उत्तराखण्ड की दूसरी जीत, सीकर के श्रीराम ने जड़ा शतक

दौसा. लालसोट शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर हो रही ऑल इंडिया टी-20 लालसोट स्टील कप प्रतियोगिता में पूल डी के मुकाबलों में उत्तराखण्ड की टीम ने लगातार अपना दूसरा मैच जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में दावेदारी को मजबूत कर लिया। वहीं एक अन्य मुकाबले में सीकर ने तेलंगाना की टीम को एकतरफा मुकाबले में 174 रनों से हराया।
पहले मुकाबले में दिल्ली के सामने उत्तराखण्ड की टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 206 रन बनाए। जियान ने 50 गेंदों पर 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 91 रनों की शानदार पारी खेली। निखिल ने 24 गेंदों पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। जबाव में दिल्ली की टीम एक गेंद शेष रहते हुए 181 रन सिमट गई। दिल्ली की ओर से राहुल सूद ने 20 गेंदों पर सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनााए।
दूसरे मैच में सीकर ने तेलंगाना को एक एकतरफा मुकाबले में 174 रनों के अंतर से हराया। सीकर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन का विशाल स्कोर जड़ा। श्रीराम खण्डेलवाल ने 49 गेेंदों पर आठ चौकों व दस छक्कों की मदद से 106 रनों की शानदार पारी खेली। श्रीराम प्रतियोगिता में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हो गए। तेलगांना की टीम 14.03 ओवरों में मात्र 73 रन ही सिमट गई। मैन ऑफ दी मैच खिलाड़ी सीकर के श्रीराम व उत्तराखंड के जियान को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।

रिचीका ने जीता स्वर्ण पदक
दौसा. राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने 1 स्वर्ण सहित 6 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। जिला वुशू संघ के अध्यक्ष सुनील बढ़ेरा ने बताया कि कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रिचीका मीना ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
महासचिव जगदीशसिंह राजपूत ने बताया कि कशिश व प्रियांशी यादव ने रजत पदक तथा विजय टेलर, राहुल प्रजापत व यशवीर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम कोच शिवानी सोनी, संरक्षक लोकेश शर्मा सहित अन्य ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।



source https://www.patrika.com/dausa-news/second-victory-of-uttarakhand-sriram-of-sikar-hit-a-century-6738212/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी