कलक्टर देवेंद्रकुमार ने भी प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया।: मौसम साफ होने के कारण छह घंटे तक बांध के पूरे क्षेत्रफल में गणना हुई। गणना में 87 प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें 70 प्रवासी व 18 आवासीय प्रजातियां चिन्हित की गई। इस दौरान दुर्लभ पक्षियों की 8 प्रजातियां नजर आर्ई। गणना में 1 एनडेन्जर्ड, 2 वल्नरेविल और 5 नियर थ्रेटेन्डेड प्रजातियों की पहचान की गई। जिनमें डालमेशन पेलिकन, इंडियन स्कीमर, रिवर टर्न, पेन्टेड स्टार्क, ब्लैक टेल्ड गोडविट, ब्लैक हेडेड आईबिश, कॉमन पोचार्ड, यूरेशियन कल्र्यू ,वूली नेक्ड स्टार्क शामिल हैं। गणना में ग्रेट कॉर्मोरें...