नैना एकेडमी ने आखिरी गेंद पर उत्तराखंड को एक विकेट से हराया

दौसा. लालसोट शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर खेली जा रही है ऑल इंडिया टी-20 लालसोट स्टील कप प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला शनिवार को हाड़ोती हंटर्स व नैना एकेडमी जयपुर के बीच खेला जाएगा। सुशील जैन ने बताया कि दोनो टीमें अपने अपने गु्रप सभी मैचों मे विजयी रही प्रतियोगिता के फाइलन में प्रवेश किया है। इसके चलते दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला काफी कड़ा होने की संभावना है। फाइनल मैच शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगा। इससे पूर्व नैना एकेडमी जयपुर व उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाइनल का रोमांच अंतिम गेंद तक चला। नौ विकेट गंवाने के बाद नैना एकेडमी को अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रनों की दरकार थी और इस गेंंद पर नैना एकेडमी के बल्लेबाज सलीम ने चौका मारते हुए टीम को फाइनल में पहुंचा।
इस रोमाचक मुकाबले में उत्तराखण्ड के पहले खेलते हुए बीस ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए, जिसमे सर्वाधिक 58 रन जियान ने और 49 रन अज्जू ने बनाए। जवाब में खेलने उतरी नैना एकेडमी की ओर सलामी बल्लेबाल मानेन्द्र ने 46 गेेंंदों पर दस चौकों व छह छक्कों की मदद से 87 रन बनाते हुए अकेले के दम पर जीत की दहलीज तक पहुंचाया,
उनके आ्रउट होने के बाद एक बार मैंच मेें उतराखण्ड ने वापसी के प्रयास करते हुए मैच को अंतिम ओवर की आखिरी गेंद तक ले गई, लेकिन किस्मत नैना एकेडमी के साथ रही और मात्र एक विकेट से यह मैच जीत लिया।
मानेन्द्र को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। पहले सेमीफाइलन मैच में हाड़ोती हंटर्स ने कश्मीर को 51 रनों से मात देते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। हाड़ोती हंटर्स ने टास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन पारी की पहली गेंद पर टीम को बड़ा झटका लगा और सलामी बल्लेबाज महेश अधिकारी बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए।
जिसके बाद रणजी खिलाड़ी आफताबुददीन ने एक तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। आफताबुददीन ने 97 व चिराग ने 35 रन बनाए। कश्मीर की ओर से उबेद ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उत्तरी कश्मीर की टीम के सलामी बल्लेबाज जबरीन ने 26 व नदीम ने 32 रन बनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी, बाद में बशीर ने 61 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन शेष बल्लेबाज नाकाम रहे। हाड़ोती की ओर से कृष्ण चौधरी ने चार विकेट लिए।



source https://www.patrika.com/dausa-news/naina-academy-defeated-uttarakhand-by-one-wicket-on-the-last-ball-6742825/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी