हादसों में महिला समेत बाइक सवार दो युवकों की मौत

दौसा. लालसोट शहर में दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार रात्रि को झांपदा गांव निवासी हनुमान (30) पुत्र रामफूल मीना बाइक से अपने गांव जा रहा था। श्यामपुरा रोड पर राजेश पायलट कॉलेज के सामने एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

मामले को लेकर पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी तरह दूसरी घटना कोथून रोड पर जमात क्षेत्र में हुई। मिर्जापुरा गांव निवासी भोलाराम पुत्र लल्लूप्रसाद दूध देने के बाद बाइक से गांव जा रहा था, गलत दिशा से आ रही एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे भोलाराम की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सरपंंच प्रतिनिधि रामकिशोर मीना भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों मृतकों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत
दौसा. मनोहरपुर -कौथून राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर आगे बीगाबास मोड़ पर गुरुवार शाम को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ दौसा से अपने गांव अभयपुरा के लिए बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान बीगावास मोड़ के समीप एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी इससे महिला की मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि ट्रेलर की की टक्कर से महिला, पति व बेटी तीनों ही नीचे गिर गए। ट्रेलर महिला पर चढ़ गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।


बड़ा हादसा टला
गुढ़ाकटला. ग्राम पंचायत ऐचेड़ी के धपावन कला में मुख्य सड़क पर एक टै्रक्टर ट्रॉली गुरुवार को विद्युत निगम के झूलते तारों को लपेट ले गई। इससे पानी की टंकी के पास लगा खम्भा टूटकर गिर गया। उस समय टंकी पर कोई व्यक्ति नहीं होने एवं विद्युत आपूर्ति नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि झूलते तारों को मुख्य सड़क एवं आम रास्तों से हटाने या ऊंचा करने की कई बार शिकायत करने पर भी निगम कर्मचारियों ने इनकी सुध नहीं ली।



source https://www.patrika.com/dausa-news/two-bike-ridden-youths-died-including-women-in-accidents-6741192/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी