कुदरत की मार से अन्नदाता मायूस

दौसा. लालसोट क्षेत्र के कई गांवों में कुदरत की मार से अन्नदाताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई है। दौलतपुरा, झापंदा व श्यामपुरा कलां ग्राम पंचायत के अनुपपुरा, भेडिय़ावास, नालावास एवं रामसिंहपुरा समेत कई गांवों में बारिश व ओले गिरने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
झांपदा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रीतम सिंह एवं किसान नेता फैलीराम बेपलावत समेत कई जनों ने
बताया कि अधिकांश गांवोंं में खेतों में खड़ी गेहंू की फसल में पचास प्रतिशत तक खराबा हो गया और खेतों में गेहू की फसल भी आड़ी गिर पड़ी है।
गीजगढ़ कस्बे सहित आसपास गांवों में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि से पकी हुई फसल के गिर जाने से किसानों को नुकसान हो गया। किसान जगदीश पुरोहित व खुशीराम गेरोटा ने बताया कि इन दिनों में रबी की फसल के पकने का समय चल रहा है व कई जगह कटाई भी चल रही है, लेकिन गत दिवस घूमणा, अचलपुरा, गीजगढ़ में बेर आकार के ओले गिरने से गेहूं, सरसों की फसल आड़ी गिर गई। इससे फसल में लगभग 25 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बिजली के खंभे से गिरा कर्मचारी, गंभीर घायल
महुवा. मुख्यालय स्थित मंडावर रोड पर शनिवार सुबह 10 बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन बांधने के दौरान बिजली कर्मी मुकेश मीणा निवासी अकबरपुर नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद कनिष्ठ अभियंता रिंकेश मीणा व अन्य बिजली कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया। घायल युवक के सिर में गंभीर चोट आ जाने से उसे रेफर किया गया है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति स्थिर बताई गई है। बताया गया कि घायल मुकेश मीणा किसी बिजली ठेकेदार के नीचे कार्यरत था।

करंट से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
मंडावर. थाना इलाके के ग्राम नौरंगपुरा में करंट लगने से हुई मौत के मामले को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का मंडावर थाने में मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार थानाधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि मुकेश सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी नोरंगपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि शुक्रवार को उसका भाई दिनेशसिंह खेत से कृषि कार्य कर लौट रहा था। इस दौरान विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते झूलते 11 केवी विद्युत तारों से करंट लग जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/annadata-disappointed-due-to-nature-6757648/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी