महिला दिवस पर रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा का उठाया लाभ
दौसा. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को महिलाओं ने रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठाया। इस दौरान दौसा शहर समेत अन्य बस स्टैण्डों पर महिला यात्रियों की काफी संख्या नजर आई। कई जगह तो महिलाएं बसों में बैठने के लिए मशक्कत करती हुई दिखाई दी। इससे बसों में यात्रीभार काफी रहा।
Avail of free travel on roadways on Women's Day
इससे पहले सुबह दौसा डिपो स्थित केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर मुख्य आगार प्रबंधक विन्तेश मीना सहित अन्य ने महिला यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे महिलाओं ने गर्व की अनुभूति महसूस की। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा महुैया कराई गई थी। इसी क्रम में दौसा आगार की ओर से संचालित करीब 4 दर्जन बसों में भी महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। हालांकि कई अन्य आगार की काफी संख्या में बसों के बायपास होकर गुजरने से महिलाओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मजबूरी में उन्हें बायपास जाने पर ही बस मिल सकी। (ग्रामीण)
Avail of free travel on roadways on Women's Day
इनका कहना है...
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। ऐसे में काफी संख्या में महिलाओं ने बसों में यात्रा की है।
विन्तेश मीना, मुख्य आगार प्रबंधक, दौसा आगार
सशक्त बनकर आगे बढ़ें महिलाएं
दौसा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्राधिकरण की सचिव रेखा वधवा ने कहा कि महिलाएं स्वयं को कमजोर तथा पीडि़त मानना बंद करें। महिलाओं को अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उसके अनुरूप ही शिक्षा एवं हुनर भी ग्रहण करना चाहिए। अत्याचार को बर्दाश्त न कर सशक्त बनें। महिला सुरक्षा के लिए बनाए कानूनों को ढाल की तरह से उपयोग करना चाहिए ना कि हथियार की तरह। महिला अधिवक्ता नीलम शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। मंच संचालन प्रधानाचार्य शम्भू दयाल शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन व्यवस्थापक डॉ. शंकरलाल शर्मा ने दिया।
Avail of free travel on roadways on Women's Day
source https://www.patrika.com/dausa-news/avail-of-free-travel-on-roadways-on-women-s-day-6735303/
Comments
Post a Comment